मुंबई की यात्रा पर आए गोरखपुर के प्रधान अरविंद शाही का समरस ने किया सम्मान

मुंबई। मुंबई की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद स्थित नेवादा के ग्राम प्रधान अरविंद शाही (मंहत शाही) का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में सम्मान किया गया। संस्था की तरफ से शॉल स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ द्वारा उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ मुंबई की यात्रा पर आए अजय प्रताप शाही, संस्था के ट्रस्टी अरुण सिंह, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा,पूरव गांधी भोला वर्मा, रामलिंगम, मुकेश साहनी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अरविंद शाही जनपद के उन टॉप प्रधानों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने गांव के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने दिए गए सम्मान के लिए समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह तथा उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ .मंजू लोढ़ा को साहित्यिक योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान
मुंबई।आज के समय में जहाँ लोगों का ध्यान तेजी से बदलता है और सामग्री क्षण भर में आगे बढ़ जाती है, वहीं कविता आज भी अपनी शांत और गहरी प्रभावशीलता बनाए हुए है। इसी कड़ी में एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में डॉ. मंजू लोढ़ा ने 500 कविताएँ लिखकर एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो समकालीन साहित्य में एक महत्वपूर्ण योगदान है।यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि वर्षों की साधना, अनुशासन और भाषा के प्रति गहरे जुड़ाव का परिणाम है। प्रत्येक कविता एक विचार, अनुभव या भावना का प्रतिबिंब है, जिसे शब्दों में संवेदनशीलता के साथ पिरोया गया है। इन 500 कविताओं का संग्रह उनके साहित्यिक समर्पण और रचनात्मकता का सशक्त प्रमाण है। भारत में कविता सदियों से सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम रही है—प्राचीन ग्रंथों से लेकर आधुनिक रचनाओं तक। ऐसे में इस प्रकार की उपलब्धियाँ न केवल व्यक्तिगत प्रयास का सम्मान करती हैं, बल्कि साहित्यिक परंपरा को जीवित और प्रासंगिक बनाए रखने में भी योगदान देती हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को मान्यता देते हुए ACE बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने डॉ. मंजू लोढ़ा को राष्ट्रीय रिकॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान केवल उनकी रचनाओं की संख्या का नहीं, बल्कि उनके निरंतर प्रयास, समर्पण और सृजनात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ACE बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, जो कला, शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में अनूठी उपलब्धियों को दर्ज करने के लिए जाना जाता है, ऐसे प्रेरणादायक कार्यों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह संस्था उन व्यक्तियों को पहचान देती है, जो अपने क्षेत्र में सीमाओं को पार करते हुए नई मिसाल कायम करते हैं। इस सम्मान की खास बात यह है कि यह वास्तविक मानवीय कहानियों को महत्व देता है—संघर्ष, निरंतरता और जुनून की कहानियाँ। डॉ. लोढ़ा की यह यात्रा भी शब्दों के माध्यम से एक अद्भुत साहित्यिक मुकाम तक पहुँचने की कहानी है।
साहित्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक लेखक की असली परीक्षा उसकी निरंतरता में होती है। प्रेरणा शुरुआत कर सकती है, लेकिन निरंतर प्रयास ही उस यात्रा को आगे बढ़ाता है। 500 कविताएँ लिखना केवल रचनात्मकता नहीं, बल्कि लंबे समय तक समर्पित रहने की क्षमता को दर्शाता है। डिजिटल युग में जहाँ लेखन के स्वरूप बदल रहे हैं, ऐसी उपलब्धियाँ यह याद दिलाती हैं कि लेखन का मूल तत्व आज भी वही है—अभिव्यक्ति, जुड़ाव और पाठकों को भावनात्मक रूप से स्पर्श करने की शक्ति। डॉ. मंजू लोढ़ा की यह उपलब्धि उभरते लेखकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह संदेश देती है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से जुनून को पहचान और सम्मान में बदला जा सकता है। साथ ही, यह एसीई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स जैसे मंचों के महत्व को भी रेखांकित करती है, जो सार्थक योगदानों को पहचान देते हैं। यह केवल एक रिकॉर्ड की कहानी नहीं, बल्कि समर्पण, सृजनात्मकता और शब्दों की अमर शक्ति की कहानी है।
बिरला नियारा ने मनाया 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

