सीतापुर में एनएसएस शिविर में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम, छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को योजनाओं और शिक्षा के लिए किया जागरूक

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय राजेंद्र कुमार पूनम देवी पीजी कॉलेज के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर में  बुधवार को नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में, कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद्र वर्मा ने सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और सेवक सेविकाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब नारियां  किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं वह हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

इस अवसर पर छात्राओं ने गांव भवानीपुर में भ्रमण कर महिलाओं से संवाद किया और उन्हें सरकार द्वारा उनके स्वावलंबन, सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं को सुनकर उचित परामर्श दिया। इस मौके पर छात्राओं ने बालिका शिक्षा को लेकर गांव की महिलाओं को जागरूक किया और उनसे लड़कियों को स्कूल अवश्य भेजने की अपील की उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि महिलाएं
हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं,  आज महिलाएं सेना, अंतरिक्ष के साथ साथ देश और प्रदेश के विकास के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं सहित सभी सेवक सेविकाएं उपस्थित थीं।

सीतापुर में पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं का किया निस्तारण

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर गेट के निकट सीतापुर मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने लगाया जनता दरबार और दूर दराज से आए  लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही फोन से संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को अवगत कराकर निस्तारण कराया।

इस संबंध में पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता है और वह प्रत्येक बुधवार को कार्यालय में रहकर जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करायेंगे।  इस मौके पर जमा भाजपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने भेंट कर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर जुट जाने की अपील की। जनता दरबार में प्रमुख रूप से जिला मंत्री मनोज गुप्ता, नगर अध्यक्ष विनीत जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल तिवारी, कोषाध्यक्ष बंशीधर पाठक, नगर मंत्री आलोक जायसवाल, उपाध्यक्ष दिलीप मौर्य, महामंत्री धर्मेंद्र पांडे, सूरज जायसवाल, उमंग मेहरोत्रा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व दूर दराज से आए ग्रामीण उपस्थित उपस्थित थे।
पार्थ कपूर ने ओएनजीसी स्कूल में कक्षा व विद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान, स्कॉलर अवार्ड से सम्मानित

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्थान ओएनजीसी में नगर के नगर के मोहल्ला काजी टोला निवासी विशाल कपूर के पुत्र पार्थ कपूर ने अपने पूरे विद्यालय व कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट देकर सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि पार्थ कपूर ओएनजीसी के कक्षा तीन का छात्र है और उसने वार्षिक परीक्षा में अपने विद्यालय व कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दानिश खान के द्वारा स्कॉलर अवार्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पार्थ कपूर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता को दिया। पार्थ कपूर की इस  सफलता पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई और विद्यालय के संचालक आशीष सिंघानिया, नगर के एमएलसी जासमीर अंसारी, हरीश रस्तोगी,सभासद उमेश महरोत्रा, वीरेंद्र पुरी, प्रधान विवेक शुक्ला, भगवान दीन त्रिवेदी, शिक्षक अनवर अली,विपिन अवस्थी, नीलू गुप्ता, पूर्व सभासद सौरभ पुरी, डॉ.आशुतोष शुक्ला, अखिलेंद्र यादव, निखिल मेहरोत्रा,अनुज महरोत्रा, सुरेश जयसवाल,अंकित अवस्थी, रवि शाक्य, ज्ञानेंद्र पांडे,निर्मल ने बच्चों को बधाई देकर उसका उत्साह वर्धन किया।
विशेष शिविर का शुभारम्भ
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के प्रभात राजेन्द्र कुमार पूनम देवी पी. जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के प्रथम व द्वतीय इकाई का संयुक्त रूप से विशेष शिविर का शुभारम्भ ग्राम भवानीपुर मजरा रायपुर गंज पर किया गया।इस मौके पर कॉलेज के संस्थापक  राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में उपस्थित छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी और कहा कि राष्ट्रीय योजना शिविर छात्र छात्राओं में अनुशासन के साथ-साथ सेवा व परोपकार की भावना जागृत करता है।

इस मौके पर प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी  प्रकाश चंद्र वर्मा, द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकरी गौतम कुमार ने भी छात्र छात्राओं को सामाजिक सेवा के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उदय भान सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अशोक वर्मा, अमित वर्मा, प्रतीक शुक्ला, नमित मिश्रा, श्रीमती स्तुति अवस्थी, कुमारी ऋचा पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
लहरपुर नगर पालिका परिषद में पांच सदस्यों को नामित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर पालिका अधिनियम के तहत शासन द्वारा लहरपुर नगर पालिका परिषद में पांच सदस्यों को नामित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर, नामित सदस्यों का पूर्व  भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के आवास पर अबीर गुलाल लगाकर व फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत।

ज्ञातव्य है कि, सोमवार रात बहु प्रतिक्षित नामित सदस्यों के नामों की सूची सोशल मीडिया पर आते ही क्षेत्र में नामित सदस्यों को बधाई देने वालों का तांता लग गया नामित सदस्यों में उमेश मेहरोत्रा, सोनू रस्तोगी संजीव शुक्ला, विनीत गुप्ता, देवेश कुमार अवस्थी के आवासों पर लोगों ने पहुंचकर मुह मीठा कराकर और अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। पांच सदस्यों के नामित होने पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, श्री नारायन मेहरोत्रा, वीरेंद्र पुरी, रघुवंश अवस्थी, भगवानदीन त्रिवेदी, राजेश्वर दयाल रस्तोगी, मनोज गुप्ता, रमेश बाजपेई, प्रमोद बाजपेई , विशाल कपूर, सुरेश जायसवाल, भाजपा सभासद मनीष शुक्ला , प्राजंल मिश्रा, उमंग मेहरोत्रा, योगेश मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे, मनमोहन गुप्ता, प्रमोद कपूर, वीरेंद्र मिश्रा, अंकित अवस्थी, प्रदीप वाल्मीकि सहित पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने भी शुभकामनाएं  देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
पूर्व विधायक सुनील वर्मा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ा जन सैलाब

