अपर मंडलायुक्त ने नगर पंचायत मीरापुर  का निरीक्षण किया

अपर मंडलायुक्त ने नगर पंचायत के अभिलेखों की गहनता से जांच की

विपिन राठौर, मीरापुर।मुज़फ्फरनगर )मीरापुर।सहारनपुर मंडल के अपर मंडलायुक्त ने  नगर पंचायत मीरापुर  का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मंडलायुक्त ने नगर पंचायत के अभिलेखों की गहनता से जाँच की और अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत में हड़कम्प मचा रहा।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पंचायतों की जांच को लेकर  शासन द्वारा चलाएं जा रहें अभियान के तहत शनिवार को सहारनपुर मण्डल के अपर मंडलायुक्त रमेश यादव दोपहर में नगर पंचायत मीरापुर पहुँचे।अपर मंडलायुक्त का काफ़िला देखकर नगर पंचायत कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया।

अपर मंडलायुक्त रमेश यादव ने निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के आय-व्यय अभिलेखों की जांच की।इसके अलावा उन्होंने नगर पंचायत द्वारा कराएं गए विकास कार्यो के विषय में जानकारी ली।अपर मंडलायुक्त ने नगर पंचायत कार्यालय के समस्त अभिलेखों की गहनता से जांच की तथा नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीलम पाण्डेय व अन्य कर्मचारियों से नगर पंचायत द्वारा अब तक कराएं गए निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली।अपर मंडलायुक्त ने नगर पंचायत कर्मचारियों से शिथिलता के साथ कर वसूली बढ़ाने तथा नगर पंचायत के अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत कार्यालय में हड़कम्प मचा रहा।इस दौरान अधिशासी अधिकारी नीलम पाण्डे, लिपिक नीतू चौधरी,पुलकित राजवंशी,अजय शर्मा,रमन कुमार समेत समस्त कर्मचारी मौजूद रहें।
मीरापुर नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते अपर मंडलायुक्त

मुज़फ्फरनगर )डीआईजी सहारनपुर ने मीरापुर थाने में समाधान दिवस में  समस्याएं सुनी

डीआईजी के सामने पहुँची राजस्व विभाग से सम्बंधित दो शिकायतें

मीरापुर।-शनिवार को मीरापुर थाने में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुँचे डीआईजी सहारनपुर ने जन समस्याएं सुनी।इस दौरान गांव नंगला खेपड़ में दबंग व्यक्ति द्वारा किसानों के खेतों पर जा रही गांव की आम चकरोड जेसीबी से जुतवाने की शिकायत मिलने पर डीआईजी ने मीरापुर इंस्पेक्टर राजस्व निरीक्षक को पुलिसबल के साथ मौके पर जाकर तत्काल रास्ता खुलवाने  के निर्देश दिए।

शनिवार को  मीरापुर थाने में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में  दोपहर करीब 12-15 एसएसपी संजय कुमार वर्मा  व डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह मीरापुर थाने पहुँचे।यहाँ डीआईजी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को सुना।इस दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह के सामने समस्या लेकर पहुँचे  नंगला खेपड़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गांव के ही एक दबंग व्यक्ति पर जेसीबी मशीन से गांव के ही करीब 40 किसानों के खेतों को जाने वाली आम चकरोड को जबरन जुतवाकर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया।जिस पर डीआईजी ने मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक संजीव शर्मा व हल्का लेखपाल से मामलें की जानकारी ली तथा पुलिस व राजस्व टीम को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में मात्र दो शिकायतें आयी।डीआईजी ने भूमि सम्बन्धी दूसरी शिकायत का भी निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस दौरान डीआईजी ने एसएसपी के साथ थाने के मालखाने ,भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क व वात्सल्य कक्ष का निरीक्षण भी किया और उचित दिशा निर्देश दिए।
मुज़फ्फरनगर )मीरापुर क्षेत्र के गांव भूम्मा रोड पर मधुमक्खीयो ने दो युवक घायल रोहागीरों को मारा डंक


जनपद मुज़फ्फरनगर। के गुरुवार को लगभग 11बजे मीरापुर क्षेत्र के गांव भूम्मा के रास्ते मे मधुमक्खियो के हमले अफरा-तफरी मच गई।एक आइसक्रीम बेचने वाले युवक पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे वह युवक ने जान बचाने के लिए क़रीब आधा किलोमीटर तक भागता रहा अंत मे रहागीरों ने धुआ कर युवक बचाया।बताया जा रहा है कि एक युवक किथौड़ा निवासी जो रोज की भांति मीरापुर से गांव भूम्मा आइसक्रीम बेचने जा रहा था जैसे ही भूम्मा रजवाहे के पास पहुचा इसी दौरान वहाँ आम के बाग में लगे मधुमक्खियां के छते के पास हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गई और रास्ते में लोगों पर हमला कर दिया रास्ते में आने जाने वाले सब इधर-उधर भागने लगे लेकिन आइसक्रीम युवक पर मधुमक्खियां टूट पड़ी।

