आजमगढ़; अहरौला क्षेत्र पंचायत की बैठक कई विभागों के नहीं पहुंचे जिम्मेदार,आय व्यय का लेखा हुआ पेश
आजमगढ़ ।सोमवार को क्षेत्र जनपद के पंचायत सदस्यों की बैठक अहरौला ब्लॉक सभागार में प्रमुख शाहिना शकील बानो और खंड विकास अधिकारी विनीत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 2025 -26 में प्राप्त हुए बजट और खर्च हुए बजट का लेखा-जोखा पेश किया गया2026- 27 के बजट का सदन मे प्रस्ताव रखा गया। क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के लिए सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी बताया कि 2025 -26 में पंचम वित्त से 2 करोड़ 37 लाख 81 हजार की धनराशि प्राप्त हुए थी जिसमें से 2 करोड़ 14 लाख 58 हजार खर्च किए गए। केंद्रीय वित्त से दो करोड़ 46 लाख 91 हजार की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें दो करोड़ 7 हजार रुपए खर्च किए गए। आगामी 2026 27 में 2 करोड़ 67 लाख 35 हजार का विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पेश किया गया। राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार के द्वारा पशुपालन योजना से संबंधित और पशुपालन के लिए बैंकों से ऋण संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जिसपर अभयपुर क्षेत्रपंचायत सदस्य बाबूलाल निषाद के द्वारा पशुपालन विभाग पर सवाल उठाए गए कहां की 1962 पर कई बार कॉल किया गया लेकिन कोई एंबुलेंस और पशु चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा पशुपालन के लिए ऋण के लिए बैंकों द्वारा भारी सुविधा शुल्क की मांग होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मोहनलाल ने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी आयुष्मान व आभा कार्ड के बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह के द्वारा कई सवाल उठाए गए इसी तरह से सदन के सदस्यों ने एक दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सूचना न दिए जाने का भी मामला उठाया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों के द्वारा मांग की गई की बैठक में जो भी ब्लॉक स्तरीय विभागों से अधिकारी बैठक में नही पहुंचे उनके खिलाफ सदन कठोर कार्रवाई को जिलाधिकारी को पत्र लिखे बैठक में शिक्षा, बिजली, जल जीवन मिशन, सिंचाई, वन विभाग, बैक सहित कई विभाग अधिकारी नहीं पहुंचे थे व बैठक में बाल विकास पुष्टाहार से सीडीपीओ के न पहुंचने पर भी लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि जिस विभाग के सबसे ज्यादा शिकायतें और सबसे ज्यादा बैठक में महत्वपूर्ण भूमिका थी वह विभाग मौके पर पहुंचा। सदन की अध्यक्षा शाहीना शकील बानो ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। लालगंज से सपा सांसद के प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख शकील अहमद ने मौके पर जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर कड़ी आपत्ति जताई और सदन से कहा कि इस पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो बड़ी जिम्मेदारी है उन्हें बैठक में उपलब्ध होना चाहिए रेडियो पंचायत जयप्रकाश सिंह के द्वारा बीत रहे वित्तीय वर्ष में ग्राम निधि में पड़े पैसों को तत्काल कार्यों पर खर्च करने की बात कही और छठे वित्त का पैसा जो अप्रैल में खर्च होगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र यादव, हरिकेश यादव,एडीओ कृषि रक्षा श्याम सलोने तिवारी,एडीओ कृषि शैलेश द्विवेदी, एपीओ राहुल सिंह अकाउंटेंट राजकुमार आफताब आलम बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
आजमगढ़: शहादत दिवस पर याद किए गए भगतसिंह राजगुरु और सुखदेव ,दी गयी श्रद्धांजलि