मुंबई । कामगारों एवं मजदूरों हेतु प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान के तहत वरली स्थित बिरला नियारा ने 16 मार्च 2026 को 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया।जिसका आयोजन बिरला नियारा एवं संयोजन लाइटन कंपनी ने किया।उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट लेखक कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप के साथ विशिष्ट अतिथियों में नरेंद्र जोशी (बिरला ऑपरेशनल हेड),शैलेंद्र जोशी (बिरला सहाय्यक उपाध्यक्ष ईएसजी),राहुल मेश्राम (बिरला सेफ्टी हेड),टीएस हाँग (बिरला नियारा प्रोजेक्ट हेड),किशोर शेट्ये (प्रकल्प संचालक), आयोजक हरिश ख़ान बिरला नियारा प्रकल्प,सिद्दार्थ डी कामत (प्रोजेक्ट मैनेजर लायटन एशिया) मुख्य रूप से उपस्थित थे।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के शुभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कामगारों एवं मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उचित मार्गदर्शन किया तथा उनके परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र, मोमेंटो,लाकेट एवं उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग में आने वाली सामग्री देकर सम्मानित किया।सर्वोत्तम सुरक्षा कामगिरों में विजय गोडबोले (महाव्यवस्थापक),रुबेन फर्नांडो(उप महाव्यवस्थापक) अभिजीत राठोड (पॅरामेडिक),किशन चौहान(इलेक्ट्रिशियन)सहित जीवन सहारा पैथालॉजी लैब के प्रबंधक तस्लीम सिद्दीकी को सम्मानित किया।उक्त समारोह में कामगारों एवं मजदूरों ने गीत गाकर,तालियां बजाकर मौज-मस्ती किया तथा समारोह में चार चांद लगाया।आयोजक हरिश ख़ान ने सभी के कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच सनातन संस्कृति का सेतु – आचार्य पवन त्रिपाठी

सद्भाव सहयोग संस्था ने किया प्रमोद मिश्रा का सम्मान

मुंबई। महाराष्ट्र और यूपी की संस्कृति एक है, वह है सनातन संस्कृति, जो दोनों प्रदेशों को जोड़ने का काम करती है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने सद्भाव-सहयोग संस्था की ओर से भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के भव्य सत्कार समारोह में यह भावना व्यक्त की। इस दौरान भारी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे। आचार्य पवन त्रिपाठी ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक और सनातन का नाता जोड़ते हुए कहा कि  उत्तर प्रदेश में हम काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं और जब मुंबई में आते हैं, तो बाबुलनाथ में जलाभिषेक और पूजा करते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में मां गंगा हैं, तो महाराष्ट्र में मां गोदावरी है। यूपी में मां विध्यवासिनी की पूजा करते हैं, तो मुंबई में मुंबादेवी और महालक्ष्मी की पूजा करते हैं। वहीं, सिद्धिविनायक विश्व का सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर है। इसलिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों की भूमि एक है, क्योंकि हम सभी सनातनी हैं और हम हिंदू हैं। आचार्य त्रिपाठी सद्भाव-सहयोग संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रमोद मिश्रा की कोई पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन उनकी कर्मठता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि मुंबई में जो भी उत्तर भारतीयों का प्रतिनिधित्व करता है, वह केवल मुंबई नहीं, बल्कि वह पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) यानी मीरा-भायंदर से लेकर ठाणे और कल्याण तक का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार के प्रमोद मिश्रा 2003 में मुंबई में आए और 2005 से लगातार पार्टी में वार्ड स्तर पर काम किया। युवा मोर्चा, मुंबई के उपाध्यक्ष और फिर महामंत्री रहे। उसके बाद मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री और मुंबई भाजपा के सचिव रहे। हमें भरोसा है कि प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर भारतीय मोर्चा नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि मीरा भाइंदर महानगरपालिका में हमें बड़ी जीत मिली है तो हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। हमारा ध्येय समाज को लेकर आगे बढ़ना है। मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष बनाने पर प्रमोद मिश्रा का लक्ष्य उत्तर भारतीय हित तो होना ही चाहिए लेकिन सभी समाज को साथ लेकर चलना भी हमारा जो ध्येय वाक्य है। उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि पथ का अंतिम लक्ष्.