मार्च में जनवरी सी सिहरन क्यों? 22 मार्च तक मौसम में रहेगी नरमी, फिर गर्मी दिखाएगी तेवर
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज।शुक्रवार व शनिवार सुबह की आंधी-बारिश के बाद रात में और शनिवार सुबह हवा में सिहरन बरकरार थी। हल्की कंपकंपी भी लग रही थी। पंखे की हवा भी ठंड का एहसास करा रही थी। वहीं एक दिन पूर्व दोपहर में तल्ख धूप और रात में भी गर्मी परेशान कर रही थी। कूलर और एसी भी चलने लगी थी। वहीं शुक्रवार को मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28.4 पर आ गया।
अधिकतम तापमान में भारी गिरावट
Prayagraj Weather Update मौसम ने अचानक करवट लेना लोगों को चौंका दिया है। मौसम में इस अचानक बदलाव का सबसे बड़ा असर तापमान पर देखने को मिला। गुरुवार को जहां तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार को यह गिरकर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही शनिवार को भी रहा। इस तरह एक ही दिन में करीब नौ डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट ने मौसम को सुहावना बना दिया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को और गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे सुबह ठंड बनी रही।
अचानक क्यों बदला प्रयागराज का मौसम?
Prayagraj Weather Update मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने दबाव के कारण हुआ है। इसकी वजह से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का यह दौर देखने को मिला। कल रविवार 22 मार्च तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है और बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। 23 मार्च के बाद मौसम के साफ होने और मंगलवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी के संकेत हैं। इसके साथ ही गर्मी दोबारा अपने तेवर दिखा सकती है।



महाड चवदार तालाब सत्याग्रह की मनाई गई 99 वीं वर्षगांठ
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर कराए जाने के दिए गए निर्देश
विश्वनाथ प्रताप सिंह
2 hours and 7 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.8k