आजमगढ़।सोमवार को तहसील निजामाबाद स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कैंप कार्यालय पर शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव की शहादत पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें याद किया गया।कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद और साम्राज्यवाद - मुर्दाबाद भगत सिंह के प्रिय नारे भी लगाए। इस अवसर पर भाकपा जिला सचिव कॉमरेड जितेंद्र हरि पाण्डेय ने कहा कि भगत सिंह भारत की सामाजिक,आर्थिक व्यवस्था में बदलाव चाहते थे और तानाशाही को जड़ से समाप्त करना चाहते थे।इसी संदर्भ में वे इंकलाब जिंदाबाद और साम्राज्यवाद मुर्दाबाद का नारा लगाते थे।भगत सिंह की फांसी को लगभग सौ साल पूरे होने को है।आज देश और दुनियां में साम्राज्यवादी ताकतें अपने वर्चस्व और मुनाफे की लूट के लिए आमादा होकर कमजोर देशों पर हमला कर रही हैं।समाज में सामाजिक और आर्थिक विषमता की खाई इतनी बढ़ गई है कि गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है।वर्तमान में दुनिया में जो युद्ध हो रहे हैं वह साम्राज्यवाद का ताजातरीन उदाहरण है।इस युद्ध में आम आदमी पीसा जा रहा है।ऐसे में भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।इसके लिए जाति,धर्म से परे वर्ग आधारित समाज व्यवस्था के लिए देशभक्त,कमजोर और मेहनतकश जनता को एकजुट किए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर हाईकोर्ट इलाहाबाद में अधिवक्ता शबाना जलालुद्दीन आज़मी,लालचंद यादव,सौरभ तिवारी,अशोक कुमार यादव, अब्दुल्लाह,अजय कुमार तिवारी, अनिरूद्ध,मदन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़: चुभे लागल बरगद के छांव सहित चार पुस्तकों का हुआ विमोचन
जमगढ़।बनारस के बरजी गांव के बनारस पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ पुस्तक लोकार्पण व सम्मान समारोह का कार्यक्रम- भोजपुरी पांडुलिपि प्रकाशन योजना के तहत तथागत ट्रस्ट के द्वारा चयनित गोपालगंज बाजार आजमगढ़ के लोक कवि व गीतकार लालबहादुर चौरसिया लाल की अप्रकाशित भोजपुरी पुस्तक "चुभे लागल बरगद के छाँव" सहित कुल चार रचनाकारों की कृतियों का प्रकाशन व लोकार्पण तथागत ट्रस्ट द्वारा दिनांक 21 मार्च को वाराणसी के बनारस पब्लिक स्कूल,बरजी गांव में संपन्न कराया गया। पुस्तक का प्रकाशन भोजपुरी प्रकाशन द्वारा तथा वितरक सर्वभाषा प्रकाशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर लालबहादुर चौरसिया लाल को मुख्य अतिथि श्री शिव प्रताप शुक्ला (महामहिम राज्यपाल तेलंगाना), अध्यक्ष- प्रो सदानंद शाही जी (वरिष्ठ साहित्यकार) संरक्षक-डॉ.नागेंद्र प्रसाद सिंह(पूर्व आई.ए.एस.)कार्यकारी अध्यक्ष-भारतीय शिक्षा बोर्ड व वरिष्ठ साहित्यकार तथा तथागत ट्रस्ट की संचालिका डॉ सोनी पांडेय द्वारा तथागत सम्मान स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस पुस्तक को लेकर अब तक लालबहादुर चौरसिया लाल की कुल तीन पुस्तकें प्रकाशित हो गई हैं। पहली पुस्तक- "आंसू से मुस्कान लिखेंगे" काव्य संग्रह सन् 2021, प्रकाशन -अनन्य प्रकाशन वाराणसी, वितरक- नारायण पब्लिकेशन वाराणसी ।दूसरी पुस्तक- "मैं मधुमास ढूँढ़ने आया" काव्य संग्रह सन् 2024, प्रकाशन -मुंबई हिंदी अकादमी, वितरक - आर के पब्लिकेशन मुंबई। इसके पूर्व लालबहादुर चौरसिया लाल की सात कविताएं व एक जीवनी आईसीएसई व सीबीएसई बोर्ड की हिंदी पाठ्पुस्तक में शामिल हैं। अबकी लाल बहादुर चौरसिया लाल की तीसरी व भोजपुरी भाषा की पहली पुस्तक है। लाल जी की इस उपलब्धि पर आजमगढ़ के साहित्यकारों ने लालबहादुर चौरसिया लाल को बधाई दी है तथा लाल जी ने अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। "चुभे लागल बरगद के छांव" पुस्तक अमेजॉन एवं फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। भोजपुरी गीत के इच्छुक पाठक ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
आजमगढ़: पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज़