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम गूरेपारा में पूर्व विधायक सुनील वर्मा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ा जन सैलाब, लोगों ने पुष्प वर्षा कर पूर्व विधायक सुनील वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला का किया स्वागत। रविवार को क्षेत्र के ग्राम गूरेपारा स्थित बालाजी बिक्र फील्ड  पर पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए भारी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग  किया और एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि होली का पर्व हमें प्यार व  एकता का संदेश देता है और हम सभी को आपसी मतभेद भूल कर एक दूसरे के करीब आने का संदेश देता है।


इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने व भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आभार व्यक्त किया और लोगों का उत्सव वर्धन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी, प्रांतीय परिषद सदस्य वीरेंद्रपुरी, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा,  सुधाकर शुक्ला, परमेश्वर भार्गव, उमेश मेहरोत्रा, मनोज गुप्ता , शुभम श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, रवि शाक्य, महेश वर्मा, संकेत भार्गव, अवनीश वर्मा, रामू वर्मा, प्रांजुल मिश्रा, रेनू वर्मा, विनीत जायसवाल, डॉक्टर करण सिंह, नीलू गुप्ता, त्रिभुवन नाथ मिश्रा, अवनीश मिश्रा, विशाल कपूर, अयोध्या शुक्ला, संजय शुक्ला, राजू तिवारी, निखिल मेहरोत्रा, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र से आए भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
सीतापुर के स्वामी दयाल जूनियर हाईस्कूल के 6 छात्रों ने NMMS परीक्षा पास कर बढ़ाया विद्यालय का मान

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम बेनी संराय के स्वामी दयाल जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने (National means - cum - marit scholarship) राष्ट्रीय आय एवम् योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 में 6 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ज्ञातव्य है कि यह भारत सरकार द्वारा कक्षा 8 के मेधावी  आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रति वर्ष रु 12000 की छात्रवृत्ति प्रदान करने वाली परीक्षा है जिसमेंविद्यालय के 6 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर  अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र-सुमित,प्रगति वर्मा,  सचिन, लक्ष्मी देवी,अंशिका व प्रज्ञा जायसवाल ने परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा ओमप्रकाश वर्मा ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन कर आगे बढ़ने व उन्नति करने के रास्ते बताए और सभी चयनित छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, उन्होंने बताया कि उक्त बच्चों को मैरिट में लाने के लिए विद्यालय के अध्यापक  पवन कुमार व रोहित वर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा। इस मौके पर शिक्षक राम लखन मिश्रा सहित अन्य सभी अध्यापकों ने उक्त छात्रों को उत्साहित किया जिससे भविष्य में वह सभी और अधिक उत्साह व लगन से शिक्षा ग्रहण कर  क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।
नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। आगामी होली पर्व व अमेरिका ईरान जंग के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नगर क्षेत्र के मजा शाह चौराहा, गुरखेत बाजार,शहर बाजार, खतराना चौराहा , सर्राफा बाजार लहरपुर गेट सहित विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। गस्त के दौरान पुलिस ने विभिन्न होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण किया व विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली।
सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने वितरित की होली सामग्री
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर स्थित बंजारा टाउनशिप में विस्थापित किए गए बंजारा समाज के लोगों को होली के पावन पर्व पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने वितरित की होली सामग्री। सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने बंजारा परिवार के बच्चों को होली के पर्व के चलते अबीर, गुलाल, पापड़, चिप्स व खाने की सामग्री वितरित की। इस मौके पर  उन्होंने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही  त्यौहार का मुख्य उद्देश्य है, और हम सभी को आपस में मिल जुल कर पर्व को मनाना चाहिए। होली सामग्री प्रकार बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय जाने का संकल्प दिलाया।
निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की  भीड़

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के मोहल्ला पटकी टोला स्थित डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला क्लिनिक पर आंख अस्पताल सीतापुर के सौजन्य से शुक्रवार को आयोजित किया गया एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, शिविर में उमड़ी मरीजों की  भीड़। शुक्रवार को आयोजित इस नेत्र शिविर में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए हुए 114  नेत्र रोगियों ने इलाज हेतु अपना पंजीकरण कराया जिनकी सीतापुर  आंख अस्पताल के डॉ स्वप्निल व उनकी टीम  के द्वारा आंखों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया जांच के उपरांत नेत्र शिविर में 70  नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाया गया जिन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अस्पताल के वाहन से सीतापुर आंख अस्पताल ले जाया गया जहां उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

इस शिविर में लहरपुर विद्यापीठ के कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं ने विशेष सहयोग किया और आए हुए मरीजों व तीमारदारों को सहायता प्रदान की। निशुल्क नेत्र शिविर के आयोजक डॉक्टर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि   शिविर में डॉ आकाश शुक्ला, डॉ अटल शुक्ला, राम जी तिवारी, भुजबल तिवारी, भोले कनौजिया ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस मौके भारी संख्या में मरीज व तीमारदार उपस्थित थे। शिविर के आयोजक डॉ आशुतोष शुक्ला ने बताया कि मरीजों की संख्या को देखते हुए आगामी 16 मार्च सोमवार को एक और नेत्र  शिविर  आयोजित किया जाएगा।