एन सी सी प्रयागराज ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर उपेन्द्र सिंह कांदिल ने किया ड्रोन ट्रेनिंग कैम्प का निरीक्षण।

 ड्रोन तकनीक से सशक्त हो रहे एनसीसी कैडेट्स, अनुशासन व आधुनिकता का संगम। 

संजय द्विवेदी प्रयागराज।एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में 16 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज द्वारा राम दुलारी बच्चू लाल जायसवाल पीजी कॉलेज नवाबगंज प्रयागराज में आयोजित 12 दिवसीय सीओसी ड्रोन प्रशिक्षण शिविर अपने उद्देश्यों की सफल पूर्ति की ओर अग्रसर है।यह शिविर 12 मार्च से प्रारम्भ होकर 23 मार्च तक संचालित किया जा रहा है,जिसमें प्रदेश के 8 एनसीसी ग्रुप मुख्यालयों के सीनियर डिवीजन (SD) एवं सीनियर विंग (SW) के कैडेट्स उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे है।शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को आधुनिक युद्धक एवं नागरिक उपयोग की उन्नत ड्रोन तकनीक से परिचित कराना है जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने हेतु तकनीकी रूप से दक्ष बन सकें।प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने ड्रोन डिजाइनिंग, असेम्बलिंग संचालन एवं उड़ान की जटिल प्रक्रियाओं को न केवल समझा बल्कि उन्हें व्यवहारिक रूप में आत्मसात भी किया।सीमित समय में ड्रोन असेंबल करने की दक्षता एवं ऑन-ग्राउंड परीक्षण के सफल निष्पादन ने कैडेट्स की तकनीकी क्षमता और तत्परता का परिचय दिया।प्रशिक्षण के अंतर्गत कैडेट्स को ड्रोन संचालन के सुरक्षा मानको निगरानी प्रणाली आपदा प्रबंधन तथा रक्षा क्षेत्र में इसके बहुआयामी उपयोगों की गहन जानकारी प्रदान की गई। साथ ही हथियार प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स की फायरिंग दक्षता को भी सुदृढ़ किया जा रहा है जो उनके सैन्य अनुशासन और आत्मविश्वास को और अधिक सशक्त बनाता है।शिविर के आठवें दिन एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर उपेन्द्र सिंह कंदील ने शिविर का निरीक्षण किया।इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत ड्रोन फ्लाइंग का सजीव एवं प्रभावशाली प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास सटीकता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। कैडेट्स के अनुशासित प्रदर्शन एवं तकनीकी प्रवीणता से प्रभावित होकर ग्रुप कमांडर ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि एन सी सी कैडेट्स भी ड्रोन एवं साइबर तकनीक से लैस होंगे तथा उन्हें भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।यह शिविर कैंप कमान्डेंट कर्नल निशांत बरियार एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल योगेन्द्र चिनवान के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इस अवसर पर कर्नल निशांत बरियार ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक तकनीक, विशेषकर ड्रोन भविष्य के सैन्य एवं रणनीतिक परिदृश्य का अभिन्न अंग है। इसका समुचित ज्ञान एवं दक्षता कैडेट्स की सैन्य क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।यह ड्रोन प्रशिक्षण शिविर न केवल कैडेट्स को तकनीकी रूप से सशक्त बना रहा है बल्कि उनमें अनुशासन नेतृत्व त्वरित निर्णय क्षमता एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ कर रहा है।निस्संदेह यह पहल राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम सिद्ध हो रही है।

जजों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, दो लोगों को नोटिस जारी
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जिला न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख्त रुख अपनाया है।



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज । न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा की खंडपीठ ने आपराधिक अवमानना कार्यवाही करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपित दीपक सिंह और देवेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने कहा, इंटरनेट मीडिया पर लिखी गई इनकी पोस्ट न केवल अदालतों को बदनाम करने वाली हैं, बल्कि उनसे न्यायपालिका की गरिमा को भी ठेस पहुंची है।

कोर्ट ने नोटिस तामील कराने का दिया निर्देश
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह कृत्य न्यायालय अवमानना अधिनियम की धारा 12 के तहत दंडनीय है। वर्तमान में दोनों आरोपित नैनी जेल, प्रयागराज में निरुद्ध हैं, इसलिए अदालत ने जेल अधीक्षक के माध्यम से उन्हें नोटिस तामील कराने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यदि आरोपित अपना वकील करने में असमर्थ रहते हैं तो हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति उन्हें वकील उपलब्ध कराएगी।

पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज को साइबर सेल की मदद से उस मुख्य व्यक्ति का पता लगाने का निर्देश दिया गया है जिसने इन आरोपियों को ऐसी अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए उकसाया था। प्रकरण में अगली सुनवाई दो अप्रैल 2026 को होगी।
आशुतोष ब्रह्मचारी की चोट का प्रयागराज में मेडिकल परीक्षण, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ट्रेन में हमला कराने का है आरोप

