प्रतापपुर छतौरा गांव मे महंत राजाराम जी की मनाई गई पुण्यतिथि








आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत प्रताप पुर छतौरा गांव में स्थित अति प्राचीन श्री ठाकुर जी विराजमान राम जानकी मंदिर , हनुमान गढ़ी परिसर में इस कुटी के ब्रह्म लीन महंत श्री श्री 1008 राजा राम दास जी की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें क्षेत्र के साधू संतों के अलावा जनता जनार्दन ने भाग लिया और भणडारे का प्रसाद ग्रहण किया। महंत किरन लता सुमन दास ने अपने आशीर्वाद संदेश में कहा कि ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 महन्त राजाराम दास जी जब तक इस नश्वर संसार में रहे तब तक हमेशा और हमेशा जनता जनार्दन के कल्याण के लिए तप करते रहे । इन्होंने आगे कहा कि आज उनके आशीर्वाद का असर है कि वे भी इस पावन मंदिर में जन कल्याण के लिए अपने आप को समर्पित है । इन्होंने आज पुण्यतिथि में शामिल होने वाले सभी लोगों को शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हुए मंगल कामना की। कहा कि आज से नव रात्रि की शुरुआत हो रही है ऐसे में हम मां जगदंबा से विनती करती है कि मां सबका कल्याण करो। इसी प्रकार से महात्मा सुरेन्द्र दास जी महाराज ने पुण्यतिथि के अवसर पर पधारे सभी साधू संतों और जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। मंदिर के महंत किरन लता सुमन दास एवं संयोजक महात्मा सुरेन्द्र दास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से ,महंत अवधेश दास अयोध्या, महंत केशव दास राजे सुल्तान गोपाल बाग,धीर सिंह, जगधारी दास रामचंदर दास, किसान यूनियन के मण्डल अध्यक्ष देवेश सिंह, किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सभापति वर्मा, रूदल दास श्रवण दास आदि उपस्थित रहे।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया 220 मीटर इंटर लकिंग का लोकार्पण
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र विकास खण्ड कोयलसा में प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव द्वारा आज दोपहर मादेपुर गांव व क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात दी गई जिसमे मादेपुर में 220 मीटर इंटरलॉकिंग का उद्घाटन किया ।इसी क्रम मे बड़ा गांव में 200 मीटर इंटरलॉकिंग का उद्घाटन किया सरैया केशवपुर सहित अनेक गांव डेढ़ सौ मीटर इंटरलॉकिंग का उद्घाटन किया गया। वही देवरिया ग्राम पंचायत में 200 मीटर इंटरलॉकिंग का उद्घाटन क्षेत्र पंचायत निधि से किया गया ।बता दे कि प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव द्वारा आज क्षेत्र में विभिन्न गांव में करोड़ों रुपए की सौगात दी गई। जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिलखिला उठे। क्षेत्र पंचायत निधि द्वारा प्रमुख रूप से भेदौरा टहर किशुनदेवपुर दुबावे और देवरिया बड़ा गांव मादेपुर सरैया केशवपुर सहित अनेक गांव में बिना भेदभाव किए हैं ग्रामीणों को योजना की सौगात दी उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र का मुझे स्नेह और प्यार प्राप्त है इसलिए मैं अपनी क्षमता से अधिक बढ़-चढ़के विकास कार्य करना चाहता हूं जहां भी लोगों को जरूरत पड़ी और मुझे सुझाव दिया बिना भेदभाव किये ही उस गांव में इंटरलॉकिंग और सीसी रोड का कार्य किया गया ।मादेपुर गांव के लोग हमेशा से कहते आ रहे हैं कि हमारे गांव की मुख्य मार्ग पर घुटने बराबर पानी लग जाता है हम लोगों को आने जाने में काफी समस्या हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुए मेरे द्वारा बिना भेदभाव किए ही इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया गया उन्होंने ग्रामीणों को अस्वस्थ करते हुए कहा कि जहां भी आपका आदेश होगा आपका सेवक हमेशा आपकी सेवा में खड़ा मिलेगा । अतरौलिया के पूर्व चेयरमैन रामचन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा रहा है जो भी योजना से वंचित है उन्हें भी जागरूकता कर लाभ दिया जाएगा ग्राम प्रधान रिखू पटेल ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि निश्चित रूप से या बड़ी ही सुनहरी पहल है ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के समय में जल जमाव की समस्या के चलते आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसको देखते हुए हमारे प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव द्वारा यह बड़ी अच्छी पहल की गई हर गांव को इंटरलॉकिंग के माध्यम से जोड़ते हुए मुख्य रोड एवं सड़क से जोड़कर लोगों की यात्रा को सुखद बनाने का उपाय किया जा रहा है।इस मौके पर योगेंद्र सिंह दिनेश सिंह आनंद तिवारी प्रदीप शुक्ला अंकित गुप्ता दीपक मोदनवाल रविकांत तिवारी हरेंद्र सिंह अरुण जगदीश अरविंद सहित अनेक लोक उपस्थित रहे।
