कन्नौज पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर क़ानून व्यवस्था को बेहतर बताया और किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओ क
पंकज कुमार श्रीवास्तव/विवेक कुमार

       
उत्तर  प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के हाॅल में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रर्दशनी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम के तहत बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलों अभियान एवं मिड-डे मिल योजना के तहत कठपुतली की प्रस्तुति भी देखी तथा सराहना की।
        
उन्होनें कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश, भारत का ग्रोथ इंजन के रूप में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 09 वर्ष एवं केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार दिनांक 18 से 26 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मना रही हैं। उन्होनें कहा कि इन वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में कोई सांप्रदायिक दंगा या जातिगत संघर्ष नहीं हुआ। वर्ष 2016 की तुलना में डकैती में लगभग 90 प्रतिशत, लूट में 85 प्रतिशत, हत्या में 47 प्रतिशत, बलवा में 70 प्रतिशत तथा फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं में 62 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।

मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है। 19,839 महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई और 9,172 महिला बीटों का गठन किया गया। महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण में 98.90 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1.06 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। 39,885 बीसी सखियों के माध्यम से 42,711 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लेनदेन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 26.81 लाख बेटियां लाभान्वित हुई और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 5.20 लाख से अधिक बेटियों के विवाह संपन्न कराए गए। कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ने प्रदेश को वैश्विक धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया है। वाराणसी में देश का पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल स्थापित किया गया है, जिससे जल, थल और रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिली है।

रजनी तिवारी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं और लगभग 60 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उत्तर प्रदेश 96 लाख से अधिक इकाइयों के साथ देश का सबसे बड़ा एमएसएमई हब बन चुका है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 197 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रदेश में वर्तमान में 16 हवाई अड्डे संचालित हैं, जिनमें 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे शामिल हैं। 8 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य चल रहा है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का पहला राज्य होगा। कहा कि वर्ष 2016-17 में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र से राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2.96 लाख करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 6.95 लाख करोड़ रुपये हो गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3 करोड़ 12 लाख किसानों को 99 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई।

प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली हैं। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 49.86 लाख से अधिक टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 25.80 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा हैं। प्रदेश में 67.50 लाख वृद्धजन, 26.81 लाख निराश्रित महिलाएं और 11.57 लाख दिव्यांगजन पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2017 में जहां पेंशन 300 रुपये प्रतिमाह थी, वहीं अब यह बढ़कर 1000 रुपये प्रतिमाह हो चुकी है और अप्रैल 2026 से इसे 1500 रुपये प्रतिमाह किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा, निवेश, सामाजिक न्याय और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था, निवेश और विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। नवनिर्माण के ये 9 वर्ष उत्तर प्रदेश को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में अग्रसर करने वाले निर्णायक वर्ष हैं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष भाजपा वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 स्वदेश गुप्ता आदि संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
14 वर्षीय दोस्त ने अपने 10 वर्षीय नावालिग दोस्त का चाकू से गला रेता, मौत, लेजर लाइट टॉर्च का सेल खो जाने से था नाराज
 
कन्नौज : कन्नौज में ईद से पहले एक घर का चिराग बुझ गया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया । दरअसल मामूली बात के विवाद में एक 14 वर्षीय दोस्त ने अपने 10 वर्षीय दोस्त का गला रेत दिया । गंभीर हालत में स्वजन उसे कन्नौज के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां सीरियस हालत को देखते हुए वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में एक 10 वर्षीय शानू का बेटा असद को पड़ोस का रहने वाला 14 वर्षीय अरबाज असद को बेर खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया । घर से करीब दो किलो मीटर की दूरी पर असद को अरबाज ने खेल खेल में रस्सी से हाथ बांध दिए और फिर उसके बाद उसने असद की गर्दन को चाकू से रेत दिया । जिसके बाद असद की गर्दन से तेज खून बहने लगा । खून से लथपथ असद दौड़ते हुए अपने घर पहुंचा और बेहोश हो गया आनन फानन में परिजन तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे । प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया । वहां पर उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर तिर्वा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अरबाज को पकड़ लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है । *मामूली बात पर किया चाकू से बार -* बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व असद ने खेलते समय अरबाज से लेजर लाइट टॉर्च को ले लिया था। असद से लेजर लाइट टॉर्च की सेल खो गई थी इससे दोनों के बीच विवाद हुआ था। बुधवार शाम को असद घर के बाहर खेल रहा था। तभी अरबाज उसको बेर खाने के बहाने से उसे अपने साथ ले गया और फिर मौका देखते ही खेल के बहाने से अरबाज ने असद के हाथ बांध दिए । इसके बाद अरबाज ने असद की गर्दन पर चाकू से बार कर दिया और वहां से फरार हो गया । लहूलुहान असद हिम्मत बांधते हुए दौड़ते हुए अपने घर पहुंचा । इसके बाद परिवार के लोग उसे तिर्वा के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको कानपुर के लिए रेफर कर दिया और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले मे हत्या की धारा मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही मे जुटी है।

अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना तिर्वा का बहसार गांव है। जहां पर 19 तारीख को इसरार खां ने अपने नवालिग 10 वर्षीय पोते के गले व त्वचा पर कटे के निशान के आधार पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया प्रापर उचित धाराओं में, फिर बच्चे का इलाज कानपुर में चल रहा था, वहीं पर उसकी मृत्यु हो गई जिससे उसके मुकदमें को हत्या में तरमीम करते हुए जो अभियुक्त उसमंे पंजीकृत है वह भी किशोर है, जो पुलिस गिरफ्त में आ चुका है और हम लोग प्रापर इसमंे गहराई से छानबीन कर रहे है और शीघ्र कड़ी कार्यवाही करेंगे।
कन्नौज में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी आस्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले में नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के मकरंद नगर स्थित सिद्धपीठ मां फूलमती मंदिर में सुबह तड़के से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

करीब 500 साल पुराने इस प्राचीन मंदिर में नवरात्र के दौरान हर वर्ष मेले जैसा माहौल रहता है। दूर-दराज जनपदों से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि मां फूलमती की कृपा से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं।
मंदिर में माता की प्रतिमा का स्नान कराए जाने वाले जल को श्रद्धालु अमृत के समान मानते हैं और उसे ग्रहण करते हैं। मां फूलमती को क्षेत्र में दयालु और रक्षक देवी के रूप में पूजा जाता है, जिससे भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।

वहीं, नवरात्रि और ईद के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सकें। नवरात्रि और ईद को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।"
कन्नौज : एन एच 34 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक घायल
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज के एन एच 34 पर एक ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तो वही ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार भी घायल हो गया ।

मामला कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एन एच 34 का है । जहां तेज रफ्तार चल रहा है ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इसके बाद बाइक से सवार सड़क पर जा गिरे । इस बीच ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अहद तो वहीं छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला अमित की मौके पर ही मौत हो गई । वही ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चला रहा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कन्नौज में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एनएच-34 पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास का है।

दरअसल कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच-34 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे और ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस दर्दनाक हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अहद के साथ ही छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर पलटने से उसका चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
कन्नौज में होली मिलन समारोह कार्यक्रम मे पहुंचे सपा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने दिया बड़ा बयान, कहा भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के होली मिलन समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष Mata Prasad Pandey ने कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार मनाया। कार्यक्रम में उन्होंने एक-दूसरे को रंग और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित सवर्ण समाज रहा है और इस बार सवर्ण समाज समाजवादी पार्टी का साथ देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सवर्णों को सबसे ज्यादा परेशान और नजरअंदाज किया गया है, जिससे उनमें नाराजगी है।

बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी Samajwadi Party पहले से ही INDIA Alliance के साथ है। अगर कोई और दल गठबंधन में आना चाहता है तो उसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि सभी दलों के सहयोग से सरकार बनाने का प्रयास किया जाएगा।

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav द्वारा Mayawati के समर्थन से सरकार बनाने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सभी दल साथ हैं और मिलकर सरकार बनाने की दिशा में काम करेंगे।

यूजीसी को लेकर ब्राह्मण नेताओं के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सवर्ण वर्ग सबसे ज्यादा उपेक्षित महसूस कर रहा है और यही कारण है कि अब वह भाजपा के खिलाफ खड़ा हो रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।
कन्नौज में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज में पेट्रोल खत्म होने की फैल रही अफवाहों को लेकर यूपीटी पर्यटन आवास गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने साफ कहा कि पेट्रोल और डीजल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि देश में Iran और United States के बीच चल रहे तनाव को लेकर कुछ जगहों पर पेट्रोल खत्म होने की गलत खबरें फैलाई जा रही हैं, जिससे लोग घबराकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा रहे हैं।

विजय द्विवेदी ने बताया कि कन्नौज समेत पूरे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें, ताकि अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके।
कन्नौज पहुंचे सपा सुप्रीमों  अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया तीखा हमला, संगठन मजबूत करने का आह्वान
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को जोड़ना जरूरी है ताकि उन्हें महसूस हो कि बदलाव केवल समाजवादी विचारधारा ही ला सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ खड़ी रही पुरानी पीढ़ी के कई नेता अब हमारे बीच नहीं हैं, जिसका सपा की विचारधारा को नुकसान हुआ है।

*कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी*

अखिलेश यादव ने हालिया न्यायिक फैसले पर कोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि शंकराचार्य प्रकरण में जो व्यवहार हुआ था, अब सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह साजिश की राजनीति करती है और किसी भी सीमा तक जा सकती है।

*केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना*

सपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर संस्थाएं पक्षपात करेंगी तो न्याय मिलना मुश्किल होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सच्चाई दिखाने वालों को जेल भेजा जा रहा है और मीडिया पर भी दबाव है।दिल्ली की राजनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारें झूठ बोलकर छीन लेना निंदनीय है।

*मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर सवाल*

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीन पर उद्योग लगते तो मोबाइल और अन्य निर्माण यहां हो रहा होता। उन्होंने प्रधानमंत्री के क्योटो मॉडल और बुलेट ट्रेन के वादों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वादे पूरे नहीं हुए।

*भाजपा पर तंज*

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा को दुर्गंध से प्यार है, इसलिए वे सुगंध के पक्ष में नहीं आ सकते।” उन्होंने रोबोट और चीन से जुड़े मुद्दे पर भी तंज कसा।

*JPnic और प्रशासन पर बयान*

उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को एहसास हो गया है कि बदलाव आने वाला है। साथ ही आरोप लगाया कि जेपीएनआईसी (JPnic) को बर्बाद कर दिया गया है।

*कागज और डिटेंशन सेंटर पर टिप्पणी*

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पहले मुस्लिम वोट काटने की बात करती थी और अब हिंदुओं से ज्यादा कागज मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कागज न मिलने पर लोगों को डिटेंशन सेंटर भेजने की बात कही जा रही है।इस अवसर पर सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
कन्नौज में विशिष्ट आलू मंडी ठठिया में मंत्री असीम अरुण ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं
कन्नौज में शुक्रवार दोपहर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण विशिष्ट आलू मंडी ठठिया पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों, व्यापारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री के आगमन पर मंडी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंडी के व्यापारियों ने व्यापार में आ रही दिक्कतों को लेकर मंत्री को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा और अपनी मांगें प्रमुखता से रखीं।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी प्रशासन की मिलीभगत से मंडी के बाहर आलू की बिक्री हो रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। व्यापारियों ने बताया कि मंडी परिसर में दुकान संख्या 1 से 60 तक का आवंटन तो कर दिया गया है, लेकिन उसकी समय-सीमा संबंधी कोई प्रति आढ़तियों को उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने मंडी परिसर में बैंक, कैंटीन, पेयजल, बिजली और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया।

व्यापारियों का कहना था कि वर्तमान परिस्थितियों में दुकानों का प्रीमियम और यूजर चार्ज एक साथ जमा कर पाना कठिन हो रहा है, इसलिए प्रशासन सहयोगात्मक रुख अपनाए। मंत्री असीम अरुण ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि व्यापारियों व किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

इस मौके पर मंडी सचिव रघुराज प्रताप सिंह, प्रधान लिपिक देवेन्द्र कुमार निगम, मंडी प्रभारी आदिल खां सहित राजन अवस्थी मण्डल अध्यक्ष, विनय अवस्थी, सुरजीत यादव, अंकुर कटियार प्रखंड संयोजक उमर्दा बजरंग दल, शैलेंद्र तिवारी और वेद नारायण त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व किसान मौजूद रहे।
कन्नौज पहुंची कानपुर मंडल अपर कानपुर रेनू सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जनपद कन्नौज के विकासखंडों का किया निरीक्षण

पंकज कुमार श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश। के कन्नौज जिले में शुक्रवार को कानपुर मंडल के अपर कानपुर रेनू सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जनपद कन्नौज के विकासखंडों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने उमर्दा विकासखंड कार्यालय पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत भी दी गई।

इसके बाद अपर आयुक्त रेनू सिंह ने सदर ब्लॉक कन्नौज का भी निरीक्षण किया। यहां अभिलेखों की जांच, निर्माण कार्यों की प्रगति और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एनडीए द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र यादव समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने निरीक्षण टीम को विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

अपर आयुक्त रेनू सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कन्नौज में यादव जी लव स्टोरी' फिल्म का भारी विरोध, फूंके पोस्टर
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज शहर के लोहिया चौराहे पर आज यादव समाज के लोगों ने एकजुट होकर फिल्म 'यादव जी लव स्टोरी' के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कन्नौज के सरायमीरा स्थित लोहिया चौरह पर एडवोकेट मोहित यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।

*आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका*

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट मोहित यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस फिल्म की कहानी और शीर्षक समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बिगाड़ने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, जिससे एक विशेष वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुँच रही है. मोहित यादव ने यह भी दावा किया कि यह फिल्म कथित तौर पर राज्य और केंद्र सरकार की संतुष्टि या मौन सहमति से बनी है, जो कि निंदनीय है।

*उग्र आंदोलन की चेतावनी*

यादव समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस फिल्म को सिनेमाघरों या किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, तो समाज चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म के रिलीज होने की स्थिति में पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

*महामहिम राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन*

प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सदर एसडीएम  को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि फिल्म की सामग्री की समीक्षा की जाए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसके प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इस दौरान भारी संख्या में युवा और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।