साहित्यिक संस्था कोशिश का होली मिलन समारोह संपन्न
जौनपुर । साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था कोशिश के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं मासिक गोष्ठी रामेश्वर सिंह सभागार रासमंडल,जौनपुर में 22 मार्च 2026 को वरिष्ठ कवि गिरीश श्रीवास्तव गिरीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई।होली मिलन की यह गोष्ठी होली,चैती और नवरात्र के मिले जुले रंग लिए रंगीली और व्यंग तथा भक्ति के रसों से सराबोर एक यादगार समारोह बन गई।जनार्दन अस्थाना के सामयिक लोक छंदों की छटा तथा दमयंती सिंह के भक्ति भाव में डूबे भजन और प्रो आर एन सिंह के सारगर्भित उद्बोधन ने समारोह को भव्यता प्रदान की। मुख्य अतिथि सभाजीत द्विवेदी प्रखर तथा नंदलाल समीर विशिष्ट अतिथि रहे।अशोक मिश्र ने गोष्ठी का संचालन किया।अनुजा निगम की सुरीली सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। यह सुरीला गीतों,कविताओं और हास्य फुलझडियो का रंगीन सफर श्रोताओं को अंत तक अलग अलग रंगों और भावो- रसो में सराबोर करता रहा।गोष्ठी में कमलेश गुप्त,आलोक रंजन , राजेश पाण्डेय,सुशील दुबे, फूलचंद भारती,अनिल उपाध्याय आशिक जौनपुरी,सुमति श्रीवास्तव,डॉ अजय विक्रम, प्रशांत श्रीवास्तव,ओम् प्रकाश खरे,दमयंती सिंह,अंसार जौनपुरी,एस बी उपाध्याय, अशोक मिश्र,रामजीत मिश्र, जनार्दन अस्थाना पथिक, नंदलाल समीर, प्रो आर एन सिंह,सभाजीत द्विवेदी प्रखर, तथा गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने काव्यपाठ किया।अंत में डॉ विमला सिंह ने उपस्थित सभी साहित्यकारों को आयोजन की सफलता और सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।
धूमधाम से मनाया गया चक्रदूत प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह
जौनपुर। नगर के हिन्दी भवन में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में फूल की होली खेली गई। राष्ट्रीय ताइक्वांडो 2025 स्वर्ण पदक विजेता विशाल प्रजापति आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी लालचन्द प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज में प्रतिभा की कमी नहीं है। आने वाले कल में प्रजापति समाज देश की दशा और दिशा तय करेगा।  इसी क्रम में विशिष्ठ अतिथि जेसीआई अध्यक्ष अंजनी प्रजापति, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रजापति विकलेश कुमार एडवोकेट, आजमगढ़ सिविल कोर्ट के पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंद्रभान प्रजापति, रामसूरत प्रजापति, प्रजापति महासभा जौनपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति एडवेाकेट, दक्ष आर्मी प्रमुख जनार्दन प्रजापति, चक्रदूत प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष बसंत प्रजापति (अनिल) सभासद ने समाज की एकता पर बल दिया।
सम्मानित किए जाने पर नोटरी अधिवक्ता अरुण कुमार प्रजापति, नायब नाजिर तहसील सदर सदानन्द प्रजापति एवं शिक्षक राजेंद्र प्रजापति ने समाज को शिक्षित होने पर जोर दिया। राष्ट्रीय ताइक्वांडो 2025 स्वर्ण पदक विजेता विशाल प्रजापति पर उपस्थित लोगों ने फूलों की बारिश करके सम्मानित किया। विशाल प्रजापति ने कहा कि देश के लिए समर्पित रहूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट अधविक्ता समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति एवं संचालन डॉ. दिनेश कुमार प्रजापति ने किया। कार्यक्रम मंत्री पवन कुमार प्रजापति ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी लोगों को बधाई देते हुए एकजुटता का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम आयोजक संस्थापक महेन्द्र कुमार प्रजापति ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति का सपना धीरे धीरे पूरा हो रहा है। आने वाले समय में देश और प्रदेश की सरकार में प्रजापति समाज का अहम रोल रहेगा। इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति, मुन्ना लाल प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति, रामकिशुन प्रजापति, महासचिव अजय कुमार प्रजापति एडवोकेट, उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति, सुरेश चंद्र प्रजापति, संतोष प्रजापति शिकारपुर, ब्रह्मदेव प्रजापति, मुकेश प्रजापति, संगठन मंत्री संजय प्रजापति, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति राजू, प्रचार मंत्री संतोष प्रजापति वाजिदपुर, नगर महासचिव इंद्र कुमार प्रजापति मुन्ना, नगर उपाध्यक्ष साहेब लाल प्रजापति, राजदेव प्रजापति, भुलई राम प्रजापति, डॉ. योगेंद्र