गोण्डा में “नव निर्माण के 9 वर्ष” पर भव्य कार्यक्रम, विकास मेले का शुभारंभ

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का हुआ प्रदर्शन,  मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया

नौ वर्षों में कानून व्यवस्था व विकास को मिली नई दिशा: जिला पंचायत अध्यक्ष

महिला सशक्तिकरण व जनकल्याण योजनाओं पर जोर, लाभार्थियों से किया संवाद

गोण्डा।18 मार्च 2026-  उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को वेंकटाचार्य क्लब, गोण्डा में जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोक भवन सभागार, लखनऊ से आयोजित वार्षिक पुस्तक “नवनिर्माण के 9 वर्ष” के विमोचन का सजीव प्रसारण एनआईसी सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों को ध्यानपूर्वक सुना एवं देखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत ग्राम्य विकास की थीम पर आयोजित विकास मेले का उद्घाटन किया गया।  इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सड़कों एवं एक्सप्रेसवे के निर्माण, विद्युत आपूर्ति में सुधार तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक रूप से पहुंच रहा है।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं—स्वयं सहायता समूह, महिला सुरक्षा एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों—के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से विकास का एक नया दौर स्थापित हुआ है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जमीनी विवाद में आरोपी 19 दिन से फरार,पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गिरफ्तारी की की मांग

गोंडा।जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक जमीनी विवाद को लेकर हुए हमले के 19 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।पीड़िता श्रीमती देवी और उनके पुत्र जितेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।यह घटना 26 फरवरी को पूरे बैसन मोहना में हुई थी।जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के जसवंत सिंह, अकबाल बहादुर सिंह,योगेश सिंह और दीपक सिंह ने जमीनी विवाद के कारण उन पर और उनके परिवार पर लोहे की राड,कुदाल और फावड़े से हमला किया था और इस हमले में परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।जितेंद्र सिंह के अनुसार,उन्होंने 26 फरवरी को ही परसपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था।

हालांकि 19 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी फरार चल रहे हैं।पीड़ित परिवार लगातार दबंगों की धमकियों से डरा हुआ है और न्याय के लिए दर ब दर भटकने को मजबूर है।पीड़ित जितेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है,फिर भी वे खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार सुलह करने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही की मांग की है।मामले में परसपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि आरोपी अपने मोबाइल बंद कर घरों से फरार हैं,जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी में दिक्कतें आ रही हैं।

थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि  उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और पुलिस प्रशासन उनके साथ है।
जेल भेजे गये डीसी निर्माण,भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
निविदा में कमीशन लेने का आरोप

गोंडा।नगर कोतवाली पुलिस ने जिला समन्वयक निर्माण बेसिक शिक्षा विद्या भूषण मिश्रा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।बताते चलें कि विद्या भूषण मिश्रा सहित तीन लोगों पर जिले के 564 परिषदीय स्कूलों में डेस्क के नाम पर चयनित फर्म से कमीशन मांगने का आरोप है,जिसका मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज है।पुलिस ने विद्या भूषण मिश्रा को कल देर शाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हिरासत में लिया था।गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल परीक्षण जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में कराया गया,जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

यह मामला नीमन सिटिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक मनोज कुमार पाण्डेय की शिकायत पर दर्ज हुआ था।एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर के आदेश पर 4 नवंबर को नगर कोतवाली में पूर्व बीएसए अतुल कुमार तिवारी,जिला समन्वयक जैम पोर्टल प्रेम शंकर मिश्रा व विद्या भूषण मिश्रा के खिलाफ दर्ज किया गया था।मनोज कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया था कि 15 करोड़ रूपए के काम के 15 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है।
437 परिषदीय विद्यालय निपुण विद्यालय घोषित,छात्रों व शिक्षकों में उत्साह

