झारखंड के 82 मॉडल स्कूलों में प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न; 19 जिलों के 60 केंद्रों पर दिखा छात्र-छात्राओं का भारी उत्साह

रांची: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा संचालित राज्य के 82 प्रतिष्ठित मॉडल विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार, 28 मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए राज्य भर के 19 जिलों में कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहाँ सुव्यवस्थित और कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा ली गई।

100 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षा, मेरिट से होगा चयन

पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित इस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्र पर छात्र समय से काफी पहले ही पहुंच गए थे। यह परीक्षा पूर्णतः बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों पर आधारित थी, जिसमें कुल 100 अंक निर्धारित थे। प्रश्न पत्र में अंग्रेजी (30 अंक), गणित (30 अंक) और सामाजिक विज्ञान (40 अंक) से सवाल पूछे गए थे। परीक्षा के बाद अब प्राप्त अंकों के आधार पर एक राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर ही इन मॉडल स्कूलों में बच्चों का अंतिम चयन होगा।

गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा पर जोर

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संचालित ये मॉडल विद्यालय ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यहाँ जैक (JAC) बोर्ड के माध्यम से कक्षा 6 से 12वीं तक पूरी तरह अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। इन स्कूलों का मुख्य उद्देश्य गरीब और प्रतिभावान बच्चों को आधुनिक शिक्षा और बेहतरीन बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार कर सकें।

प्रशासन की रही पैनी नजर

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश थे कि परीक्षा की शुचिता बनी रहे। परिषद ने इस सफल आयोजन के बाद राज्य के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इन सरकारी मॉडल विद्यालयों का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक नामांकन कराएं।

रांची–लोहरदगा रेल सेवा फिर से शुरू, यात्रियों के चेहरे पर आई खुशी

रांची-लोहरदगा रेलखंड पर कोयल नदी के ऊपर बनी पुल के पिलर संख्या 4, 5 और 6 में गंभीर दरारें पड़ गई थी। जिसके बाद रेलवे ने रेल के परिचालन को रोक दिया था। जिसे दुरुस्त कर इस रेलखंड में ट्रेनों के आवाजाही को पुनः बहाल कर दिया है।

गौरतलब है कि पुल में आइ दरार की जानकारी रेलवे को मिलने के बाद 4 जनवरी 2026 से इस रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए नगजुआ और इरगांव स्टेशनों के बीच लोहरदगा और टोरी के लिए बस सेवा की व्यवस्था की गई थी।

कोयल नदी पर बने रेलवे पुल के 4 और 5 पिलरों की जैकेटिंग और पिलिंग के साथ-साथ पुराने गर्डर को 24 मीटर के स्टील गर्डर से बदलकर पुल को मजबूत किया गया। लंबे समय से बाधित चल रही रांची–लोहरदगा- टोरी रेल सेवा का संचालन आज से पुनः शुरू कर दिया गया है। लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

तकनीकी खराबी के कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रेल सेवा बहाल होने से रांची, लोहरदगा और टोरी के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी।

तपोवन मंदिर पहुँचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन: श्री राम जानकी के चरणों में टेका मत्था, राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

रांची | 27 मार्च 2026: रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भक्तिमय समागम में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री दंपत्ति ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

"प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारें"

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समस्त राज्यवासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा:

"आज आस्था के इस भव्य समागम में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भगवान श्री राम के आदर्श हमें धर्म और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। मेरी मंगलकामना है कि प्रभु श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें।"

सामाजिक समरसता और सद्भाव की अपील

मुख्यमंत्री ने रांची की गौरवशाली परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि विभिन्न अखाड़ों की शोभायात्राओं का तपोवन मंदिर में मिलन एक ऐतिहासिक दृश्य होता है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस महापर्व को पूरी श्रद्धा, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ इस आयोजन को यादगार बनाने का आह्वान किया।

तपोवन मंदिर के सौंदर्यीकरण पर जोर

मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तपोवन मंदिर की अपनी एक अलग पहचान है। राज्य सरकार इस पहचान को और सुदृढ़ करने के लिए मंदिर के सौंदर्यीकरण और भव्यता की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मंदिर को एक नया और भव्य स्वरूप प्रदान करने का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

भक्तिमय रहा माहौल

पूजा के दौरान तपोवन मंदिर परिसर 'जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित महंत और मंदिर समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मुख्यमंत्री ने आम श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री आवास में गूँजी 'जय श्री राम' की गूँज: हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने की रामनवमी पूजा-अर्चना