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज । स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ट्रेन में हमला कराने का गंभीर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का एक सप्ताह में दोबारा मेडिकल परीक्षण आज शनिवार को हुआ। पुलिस की सुरक्षा में आशुतोष ब्रह्मचारी मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय 'काल्विन' पहुंचे। छह डॉक्टरों के पैनल ने उनकी स्वास्थ्य जांच की।

आंख, हड्डी का भी डॉक्टरों ने किया परीक्षण

आशुतोष ब्रह्मचारी कॉल्विन अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान करीब दो घंटे तक मौजूद रहे। उन्हें लगी चोट की जांच के अलावा डॉक्टरों की टीम ने उनकी आंख का परीक्षण, हड्डी में घाव का परीक्षण किया। इसके अलावा एक्सरे के साथ ही सिटी स्कैन भी कराया गया।

डीएम के निर्देश पर दोबारा मेडिकल परीक्षण

आशुतोष ब्रह्मचारी का मेडिकल परीक्षा इससे पहले काॅल्विन अस्पताल में बीते रविवार को हुआ था। तब तीन डॉक्टरों के पैनल ने उनकी जांच की थी। इस पैनल ने जो रिपोर्ट बना कर दी, आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना था कि रिपोर्ट सही नहीं बनी है। इस संबंध में ज्ञापन डीएम को दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मेडिकल परीक्षण दोबारा हुआ है। इस बार छह डॉक्टरों का पैनल आशुतोष ब्रह्मचारी के शरीर की जांच में लगाया गया था।

स्वास्थ्य परीक्षण की हुई वीडियोग्राफी

आशुतोष ब्रह्मचारी के स्वास्थ्य का परीक्षण जब मेडिकल बोर्ड कर रहा था तो उसकी वीडियो फोटोग्राफी भी कराई गई है। इसके लिए पुलिस लाइन से वीडियो फोटोग्राफी एक्सपर्ट को टीम के साथ भेजा गया था।

क्या कहते हैं सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आशुतोष ब्रह्मचारी की मेडिकल जांच दोबारा छह डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर कराई गई है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

पावर प्लांट के जहरीले पानी से सैकड़ों एकड़ जमीन बंजर, ग्रामीणों में उबाल

विश्वनाथ प्रताप सिंह,प्रयागराज।PPGCL पावर प्लांट द्वारा छोड़े जा रहे केमिकलयुक्त दूषित जल से क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि बंजर में तब्दील हो गई है। वहीं भूजल भी प्रदूषित हो चुका है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

आरोप है कि प्लांट से लाखों लीटर जहरीला पानी खेतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे फसलें नष्ट हो रही हैं और पीने का पानी भी सुरक्षित नहीं रह गया है। इसके चलते क्षेत्र में दमा, टीबी समेत कई गंभीर बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जबकि कई लोगों की मौत तक हो चुकी है।

बताया जाता है कि पूर्व में प्रशासनिक जांच में स्थिति की पुष्टि हो चुकी है और नाले के निर्माण सहित कई निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन महीनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधूरा नाला आज भी किसानों के लिए अभिशाप बना हुआ है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने मुफ्त इलाज, बच्चों को निशुल्क शिक्षा और स्थायी रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। उल्टा, स्थानीय युवाओं को अस्थायी मजदूरी तक सीमित कर दिया गया है।सीएसआर फंड के उपयोग पर भी सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि गांव के विकास के नाम पर एक भी ठोस काम नहीं किया गया। वहीं कुछ प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कंपनी का पक्ष लेने और किसानों को दबाने के आरोप लगाए गए हैं।

जमुना-पार नवनिर्माण समिति ने उपमुख्यमंत्री से शिकायत कर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है।

