टाटीझरिया के कोल्हू गांव में भक्ति की गूंज, 401 कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 मारुतिनंदन महायज्ञ का शुभारंभ
टाटीझरिया - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा अंतर्गत टाटीझरिया प्रखंड के डूमर पंचायत स्थित ग्राम कोल्हू में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 मारुतिनंदन महायज्ञ का श्रीगणेश रविवार की अहले सुबह दिव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस भव्य यात्रा की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने यज्ञ मंडप पर बजरंगबली सहित समस्त देवी-देवताओं की सविधि आराधना करने के उपरांत 401 कलश यात्रियों के माथे पर कलश रखकर कराई। गाजे- बाजे और डीजे पर थिरकते हुए और जय श्री राम के उद्घोष के बीच अनुशासित श्रद्धालु डूमर स्थित जलपना डैम से पवित्र जल भरने हेतु भक्तिभाव में झूमते हुए रवाना हुए।
इस अवसर पर स्थानीय यज्ञ समिति द्वारा सांसद मनीष जायसवाल का जोरदार स्वागत फूल माला पहनाकर और भगवा वस्त्र ओढ़ाकर किया गया। यहाँ उमड़े जनसमूह संग सांसद मनीष जायसवाल ने सनातन धर्म की वर्तमान चुनौतियों पर उनसे गंभीर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म पर चौतरफा दबाव है, जहाँ एक वर्ग आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहा है तो दूसरा आबादी के असंतुलन का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए सजग किया कि आजादी के समय जो हिंदू आबादी लगभग 93% थी, वह अब घटकर करीब 65% रह गई है। सांसद मनीष जायसवाल ने आह्वान किया कि हिंदुओं को बांटने के बड़े षड्यंत्र को कुचलने के लिए हमें जातियों के भेदों को भुलाकर एक होना होगा। सनातनी आस्था तभी सुदृढ़ होगी जब हम एकजुट रहेंगे।
22 मार्च से शुरू हुआ यह भक्तिमय अनुष्ठान आगामी 26 मार्च को विशाल भंडारे और पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा, जिसमें समूचे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी।
मौके पर विशेष रूप से मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, टाटीझरिया प्रमुख संतोष मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, जिप सदस्य रामप्रसाद, पूर्व जिप सदस्य रवि सिंह, मुखिया शिबू प्रसाद सोनी, राजू यादव, रजनीकांत चौधरी, राजेश कुमार यादव, उपेंद्र पांडेय, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष महेश अग्रवाल, परमेश्वर प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद कुशवाहा, निखिल सिंह, सुशांत सिंह, संदीप गंझू, ज्योतिष पंडा, कृष्णा साव, अनिल प्रसाद, जीवाधन प्रसाद, संतोष राम, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। इस महायज्ञ की सफल बनाने में अध्यक्ष संतोष मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश मंडल, सचिव प्रकाश प्रसाद और सह सचिव अशोक प्रसाद कोषाध्यक्ष दिलेश्वर प्रसाद साहु सहित समिति के नारायण महतो, लालचंद प्रसाद, पंकज मंडल, शंकर प्रसाद, अमृत प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, अजित प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, फूलचंद मंडल, शंभू प्रसाद, बिरेंद्र प्रसाद, जगदेव प्रसाद, चिंतामन महतो, सुनील कुमार जुटे हुए हैं ।

टाटीझरिया - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा अंतर्गत टाटीझरिया प्रखंड के डूमर पंचायत स्थित ग्राम कोल्हू में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 मारुतिनंदन महायज्ञ का श्रीगणेश रविवार की अहले सुबह दिव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस भव्य यात्रा की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने यज्ञ मंडप पर बजरंगबली सहित समस्त देवी-देवताओं की सविधि आराधना करने के उपरांत 401 कलश यात्रियों के माथे पर कलश रखकर कराई। गाजे- बाजे और डीजे पर थिरकते हुए और जय श्री राम के उद्घोष के बीच अनुशासित श्रद्धालु डूमर स्थित जलपना डैम से पवित्र जल भरने हेतु भक्तिभाव में झूमते हुए रवाना हुए। 
गत वर्षों की भांति हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी महापर्व के पूर्व सांसद दंड वितरण अभियान की परंपरा को बरकरार रखते हुए साल 2026 में भी रामनवमी के पहले पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद दंड वितरण अभियान युद्धस्तर पर चला रहें हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के 261 अखाड़ा में दंड भेंटकर किया ।