स्थानीय लोगों ने चीख पुकार सुनकर मौके पर आग जलाई और धुआ करके मधुमक्खियां को भगाया। जो युवक घायल हुआ उसे अस्पताल पहुंचाया।
वरिष्ठ पत्रकार की चाची का बिमारी के चलते निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। छपार में वरिष्ठ पत्रकार की चाची का बिमारी के चलते निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक है। उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
मेरठ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता दीपक त्यागी की चाची पवन देवी पत्नी योगेन्द्र उर्फ टीटू त्यागी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। वह कैंसर से पीडित थी। मंगलवार दोपहर में ढाई बजे के लगभग उनकी मृत्यु हो गई। वह 50 वर्ष की थी। जिनका छपार के शमशान घाट पर शाम छ बजे अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पति, पुत्र अर्जुन त्यागी, पुत्रवधु प्रिया त्यागी व तीन पुत्रियों को छोड गई है। उनके आवास पर सांत्वना देने वालों की भीड लगी रही। इस दौरान भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर, पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पति धनप्रकाश, भाजपा नेता पंकज त्यागी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित प्रधान, भाजपा के बरला मंडल अध्यक्ष अंकुर त्यागी, मुनीश त्यागी, राजीव बालियान, सपा नेता बालेन्द्र मोर्य, पूर्व प्रधान जुबैर बबलू, गौरव गुप्ता, चन्दन त्यागी, आसपा नेता अनुज कश्यप आदि दर्जनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में संयुक्त पत्रकार महासभा का भव्य ईद मिलन समारोह, भाईचारे और एकता का सशक्त संदेश
मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर 22 मार्च को एक भव्य, गरिमामय और यादगार ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने किया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद कादिर राणा शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों का संगठन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम की शुरुआत ही सकारात्मक ऊर्जा और सौहार्दपूर्ण माहौल के साथ हुई।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों और पदाधिकारियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए मिठाई वितरित की। इसके साथ ही मंच पर आए अतिथियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जो संगठन की परंपरा और सम्मान की भावना को दर्शाता है। इस सम्मान समारोह ने सभी के बीच आपसी सम्मान, विश्वास और एकजुटता को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ईद का पर्व प्रेम, भाईचारे, त्याग और एकता का प्रतीक है, और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान एकता, सौहार्द और भाईचारे का माहौल स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित लोगों के दिलों को जोड़ने का काम किया।

इस भव्य आयोजन में संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शीबा खान, रोहित दिलावर (दैनिक भारत समाचार संपादक), मोनू कुमार (उप संपादक), दीपक कुमार (जिला प्रभारी, मुजफ्फरनगर), जितेंद्र राठी (जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर), जानसठ तहसील ब्यूरो चीफ, रूपेश चौहान (तहसील प्रभारी, मवाना), प्रिंस रस्तोगी (संपादक, एक नई क्रांति समाचार), शिवदयाल सिंह (पत्रकार, मवाना), परवेन्द्र जैन (पत्रकार, बहसूमा), रोहित (पत्रकार, रामराज), डॉ अजय (पत्रकार, बहसूमा), प्रिंस नायक (पत्रकार, जानसठ), हिमांशु ठाकुर, रविंद्र (पत्रकार, हस्तिनापुर), सत्येंद्र सैनी, डॉ अजय कुमार, वंश कुमार, सचिन त्यागी, डॉ उस्मान, महकर सिंह, नितिन, डॉ रहीश अल्वी, आदेश सैनी, इस्तीफा सिद्दीकी, काशिफ तलत, सलीम सैलानी, रुक्सिद अहमद, अफान अख्तर, सतीश कौशिक, सुरेश चंद धीमान, मोहम्मद असलम, सफीक राजपूत, सचिन सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन केवल एक त्योहार का उत्सव नहीं रहा, बल्कि इसने पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, एकता और संगठन की मजबूती का भी परिचय दिया। संयुक्त पत्रकार महासभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर समाज और पत्रकारिता के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज होगा भव्य आयोजन, कई जोड़े बंधेंगे पवित्र बंधन में

जानसठ । समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज सोमवार, 23 मार्च 2026 को कस्बे के उदय पैलेस में एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के अनेक नवविवाहित जोड़े एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी सुधीर वालियान समाज कल्याण एडी ओ ने देते हुए बताया कि यह आयोजन उदय पैलेस, निकट पुलिस थाना जानसठ में आयोजित किया जा रहा है, जहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों के अनुसार, सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति नवविवाहित दंपत्तियों के लिए आशीर्वाद स्वरूप होगी।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय ब्लॉक प्रमुख एवं समस्त विकास खंड परिवार के सहयोग से किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर इसके सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समारोह के दौरान विवाह की सभी पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न कराई जाएंगी।