कुमार प्रजापति, प्रजापति महासभा के महासचिव राजबहादुर प्रजापति एडवोकेट, संयुक्त मंत्री अरविंद प्रजापति एडवोकेट, रामपलट प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, आर्यन प्रजापति एडवोकेट, शिवशंकर प्रजापति, तेज बहादुर प्रजापति, राजेश प्रजापति एडवोकेट, सावन प्रजापति, मोहित प्रजापति, कमलेश प्रजापति, पिंटू प्रजापति, रोहित प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, रामपलट प्रजापति, भुलईराम प्रजापति, समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जूनियर हाई स्कूल, गोपालापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पलकधारी गौतम का आकस्मिक निधन
जौनपुर। जूनियर हाइस्कूल, गोपालापुर, बदलापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक पलकधारी गौतम ( उम्र 47 वर्ष)का आज लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। उनकी  नियुक्ति 2006 में हुई थी। वे अत्यंत दयालु और विनम्र इंसान थे। उनका घर नौपेड़वा के नजदीक काजीनेवादा, रन्नो गांव में है। वे पिछले एक महीने से काफी अस्वस्थ चल चल रहे थे। उनका पुत्र 17 वर्ष और पुत्रियां 23 तथा 25 वर्ष की हैं। उनके निधन पर पूर्व प्रधान कृष्णदेव दुबे, प्रधान हर्षू प्रसाद पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ब्लॉक अध्यक्ष उमेशचन्द मिश्र, मंत्री रायसाहब यादव,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नंदकुमार यादव प्रधानाध्यापक अशोक पांडे , अध्यापक श्याम लाल यादव, प्रधानाध्यापक राधेश्याम चौरसिया, प्रधानाध्यापक रवीन्द्र प्रसाद तिवारी, प्रधानाध्यापक उमाशंकर दुबे, शिक्षक अब्दुल मन्नान अंसारी, शिक्षक अमरजीत यादव, शिक्षक हरे कृष्णा यादव, प्रधानाध्यापक विजय शंकर यादव, शिक्षक आलोक यादव, शिक्षक बृजेश यादव, शिक्षक गौरव यादव,शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष आनंद तिवारी , शिक्षामित्र शेर बहादुर,, पूर्व ARP ओम प्रकाश गुप्ता, शिक्षक रवि प्रजापति, शिक्षक शिवाकान्त यादव आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
ब्राह्मण हित की बात करने वाला ही देश पर राज करेगा : पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
जौनपुर । जनपद के बक्सा क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन हुआ जहां होली मिलन कार्यक्रम एवं लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध समागम सम्मेलन की सफलता के लिए पदाधिकारीयों एवं ब्राह्मणों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वहीं सम्मेलन को लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में विशेष आभार डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र प्राचार्य प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी आए हुए आगंतुकों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा साथ ही जिला अध्यक्ष रत्नाकर चौबे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वहीं अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी जिलों में जाकर जिन्होंने प्रबुद्ध समागम सम्मेलन में विशेष योगदान दिया है और समय दिया है, उन्हें मैं सम्मानित करूंगा वहीं प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जो ब्राह्मण हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा और और उसी पार्टी से हमारा साथ भी रहेगा वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्राह्मणों के ऊपर हो रहे कुठाराघात को लेकर बयान देते हुए कहा कि जिस तरह से सवर्ण जाति को टारगेट कर उन्हें परेशान किया जा रहा है उसका खामियाजा 2027 चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भुगतना होगा तथा यह भी कहा कि हमारे संगठन के सिपाही हर गांव में है वे ब्राह्मण संगठित होकरके उस व्यक्ति और उस पार्टी के प्रत्याशी का बहिष्कार करेंगे जिन्होंने यूजीसी एक्ट, दलित एक्ट व जातिगत आरक्षण को प्रश्रय दिया हैं। अंत में अपने बयान में कहा कि सभी संगठित होकर रहें जिससे किसी भी पार्टी को आपका भय सताए और वह कोई ऐसा कदम ना उठा पाए जो हमारे हित में ना हो। इस मौके पर जयेंद्र शुक्ला वाराणसी मंडल अध्यक्ष, अजय त्रिपाठी, रमाशंकर पाठक पारसनाथ उपाध्याय, रविंद मिश्र, माला शुक्ला, माताफेर मिश्र, अनुज कुमार मिश्रा, संदीप दुबे, रामकुमार दुबे, प्रियांशु शर्मा, देवेंद्र तिवारी, डॉ रामनयन उपाध्याय, त्रिभुवन नाथ दुबे, श्रीकांत चतुर्वेदी, रमाशंकर उपाध्याय, राजेश कुमार उपाध्याय, हरीश तिवारी, नरेंद्र उपाध्याय, आकाश द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्रा, अनुज तिवारी, अरविंद मिश्र, विवेक उपाध्याय, कृष्णा उपाध्याय, विद्यानंद उपाध्याय सुनील उपाध्याय, धर्मदत्त, ताराशंकर उपाध्याय, जगदीश पाठक, नित्यानंद, शुभम उपाध्याय विष्णु उपाध्याय तथा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर इलेक्ट्रिक मीडिया संघ के अध्यक्ष बने हसनैन कमर दीपू , महामंत्री बने देवेंद्र खरे