हजारीबाग - समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इस महाअभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण सौंपा। इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चन्द्र भूषण शर्मा से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। अधिकारियों ने इस सामाजिक पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से भी भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाने की अपील की। आयोजन में हजारीबाग पुलिस विभाग का विशेष सहयोग मिल रहा है। रक्त संग्रह की प्रक्रिया रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सदर अस्पताल, हजारीबाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जाएगा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस मानवीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है और इस बार भी बड़े स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष करण जायसवाल ने जानकारी दी कि शिविर का आयोजन सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। रक्तदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शिविर स्थल पर अनुभवी चिकित्सकीय टीम, स्वच्छता, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार आज 20 मार्च को हजारीबाग स्थित ईवीएम वेयरहाउस के त्रैमासिक निरीक्षण में सम्मिलित हुए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरचनात्मक व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की।
हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत गुरहेत पंचायत के बहोरनपुर गांव में प्रकृति पर्व 'सरहुल' बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुए और स्थानीय ग्रामीणों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक रामनवमी महापर्व की परंपरा को सशक्त करने और रामनवमी के शोभायात्रा में दंड (लाठी) के कला-कौशल के प्रदर्शन को बरकरार रखने हेतु एवं इस सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन हेतु हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने पूर्व के वर्षों की भांति हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में सांसद दंड (लाठी) वितरण अभियान- 2026 की शुरुआत गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के चरही स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण से चूरचू मंडल के कुल 47 अखाड़ों को दंड प्रदान कर किया। जिसके बाद घाटो मंडल राजेंद्र नगर स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में घाटो क्षेत्र के कुल 63 अखाड़ा, आराकांटा स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में आरा मंडल के कुल 70 अखाड़ा, मांडू मंडल के मुरपा स्थित कुजू पूर्वी पंचायत भवन सभागार में कुल 71 अखाड़ा और डाडी मंडल के गिद्दी-ए स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में डाडी क्षेत्र के कुल 50 अखाड़ा के रामभक्तों के बीच दण्ड का वितरण किया। सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के चुरचू, घाटो, मांडू और डाडी मंडल क्षेत्र में कुल 261 अखाड़ा धारियों के बीच दण्ड का वितरण कर रामभक्तों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र और रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल का क्षेत्र वासियों ने गर्मजोशी से गाजे-बाजे के साथ फूलमाला पहनाकर और भगवा अंग-वस्त्र ओढ़ाकर जबरदस्त स्वागत किया। 
आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन, हज़ारीबाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
केरेडारी : एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना के विस्तार करने को लेकर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कमती ,और जिला भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस बल ,सीआईएसएफ एवं पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव के आवास को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया! इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया! प्रशासनिक अधिकारियों और एनटीपीसी के अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि पर आवास स्थित था, उसका अधिग्रहण परियोजना विस्तार के लिए पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है ! साथ ही, संबंधित भू-स्वामी के मुआवजे की राशि नियमानुसार ट्रिब्यूनल कोर्ट में जमा करा दी गई है !इसके बावजूद कब्जा खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा!बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई परियोजना क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने और विस्तार कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से की गई है!एनटीपीसी की सीबी कोल परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी!वहीं, इस कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव के समर्थकों में नाराजगी देखी गई! समर्थकों का आरोप है कि प्रशासन ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई और वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ही आवास को ध्वस्त कर दिया!
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी महापर्व के मद्देनज़र हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

2 hours and 56 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k