हकीकुल्ला चौधरी महाविद्यालय गौरा के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन
![]()
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक गौरा, डीएम तथा ब्लॉक प्रमुखगणों ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 163 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न
गोण्डा।24 मार्च, 2026।
मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत हकीकुल्ला चौधरी महाविद्यालय गौरा के परिसर में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 193 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 163 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। इसमें 02 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक गौरा प्रभात वर्मा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, उपजिलाधिकारी मनकापुर, ब्लॉक प्रमुख बभनजोत, छपिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 60000/- प्रति जोडे के दम्पतियों के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है जिसमें चांदी की पायल बिछिया, स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर का प्रेशर कुकर, कन्या हेतु दो जोड़े कपड़े, वर हेतु एक जोड़ा कपड़ा, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख बभनजोत, छपिया, खण्ड विकास अधिकारी बभनजोत, छपिया सहित सभी संबंधित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे।![]()
![]()


परिजनों ने किया धारा बढ़ाने की मांग
गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।
गोण्डा। पूरे प्रदेश मे इस समय मात्र 8 स्वतंत्रता सेनानी जीवित हैं, जिसमें जनपद गोण्डा में 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम अचल दुबे आचार्य जी भी हैं। श्री आचार्य जी पिछले दिनों फिसल कर गिरने से चोटिल हो गए थे। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने उनके निवास ग्राम पतीसा पहुंचकर खैरियत ली और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से स्वतंत्रता सेनानी आचार्य की बात करायी और उनके स्वास्थ के बारे में अवगत कराया।
*परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
*सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे
*पुलिस जांच में जुटी
2 hours and 33 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k