जौनपुर। जौनपुर इलेक्ट्रिक मीडिया संघ का चुनाव कैंप कार्यालय शारदा टावर पर संरक्षक आईबी सिंह की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।संघ के अध्यक्ष पद पर सैयद हसनैन कमर ‘दीपू’, महामंत्री पद पर देवेंद्र खरे, उपाध्यक्ष पद पर विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और राज सैनी, तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजन मिश्रा को चुना गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव और जावेद अहमद की देखरेख में संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए पांच नए सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में पत्रकारों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिनमें मोहम्मद अब्बास, नितेश सिंह, विद्याधर राय विद्यार्थी, कुंवर नीतीश, इमरान अब्बास, उस्मान, अबुल खैर, आमिर अब्बास, रोहित चौबे, अंकित मिश्रा, असलम, पंकज कुमार, मेवालाल यादव और अंकित श्रीवास्तव विशाल सोनकर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में संरक्षक आईबी सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन की मजबूती के साथ-साथ पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्य करेगी।
सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका : बाबा दुबे
जौनपुर। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, जो समाज में निष्पक्ष जानकारी पहुँचाकर, भ्रष्टाचार को उजागर करके और सरकार को जवाबदेह बनाकर आम जनता की आवाज बनते हैं। वे प्रहरी की भूमिका निभाते हुए जागरूक समाज और सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, जिससे सही निर्णय लेने और सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है। बदलापुर स्थित अपने आवास बाबा कुंज में सदिच्छा भेंट करने आए देश के वरिष्ठ पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे (बाबा दुबे) ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम ही देश को सही दिशा दे सकती है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मान्यता पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह , मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, देश के प्रख्यात लोकगायक सुरेश शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा पत्रकार विवेक सिंह उपस्थित रहे।
बयालसी पीजी कॉलेज, में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का उद्घाटन
जौनपुर । बयालसी पीजी कॉलेज, जलालपुर, जौनपुर में आज प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्विवर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी (मेरा युवा भारत), जौनपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के श्री राम गोपाल सिंह चौहान उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बीबनमऊ के प्रधान ज्ञान दास मौर्य, ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण कुमार गुप्ता, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय तथा सोमारू राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि राम गोपाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना और “मेरा युवा भारत” दोनों ही कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित हैं। इनका उद्देश्य देश के युवाओं को सशक्त बनाना, उनके कौशल का विकास करना तथा उनके व्यक्तित्व को निखारना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में सामुदायिक सेवा की भावना जागृत होती है तथा अनुशासन, सहयोग और एकता का विकास होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. राकेश कुमार गुप्ता की मांग पर ग्राम पंचायत बीबनमऊ के प्रधान ज्ञान दास मौर्य तथा ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय को छात्र-छात्राओं के बैठने हेतु चार-चार सीमेंट कुर्सियाँ देने का वादा किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सोमारू राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ, साथ ही अजय कुमार सिंह, प्रमय कुमार सिंह, रामजीत कश्यप, बफाती अली सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बदलापुर में कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
