सीबी माइंस विस्तार को लेकर लेकर पूर्व कृषि मंत्री का आवास किया गया ध्वस्त!!
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट
केरेडारी : एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना के विस्तार करने को लेकर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कमती ,और जिला भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस बल ,सीआईएसएफ एवं पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव के आवास को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया! इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया! प्रशासनिक अधिकारियों और एनटीपीसी के अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि पर आवास स्थित था, उसका अधिग्रहण परियोजना विस्तार के लिए पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है ! साथ ही, संबंधित भू-स्वामी के मुआवजे की राशि नियमानुसार ट्रिब्यूनल कोर्ट में जमा करा दी गई है !इसके बावजूद कब्जा खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा!बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई परियोजना क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने और विस्तार कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से की गई है!एनटीपीसी की सीबी कोल परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी!वहीं, इस कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव के समर्थकों में नाराजगी देखी गई! समर्थकों का आरोप है कि प्रशासन ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई और वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ही आवास को ध्वस्त कर दिया!
प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे!घटना स्थल पर मौजूद पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि हमारा घर और जमीन का मामला कोर्ट में लंबित है! कोर्ट में लंबित होने के बाबजूद भी हमारा घर को जबरन ध्वत किया गया है ! परियोजना के खिलाफ मामला को लेकर कोर्ट में जायेगे!और कोर्ट में चुनौती देंगे! वही एनटीपीसी के अधिकारी नील माधव स्वाइन ने कहा कि जमीन और घर की पूरी संरचना का 1 करोड़ 97 लाख रुपये मुआवजा के रूप में भुगतान सरकारी कोष में पूर्व ही जमा कर दिया गया है!यह पूरी कर्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की है!इस घटना में जिला पुलिस बल ,सीआईएसएफ के पदाधिकारी व जवान शामिल थे!

केरेडारी : एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना के विस्तार करने को लेकर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कमती ,और जिला भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस बल ,सीआईएसएफ एवं पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव के आवास को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया! इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया! प्रशासनिक अधिकारियों और एनटीपीसी के अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि पर आवास स्थित था, उसका अधिग्रहण परियोजना विस्तार के लिए पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है ! साथ ही, संबंधित भू-स्वामी के मुआवजे की राशि नियमानुसार ट्रिब्यूनल कोर्ट में जमा करा दी गई है !इसके बावजूद कब्जा खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा!बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई परियोजना क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने और विस्तार कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से की गई है!एनटीपीसी की सीबी कोल परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी!वहीं, इस कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव के समर्थकों में नाराजगी देखी गई! समर्थकों का आरोप है कि प्रशासन ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई और वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ही आवास को ध्वस्त कर दिया!
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी महापर्व के मद्देनज़र हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
हजारीबाग के लोकप्रिय विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज झारखंड विधानसभा में विकास निर्माण कार्यों से जुड़े विभागीय टेंडरों में बरती जा रही अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि विभिन्न निर्माण कार्यों के टेंडर 10% से अधिक “Below” दर पर आवंटित किए जा रहे हैं, जो निर्धारित मानकों एवं PWD कोड के अनुरूप नहीं हैं।
हजारीबाग- कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विक्की कुमार धान ने टुंडी विधायक सह झामुमो के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के और बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रुचि कुजुर प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2026 को उन्होंने झारखंड विधानसभा में विधायक महतो से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था। विक्की कुमार धान ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत बेस पंचायत के मरहन्द क्षेत्र में संचालित विभिन्न फैक्ट्रियों से उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं की जानकारी विधायक को दी गई। उन्होंने कहा कि नरसिंम्हा आयरन स्पंज, झारखंड सेल्स, जगतारनी तथा हिंदुस्तान जैसी फैक्ट्रियों के कारण क्षेत्र में लगातार अत्यधिक प्रदुषण, दुर्घटनाएं हो रही हैं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि फैक्ट्रियों के कारण मरहन्द क्षेत्र के जंगल तेजी से नष्ट हो रहे हैं और खेती योग्य भूमि धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका और पर्यावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विधायक से इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया था।विक्की ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं और पर्यावरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए वे विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने लोकसभा में नियम 377 के तहत झारखंड में बढ़ती हाथियों के हमलों की घटनाओं का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हाथियों के हमलों की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में घरों और खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
हजारीबाग - रामनवमी के पावन अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय संस्था हजारीबाग यूथ विंग द्वारा इस वर्ष भी भव्य लड्डू महाभोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा यह कार्यक्रम लगातार पांचवीं वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जो अब शहर की एक विशेष कार्यक्रम का रूप ले चुका है। जानकारी के अनुसार 27 मार्च को महावीर स्थान मंदिर के समीप इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे से होगी,जहां बड़ी संख्या में राम भक्तों,श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के बीच 151 किलो लड्डू महाभोग प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। हजारीबाग यूथ विंग केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि वर्ष भर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। संस्था ने पूरे वर्ष के लिए अलग-अलग महीनों में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रखी है। रामनवमी के अवसर पर जहां श्रद्धालुओं के बीच लड्डू महाभोग का वितरण किया जाता है, वहीं छठ महापर्व के दौरान छठव्रतियों के बीच सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें निःशुल्क टुकटुक सेवा उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए संस्था इस वर्ष तीसरी बार विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन करने जा रही है। यह शिविर 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की गई है। इस शिविर में सभी रक्तदाताओं को संस्था द्वारा हेलमेट भेंट किया जाएगा। इस शिविर में विशेष सहयोग हजारीबाग पुलिस का मिल रहा है। लड्डू महाभोग वितरण कार्यक्रम को लेकर संस्था द्वारा संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल एवं प्रणीत जैन को बनाया गया है।
हजारीबाग शहर के डिस्टिक मोड़ चौक स्थित आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार को हृदय रोगियों के लिए विशेष नि:शुल्क हृदय परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में रांची स्थित रिम्स के सुप्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम ठाकुर ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं।
रामनवमी के पावन अवसर पर बड़कागांव के महुदी क्षेत्र में जुलूस मार्ग से संबंधित चल रहे विवाद के समाधान को लेकर शनिवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के साथ बैठक की।
1 hour and 51 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k