*प्रशिक्षुओं ने शासन को भेजी थी रिपोर्ट

गोंडा।शिक्षा के क्षेत्र में जिले के परिषदीय विद्यालयों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल किया है जहाँ पर जिले के 437 परिषदीय विद्यालयों को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण विद्यालय घोषित किया गया है।यह घोषणा डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार की गई विस्तृत आंकलन रिपोर्ट के आधार पर किया गया है,जिसमें इन स्कूलों के छात्रों ने शैक्षिक मानकों को पूरा किया है।बताते चलें कि फरवरी महीने में डीएलएड प्रशिक्षुओं को जिले के विभिन्न स्कूलों में भेजा गया था।इन प्रशिक्षुओं ने सीधे बच्चों के साथ संवाद कर उनके पठन पाठन,गणितीय कौशल और बुनियादी साक्षरता का आंकलन किया।प्रशिक्षुओं द्वारा शासन को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर इन विद्यालयों का चयन किया गया है।बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने चयनित स्कूलों की सूची जारी करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विशेष निर्देश दिए हैं,जिसके क्रम में सभी 437 परिषदीय विद्यालयों की दीवारों पर अब निपुण विद्यालय का लोगो पेंट कराया जाएगा।बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन स्कूलों को विभाग की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि जिले में यह योजना वर्ष 2023 से संचालित की जा रही है।उन्होंने कहा कि 437 विद्यालयों का निपुण घोषित होना विभाग और शिक्षकों के परिश्रम का परिणाम है।आगामी समय में प्रयास किया जाएगा कि इससे दोगुना विद्यालय निपुण विद्यालय घोषित हों।अमित सिंह ने यह भी बताया कि विभाग का लक्ष्य यहीं समाप्त नहीं होता बल्कि आने वाले समय में जिले के अन्य स्कूलों को भी इस श्रेणी में लाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।इस घोषणा से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है,और विभाग का मानना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।उन्होंने कहा कि सभी को इसी तरीके से काम करना चाहिए ताकि उनके विद्यालय भी निपुण विद्यालय बन सकें और उनका भी नाम जिले में हो  सके।
टेट अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस
यूटा की अगुवाई में शिक्षकों ने खोला मोर्चा

पुराने शिक्षकों को टेट से मुक्त रखने की मांग

गोण्डा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा की गोंडा इकाई द्वारा आरटीई लागू होने के पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों ने स्थानीय गांधी पार्क से मसाल जुलूस निकालकर अपनी आवाज़ बुलंद की, शिक्षकों के सम्मान में...यूटा मैदान में, शिक्षकों का ये अपमान...नहीं सहेगा हिंदुस्तान, काला कानून... वापस लो, जैसे नारों के साथ काफिला बढ़ता हुआ अम्बेडकर चौराहा पहुंचा और यहाँ पदाधिकारियों के सम्बोधन के पश्चात् समाप्त हुआ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा की अनुभव का कोई विकल्प नहीं है और योग्यता की पहचान वर्षों के समर्पण से होती है, जिला संरक्षक हेमंत तिवारी ने कहा की जिन शिक्षकों ने पिछले 10-15 वर्षों से विपरीत परिस्थितियों में बेसिक शिक्षा के नीव मजबूत की आज उनकी योग्यता को एक पात्रता परीक्षा की कसौटी पर कसना न्याय संगत नहीं है, महामंत्री आत्रेय मिश्रा ने कहा सेवा के बीच में नए नियम लागू करना न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है।

इस अवसर पर परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, शिव कंपटीशन हब के संचालक एवं एनएसटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय पाठक, जिला संरक्षक हेमंत तिवारी, महामंत्री आत्रेय मिश्र, कोषाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय और सुनील विश्वकर्मा,  जिला संयुक्त मंत्री अमित पांडेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल कृष्ण गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र, जिला संगठन मंत्री बृजभूषण पांडे, छपिया के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मनकापुर के अध्यक्ष विनय मिश्रा, रूपईडीह के अध्यक्ष प्रवेश तिवारी,  ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक जितेंद्र मौर्य, कमलेंद्र चौबे ,उपेन्द्र सिंह ,रवि प्रकाश पाठक,प्रवेश चंद्र तिवारी, देवघर द्विवेदी, पंकज तिवारी, अरविंद कुमार, लल्लन तिवारी, विपिन यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा, रंजीत कुमार,निरंकार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अभिषेक त्रिवेदी, विकास मौर्य, रवि प्रताप मिश्रा, तस्लीम इदरीसी, कृष्ण गोपाल मिश्रा, रवि ओझा, अवधेश तिवारी, पंकज तिवारी, विपिन यादव, अजय यादव, देवीधर द्विवेदी,  सुशील तिवारी, विकास मौर्य, रवि द्विवेदी, पवन मौर्य, शिवनारायण पांडे, अरविंद पांडे, रजत गुप्ता, विजय कुमार, वीरेंद्र बहादुर कुशवाहा, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे, यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने दी ।
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा में पाँच दिवसीय स्काउट/रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोण्डा

