जनगणना 2026 में शिक्षा क्षेत्र नवानगर के शिक्षा मित्रों को प्रगणक बनाने की मांग तेज
संजीव सिंह बलिया! सिकंदरपूर:30 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ नवानगर ने जनगणना 2026 में शिक्षा मित्रों को प्रगणक (Enum erator) पद पर नियुक्त करने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी, सिकंदरपुर (बलिया) को संबोधित पत्र में यह मांग प्रमुखता से उठाई। फैसल अजीज, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने ज्ञापन सौंपा। महामंत्री मुकेश कुमार राय ने कहा कि आगामी जनगणना 2026 का पहला चरण अप्रैल से प्रस्तावित है, लेकिन शिक्षा मित्रों की ड्यूटी न लगाने से उनमें निराशा का माहौल है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शिक्षा मित्र पहले बीएलओ, SIR और अन्य सरकारी कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जहां उन्हें कम मानदेय मिलता है, फिर भी वे निष्ठा से कर्तव्य निभाते हैं। 2011 की जनगणना में भी उन्होंने प्रगणक के रूप में सफल कार्य किया था। ऐसे में उन्हें इस राष्ट्रीय कार्य से अलग रखना उनके मनोबल को ठेस पहुंचाएगा और प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं।संघ ने विनम्र अनुरोध किया कि शिक्षा मित्रों के अनुभव और सेवा भाव का उपयोग हो। आशा जताई कि प्रशासन सकारात्मक विचार करेगा।सक्रिय सहभागी: रामेश्वर अब्दुल्लाह अंसारी, अरविंद यादव, मुकेश राय, नागेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, सुनील कुमार, हरिओम मोर्य, नरेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, सुशीला देवी, पुष्पा यादव, सुमन वर्मा, बृजेश तिवारी, हरिंदर वर्मा, सुनील कुमार, लियाकत खान, अजय कुमार वर्मा।
2 hours and 37 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k