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिन शनिवार को कई ग्रामों में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद उल फितर का त्योहार रमजान महीने के समाप्ति के बाद मनाया जाता है । सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम वर्ग के लोग दिखे। थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई, जहां हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया लोगों ने भी अपने मुस्लिम भाइयों को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दीं, जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया गया। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों में खासा उत्साह रहा, वे नए कपड़ों में नजर आए और नमाज के बाद मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर सजी मिठाइयों और सेवइयों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ है रही, ईद की नमाज के बाद लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए घरों की ओर रवाना हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे । संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने प्र के लिए मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के चारों तरफ घूमते हुए नजर आए जिससे शांति व्यवस्था बनी रहें।
आजमगढ़: द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्धेश्वरी धाम पर लगा श्रद्धालुओं का तांता , मांगी मन्नतें
आजमगढ़। दूसरे दिन सिद्धेश्वरी धाम पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से आकर सिद्धेश्वरी माता जी को नारियल चुनरी चढ़ाकर धूप दीप दिखाकर पूजन अर्चन किए। बताते चलें कि श्री सिद्धेश्वरी सिधौना एक सिद्ध पीठ है। यह सिधौना बाजार से लगभग 1 किलोमीटर दक्षिण ग्राम सभा सिधौना खास ग्राम में अपनी प्राचीनता को समेटे स्थित है। धाम पर जाने के लिए बीच रोड सिधौना बाजार से बना हुआ है जिस पर दो पहिया चार पहिया वाहनों से भक्तगण दूर दराज स्थान से आकर मां के दरबार में माथा टेकते हैं कढ़ाई चढ़ाते हैं मूंडन संस्कार कराते हैं। उक्त धाम पर शादी विवाह का संस्कार भी संपन्न होता है नवरात्रि के दिन तो यहां अपार भीड़ होता है हर दिन मेले जैसा दृश्य दिखाई देता है इस ऐतिहासिक धाम पर मैंना पोखरा नामक जलाशय है जहां छठ माता जी का मंदिर बना हुआ है जो छठ पूजा में आकर्षण का केंद्र बना रहता है जो भक्तगण मां के दरबार में आते हैं मां उनका मनोरथ पूरा करती है उक्त स्थान पर राधा कृष्ण व स्वामी परमानंद महाराज जी का प्रतिमा स्थापित है। चारों तरफ हरे भरे पेड़ों से भरा मंदिर और भी सुंदर दिखाई देता है फूलों से भारा बगीचा वहां आकर्षण का केंद्र बना रहता है यहां ऐसा महसूस होता है कि प्राकृतिक सौंदर्य की शुरूआत यहां से ही हुई है। यहां शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था है। उक्त धाम पर प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पधार चुके हैं अवधूत भगवान राम जी इस धाम पर आकर मां की प्रतिमा का दर्शन करके कहा कि यह स्थान अद्भुत स्थान है। यहां पूर्णिमा एवं चैत्र रामनवमी का बृहद मेला का भी आयोजन होता है। उक्त धाम के विषय में वरिष्ठ पत्रकार रह चुके स्वर्गीय गीतकार पंडित सत्यनारायण मिश्रा (साधक) जी ने कहा कि सिध्दः ईश्वरी यस्य सः सिद्धेश्वरी जो स्वयं सिद्ध हो जो भक्त यहां सच्चे मन से आते हैं मां उनकी मुरादे पूरा करती है।
आजमगढ़: विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