12 जुलाई तक कराए जाएंगे पंचायत चुनाव: पंचायती राज मंत्री








लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ने घोषणा की है कि राज्य में पंचायत चुनाव 12 जुलाई के भीतर सम्पन्न कराए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि चुनाव की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और प्रशासन को समयसीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची का अद्यतन, और मतदान केंद्रों की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, उन्होंने मतदाताओं से भी लोकतंत्र के इस महत्त्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
राज्य निर्वाचन आयोग भी चुनाव की तैयारियों की निगरानी कर रहा है, ताकि निर्धारित समय के भीतर चुनाव सम्पन्न कराए जा सकें।
भीलमपुर छपरा गांव मे जंगले का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो ने किया लाखों रूपये गहने समेत नगदी पार
बूढनपुर आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने शादी की तैयारी हो रही घर को निशाना बनाया जानकारी के अनुसार लालचंद पुत्र जगन्नाथ के घर शादी की तैयारी चल रही थी जिसमें अभी सगाई होनी बाकी थी सारा सामान इकट्ठा किया जा रहा था ल बीती रात चोरों ने जंगला का शीशा तोड़कर अंदर रखा ₹200000 नगद व लगभग 10 लाख रुपए का गहना पार कर दिया इस बात की जानकारी होते ही अतरौलिया पुलिस डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है वहीं पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है पुलिस ने लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है इस चोरी को लेकर पूरा गांव दहशत में है इस संबंध में पीड़ित के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आए दिन चोरियों से लोग डरे हुए हैं अविलम्ब क्षेत्र वासियों ने कार्रवाई की मांग की है
संतोष मिश्र अतरौलिया में बड़ी चोरी: शौचालय के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार







तरौलिया क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बड़ा गांव केशवपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, करीब 50 हजार रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर घर के पीछे बने शौचालय के रास्ते छत पर चढ़े और वहां से घर के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर के चार कमरों की अलमारियों का ताला तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान समेट लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे और कमरों का सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर में हड़कंप मच गया और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पीड़ित विक्रम सिंह ने तत्काल डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
कोर्ट के आदेश के बावजूद तालाब से नहीं हट रहा अवैध कब्जा, पीड़ित ने मुख्यमंत्री दरबार जाने की दी चेतावनी








जमगढ़। जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के पिपरहा दुखियावर गांव में ग्राम समाज के सार्वजनिक तालाब पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक तालाब से कब्जा नहीं हटाया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
गांव के निवासी एवं शिकायतकर्ता अश्विनी सिंह राठौर ने बताया कि ग्राम समाज के सार्वजनिक तालाब गाटा संख्या 461 पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस मामले में न्यायालय ने भी अवैध कब्जा हटाने का स्पष्ट निर्देश दिया है, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।
पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी पक्ष का एक रिश्तेदार लेखपाल के पद पर तैनात है, जो तहसील स्तर पर गलत पैरवी कर कार्रवाई रुकवाने का प्रयास कर रहा है। साथ ही, बार-बार गलत पैमाइश कराकर मामले को उलझाया जा रहा है और शिकायतकर्ता को परेशान किया जा रहा है।
अश्विनी सिंह राठौर ने बताया कि वह इस संबंध में कमिश्नर से लेकर अन्य उच्चाधिकारियों तक कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