खराब हैडपम्प बता रहा जिम्मेदारों की उदासीनता
माता रानी के दरबार में ब्याप्त दुरब्यवस्था और अन्तत:स्थानीय डा० अमित सिंह ने हि ब्यवस्थाओ को कराया दुरूस्त विश्वनाथ प्रताप सिंहप्रयागराज (छनना)।  स्थानीय ग्राम पंचायत में स्थित माता रानी के दरबार में दूरदराज से भी हजारों श्रृद्धांलु का आना जाना लगा रहता है किन्तु शासन प्रशासन से अनेक बार माँग किये जाने पर भी इसके बावजूद भी यहाँ कि ब्यवस्था पर प्रशासन ने कोई ध्यान नही दिया।यहाँ तक कि माता रानी को जल चढ़ाने और पीने की पानी एक मात्र ब्यवस्था था वह भी हैण्डपम्प खराब पड़ा था।इसके कारण आसपास के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गरमी का मौसम नजदीक आने के साथ ही पानी की समस्या और बढ़ने लगी है पशुपालक भी अपने जानवरों को पानी पिलाने के लिए परेशान रहते थे। ब्लॉक व जिले पर बार- बार     स्थानीय लोगों ने कि शिकायत। डबल इंजन कि सरकारों में दिखा जिरो टालेनस कि ब्यवस्था रही फेल। डा० अमित सिंह के कानों मे आवाज गूंजी तो उन्होने  तत्काल प्रभाव से हैडपम्प को ठीक कराया।इस नेक कार्य में इन्दल सिंह श्रीनेत्र ,हरदेव सिंह श्रीनेत्र, मुन्नू सिंह, बिजेश पटेल, श्रीकान्त तिवारी डियम सिंह अनेक गणमान्य क्षेत्रियो ने पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई और क्षेत्रवासियों ने डा० साहब की जयजयकार करते हुए उनको फूल मालाओं से लाद दिया। पूरे क्षेत्र में भूरी- भूरी प्रशसा की गई।
प्रयागराज मण्डल ने विन्ध्याचल चैत्र नवरात्रि मेला में यात्रियो की सुविधा के लिए किये इंतजाम।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मण्डल ने दिनांक 19.03.2026 से 02.04.2026 तक चलने वाले विंध्याचल चैत्र नवरात्रि मेला में विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियो की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।समय सारणी किराया सूची, प्रवेश निकास और आरक्षित व अनारक्षित टिकट काऊंटर के साइनेज रेलवे परिसर में उपयुक्त स्थानो पर लगाए जा रहे है इससे यात्रियों को संबन्धित जानकारी आसनी से उपलब्ध हो सकेगी। विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 3 अनारक्षित टिकट काउंटर 1 आरक्षित टिकट काउंटर 1 खोया पाया केन्द्र एवं 1 पूछताछ केन्द्र उपलब्ध है । यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए टिकट काउंटर पर कार्य करने के लिए 12 अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराये जा रहे है और 12 टिकिट चेकिंग स्टाफ की ड्यूटी लगायी है।आरक्षण काउंटर को दोनों पालियों में संचालित किया जाएगा।विन्ध्याचल स्टेशन पर खानपान के लिए 4 कार्यरत स्टाल पहले से यात्रियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।विन्ध्याचल स्टेशन पर 25 जोड़ी गाड़ियों नियमित रूप से रुकती हैं इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 अतिरिक्त गाड़ियो को ठहराव दिया गया है।यात्रियों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में अस्थाई तौर पर 3 वाटर पॉइंट अतिरिक्त 15 पुरुष शौचालय 15 महिला शौचालय एवं 10 स्नानघर अतिरिक्त उपलब्ध कराये जाएंगे।यात्रियों की सुविधा के लिए विंध्याचल स्टेशन पर सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड नागरिक सुरक्षा संगठन, भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंवसेवी यात्रियों को सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।नवरात्रि मेला के दौरान विंध्याचल स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस स्टाफ सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

