पूर्व विधायक पुत्र का परिवार रजिस्टर में नाम नहीं,अधिकारियों पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
कहा सभी दस्तावेज दिए गए

गोंडा।जिले की करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के परिवार में परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने को लेकर विवाद जारी है।उनकी दूसरी पत्नी के बेटे कुंवर कमलेन मोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि सभी दस्तावेज देने के बाद भी उनका नाम अभी तक रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया है।

करनैलगंज डांट बंगले में मीडिया से बात करते हुए कमलेन मोहन सिंह ने कहा कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।उन्होंने दावा किया कि उनके पास 50 - 60 से अधिक दस्तावेज,एफिडेविट, फोटो, वीडियो और आधार कार्ड सहित सभी वैध प्रमाण मौजूद हैं।कमलेन मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि उनका नाम दर्ज न होने का कारण छोटे अधिकारियों पर कहीं से दबाव आ रहा है।उन्होंने अपने करनैलगंज गोंडा परिवार से इस मामले में समर्थन करने और अधिकारियों से सवाल पूछने की अपील किया है।

इस मामले को लेकर बीते दिनों परिवार में एक बैठक भी हुई थी और सभी प्रक्रियाएं अपनाई गई थीं,परन्तु वे अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।करनैलगंज ग्राम पंचायत में भी परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने का मामला लंबित है और अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह की पहली पत्नी के बेटे कुंवर शारदेन मोहन सिंह व कुंवर वैंकटेश मोहन सिंह,उनकी दूसरी पत्नी के बेटों कुंवर कमलेन मोहन सिंह व कुंवर अजयैन मोहन सिंह का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने का विरोध कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजित,163 जोड़ों का हुआ विवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक गौरा, डीएम तथा ब्लॉक प्रमुखों ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

गोण्डा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत हकीकुल्ला चौधरी महाविद्यालय गौरा के परिसर में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद व नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 193 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 163 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। इसमें 02 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में  विधायक गौरा प्रभात वर्मा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, उपजिलाधिकारी मनकापुर, ब्लॉक प्रमुख बभनजोत, छपिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 60000/- प्रति जोड़े के दम्पतियों के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है जिसमें चांदी की पायल बिछिया, स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर का प्रेशर कुकर, कन्या हेतु दो जोड़े कपड़े, वर हेतु एक जोड़ा कपड़ा, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख बभनजोत, छपिया, खण्ड विकास अधिकारी बभनजोत, छपिया सहित सभी संबंधित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हकीकुल्ला चौधरी महाविद्यालय गौरा के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक गौरा, डीएम तथा ब्लॉक प्रमुखगणों ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 163 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

गोण्डा।24 मार्च, 2026।
मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत हकीकुल्ला चौधरी महाविद्यालय गौरा के परिसर में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 193 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 163 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। इसमें 02 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया।


सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक गौरा  प्रभात वर्मा, जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन, उपजिलाधिकारी मनकापुर, ब्लॉक प्रमुख बभनजोत, छपिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 60000/- प्रति जोडे के दम्पतियों के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है जिसमें चांदी की पायल बिछिया, स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर का प्रेशर कुकर, कन्या हेतु दो जोड़े कपड़े, वर हेतु एक जोड़ा कपड़ा, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख बभनजोत, छपिया, खण्ड विकास अधिकारी बभनजोत, छपिया सहित सभी संबंधित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वयं सेवकों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

गोंडा।श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार गोण्डा में  23/ 3/ 26 से 29/ 03/26 तक किया गया है।विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल से चयनित गांव बंगरहवा परेड सरकार नेवलगंज बनकटाचार्यगंज तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। स्वयं सेवकों ने डोर टू डोर जाकर ग्राम वासियों को स्वच्छता संबंधी जानकारी प्रदान की।

स्वयं सेवकों ने ग्राम वासियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। भोजन के उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में  मुख्य अतिथि प्रोफेसर डा रेखा शर्मा , वनस्पति विज्ञान एवं विशिष्ट अतिथि करुणेश द्विवेदी  असिस्टेंट प्रोफेसर कृषि विज्ञान विभाग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी पवन कुमार सिंह,डा चमन कौर,डा परवेज आलम,डा दिलीप शुक्ल ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा का धर्म सर्वोपरि है।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य प्राप्ति के लिए सामाजिक सद्भाव बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण योगदान है।हमे मानव सेवा का गुण सीखना है।कार्यक्रम का संचालन डा परवेज आलम ने किया।
अचलपुर गांव में संदिग्ध मौत,घर के बाहर चारपाई पर रखा शव
परिजनों ने किया धारा बढ़ाने की मांग