य नहीं सिंंहासन चढ़ते जाना, सब समाज को लिए साथ में है आगे बढ़ते जाना। आचार्य जी ने कहा कि जब भाजपा मजबूत होगी तो समाज मजबूत होगा, राज्य और देश मजबूत होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 के विकसित भारत का संकल्प भी पूरा होगा। मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान राजनीति में रूचि थी। मुंबई आने पर दिंडोशी से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया। उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व उत्तर भारतीय समाज का सम्मान है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर सद्भाव सहयोग संस्था की ओर से आयोजित समारोह में उत्तर भारतीय समाज से मिले इस सम्मान से मैं उत्साहित हूं। मैं इस पद का अच्छे से निर्वहन करूंगा। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि मीरा-भायंदर से लेकर पूरे एमएमआर में मैं आप सभी के लिए उपलब्ध रहूंगा। हर ढंग से समाज के साथ में खड़ा रहूंगा। इस कार्यक्रम में नगरसेवक मनोज दुबे, विवेक उपाध्याय, नगरसेविका नीला सोंस, वंदना भावसार, प्रतिभा जाट, मनश्री पाटिल, भाजपा नेता एड राजकुमार मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी हरिशंकर दुबे, डॉ अंबरीश दुबे, भाजपा नेता व वरिष्ठ पत्रकार भरत मिश्रा, सुरेश दुबे, आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, रामकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के गणमान्य उपस्थित रहे। सद्भाव सहयोग संस्था के अध्यक्ष एड. जीसी तिवारी, कार्याध्यक्ष प्रदीप शुक्ल, महासचिव सुरेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुबे और सचिव राकेश यादव, राजू मिश्रा, रमेश उपाध्याय, रत्नेश मिश्रा सहित कमेटी के सदस्य  रोहित तिवारी, लालचंद यादव, दीपक कनौजिया, संजय अग्रवाल, उद्धव सोनी, अशोक शुक्ला, कमलेश गुप्ता, भगवान चौधरी, मोहन मिश्र, सचिदानंद मिश्र, संतोष तिवारी, विनोद तिवारी, प्रमोद शुक्ला, श्रीकृष्ण मिश्र, जितेंद्र गुप्ता, प्यारेलाल गुप्ता, विष्णु प्रकाश मिश्र, संजीव शुक्ला और एसआर मिश्रा ने सत्कार समारोह को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। संस्था के अध्यक्ष एड. जीसी तिवारी ने आभार व्यक्त किया जबकि मंच संचालन संस्था के महासचिव सुरेंद्र मिश्र ने किया।
विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर विक्रोली में हुई बैठक
मुंबई। महानगर के प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्तियों की 15 मार्च 2026 को विक्रोली पूर्व गोदरेज आवास प्रांगण में एक बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से मुंबई उच्च न्यायालय अधिवक्ता एवं नोटरी भारत सरकार एडवोकेट अनिल शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी,सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,युवा समाजसेवी मनोज जगदीश शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा, विनोद जगदीश शर्मा,श्रीमती राधा संतोष शर्मा,श्रीमती ममता शर्मा,श्रीमती प्रीति शर्मा,श्रीमती सोनम शर्मा के साथ श्रीमती माधुरी शर्मा उपस्थित थीं। उक्त बैठक में समाज के उत्थान, विशिष्ट सम्मानित व्यक्ति विशेष का सम्मान,वर्तमान समय को देखते हुए आगामी भविष्य के चिंतन पर सामाजिक कार्यप्रणाली पर बदलाव, बच्चों के शिक्षा में बदलाव एवं मार्गदर्शन हेतु सामाजिक प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था पर परिचर्चा हुई।उक्त सामाजिक उत्थान परिचर्चा पश्चात सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने उपस्थित सभी के समक्ष नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत परिचर्चा किया तथा उससे संबंधित जनहितकारी लाभ से अवगत कराया। उपस्थित सभी लोगों ने नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के महत्व की जानकारी प्राप्त करके जुड़ने का प्रस्ताव रखा तथा उक्त कार्यक्रम की सराहना किया।
संकल्प साहित्य कला मंच द्वारा आयोजित संगीतमय संगोष्ठी में शामिल हुई विदुषी महिलाएं


मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सौजन्य से 15 मार्च 2026 को संकल्प साहित्य कला मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “लोकगीतों में महिला जीवन और उत्सवधर्मिता” विषय पर एक संगीतमय संगोष्ठी का आयोजन मुद्रा बैंक्विट, अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ संकल्प साहित्य कला मंच की संयोजिकाऍं  डॉ  ममता झा,प्रा. विनीता राजापुर,प्रा. मनिषा सिंह तथा प्रा.सुनीता चौहान के द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित साहित्य प्रेमियों का स्वागत तथा दीप प्रज्जवलन   के साथ हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु अध्यक्ष के रूप में डॉ. रीता कुमार , मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.  शैलेश श्रीवास्तव , विशिष्ट अतिथि के रूप में  ममता सिंह , सम्माननीय अतिथि के रूप में डॉ. मंजुला देसाई, डॉ. दयानन्द तिवारी तथा सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका  संध्या मिश्रा उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कनिष्ठ महाविद्यालयों से जुड़े साहित्यप्रेमी शिक्षकों को,शिक्षण के अलावा भिन्न क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए , समाज सेवा के क्षेत्र में   सुनीता अम्बोरे (एस.आई.ई.एस. कॉलेज, नेरुल) ,संगीत कला के क्षेत्र में   मंजू सिंह (तोलानी कॉलेज) एवं  ममता राजपूत (बी.के. बिरला पब्लिक स्कूल, कल्याण) , खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए  बबीता बलवंत सिंह (साईं नाथ जूनियर कॉलेज, वाशी) ,
लेखन के क्षेत्र में डॉ. दिनेश कुमार (सिद्धार्थ कॉलेज, फोर्ट), तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए  नामदार राही को शाल, श्रीफल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लोकगीतों की मधुर श्रृंखला को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का संचालन सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका  संध्या मिश्रा ने किया। कनिष्ठ महाविद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न लोकगीतों को स्वरबद्ध कर प्रस्तुत किया और अपने गायन से कार्यक्रम को अत्यंत भावपूर्ण और उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प साहित्य कला मंच की चारों संयोजिकाओं के द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों , सम्मानमूर्ति एवं उपस्थित साहित्यप्रेमियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
अभ्युदय नगर हिंदी शाला के 8 विद्यार्थियों को मिला राज्य स्काउट पुरस्कार
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य भारत स्काऊटस और गाईड्स की तरफ से 24 फरवरी से 27 फरवरी की अवधि में जिला प्रशिक्षण केंद्र फिल्टरपाडा पवई, मुंबई में राज्य पुरस्कार चाचणी शिबिर का आयोजन किया गया था | इस शिबिर में एमपीएस अभ्युदय नगर हिंदी शाला के स्काऊट मास्टर नितीन जाधव के मार्गदर्शन में कुल 8 विद्यार्थी सहभागी हुए थे | शिबिर में सहभागी सभी विद्यार्थियों का राज्य स्काऊट पुरस्कार के लिये चयन हुआ है | हिमांशू गुप्ता, शिवमकुमार कापर, राज गुप्ता, शिवा कोरी, करनराज जैसवार, सुजीत गुप्ता, कृष्णकुमार राव, वासुदेव कुमार को महाराष्ट्र राज्य स्काऊट पुरस्कार 2025 –26 मिलने के उपलक्ष पर उन विद्यार्थियों को और उनके स्काऊट मास्टर नितीन जाधव का शाला की मुख्याध्यापिका ज्योती तासगांवकर के हाथों से सत्कार किया गया | खास बात यह है कि विगत तीन सालों से लगातार अभ्युदय नगर शाला के विद्यार्थी राज्य स्काऊट पुरस्कार के लिये चयनित हो रहें है| इस विशेष उपलब्धि के वजह से शाला के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और पालकों में खुशी का संचार हुआ है|
संयोग प्रकाशन द्वारा आयोजित अनूठी काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न
भाईंदर। भाईंदर ( पूर्व ) आर.एन. पी.पार्क ' सांस्कृतिक क्षेत्र ' में व्याप्त चिंतामणि अपार्टमेंट के प्रांगण में  काव्य, कला, संगीत एवं  संयोग प्रकाशन द्वारा अनूठी काव्य गोष्ठी  एवं  सम्मान-समारोह का कार्यक्रम किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन देश के हिंदी के 77 वर्षीय मूर्धन्य साहित्यकार, ' संयोग साहित्य  पत्रिका के संपादक कवि, लेखक, गीतकार पं. मुरलीधर पांडेय ने किया था।  गौरतलब है कि, उक्त कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मराठी एवं हिंदी के लोकप्रिय कवि वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ. लक्ष्मण शिवणेकर, दादासाहेब फाल्के सम्मान 'से सम्मानित गौरी त्रिपाठी, सुप्रसिध्द गायिका बासबी सामंत को शॉल, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में काव्य-गोष्ठी में मार्कण्डेय त्रिपाठी, अनिल गौड़, रामकुमार वर्मा, डॉ. ओमप्रकाश तिवारी, पं. मुरलीधर पांडेय , गिरिजाशंकर त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मण शिवणेकर एवं सतीश शुक्ला ' रक़ीब ' ने कविताओं, गीतों, ग़ज़लों से शमां बांध दिया। ' झील के उस पार कोई, गीत गाता जा रहा है। प्यार को दर्पण में देखो, दिल समाता जा रहा है। ' पं. मुरलीधर पांडेय ने तरन्नुम में गीत पढ़कर मेहफ़िल में चार चांद लगा दिए। सभी अतिथियों का स्वागत पत्रकार सुभाष पांडेय ने किया। कार्यक्रम के ' मुख्य अतिथि ' के रूप में गिरिजाशंकर त्रिपाठी उपस्थित थे तथा कार्यक्रम की ' अध्यक्षता ' सतीश शुक्ला ' रक़ीब ' ने किया। कार्यक्रम का ' संचालन एवं आभार ' कार्यक्रम के आयोजन पं. मुरलीधर पांडेय ने किया।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ उत्तर मध्य मुंबई यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