उदयभान करवरिया की मौजूदगी में कंजासा का होली मिलन बना ऐतिहासिक।

फाल्गुन की रात में उमड़ा जनसैलाब कलाकारो का अभूतपूर्व जमावड़ा।

महाराज भवन कंजासा बना रंग-संगीत का रणक्षेत्र.देर रात तक गूंजती रही तालियां।

संजय द्विवेदी प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र में फाल्गुन की मस्त हवा ढोलक की थाप और अबीर-गुलाल की उड़ती खुशबू के बीच घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव में इस बार ऐसा होली मिलन हुआ जिसने पूरे इलाके की धड़कन तेज कर दी।महराज भवन कंजासा में सजी यह संध्या किसी साधारण कार्यक्रम की तरह नहीं, बल्कि रंग रस और राग का ऐसा महायुद्ध बन गई जिसमें मंच पर कलाकार और मैदान में जनसैलाब आमने-सामने दिखाई दिया। देर रात तक तालियो की गड़गड़ाहट ऐसे गूंजती रही जैसे किसी विजय उत्सव का बिगुल बज रहा हो। कार्यक्रम में पूर्व बारा विधायक उदयभान करवरिया की मौजूदगी ने आयोजन को अलग ही ऊंचाई दे दी। उनके पहुंचते ही पंडाल में बैठी भीड़ खड़ी हो गई और स्वागत की आवाजें दूर तक सुनाई देने लगीं। उनके साथ पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी जसरा ब्लॉक प्रमुख पप्पू सिंह छतहरा समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, सजावल द्विवेदी, राकेश द्विवेदी महराज परिवार के सदस्य पत्रकारगण और क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मंच के सामने डटे रहे और पूरे कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। जैसे-जैसे रात गहराती गई, वैसे-वैसे मंच का रंग और गाढ़ा होता गया।अंतरराष्ट्रीय भजन गायक मित्र बंधु ने ऐसा सुर छेड़ा कि भीड़ एकदम शांत होकर सुनती रही फिर गायक शानू भानु की आवाज ने माहौल को झकझोर दिया। गायिका मंजिता त्रिवेदी की प्रस्तुति पर तालियो की बारिश होने लगी और जब राधा-कृष्ण समूह नृत्य शुरू हुआ तो पूरा मैदान ब्रज की होली जैसा दिखाई देने लगा।इस आयोजन की कमान संभाले समाजसेवी मुकेश द्विवेदी और उनके सहयोगियों ने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी।सजावट से लेकर मंच व्यवस्था तक हर चीज ऐसी थी कि लोग बार-बार कहते सुनाई दिए कि कंजासा में इस बार का होली मिलन पहले के सभी कार्यक्रमों पर भारी पड़ गया।फाल्गुन की यह रात केवल एक समारोह नहीं रही बल्कि यह वह मौका बन गई जब गांव समाज और जनप्रतिनिधि एक ही मंच के सामने खड़े दिखे।रंग संगीत और भीड़ का ऐसा संगम बहुत कम देखने को मिलता है। कंजासा की यह होली मिलन संध्या अब इलाके में लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रहेगी।

शिक्षक महासंघ का होली मिलन व हास्य कवि सम्मेलन कविताओं से गूंजा कर्नलगंज इण्टर कॉलेज सभागार।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।शिक्षक महासंघ प्रयागराज के तत्वावधान में कर्नलगंज इंटर कॉलेज के सभागार में होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की जबकि जिला पंचायत प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ वी के सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रो.गिरीश चंद्र त्रिपाठी और सुरेश कुमार त्रिपाठी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा, जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज के अध्यक्ष के बी तिवारी तथा पूर्व एमएलसी डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा मौजूद रहे। संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने किया।इस अवसर पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में कवि अशोक बेशरम, संतोष कुमार शुक्ला समर्थ, नीलम त्रिपाठी, जलाल फूलपुरी और चंद्रकांत मिश्रा ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को होली के रंग में सराबोर कर दिया।मुख्य अतिथि डॉ वी के सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम और स्नेह का त्योहार है तथा समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ाने का अवसर देता है। सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक महासंघ द्वारा आयोजित यह होली मिलन शिक्षकों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द को मजबूत करेगा।इस मौके पर देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शिव बहादुर यादव, जगदीश प्रसाद, रविंद्र कुमार त्रिपाठी, रमेश चंद्र शुक्ला, राम प्रकाश पांडे, विनोद कुमार पांडे, विनोद पांडे, अनय प्रताप सिंह, सुयोग पांडे, संजीव तिवारी, महेंद्र तिवारी, अमित पांडे, उमाशंकर यादव और राजेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

शिविर के पांचवें दिन जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण जागरूकता अभियान चला कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक ।

संजय द्विवेदी।प्रयागराज।बलराम महाविद्यालय के पांचवें दिन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)इकाई द्वारा जैविक खेती मृदा संरक्षण तथा जल संरक्षण विषयों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने बताया कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरता बढ़ती है तथा रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा होती है। इसके अतिरिक्त मृदा संरक्षण (मिट्टी संरक्षण) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि पेड़ पौधे लगाकर खेतों में मेड बंदी करके संतुलित खेती अपनाकर मिट्टी के कटाव को रोका जा सकता है। यह कार्यक्रम बलराम महाविद्यालय के प्रबंधिका श्रीमती उमा सिंह के निर्देशन में संचालक पूर्वक संपन्न हुआ।इस मौके कार्यक्रमाधिकारी गौरव वर्मा एसोसिएट डायरेक्टर शाश्वत मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर शालिनी श्रीवास्त प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह डॉ अशोक उत्तम डॉ0 वी0 पी0 सिंह, डॉ अजय सिंह, संध्या पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, बृजेश कुमार और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कांशीराम साहब की जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।कांशीराम साहब की जयंती समारोह का आयोजन 15 मार्च 2026 को यमुनानगर के सोनाक्षी गेस्ट हाउस मुंगारी करछना में किया गया। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू कुशवाहा ने भी शिरकत की और जनता को संबोधित किया।बबलू कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी सरकार गुंडा माफिया का सरकार है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आम जनता के हितों की नही बल्कि अपने चहेतों के हितों की रक्षा कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों।इस समारोह में समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं ने भी शिरकत की और जनता को संबोधित किया। समारोह में कांशीराम साहब की जयंती और पीडीए दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।