स्वयं सेवकों ने निकाली जागरूकता रैली
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल से चयनित गांव बंगरहवा,परेड सरकार, नेवलगंज,बनकटाचार्यगंज तक सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जन जागरूकता रैली निकाली। स्वयं सेवकों ने डोर टू डोर जाकर ग्राम वासियों को सामजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव,दहेज प्रथा,अशिक्षा,नशाखोरी ,जुआ , मद्यपान आदि के समूल उन्मूलन हेतु प्रेरित किया।
सर्वे के उपरांत स्वयं सेवकों ने समय माता मंदिर में जाकर परिसर की साफ सफाई की। स्वयंसेवकों ने मंदिर में बैठकर माता जी के भजन कीर्तन किया।भोजन के उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर आर बी एस बघेल जी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लाल जी दूबे,जिला पंचायत राज अधिकारी गोण्डा, एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में उमापति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ गोण्डा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी पवन कुमार सिंह,डा चमन कौर,डा परवेज आलम,डा दिलीप शुक्ल ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री लाल जी दूबे जी ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सेवकों को देश के महान विभूतियों से प्रेरणा लेना चाहिए और अपना जीवन परमार्थ मार्ग पर लगाना चाहिए । विशिष्ट अतिथि उमापति त्रिपाठी जी ने स्वयं सेवकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर आर बी एस बघेल जी स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों में सेवा भाव विकसित करती है जिससे स्वयं सेवक देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी पवन कुमार सिंह ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन डा दिलीप शुक्ल ने किया।
1 hour and 46 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k