ब्राह्मण हित की बात करने वाला ही देश पर राज करेगा : पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
जौनपुर । जनपद के बक्सा क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन हुआ जहां होली मिलन कार्यक्रम एवं लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध समागम सम्मेलन की सफलता के लिए पदाधिकारीयों एवं ब्राह्मणों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वहीं सम्मेलन को लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में विशेष आभार डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र प्राचार्य प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी आए हुए आगंतुकों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा साथ ही जिला अध्यक्ष रत्नाकर चौबे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वहीं अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी जिलों में जाकर जिन्होंने प्रबुद्ध समागम सम्मेलन में विशेष योगदान दिया है और समय दिया है, उन्हें मैं सम्मानित करूंगा वहीं प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जो ब्राह्मण हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा और और उसी पार्टी से हमारा साथ भी रहेगा वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्राह्मणों के ऊपर हो रहे कुठाराघात को लेकर बयान देते हुए कहा कि जिस तरह से सवर्ण जाति को टारगेट कर उन्हें परेशान किया जा रहा है उसका खामियाजा 2027 चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भुगतना होगा तथा यह भी कहा कि हमारे संगठन के सिपाही हर गांव में है वे ब्राह्मण संगठित होकरके उस व्यक्ति और उस पार्टी के प्रत्याशी का बहिष्कार करेंगे जिन्होंने यूजीसी एक्ट, दलित एक्ट व जातिगत आरक्षण को प्रश्रय दिया हैं। अंत में अपने बयान में कहा कि सभी संगठित होकर रहें जिससे किसी भी पार्टी को आपका भय सताए और वह कोई ऐसा कदम ना उठा पाए जो हमारे हित में ना हो। इस मौके पर जयेंद्र शुक्ला वाराणसी मंडल अध्यक्ष, अजय त्रिपाठी, रमाशंकर पाठक पारसनाथ उपाध्याय, रविंद मिश्र, माला शुक्ला, माताफेर मिश्र, अनुज कुमार मिश्रा, संदीप दुबे, रामकुमार दुबे, प्रियांशु शर्मा, देवेंद्र तिवारी, डॉ रामनयन उपाध्याय, त्रिभुवन नाथ दुबे, श्रीकांत चतुर्वेदी, रमाशंकर उपाध्याय, राजेश कुमार उपाध्याय, हरीश तिवारी, नरेंद्र उपाध्याय, आकाश द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्रा, अनुज तिवारी, अरविंद मिश्र, विवेक उपाध्याय, कृष्णा उपाध्याय, विद्यानंद उपाध्याय सुनील उपाध्याय, धर्मदत्त, ताराशंकर उपाध्याय, जगदीश पाठक, नित्यानंद, शुभम उपाध्याय विष्णु उपाध्याय तथा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, जो समाज में निष्पक्ष जानकारी पहुँचाकर, भ्रष्टाचार को उजागर करके और सरकार को जवाबदेह बनाकर आम जनता की आवाज बनते हैं। वे प्रहरी की भूमिका निभाते हुए जागरूक समाज और सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, जिससे सही निर्णय लेने और सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है। बदलापुर स्थित अपने आवास बाबा कुंज में सदिच्छा भेंट करने आए देश के वरिष्ठ पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे (बाबा दुबे) ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम ही देश को सही दिशा दे सकती है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मान्यता पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह , मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, देश के प्रख्यात लोकगायक सुरेश शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा पत्रकार विवेक सिंह उपस्थित रहे।
जौनपुर । बयालसी पीजी कॉलेज, जलालपुर, जौनपुर में आज प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्विवर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी (मेरा युवा भारत), जौनपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के श्री राम गोपाल सिंह चौहान उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बीबनमऊ के प्रधान ज्ञान दास मौर्य, ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण कुमार गुप्ता, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय तथा सोमारू राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि राम गोपाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना और “मेरा युवा भारत” दोनों ही कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित हैं। इनका उद्देश्य देश के युवाओं को सशक्त बनाना, उनके कौशल का विकास करना तथा उनके व्यक्तित्व को निखारना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में सामुदायिक सेवा की भावना जागृत होती है तथा अनुशासन, सहयोग और एकता का विकास होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. राकेश कुमार गुप्ता की मांग पर ग्राम पंचायत बीबनमऊ के प्रधान ज्ञान दास मौर्य तथा ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय को छात्र-छात्राओं के बैठने हेतु चार-चार सीमेंट कुर्सियाँ देने का वादा किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सोमारू राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ, साथ ही अजय कुमार सिंह, प्रमय कुमार सिंह, रामजीत कश्यप, बफाती अली सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