राँची | 27 मार्च 2026: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, रामनवमी के पावन अवसर पर आज पूरा झारखंड भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ मिलकर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में पूरी आस्था और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

विधि-विधान से हुआ पूजन

मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने रामनवमी के शुभ मुहूर्त पर मंदिर में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और भक्त हनुमान की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की और भगवान को भोग लगाकर आरती की। इस दौरान पूरा मुख्यमंत्री आवास 'जय श्री राम' और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।

राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने भगवान राम से झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने विशेष रूप से राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान राम का आशीर्वाद सभी राज्यवासियों पर बना रहे और प्रदेश उन्नति की नई ऊंचाइयों को छुए।

पारिवारिक और आध्यात्मिक माहौल

यह आयोजन अत्यंत निजी और आध्यात्मिक रहा, जिसमें मुख्यमंत्री परिवार के अन्य सदस्य और सीमित कर्मचारी भी शामिल हुए। पूजा के बाद सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी सभी राज्यवासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की है कि यह महापर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए।

मुख्यमंत्री आवास में गूँजी 'जय श्री राम' की गूँज: हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने की रामनवमी पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत पूर्व अधिकारी जे.एन. सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची | 26 मार्च 2026: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य सरकार के पूर्व अधिकारी स्वर्गीय जे.एन. सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रांची के पिस्का मोड़ स्थित शारदा बैटरी गली पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, श्री विनोद कुमार सिंह के आवासीय परिसर पहुँचे और स्वर्गीय जे.एन. सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ काफी समय बिताया और श्री विनोद कुमार सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री का शोक संदेश

जे.एन. सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा:

"स्वर्गीय जे.एन. सिंह जी ने एक निष्ठावान अधिकारी के रूप में राज्य की सेवा की है। उनका निधन समाज और उनके परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह भारी दुख सहने की शक्ति दें।"

प्रमुख उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत पूर्व अधिकारी के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।


ग्रिड सब-स्टेशन डकैती कांड का पर्दाफाश सात अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद*

सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा

पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हया कनादू स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में हुई बहुचर्चित डकैती कांड का रांची पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा लूटे गए सामान का बड़ा हिस्सा बरामद किया गया है। दिनांक 23/24 मार्च 2026 की रात लगभग 12–15 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने ग्रिड सब-स्टेशन पर धावा बोल दिया। अपराधियों ने ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों एवं कर्मचारियों को बंधक बना लिया और बेखौफ होकर लूटपाट को अंजाम दिया। अपराधियों द्वारा लूटे गए सामान में शामिल हैं: लगभग ₹4 लाख मूल्य के कॉपर वाइंडिंग तार 2 एनवीआर सिस्टम 6 अर्थ स्विच ब्लेड कंट्रोल रूम से टॉर्च कर्मचारियों से ₹13,300 नकद

इस संबंध में सहायक परिचालक विजय कुमार के आवेदन पर पिठौरिया थाना कांड संख्या-27/26 दर्ज किया गया।

SIT गठित, तकनीकी जांच से सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधी

रंजीत मोदी,शशि सिंह,जिदु कुमार सिंह,मो. अरमान,शुभम कुमार,रिंकु अंसारी,शाहिद अंसारी

सभी रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी

बरामदगी

पुलिस ने छापेमारी के दौरान निम्नलिखित सामान बरामद किया:

करीब 100 किलो तांबा तार 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन 2 टेम्पो एवं 2 मोटरसाइकिल ₹12,600 नकद

कॉपर काटने के औजार एवं अन्य सामग्री

अपराध की सुनियोजित साजिश

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अपराधियों ने घटना से पहले कई दिनों तक रेकी (निगरानी) की थी। कुल 15 अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है, जो लूट, परिवहन और सामान खपाने में शामिल थे।

लूटे गए कॉपर तार को कबाड़ी कारोबारी रंजीत मोदी समेत अन्य दुकानों में बेच दिया गया था, जिसके बाद रकम का आपस में बंटवारा किया गया।

