मांडू-बरही में सांसद मनीष जायसवाल का दंड वितरण अभियान तेज, 1 दिन में 424 अखाड़ों तक पहुंचा परंपरा का संदेश
मांडू/बरही - हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी की पारंपरिक अस्त्र शस्त्र कला कौशल प्रदर्शन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा बीते कुछ वर्षों से रामनवमी से पूर्व क्षेत्र के अखाड़ा धारियों के बीच दंड का वितरण किया जाता रहा है। सांसद दंड वितरण अभियान-2026 के तहत सांसद मनीष जायसवाल लगातार चौथे दिन इस अभियान में अहले सुबह से लेकर देर रात तक जुटे रहें। उन्होंने इसकी शुरुआत रविवार को अहले सुबह मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत डूमर पंचायत के कोल्हू हनुमान मंदिर प्रांगण से किया और इसका समापन बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा में दंड वितरण के साथ हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को मांडू और बरही विधानसभा क्षेत्र के कुल 09 मंडलों में अलग-अलग जगहों पर सांसद दंड वितरण अभियान चलाकर कुल 424 अखाड़ा धारियों को दंड भेंट किया। जिसमें टाटीझरिया मंडल में 50, विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल में 76, बरही पूर्वी मंडल में 29, बरही पश्चिमी मंडल में 45, चंदवारा मंडल में 38, चौपारण पूर्वी मंडल में 46, चौपारण मध्य मंडल में 43, चौपारण पश्चिमी में 48 और पदमा मंडल में 49 अखाड़ों तक सांसद मनीष जायसवाल ने यह भेंट पहुंचाया। सांसद मनीष जायसवाल के साथ बरही विधानसभा क्षेत्र में बरही के विधायक मनोज यादव सभी जगहों पर दंड वितरण अभियान में साथ रहें और सामूहिक रूप से नेताद्वय ने अखाड़ा धारियों को दंड भेंटकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सभी जगहों पर सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज यादव का स्थानीय रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक गर्मजोशी से जबरदस्त स्वागत किया। बरसोत में पुराने रामभक्तों ने जब दंड पर अपने अभूतपूर्व कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया तो सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज यादव ने खूब तालियां बजाई।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों का विशेष महत्व है। हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनिवामी की समृद्ध परंपरा में कला-कौशल का अहम योगदान है जिसके कारण इसे इतनी ख्याति मिली। पूर्व के समय में यहाँ रामनवमी में विशाल महावीर पताखे के साथ लोग शोभायात्रा में संयमित और अनुशासित होकर भक्तिभाव से शामिल होते थे लेकिन मौजूदा समय में स्थितियां बदली है और अब अस्त्र-शस्त्र का कला प्रदर्शन कम हुआ है। ऐसे में इसे जीवंत करने के उद्वेश्य से मैंने पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के करीब 3,000 से अधिक अखाड़ों तक पहुंचकर अखाड़ा धारियों का उत्साहवर्धन करते हुए दंड भेंट करने का अभियान चला रहा हूं ताकि रामनवमी के शोभायात्रा में दंड प्रदर्शन का खेल दिखे और हम अपनी परंपरा को अक्षुण्ण रखें। बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल का अपने धर्म एवं संस्कृति की परंपरा की रक्षा के लिए यह पहल बेहद ही कारगर है। उन्होंने कहा कि अगर अपनी संस्कृति को जीवंत रखना है परंपरा को भावी पीढ़ी तक पहुंचना है तो शास्त्र के ज्ञान के साथ शस्त्र का परिचयन अभ्यास भी बेहद जरूरी है।
मौके पर विशेषरूप से सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, रंजन चौधरी, टाटीझरिया में प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल, टाटीझरिया बीजेपी मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, जिप सदस्य रामप्रसाद, पूर्व जिप सदस्य रवि सिंह, मुखिया शिबू प्रसाद सोनी, राजू यादव, महेश अग्रवाल, रजनीकांत चौधरी, विष्णुगढ़ में स्थानीय सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीपू भाई, विष्णुगढ़ महासमिति अध्यक्ष रवि पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, विनोद सिंह, सुनील सिंह, बरही विधानसभा में जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, रामनवमी महासमिति अध्यक्ष भगवान केशरी, सांसद सह प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रंजीत चंद्रवंशी, मणिलाल यादव, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, बरही विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रितेश कुमार, मंडल सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, भगवान केशरी, सुखदेव साव, अजय मेहता, रिशु बर्णवाल, आशीष कुमार सिंह, सहदेव यादव, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, नागेश्वर रजक, नंदकिशोर सोनी, बाबूलाल मेहता, आरती कौशल, रेवा शंकर साव, मुकेश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, नारायण यादव, राजदेव यादव, गुरुदेव गुप्ता, सुरेंद्र रजक, अर्जुन साव, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, भुनेश्वर साव, मनोज साव, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, महेन्द्र केशरी, बिनोद सिंह, जयप्रकाश केशरी, संतोष सिंह, सुबोध केशरी, अशोक यादव, युगल किशोर यादव, पप्पू चंद्रवंशी, गौतम सिंह, नवलकिशोर सिंह, शिवा निषाद, राजेश केशरी, बिरेन्द्र कुमार, कपिल साव, राजकुमार साव, चौरंगीलाल गुप्ता, प्रो. हिरामन साव, ज्योतिष यादव, दिनेश साव, प्रमोद सिंह, उपेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, पंसस सुजीत कुमार, रामचंद्र टुड्डू, संतोष यादव, राजदेव यादव, बासुदेव यादव, रघु मोदी, कांति देवी, विनोद यादव, डिलो पासवान, अरविंद कुमार, सागर चंद्रवंशी, अर्जुन यादव, मनोज नाथ कर्णदेव, प्रकाश यादव, अनिल मण्डल, महेश मण्डल, प्रदीप यादव, ब्रह्मदेव यादव, मुकेश यादव, विकास यादव, रामदेव यादव, मंडल प्रतिनिधि दुखदेव साव, उपाध्यक्ष आनंद मोदी, द्वारिका राणा, राजू यादव, बिरेन्द्र यादव, सुरेश यादव, बिरेन्द्र यादव, खूबलाल साव, सुदीप यादव, नारायण पांडेय, मुन्ना बर्णवाल, रामदेव यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
2 hours and 55 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k