गोण्डा। जनपद के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा (सम्बद्ध – मा० पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर) के मुख्य परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय स्काउट/रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर का समापन आज  17.03.2026 को सायं 05:30 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल (IPS) उपस्थित रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शिविर के दौरान प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, सेवा भावना, टीम वर्क एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि स्काउट/गाइड जैसी गतिविधियाँ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं, जो एक सशक्त समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। पाँच दिवसीय इस शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, शारीरिक प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा, अनुशासन एवं विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर के अंतर्गत आयोजित जाँच (टेस्टिंग) में प्रतिभागियों के कौशल का मूल्यांकन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमन चन्द्र एवं रोवर्स/रेंजर्स प्रभारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

*समापन समारोह में प्रशिक्षु आईपीएस श्री प्रदीप कुमार, प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष प्रबन्धन समिति श्रीमती वर्षा सिंह, सचिव प्रबन्ध समिति श्री उमेश कुमार शाह, IQAC समन्वयक श्री जितेन्द्र सिंह, रोवर्स/रेंजर्स प्रभारी डा0 मनोज कुमार मिश्रा व महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।*
मंदिर परिसर में मिलने गए नाबालिग प्रेमी प्रेमिका की बिना पंडित के कराई गई शादी
*ग्रामीणों ने खुद निभाई रस्में

गोंडा।जिले के खोंड़ारे थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,यहाँ गांव के एक मंदिर में 16 वर्षीय प्रेमी अपनी 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया,जिसके बाद दोनों के परिजनों को सूचना दिया गया।इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर मंदिर में शादी करवा दिया।यह शादी दोनों के परिजनों की मौजूदगी में कराई गई,जिसमें पारंपरिक रीति रिवाजों का पालन नहीं किया गया।बिना पंडित के ही ग्रामीणों ने खुद शादी की रस्में पूरी कराई।बुधनी बाजार स्थित इस मंदिर में हुई इस शादी में दोनों नाबालिगों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया तो वहीं 16 वर्षीय लड़के ने अपनी प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा।घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए।बिना पंडित और पारंपरिक हिन्दू रीति रिवाजों के हुई यह शादी अब चर्चा का विषय बनी हुई है।इस शादी समारोह के दो वीडियो भी सामने आए हैं।एक वीडियो में 17 वर्षीय लड़की ग्रामीणों के कहने पर पहले लड़के को वरमाला पहनाती है,इसके बाद लड़का लड़की को वरमाला पहनाता है।उसके बाद लड़का गांव वालों लाए गए सिंदूर से लड़की की मांग सात बार भरता है उसके बाद लड़की लड़के का पैर छूकर आशीर्वाद लेती है।ग्रामीणों ने यहीं से लड़की को लड़के के साथ भेज दिया।शादी के दौरान दोनों नाबालिगों के परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।इस संबंध में खोंड़ारे थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं दिया गया है।उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है,ताकि यह पता चल सके कि शादी किन परिस्थितियों में हुई और इसकी सच्चाई क्या है।जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जमीन पैमाइश के दौरान लेखपाल से मारपीट, 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
*ग्राम समाज की जमीन पर कट्टा दिखाकर खसरा फाड़ने का आरोप

गोंडा।जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल मनीष कुमार और उसके सहयोगी अंकुर के साथ मारपीट व धक्का मुक्की की गई।आरोप है कि दीपक मिश्रा, जनक लाल तिवारी,रामप्रवेश तिवारी,ज्ञानेंद्र तिवारी व चार अन्य व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया।लेखपालों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कट्टा दिखाकर खसरा फाड़ने का प्रयास किया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।खरगूपुर पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दिया है।लेखपाल मनीष कुमार और अंकुर ने बताया कि वे ग्राम प्रधान की शिकायत पर जमीन की पैमाइश कर रहे थे कि इसी दौरान दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे और जनक लाल तिवारी, राम प्रवेश तिवारी,ज्ञानेंद्र तिवारी तथा चार अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अवैध कब्जे को लेकर धमकी देने लगे।लेखपालों के अनुसार जब उन्होंने आरोपियों को रोका तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट किया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने अवैध असलहों का डर दिखाकर खसरा फाड़ने का प्रयास किया।खरगूपुर थानाध्यक्ष शेष मणि पांडेय ने बताया कि लेखपाल मनीष कुमार और अंकुर ने एसडीएम से अनुमति लेकर तहरीर दिया है।पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते  हुए मामले की जांच कर रही है तथा मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं रसद विभाग का कारनामा, जीवित विकलांग को मृत बता राशन कार्ड से काटा नाम
*विधायक के पैड पर शिकायत ले पहुंचा जिला पूर्ति कार्यालय,जांच के आदेश जारी