आपराधिक इतिहास

जांच के दौरान जिदु कुमार सिंह एवं शाहिद अंसारी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) अमर कुमार पाण्डेय ने किया। टीम में असीत कुमार मोदी, पुलिस निरीक्षक पश्चिम) सदर ( पिठौरिया  थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे अवर निरीक्षक संतोष यादव,संजय कुमार,सुनील कुमार दास, इकबाल हुसैन, सत्यदेव प्रसाद, दीनबंधु दुबे,संतोष महतो एवं नामकुम थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालते हुए अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है

रांची पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते एक बड़ी डकैती का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

हजारीबाग: कुसुंबा में मासूम से दरिंदगी पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कल पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

हजारीबाग/विष्णुगढ़ | 26 मार्च 2026: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और फिर उसकी निर्मम हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री आदित्य साहू ने राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया है।

कल कुसुंबा गाँव जाएंगे आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू कल, 27 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे कुसुंबा गांव पहुंचेंगे। वे पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

"बेटियों की पूजा के समय दरिंदगी, बेखौफ हैं अपराधी"

श्री साहू ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि यह केवल एक अपराध नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण है। उन्होंने कहा:

"एक तरफ नवरात्रि का पवित्र त्योहार चल रहा है जहाँ घरों में बेटियों की पूजा हो रही है, वहीं दूसरी ओर एक मासूम के साथ ऐसी हैवानियत की जा रही है। यह बताता है कि राज्य में अपराधियों के मन से पुलिस का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है। अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है।"

सरकार और प्रशासन से तीखे सवाल

सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं राज्य को बार-बार कलंकित कर रही हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार किस बात का इंतजार कर रही है? क्या निर्दोष बेटियों की जान यूँ ही जाती रहेगी? उन्होंने मांग की है कि:

आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है....बाबूलाल मरांडी

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धर्मांतरण के बाद आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट का संरक्षण प्राप्त करने वाले लोगों के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले पर बड़ी प्रतिक्रिया दी।

श्री मरांडी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा... यानी धर्म परिवर्तन के बाद वह व्यक्ति आरक्षण या अन्य संवैधानिक लाभों का दावा नहीं कर सकता।

कहा कि अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो वह उस सामाजिक संरचना से बाहर हो जाता है, जिसके आधार पर उसे आरक्षण का अधिकार मिला था। ऐसे में उस व्यक्ति द्वारा आरक्षित वर्ग के लाभों का दावा करना संविधान की भावना के विपरीत माना गया है।

कहा कि हाल के वर्षों में यह भी देखा गया है कि कुछ संगठित नेटवर्क लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते हैं, जिसके पीछे सामाजिक या आर्थिक लाभ की सोच भी जुड़ी रहती है। इस तरह के प्रयास न केवल समाज में भ्रम पैदा करते हैं, बल्कि आरक्षण जैसी संवेदनशील व्यवस्था का दुरुपयोग भी करते हैं। ऐसे मामलों पर रोक लगाना आवश्यक था, ताकि वास्तविक हकदारों को ही इसका लाभ मिल सके।

कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय संविधान की गरिमा, सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को सशक्त करता है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आरक्षण का लाभ वास्तव में उन्हीं लोगों तक पहुंचे, जिनके उत्थान के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।

रांची: रामनवमी और CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा एक ही दिन, जिला प्रशासन ने जारी की विशेष एडवाईजरी


रांची | 26 मार्च 2026: राजधानी रांची में कल, 27 मार्च 2026 को रामनवमी का महापर्व और CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक साथ होने जा रही है। इस विशेष संयोग को देखते हुए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुँचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक योजना तैयार की गई है।

ट्रैफिक प्रबंधन और रूट डायवर्जन

रामनवमी के भव्य जुलूस और संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों तक निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग (रूट डायवर्जन) निर्धारित किए हैं।

विशेष प्रतिनियुक्ति: सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों (Magistrates) की तैनाती की गई है।

समन्वय: जुलूस मार्ग और परीक्षा केंद्रों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

अभिभावकों और परीक्षार्थियों से विशेष अपील

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से कुछ महत्वपूर्ण आग्रह किए हैं:

समय से पहले निकलें: त्योहार के कारण सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हो सकता है, इसलिए परीक्षार्थी निर्धारित समय से काफी पहले घर से निकलें।

अफवाहों से बचें: किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

निर्देशों का पालन: प्रशासन द्वारा जारी रूट चार्ट और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

सोशल मीडिया पर पैनी नजर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल के माध्यम से हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन का संकल्प

जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य रामनवमी के पर्व और बोर्ड परीक्षा, दोनों का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।