जौनपुर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बदलापुर के अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में आज घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के बढ़े हुए दाम वापस लैने के सम्बन्ध में ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर भारत सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद त्रिपाठी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की विदेशी नीति एवं कूटनीति पूरी तरह से धवस्त हो गई है। परिणामस्वरूप गृहिणियों को रसोई गैस की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गैस एजेन्सियों पर लम्बी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। धरने को ब्लॉक अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ला, वरिष्ठ नेता कमला प्रसाद तिवारी ने भी सम्बोधित किया । इस अवसर पर मुन्सी रजा, गामा निषाद, मंगल खरवार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बदलापुर में KDR फाउंडेशन द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
जौनपुर। सेवा सबसे बड़ा धर्म है।  निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना, मानवता की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। जरूरतमंदों, माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा से न केवल आत्मा को संतोष मिलता है, बल्कि समाज में प्रेम और सद्भाव भी बढ़ता है। केवला देवी रामबहाल फाउंडेशन एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो पिछले कई वर्षों से ग्रामीण भागों में लगातार जन सेवा का पुनीत काम कर रही है। विशेषकर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के निशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद जांच तथा चयनित मरीजों के लिए निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण सुविधा की दिशा में यह संस्था अब तक हजारों मरीजों के अंधेरे जीवन को उजालों में बदल चुकी है। आगामी 9 अप्रैल को संस्था द्वारा जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित  गांव के केडीआर हाउस में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष विनोद रामबहाल सिंह ने बताया कि चयनित मरीजों को वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आंख अस्पताल ले जाने और ले आने के लिए बस सेवा भी पूरी तरह से निशुल्क होगी। मरीजों के उपचार एवं भोजन की व्यवस्था अस्पताल द्वारा निशुल्क होगी। मरीजों को इसके लिए विनय सिंह (मो. 8691 042 664 ), अशोक सिंह(मो. 9559 0 86636) , ठाकुर अमरधारी सिंह(मो 86910 42 665), सौरभ सिंह (मो. 9838 396010) विकास सिंह (मो. 91371 54254) से संपर्क करने की अपील की गई है।
रसोई गैस सिलेंडर के मुद्दे पर खुटहन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। देश में रसोई गैस की किल्लत और मूल्य वृद्धि के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी, खुटहन के अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा भाजपा सरकार के कारण देश में अफरातफरी का माहौल खड़ा हो गया है, सरकार की विफल नीतियो के कारण उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

जिला सचिव विनोद त्रिपाठी ने कहा कि आपदा के समय एलपीजी घरेलू और कामर्शियल सिलेंडरों के कीमतों में वृद्धि कर भाजपा सरकार ने जनता के पाकेट पर खुले आम डाका डालने का काम किया है। विनोद त्रिपाठी ने आगे कहा कि इस समय सभी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लम्बी कतारें लगी हुई है किंतु सरकार जनता को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा पा रही है। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियों की सजा जनता को भुगतना पड़ रहा है, हर तरफ अविश्वास का माहौल बना हुआ है, देश में फैले अफरातफरी के माहौल को शांत करने के बजाय सरकार और सत्ताधारी दल चुनाव में व्यस्त हैं।

कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंहगाई चरम पर पहुंच गयी है, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है।इस मौके पर यूथ कांग्रेस शाहगंज के विधानसभा रत्नेश यादव, सोशल मीडिया के प्रभारी शैलेन्द्र यादव, परवेज अहमद,बाढूराम बिंद, शेषनाथ यादव, लल्ला तिवारी, महेन्द्र गौतम, प्रमोद यादव, अवधेश शर्मा, भारत लाल, रामधारी पाल, सैयद रुमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।