वहीं इस मामले में राजस्व निरीक्षक श्यामसुंदर यादव ने बताया कि तालाब की पैमाइश कराई जा चुकी है और अवैध कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव में सार्वजनिक तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि तालाब गांव की सामूहिक संपत्ति है और इससे जल संरक्षण व पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था होती है, इसलिए इसे जल्द से जल्द कब्जामुक्त कराया जाना चाहिए।
कोयलसा का कंपोजिट विद्यालय काबिरुद्दीनपुर बना मिसाल, सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था की हो रही सराहना
जमगढ़। विकास खंड कोयलसा के काबिरुद्दीनपुर गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय अपनी बेहतर शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के कारण क्षेत्र में एक मिसाल बनता जा रहा है। विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और अनुशासित वातावरण की ग्रामीणों द्वारा लगातार सराहना की जा रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, उन्हें विद्यालय में पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ लागू किया गया है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यालय में स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, मिड-डे मील सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है। इसके लिए शिक्षकगण भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों को पढ़ाने में जुटे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपोजिट विद्यालय काबिरुद्दीनपुर में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि आगे भी सरकार की योजनाओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ लागू करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।
अतरौलिया थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से कट रहे हरे पेड़, भीषण गर्मी के बीच वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल
अतरौलिया (आजमगढ़)। अतरौलिया थाना क्षेत्र में इन दिनों हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई तेजी से हो रही है। एक तरफ जहां मार्च महीने की शुरुआत में ही भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में लगातार हो रही पेड़ों की कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में गर्मी और भी विकराल रूप ले सकती है।ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के कई गांवों और सड़कों के किनारे लगे हरे पेड़ों को रात के अंधेरे में या दिनदहाड़े काटा जा रहा है। लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पेड़ों को गिरा रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं, जिससे अवैध कटान करने वालों के हौसले बुलंद हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पेड़ पर्यावरण के संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं। पेड़ों की लगातार कटाई से न सिर्फ तापमान बढ़ रहा है बल्कि क्षेत्र में हरियाली भी तेजी से कम होती जा रही है। मार्च में ही जिस तरह से तेज गर्मी पड़ रही है, उससे लोग चिंतित हैं कि आने वाले मई-जून में हालात कितने गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में हो रही अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराने की भी मांग उठाई जा रही है।अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध कटान पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
प्रतापपुर छतौरा से दुराजपुर पोलिंग बूथ तक जाने वाला खड़ंजा मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अतरौलिया (आजमगढ़)। अतरौलिया ब्लॉक क्षेत्र के प्रतापपुर छतौरा गांव से दुराजपुर पोलिंग बूथ तक जाने वाला लगभग 1500 मीटर लंबा खड़ंजा मार्ग पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। यह मार्ग आगे चलकर अंबेडकर नगर जनपद की सीमा को भी जोड़ता है, जिससे इस रास्ते पर आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खड़ंजा मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़ा है। जगह-जगह खड़ंजे उखड़ गए हैं और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत एसडीएम बूढ़नपुर को ज्ञापन देकर की और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान दारा सिंह, प्रहलाद सिंह, तूफानी, अमरजीत, जिआउऊ राम, हरी राम, सिकंदर, जमीर, राम आज्ञा, राममिलन, धर्मेंद्र, अभिषेक, सुनील, अनीता, सुशीला, रेखा, किरण, जितेंद्र, महेंद्र, वेलास, कुट्टी वर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।