एपस्टीन से संबंधों और एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर मांगा इस्तीफा

मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ तथा मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जीनत सबरीन के मार्गदर्शन तथा उत्तर मध्य मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निखिल रूपारेल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने पाठक कॉलेज, वाकोला, सांताक्रूज़ पूर्व में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के बाल यौन शोषण के शैतान एप्सटीन से करीबी संबंधों और एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के विरोध में मोर्चा निकाला। इस विरोध मोर्चा में उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष अरशद आजमी तथा मुंबई महिला कांग्रेस की महासचिव प्रीति बी चोकसी विशेष रूप से शामिल रहे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर एप्सटीन फाइल जैसे गंभीर मामले को दबाने का आरोप लगाया। यूथ कांग्रेस ने इस मामले की पारदर्शी जांच कराने के साथ-साथ सरकार को इसकी जवाबदेही तय करने की मांग की। निखिल रूपारेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सार्वजनिक रूप से कबूल किया है कि वह एप्सटीन से कई बार मिल चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उनके और एप्सटीन के बीच किस बात की डील हुई और वह किसके प्रतिनिधि के रूप में उससे मिल रहे थे? उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की किल्लत के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। श्री रूपारेल ने कहा कि हरदीप पुरी को नैतिक आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
उत्तर भारतीय संघ की फूलों की होली में दिखा सामाजिक एकता का संगम


मुंबई। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में शनिवार को उत्तर भारतीय संघ की ओर से भव्य होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गीत-संगीत और पारंपरिक मिलन के माहौल से पूरा परिसर रंग और उत्साह से सराबोर हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने सभी को होली की शुभकामनांए दी और आम उत्तरभारतीय के प्रति संघ की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ संघ हमेशा डटा रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने भाजपा विधायक राजहंस सिंह का विशेष रूप से सम्मान किया गया ।  इस मौके पर राजहंस सिंह ने कहा कि वे उत्तर भारतीय समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के विकास और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कई लोगों ने सहयोग भी दिया। विशाल सिंह ने पांच लाख रुपए का चेक देकर संघ के विशेष ट्रस्टी बनने की घोषणा की। विशाल सिंह के पिता अशोक सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ को मजबूत बनाने में बाबू आरएन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनके प्रयासों से ही संस्था लगातार आगे बढ़ी। समारोह में सांस्कृतिक रंग भी खूब देखने को मिला। गायक राकेश तिवारी और उनकी टीम ने पारंपरिक और लोकप्रिय होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को और अधिक रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रीति भोज (बाटी-चोखा) का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, रामबक्श सिंह, कृष्णामणि शुक्ला, विजय सिंह (मालाड), शिवनारायण सिंह, जसवंत यादव, सुरेश दुबे, रमेश बहादुर सिंह, संजय सिंह, डॉ. किशोर सिंह, देवेंद्र तिवारी, अशोक दुबे, अवनीश सिंह, बीड़ी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, श्रीनिवास तिवारी, अजय कुमार सिंह, अंतेश सिंह, नंदलाल उपाध्याय, राजेश सिंह, संजू सिंह, सीताराम यादव, प्रह्लाद पांडेय, रामनयन शर्मा, रेणू मल्लाह, विजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, आदित्य दुबे, विशाल सिंह, आदित्य सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने किया।