आजमगढ़। तीन दिवसीय (16,17 & 18 मार्च), वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ कैंपस में आयोजित अंतर महाविद्यालीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में कूबा पीजी कॉलेज, दरियापुर नेवादा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, आजमगढ़ को 14-03 अंकों से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजीव कुमार। द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना ने सभी का मन मोह लिया। कूबा पीजी कॉलेज आजमगढ़ के बच्चों ने एथलेटिक्स में 400 मीटर की दौड़ में अनामिका चौहान प्रथम एवं 100 मीटर में द्वितीय, डिस्कस थ्रो राहुल कुमार प्रथम, जैवलिन थ्रो में पायल सोनी द्वितीय, साक्षी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के इन उपलब्धियों पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव ने ढेर सारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई देते हुए उनका हौसला अफजाई किया। इस मौके पर प्रो देवेंद्र प्रताप सिंह, क्रीडा प्रभारी डॉ सुरेंद्र पांडे, टीम मैनेजर यशपाल सिंह, डॉ राणा प्रताप सिंह, एवं प्राध्यापक कर्मचारी तथा छात्र / छात्रा उपस्थित रहे।
आजमगढ़: यूनियन बैंक द्वारा पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए का किया गया भुगतान
आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया निहोरगंज शाखा द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभार्थी श्रीमती फातिमा एवं आंचल देवी को 2 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आजमगढ़ दक्षिण के क्षेत्र प्रमुख श्रीमती आराधना ज्योति,उप क्षेत्र प्रमुख श्री समीर चंद्र झा, बी आर एम श्री राकेश कुमार उपस्थित थे।मौके पर महिला किसानों को 25 लाख रुपए की किसान क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया गया एवं उपस्थित महिलाओं को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में श्रीमती आराधना ज्योति में बैंक के चल रही योजनाओं की जानकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजना की महत्ता की जानकारी दी। मौके पर निहोरगंज शाखा प्रमुख अभिनव प्रकाश,दीपाजन मंडल आयुष,देवनाथपुर प्रधान श्रीमती रीता देवी,नोनीपुर प्रधान श्रीमती उपम देवी,बैंक सखी सुमन देवी,सुधाकर सिंह,विशाल, महेश मिश्रा,सुंदर यादवयूनियन बैंक ऑफ इंडिया आजमगढ़ दक्षिण के क्षेत्र प्रमुख श्रीमती आराधना ज्योति,उप क्षेत्र प्रमुख श्री समीर चंद्र झा, बी आर एम श्री राकेश कुमार, निहोरगंज शाखा प्रमुख अभिनव प्रकाश,दीपाजन मंडल आयुष,देवनाथपुर प्रधान श्रीमती रीता देवी,नोनीपुर उर्फ न ईकोट प्रधान श्रीमती उपम यादव, किसान महिलाएं ,बैंक सखी सुमन देवी,सुधाकर सिंह,विशाल, महेश मिश्रा,सुंदर यादव एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे
आजमगढ़: तहबरपुुुुर में शिक्षको ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन , जाने क्या है मांगें
आजमगढ़।उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति तहबरपुर अध्यक्ष सूबेदार यादव ने माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2026 में शिक्षा क्षेत्र - तहबरपुर, जनपद -आजमगढ़ में शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों की अव्यवहारिक रुप से अत्यंत दूर लगाई गई ड्यूटी की अनियमितता के विरोध में एवं एवं शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी, तहबरपुर व्यास देव को बी आर सी तहबरपुर पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन द्वारा मांग की गई कि जो शिक्षक या शिक्षिका मार्च - 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनकी पत्रावली अविलम्ब संबंधित कार्यालय को भेजी जाय ताकि उनके देयकों का समय से भुगतान हो सके और उनकी पेंशन जारी होने में कोई विलंब न हो। संगठन द्वारा यह भी कहा गया कि बोर्ड परीक्षा में शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर में ड्यूटी लगाने में काफी अनियमितता बरती गई। ड्यूटी के संबंध में प्रधानाध्यापकों या प्रभारी प्रधानाध्यापकों से कोई विचार - विमर्श नहीं किया गया। लोगों को 25 से 30 किलोमीटर दूर तक ड्यूटी करने के लिए बाध्य किया गया। 