गोंडा।जिले में एक 35 वर्षीय विकलांग व्यक्ति को खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है जिसके बाद उसके राशन कार्ड से उसका नाम काट दिया गया जबकि वह व्यक्ति जीवित है।बताते चलें कि तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के दुफेड़िया गांव निवासी दिव्यांग संदीप कुमार (35) को जब राशन कार्ड से उनका नाम कटने की जानकारी हुई तो वह जिला मुख्यालय स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे और जिम्मेदारों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।जिसके बाद संदीप ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया परन्तु कोई समाधान नहीं हुआ,जिसके बाद संदीप ने तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय से संपर्क किया और पूरी बात बताई।प्रकरण को समझने के बाद भाजपा विधायक ने अपने लेटर पैड पर जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि संदीप कुमार जीवित हैं और उनका नाम गलत तरीके से काटा गया है।विधायक ने राशन कार्ड की पात्रता सूची में उनका नाम पुनः शामिल करने और दोषियों के खिलाफ जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग किया है।विधायक का पत्र लेकर दिव्यांग संदीप कुमार जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे और पत्र सौंपकर खुद के जीवित होने का दावा किया है।प्रकरण के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है,वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।पीड़ित संदीप कुमार बताया कि मैं परेशान हूँ, मुझे कागजों में मृत दिखाया गया है,जबकि मैं जीवित हूँ।संदीप ने कहा कि मैं चाहता हूँ कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।इस संबंध में जब जिला पूर्ति अधिकारी से जानकारी किया गया तो उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में नाम काटा गया है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने विधायक का पत्र मिलने की पुष्टि किया है।
नगर परिषद व पंचायतों में नामित सदस्यों की सूची जारी, मनीष द्विवेदी बने सभासद
*नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश

*तीन दर्जन भाजपा नेताओं का हुआ मनोनयन

गोंडा।उत्तर प्रदेश सरकार ने जिले के स्थानीय निकाय प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्यपाल की अनुमति के बाद नगर विकास अनुभाग ने जिले की तीन नगर पालिका परिषदों और सात नगर पंचायतों के लिए कुल 36 मनोनीत सदस्यों की अधिकारिक सूची जारी कर दिया है।इन नियुक्तियों से स्थानीय निकायों में विकास कार्यों को गति मिलने और जन प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ने की उम्मीद है।जिले की तीन नगर पालिका परिषदों में कुल 15 सदस्यों को नामित किया गया है।गोंडा नगरपालिका परिषद के लिए मनीष द्विवेदी, संदीप पांडेय, अनामिका चौधरी,उमेश सिंह व रामगोपाल साहू को नामित किया गया है, तो वहीं नगर पालिका परिषद नवाबगंज में चंदन कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया लाल कौशल,कृष्ण गोपाल,आशीष तिवारी व वीरेंद्र कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी तरह करनैलगंज नगर पालिका के लिए भूपेंद्र सिंह सलूजा,ओम प्रकाश गौतम, मधु वर्मा,मुकेश चंद्र खेतान व शिव शंकर भट्ट को मनोनीत किया गया है।इसी क्रम में जिले की सभी सात नगर पंचायतों क्रमशः धानेपुर, मनकापुर, खरगूपुर, कटरा बाजार, परसपुर बेलसर व तरबगंज में 21 सदस्यों को नामित किया गया है।इन सभी नगर पंचायतों में तीन तीन सदस्य मनोनीत किए गए हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि इन अनुभवी और सामाजिक रूप से सक्रिय सदस्यों के आने से बोर्ड बैठकों में जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।इन नियुक्तियों के बाद सभी मनोनीत सदस्य जल्द ही पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे और अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की निगरानी तथा क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे।