विभिन्न मांगों के लिए एआरपी एसोसिएशन ने प्रभारी बीएसए को दिया ज्ञापन

गोंडा।  शुक्रवार को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन संगठन के जिला अध्यक्ष  दीपक नामदेव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से एआरपी के सभी प्रकार के देयक का समय से भुगतान किये जाने एवं जिले में एफएलएन प्रशिक्षण के मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की गई। निपुण भारत मिशन में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया प्रभारी बीएसए आरके सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इन सभी मांगों को शीघ्र ही पूर्ण  किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाठक मंडल संयोजक मनोज दीक्षित जिला महामंत्री नरेन्द्र गुप्ता संगठन मंत्री दिलीप कुमार वर्मा प्रदीप शुक्ला आकाश सैनी शिवम मिश्रा शशांक अनिल राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।
गोण्डा में 21 मार्च को निःशुल्क टूल-किट्स वितरण, प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ

35 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक व पगमिल मशीनें मिलेंगी

ग्रामोद्योग योजना के तहत 09 को डोना मेकिंग मशीन का वितरण

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित

गोण्डा।20 मार्च 2026*- उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर  प्रभारी मंत्री द्वारा जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क टूल-किट्स का वितरण किया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि  कार्यक्रम में कुल 35 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक एवं पगमिल मशीनें वितरित की जाएंगी। साथ ही ग्रामोद्योग टूल-किट्स वितरण योजना के तहत 09 लाभार्थियों को डोना मेकिंग मशीन भी प्रदान की जाएगी। यह वितरण कार्यक्रम वेंकटाचार्य क्लब, गोण्डा में प्रभारी मंत्री  दारा सिंह चौहान के करकमलों द्वारा सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड से दो-दो ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है, इस प्रकार कुल 32 ग्राम प्रधानों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जनपदवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
दर्शन करने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत,दोनों गोंडा के रहने वाले
बलरामपुर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक

गोंडा।जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव निवासी राधेश्याम (20) व करौंधिया गांव निवासी चंदन (21) की बलरामपुर में देर रात  हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।यह घटना गोंडा बलरामपुर मार्ग पर दुल्हिनपुरवा के पास हुई।दोनों युवक चैत्र नवरात्रि में  मां पाटेश्वरि देवी के दर्शन करने बलरामपुर जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, राधेश्याम की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।स्थानीय लोगों ने देर रात बलरामपुर पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुचि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन सुबह बलरामपुर के लिए रवाना हो गये और बलरामपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जहाँ दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।राधेश्याम के परिवार में पहले ही उसके पिता का निधन हो चुका है।वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।उसने कुछ महीने पहले ही दर्जीकुंआ चौराहे के पास रिकार्डिंग स्टूडियो खोला था जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था।देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र के दो युवकों की बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है।उन्होंने पुष्टि किया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से मां पाटेश्वरि देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे,तभी यह हादसा हुआ।

बलरामपुर पुलिस प्रशासन के समन्वय से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।स्थानीय ग्राम प्रधान भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं और परिजनों का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
बारिश में सिर पर बोरी रखकर सिलेंडर लेने पंहुचे लोग
*गैस एजेंसियों पर लाइन में लगकर अपनी बारी का कर रहे इंतजार

गोंडा।खराब मौसम और बारिश के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।लोग बारिश से बचने के लिए सिर पर बोरी रखकर लंबी कतारों में खड़े नजर आए।धानेपुर स्थित ज्योति गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरु हो गई।एजेंसी पर पहले से ही बुकिंग कराने वालों के साथ साथ उसी दिन बुकिंग कराने वालों को भी सिलेंडर दिया जा रहा है।सिलेंडर लेने पहुंचे शिव प्रताप ने बताया कि घर में गैस खत्म होने के कारण खराब मौसम में भी लाइन में लगना मजबूरी है।उन्होंने कहा कि बारिश से बचने के लिए सिलेंडर के बोरी को ही सिर पर रख लिया।वहीं अमन नाम के एक व्यक्ति ने भी बताया कि गैस खत्म होने के कारण उन्हें बारिश में ही लाइन में लगना पड़ा।चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन व्रत रख रही शांति देवी भी सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़ी नजर आईं।उन्होंने भी बोरी से सिर ढककर बारिश से बचाव किया।वहीं पूरे मुसद्दी तिवारी पुरवा से आए एक व्यक्ति ने बताया कि बारिश के बावजूद लोग गैस के लिए लाइन में खड़े हैं ताकि किसी तरह सिलेंडर मिल सके।भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाये रखने के लिए गैस एजेंसी पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं,जो लोगों को कतारबद्ध करने में मदद कर रहे हैं।
बाइक टक्कर के बाद दो गुटों में मारपीट,दबंगों ने गला पकड़कर पीटा
*पुलिस ने मामले की शुरू की जांच