इस अवसर पर “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” और “आपकी बेटी-हमारी बेटी” जैसे संदेशों के माध्यम से समाज में बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि समारोह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी सहायता और खुशी का अवसर भी साबित होगा।
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। श्री दिव्य योग आश्रम, राधिका पुरम में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संयोजक भगवान शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा, राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, विदित त्यागी, रवि शर्मा, रमन शर्मा एवं बिट्टू त्यागी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 अप्रैल को टाउन हॉल मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक सनातन धर्म प्रेमियों से सहभागिता करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने शोभायात्रा को भव्य बनाने हेतु घर-घर जाकर आमंत्रण देने का आह्वान किया।
सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस शोभायात्रा को सफल एवं भव्य बनाएं।
गौसेवक निशु का एक बार फिर गौवंश की सेवा मे सराहनीय कदम, मृत बछड़े का हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार

आशीष कुमार
मुज़फ्फरनगर। शहर के नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 उत्तरी रामपुरी में मानवता और गौसेवा की एक बार फिर सराहनीय मिसाल देखने को मिली। सूचना मिलने पर गौसेवक निशु तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां एक मृत बछड़ा पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि मृत बछड़े के मुंह का काफी हिस्सा कुत्तों द्वारा नोचा जा चुका था और शव झाड़ियों में पड़ा हुआ था।
स्थिति को देखते हुए गौसेवक निशु ने बिना देर किए जंगल और झाड़ियों के बीच से बछड़े के अवशेषों को बाहर निकाला और पूरे सम्मान के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कराया।
बताया जाता है कि गौसेवक निशु लंबे समय से गौसेवा के कार्य में सक्रिय हैं और 24 घंटे गौवंश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। चाहे घायल गौवंश का इलाज कराना हो या मृत गौवंश का सम्मानजनक अंतिम संस्कार, वह हर परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा करते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निशु जैसे गौसेवक समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनकी सेवा भावना और समर्पण काबिले-तारीफ है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर) भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ किसान नेता समर सिंह चौधरी का हृदय गति रुकने से निधन क्षेत्र में शोक

मीरापुर थाना क्षेत्र के भूम्मा निवासी भाकियू संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ किसान नेता समर सिंह चौधरी का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना मिलते ही तहसील भर के किसान , संगठन के पदाधिकारी और और क्षेत्र व ग्रामीणों में शोक छा गया।समर सिंह चौधरी लंबे समय से किसान संगठन से जुड़े हुए थे वह किसानों के हितों की आवाज उठाते रहे अपने क्षेत्र में उन्होंने एक ईमानदार मिलनसार और संघर्षशील नेता के रूप में जाने जाते थे।

दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी,निक्की , सत्यकाम,अनिल पहलवान, पूर्व प्रधान संदीप चौधरी,पूर्व प्रधान कपिल चौधरी,राजेंद्र, चौधरी, लोगों ने कहा की वे हमेशा किसानों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की।
बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जन्म जयंती के पावन अवसर पर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का दामन थामा

आशीष कुमार

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जन्म जयंती के पावन अवसर पर, आज सामाजिक न्याय और समानता के संकल्प के साथ अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का दामन थामा।

यह कदम उन महान विचारों से प्रेरित है जो चौधरी चरण सिंह के किसान सम्मान, डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा, मान्यवर कांशीराम के बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय और राममनोहर लोहिया जी के समाजवाद और बराबरी के सिद्धांतों से हमें मार्ग दिखाते हैं।

पुरकाजी विधानसभा के विकास, जनता के हित, शोषण के विरुद्ध संघर्ष और बदलाव के संकल्प के साथ यह नई राजनीतिक यात्रा शुरू की है।युवाओं की उम्मीद, खेल को बढ़ावा, किसानों का सम्मान और महिलाओं की सुरक्षा यही हमारा लक्ष्य और संकल्प है।


डॉ. मोनिका सिंह
पुरकाजी विधानसभा-13
(निवासी - ग्राम पचैण्डा कलां-मुस्तफाबाद)
समाजवादी पार्टी की सदस्यता आज मुजफ्फरनगर जिला कार्यालय पर ग्रहण की। इस दौरान चरथावल के माननीय विधानसभा पंकज मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, जिला अध्यक्ष जिया चौधरी, महिला विंग जिला अध्यक्ष पूजा अंबेडकर, राकेश शर्मा, लियाकत अली, सोमपाल भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष गोल्डी चौधरी एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों गण, साथ ही पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।