झारखंड मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को: 19 जिलों के 60 केंद्रों पर होगी परीक्षा
झारखंड के सरकारी मॉडल स्कूलों में अपने बच्चों का नामांकन कराने की राह देख रहे अभिभावकों और छात्रों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
![]()
परीक्षा का समय और माध्यम
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा यह परीक्षा 28 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि राज्य के सभी 82 मॉडल विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई होती है।
![]()
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) 20 मार्च 2026 से JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
60 केंद्रों पर होगी परीक्षा
राज्य के 19 जिलों में कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रांची, गुमला, हजारीबाग, धनबाद और दुमका समेत सभी प्रमुख जिलों के प्रखंडों के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं।
प्रमुख परीक्षा केंद्र (एक नजर में)
रांची: आर.के. मिडिल स्कूल (चिलदाग), प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल (बेरो) एवं अन्य।
धनबाद: आर.के. +2 हाई स्कूल, गोविंदपुर।
हजारीबाग: हिन्दू +2 हाई स्कूल और प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल।
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): यूपीजी गवर्नमेंट +2 स्कूल (बहरागोड़ा) एवं अन्य।











2 hours and 14 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k