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, करनैलगंज कस्बा निवासी आरिफ अली अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था कि तभी सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई।

इस मामूली हादसे के बाद दोनों के बीच पहले कहासुनी और गाली गलौज हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।विवाद बढ़ने पर आरिफ के पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए,इसी दौरान दूसरे पक्ष के व्यक्ति द्वारा गाली गलौज जारी रखने पर दोनों गुटों में जमकर हाथापाई शुरू हो गई।मारपीट में एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल की चाभी लगने से हल्की चोट आई,जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना के दौरान राहगीर मौके पर रुककर पूरा घटनाक्रम देखते रहे,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना गुरूवार शाम लगभग छ: बजे की है।आरिफ की पहचान कर ली गई है,जबकि दूसरे बाइक सवार की पहचान के लिए वीडियो के आधार पर प्रयास किये जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के चलते यह मारपीट हुई।मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज बस स्टैंड के पास दुकान में चोरी, चोर पैसे व मोबाइल लेकर फरार
*सीसीटीवी मे कैद हुई घटना

गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास एक दुकान से नगदी व मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है।नगर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास चंदन सोनकर की दुकान में यह घटना हुई जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सुबह लगभग 5.15 बजे दबे पाँव दुकान के अंदर घुसता है और दुकान के काउंटर को खोलकर उसमें रखे  4 से 5 हजार रुपये निकाले फिर उसके बाद चोर ने एक मोबाइल भी उठाया तथा अपनी जेब में रखकर फरार हो गया।पीड़ित चंदन सोनकर ने इस संबंध में नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराया है।उन्होंने बताया कि वह सुबह दुकान में सो रहे थे कि तभी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।सीसीटीवी में दिखाई दे रहा युवक नगर कोतवाली क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है और आए दिन इसके द्वारा इसी तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।रुपए के साथ साथ मोबाइल फोन गायब होने से पीड़ित चंदन सोनकर अत्यधिक परेशान है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द मोबाइल फोन और रुपए  बरामद करने को लेकर मांग किया है।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि चंदन सोनकर की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्ति की पहचान करने का भी प्रयास नगर कोतवाली पुलिस द्वारा किया जा रहा है,संभवतः यह व्यक्ति नगर क्षेत्र का ही रहने वाला है।
पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में गैंगस्टर भूमाफिया को नगर कोतवाली पुलिस ने कियकिया गिरफ्तार
*आए दिन पैसे को लेकर करते थे विवाद

गोंडा।जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर अमित अग्रवाल और भूमाफिया अंकुर अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है।दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट हुई थी।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है।अमित अग्रवाल नगर कोतवाली का सूचीबद्ध गैंगस्टर है तो वहीं अंकुर अग्रवाल के खिलाफ नगर कोतवाली में मारपीट और हमले के कई मामले दर्ज हैं।अंकुर अग्रवाल हाल ही में मारपीट के एक मामले में जेल से छूटकर आया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार,अमित अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल के मध्य पुराने बकाया पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।इसी लेनदेन को लेकर पहले भी कई बार गाली गलौज हो चुकी थी और एक बार फिर उसी पुराने पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच गाली गलौज और मारपीट हुई।स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचि और दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।गैंगस्टर अमित अग्रवाल नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मुहल्ले का निवासी है तो भूमाफिया अंकुर अग्रवाल रानी बाजार का रहने वाला है।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होता था और इस बार यह विवाद मारपीट में बदल गया।पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
दुकान के सामने से दिनदहाड़े बुलट मोटरसाइकिल चोरी
*युवक ने चाभी लगाई और स्टार्ट कर ले गया

गोंडा।जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े एक बूलट मोटरसाइकिल चोरी हो गई।यह घटना गोंडा अयोध्या मार्ग पर स्थित वजीरगंज बाजार में स्थित शिवलाल सोनी की दुकान के सामने हुई।पीड़ित अजय यादव ने अज्ञात चोर के खिलाफ वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।चोरी की यह पूरी घटना शिवलाल सोनी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दिया है।सामने आए 38 सेकेंड के सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक बुलट पर बैठता है।उसके बाद कुछ देर इंतजार करने और आसपास देखने के बाद वह अपनी चाभी लगाकर बुलट लेकर अयोध्या की दिशा में फरार हो जाता है।पीड़ित अजय कुमार चंदापुर ग्राम पंचायत के साखीपुर लक्ष्मणपुर गांव के निवासी हैं ने बताया कि वह घर का सामान खरीदने वजीरगंज बाजार आए थे।उन्होंने अपनी बुलट मोटरसाइकिल शिवलाल सोनी की दुकान के सामने खड़ी की और दूसरी दुकान पर सामान लेने चले गए।वापस आने पर उन्हें अपनी बुलट गायब मिली।मामले में वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि अजय यादव की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।बुलट की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है।सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक की तलाश जारी है।
एलपीजी सिलेंडर लेने ट्राई साइकिल से पहुंचा विकलांग, एजेंसियों पर लगी कतारें