31 मार्च 2026 के बाद नवीन सत्र में कुछ विद्यालय एकल हो जा रहे हैं। ऐसे विद्यालयों को शीघ्र ही अध्यापकों से आच्छादित किया जाय। जनगणना (Census 2026) में कार्मिकों की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में प्रधानाध्यापकों से विचार-विमर्श करके विद्यालय सेवित गांव या आस -पास के मज़रों में ही ड्यूटी लगाने की मांग संगठन द्वारा की गई।खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर, आजमगढ़ से वार्ता के क्रम में अध्यक्ष सूबेदार यादव ने दो टूक कहा कि यदि शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों की ड्यूटी अव्यवहारिक रुप से लगाई जाती है तो संगठन अन्याय के विरोध में विधिमान्य तरीके से विरोध करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन कार्यक्रम में सूबेदार यादव, उदय प्रताप राय,नर्वदेश्वर उपाध्याय, रुद्रप्रताप भारती, राजेश यादव, संदीप कुमार राय, लालजी यादव, सूर्यभान चौहान, दिनेश यादव राजकुमार यादव, स्वामीनाथ यादव,विजय यादव, बृजेश राय, मनोज कुमार त्रिपाठी, सतीश चन्द्र यादव, शिवशंकर राय, दिनेश कुमार, सुभाषचन्द्र प्रजापति, हनुमान गुप्ता,अरविन्द यादव, कमलाकांत, विवेक,माधव सिंह, शिवानंद मिश्र, संजय मौर्य, चन्द्रशेखर सिंह, मनोज सिंह, अशोक यादव, ईश्वर चंद्र, प्रदीप यादव,मनीष श्रीवास्तव, राहुल यादव, सुजीत चौबे, नरेन्द्र चौबे,गुलाब सिंह, रामचंद्र यादव , लालचंद राम,रामकुंवर चौहान सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
आजमगढ़:तहबरपुुुुर में ब्लाक प्रमुख ने किया स्वयं सहायता समूह के फूड कार्नर ठेला का उद्घाटन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा
आजमगढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विकास खंड तहबरपुुुुर में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित फूड कार्नर ठेला का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख अजीत यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया । ब्लाक प्रमुख अजीत यादव ने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के अवसर सुलभ हो रहें हैं। फूड कार्नर ठेला शुरू होने से समूह की महिलाओं को नियमित आय का साधन प्राप्त होगा तथा अन्य समूहों के अलावा दूसरे को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास लगातार किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी आई एस बी दुर्गा प्रसाद राय, सहकारिता अतुल कुमार सत्संगी, लेखाकार राजेश यादव,ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिलाषा , शिव लाल यादव, शतीस उपाध्याय सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने अधिकारियों का स्वागत किया और फूड कार्नर संचालन की जानकारी दी।
आजमगढ़: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मण्डल तहबरपुुुुर द्वारा धनिया कूडी गांव में स्थित एक विद्यालय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व बंदे मातरम के साथ किया गया। पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  विनोद राय ने  संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि, एकात्म मानववाद, पार्टी की कार्यपद्धति तथा बूथ-जीत—महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया । उन्होंने कहा कि भाजपा का वास्तविक बल उसका समर्पित कार्यकर्ता और बूथ संगठन का मुख्य शक्ति केन्द्र है। जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने डबल इंजन की सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव के साथ कार्य करें।उनकी नैतिकत जानकारी है कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने सहयोग करें।  प्रशिक्षण वर्ग में  कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग का समापन सोमवार को राष्ट्र गान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय खदेरू ने किया।