जौनपुर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बदलापुर के अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में आज घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के बढ़े हुए दाम वापस लैने के सम्बन्ध में ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर भारत सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद त्रिपाठी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की विदेशी नीति एवं कूटनीति पूरी तरह से धवस्त हो गई है। परिणामस्वरूप गृहिणियों को रसोई गैस की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गैस एजेन्सियों पर लम्बी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। धरने को ब्लॉक अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ला, वरिष्ठ नेता कमला प्रसाद तिवारी ने भी सम्बोधित किया । इस अवसर पर मुन्सी रजा, गामा निषाद, मंगल खरवार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जौनपुर। सेवा सबसे बड़ा धर्म है। निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना, मानवता की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। जरूरतमंदों, माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा से न केवल आत्मा को संतोष मिलता है, बल्कि समाज में प्रेम और सद्भाव भी बढ़ता है। केवला देवी रामबहाल फाउंडेशन एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो पिछले कई वर्षों से ग्रामीण भागों में लगातार जन सेवा का पुनीत काम कर रही है। विशेषकर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के निशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद जांच तथा चयनित मरीजों के लिए निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण सुविधा की दिशा में यह संस्था अब तक हजारों मरीजों के अंधेरे जीवन को उजालों में बदल चुकी है। आगामी 9 अप्रैल को संस्था द्वारा जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित गांव के केडीआर हाउस में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष विनोद रामबहाल सिंह ने बताया कि चयनित मरीजों को वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आंख अस्पताल ले जाने और ले आने के लिए बस सेवा भी पूरी तरह से निशुल्क होगी। मरीजों के उपचार एवं भोजन की व्यवस्था अस्पताल द्वारा निशुल्क होगी। मरीजों को इसके लिए विनय सिंह (मो. 8691 042 664 ), अशोक सिंह(मो. 9559 0 86636) , ठाकुर अमरधारी सिंह(मो 86910 42 665), सौरभ सिंह (मो. 9838 396010) विकास सिंह (मो. 91371 54254) से संपर्क करने की अपील की गई है।
जौनपुर। पुस्तकें ज्ञान का अक्षय भंडार और मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं, जो हमें जीवन भर मार्गदर्शन, शिक्षा और मानसिक सुकून प्रदान करती हैं। ये हमारे व्यक्तित्व को निखारती हैं, रचनात्मकता बढ़ाती हैं, तनाव कम करती हैं और इतिहास व संस्कृतियों से परिचित कराती हैं। पुस्तकें सही-गलत का अंतर सिखाकर हमें बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती हैं। जनपद के सिकरारा थाना अंतर्गत स्थित सतलपुर गांव में शैल साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने उपरोक्त बातें कही। कार्यक्रम में देश की प्रख्यात साहित्यकार और लेखिका किरण तिवारी की दो पुस्तकों अंतर्द्वंद्व एवं काव्यकिरण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुधाकर उपाध्याय ने किया। ब्लॉक प्रमुख सिकरारा संजय सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह तथा डॉ संतोष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत लल्लन उपाध्याय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के आयोजक रवि प्रकाश मिश्र ने सभी अतिथियों का शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। किरण तिवारी ने कहा कि आमतौर पर पुस्तक लोकार्पण का कार्यक्रम बड़े शहरों में किया जाता है, परंतु ग्रामीण अंचल में जिस तरह से इस कार्यक्रम को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला, उसे देखकर मैं गौरव की अनुभूति कर रही हूं।
2 hours and 18 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1