बुकिंग करवाने पहुंच रहे लोग

गोंडा।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।हालांकि पिछले दिनों की तुलना में आज भीड़ कुछ कम दिखी, कई एजेंसियों पर अभी भी लंबी कतारें लगी हुई हैं।लोग घंटों इंतजार करने के लिए मजबूर हैं लेकिन फिर भी लोगों को समय से गैस नहीं मिल पा रहा है।जिले के करनैलगंज तहसील मुख्यालय स्थित मनोकामना गैस एजेंसी से सामने आई तस्वीरों में लोग अपने एलपीजी सिलेंडरों को कतार में लगाकर उन पर बैठे हुए नजर आए।मेराज अहमद नामक एक व्यक्ति अपनी ट्राईसाईकिल पर गैस लेने पहुंचा और सुबह से ही गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहा है,परन्तु उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है और यही स्थिति कमोबेश जिले के सभी हिस्सों की है।नवाबगंज की भार्गव गैस एजेंसी, मनकापुर की मनकापुर गैस एजेंसी,इटियाथोक की शिवम गैस एजेंसी और शहर की सांई सिद्धि गैस एजेंसी पर भी लोगों की भीड़ सुबह से ही देखि जा रही है।इन एजेंसियों पर पहले से ही बुकिंग करा चुके ग्राहकों को आज सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

वहीं नए ग्राहकों के सिलेंडर और गैस बुक जमा करके बुकिंग की जा रही है और उन्हें आगामी दिनों में सिलेंडर देने का आश्वासन दिया जा रहा है।केवाईसी अपडेट कराने वाले लोगों की भी भीड़ लगी हुई।जिले में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से भीड़ न लगाने की अपील किया है इसके बावजूद गैस एजेंसियों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।बताते चलें कि अफवाहों के चलते लोगों की लाइन पहले खूब लगी परन्तु अब लोगों की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है।जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है और होम डिलीवरी गैस एजेंसी के माध्यम से बुकिंग करने वाले ग्राहकों के घरों तक कराई जा रही है।लोग आनलाईन अपने मोबाइल फोन से बुकिंग करें और उनके घरों तक एजेंसी द्वारा गैस पहुंचाया जाएगा,लोगों को लाइन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
इंजीनियर सुसाइड मामले में प्रेमिका की जमानत याचिका सत्र न्यायालय से खारिज,तीन महीने से जेल में बंद
*आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

गोंडा।जिले में इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव आत्महत्या मामले में उनकी प्रेमिका सोनल सिंह की जमानत याचिका जनपद न्यायाधीश दृग नारायन सिंह द्वारा खारिज कर दी गई है।सोनल सिंह पर अभिषेक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री पुरम् में 17 दिसंबर 2025 को हुई थी और उसी मामले में सोनल सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं।सोनल सिंह ने जनपद न्यायाधीश की अदालत में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था,इस पर 27 फरवरी से सुनवाई चल रही थी,जहाँ बुधवार को जनपद न्यायाधीश दृग नारायन सिंह ने सोनल सिंह के जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है।आज आए न्यायालय के आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि सोनल सिंह को फिलहाल जमानत नहीं मिली है और वह जेल में ही रहेंगी।न्यायालय में सोनल सिंह ने तर्क दिया था कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है और उनके द्वारा कोई घटना न तो की गई है और न ही देखा गया है।उन्होंने यह भी कहा था कि पैसे मांगने के आरोप का कोई डिजिटल साक्ष्य मौजूद नहीं हैऔर न ही मृतक की बहन ने ऐसा कोई बयान दिया है।इसके साथ ही सोनल ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह एक महिला है और उसके छ: व दो वर्ष के दो छोटे बच्चे हैं।जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बसंत शुक्ला ने जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा कि सोनल ने अपने पति के साथ मिलकर मृतक के खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था और दोनों मृतक से पैसे की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे,जिसके कारण मृतक अभिषेक ने आत्महत्या किया।पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में भी सोनल सिंह और उनके पति अजीत सिंह द्वारा प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की बात कही गई थी।पुलिस ने न्यायालय को दिए आरोप पत्र में कई डिजिटल साक्ष्य और चार पेज का सुसाइड नोट भी प्रस्तुत किया था।इस सुसाइड नोट में मृतक अभिषेक ने सोनल और अभिषेक को ही अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।मृतक इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव के भाई उद्धव श्रीवास्तव ने न्यायालय से न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।