गोंडा।जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अचलपुर गांव में कल अरविंद बाबा उर्फ अरविंद तिवारी (32) की हुई संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने आज उनके अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया है।परिजन घर के बाहर चारपाई पर शव रखकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ने की मांग कर रहे हैं।घंटों की बातचीत और पुलिस के आश्वासन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अरविंद का अंतिम संस्कार किया गया।

मोतीगंज पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।परिजनों का आरोप है कि 22 मार्च को गांव के मनीराम तिवारी और श्रीकांत,अरविंद को घर से बुलाकर ले गये थे।अरविंद 22 मार्च को पूरे दिन गायब रहे और अगले दिन उनका शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानेपुर में मिला था।परिजनों ने मनीराम तिवारी और श्रीकांत पर अरविंद की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था,परन्तु अभी तक रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।मामले में मोतीगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
“मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक
गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।

इस अवसर पर एण्टी रोमियो स्क्वायड टीमों एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मंदिरों, भीड़-भाड़ वाले स्थलों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को निम्न विषयों पर विशेष रूप से जागरूक किया गया—

महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता
साइबर अपराध से बचाव के उपाय
आत्मरक्षा के तरीके
कानून द्वारा प्रदत्त अधिकार
भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सतर्कता बरतने के उपाय

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा त्योहार के दौरान सुरक्षित आवागमन एवं संभावित जोखिमों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई, जिससे महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को भरोसा दिलाया गया कि गोण्डा पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1090 – वूमेन पावर हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
108 – एम्बुलेंस सेवा
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
102 – स्वास्थ्य सेवा

अतिरिक्त रूप से महिलाओं/बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल सुरक्षा सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना भी है, ताकि वे हर परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें।
चोटिल स्वतंत्रता सेनानी का मसूद आलम ने लिया कुशल क्षेम
गोण्डा। पूरे प्रदेश मे इस समय मात्र 8 स्वतंत्रता सेनानी जीवित हैं, जिसमें जनपद गोण्डा में 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम अचल दुबे आचार्य जी भी हैं।  श्री आचार्य जी पिछले दिनों फिसल कर गिरने से चोटिल हो गए थे। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने उनके निवास ग्राम पतीसा पहुंचकर खैरियत ली और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  श्याम लाल पाल से स्वतंत्रता सेनानी आचार्य  की बात करायी और उनके स्वास्थ के बारे में अवगत कराया।

विदित रहे 6 महीने पहले मसूद आलम ख़ान ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी से स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम अचल दुबे  की भेंट करायी थी। अखिलेश यादव  ने  आचार्य  का लखनऊ लोहिया सभागार में सम्मान किया और आर्थिक सहयोग भी किया था और मसूद आलम खान के जिम्मे  आचार्य  की देख रेख की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे मसूद आलम ख़ान बखूबी निभा रहे हैं।

मसूद आलम ख़ान ने स्वतंत्रता सेनानी  आचार्य  के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और परिवार को हर तरह से सहयोग और स्वतंत्रता सेनानी  के देख रेख व इलाज के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही और कहा स्वतंत्रता सेनानी सिर्फ एक परिवार के नहीं हैं देश की धरोहर हैं।

साथ में पवन तिवारी मुन्ना दुबे सूफियान खान सुरेश दुबे अनिरुद्ध दुबे राज प्रकाश दुबे पराग नारायण दुबे राजेश गौतम राजू यादव विपिन तिवारी  राकेश पासवान आदि उपस्थित रहे ।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,आरोपी शव सीएचसी में छोड़कर फरार
*परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गोंडा।जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को अरविंद बाबा उर्फ अरविंद तिवारी (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।आरोप है कि आरोपी मनीराम उसके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानेपुर में छोड़कर फरार हो गया।परिजनों के अनुसार,12 मार्च को आरोपी मनीराम तिवारी ने आपसी कहासुनी के बाद अरविंद बाबा के साथ मारपीट किया था।इस घटना को लेकर 14 मार्च को मोतीगंज थाने में मनीराम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।मृतक के भाई फूलबाबू ने बताया कि 22 मार्च की सुबह लगभग 8 बजे मनीराम तिवारी और श्रीकांत अरविंद बाबा को अपने साथ ले गये थे,इसके बाद से अरविंद पूरे दिन गायब थे।23 मार्च को अखिलेश तिवारी नामक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दिया कि अरविंद बाबा का शव सीएचसी धानेपुर में पड़ा है।सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और अरविंद बाबा को मृत पाया।फूलबाबू ने आरोप लगाया कि मनीराम और श्रीकांत ने उनके भाई की हत्या की है।उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी अरविंद के साथ मारपीट की गई थी।परिजनों का मानना है कि शराब के नशे में मौके का फायदा उठाकर अरविंद की हत्या की गई है।मोतीगंज थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि जहाँ तक हत्या के आरोपों की बात है,उसकी जांच की जा रही है।इस मामले में पहले से ही मारपीट का मुकदमा दर्ज है।परिजनों द्वारा दी गई नई तहरीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटिया सड़क निर्माण पर आयुक्त ने दिए जांच के आदेश,एक हफ्ते में मांगा रिपोर्ट
*सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे

गोंडा।जिले में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत और घटिया निर्माण को लेकर वायरल वीडियो के आधार पर मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने जांच के आदेश दिए हैं।बताते चलें कि परसपुर विकासखण्ड के कुड़ियावां ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता की कमी पाई गई है।आयुक्त द्वारा दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है।जिसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता और यूपी सिडको के परियोजना प्रबंधक शामिल हैं।यह कमेटी एक सप्ताह के अंदर परियोजना की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।स्थानीय निवासी राधेश्याम उर्फ बब्लू सिंह ने शिकायत किया था कि सड़क का निर्माण 20 दिन पहले पूरा हुआ था परन्तु यह सड़क पूरी तरह तैयार होने से पहले ही इसमें बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं।सड़क से गिट्टियां उखड़ रही हैं और अभी तक इस पर दोबारा डामरीकरण नहीं किया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।बब्लू सिंह ने सड़क के दोबारा निर्माण करने की मांग किया था जिसके बाद आयुक्त ने इस मामले का संज्ञान लिया है।इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि हाल ही में बनी सड़क से लोग लकड़ी की मदद से आसानी से गिट्टियां उखाड़ रहे हैं।गिट्टियां हटाने पर नीचे सिर्फ पुरानी सड़क और मिट्टी दिखाई दे रही है,जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता में ठेकेदार द्वारा की गई लापरवाही साफ नजर आती है।आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने बताया कि शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र और वायरल वीडियो के आधार पर जांच के आदेश दिए गए हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी,जिसमें सड़क की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
*पुलिस जांच में जुटी

गोंडा।जिले के उमरीबेगम गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार देर शाम एक व्यक्ति पर फायरिंग का मामला सामने आया है।यह घटना अमदही काजीपुरवा की है।आरोप है कि गांव निवासी आशीष पांडेय पर बांके उर्फ शिव ओंकार यादव ने गोली चलाई।पूरी वारदात पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बांके उर्फ शिव ओंकार यादव ने आशीष पांडेय को ट्रैक्टर से लकड़ी खींचते हुए देखा और इसके बाद उसने अपने मोटरसाइकिल की डिग्गी से असलहा निकाल कर लोड किया।आशीष पांडेय ने फायरिंग से बचने के लिए तेजी से ट्रैक्टर चलाया परन्तु आरोपी ने पीछा कर आशीष पर गोली चला दिया।आशीष पांडेय इस हमले में बाल बाल बच गये।गोली चलाने के बाद जब आशीष पांडेय ट्रैक्टर आगे ले गये तो बांके उर्फ शिव ओंकार यादव ने दोबारा अपनी गाड़ी की डिग्गी से गोली लोड करने का प्रयास किया।हालांकि, आशीष पांडेय तब तक अपने ट्रैक्टर को लेकर वहाँ से फरार हो चुके थे।बताया जा रहा है कि फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश है।पीड़ित आशीष पांडेय के परिवार के सदस्यों ने पहले आरोपी बांके उर्फ शिव ओंकार यादव के पिता राम उजागर यादव की हत्या की थी।उस मामले में आशीष पांडेय के परिवार के कई सदस्यों को सजा भी हुई है।इसी पुरानी रंजिश के चलते आशीष पांडेय पर हमला किया गया।थानाध्यक्ष उमरीबेगम गंज गोविंद कुमार ने बताया कि आशीष पांडेय की तहरीर पर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।