महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच सनातन संस्कृति का सेतु – आचार्य पवन त्रिपाठी
![]()
सद्भाव सहयोग संस्था ने किया प्रमोद मिश्रा का सम्मान
मुंबई। महाराष्ट्र और यूपी की संस्कृति एक है, वह है सनातन संस्कृति, जो दोनों प्रदेशों को जोड़ने का काम करती है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने सद्भाव-सहयोग संस्था की ओर से भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के भव्य सत्कार समारोह में यह भावना व्यक्त की। इस दौरान भारी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे। आचार्य पवन त्रिपाठी ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक और सनातन का नाता जोड़ते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हम काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं और जब मुंबई में आते हैं, तो बाबुलनाथ में जलाभिषेक और पूजा करते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में मां गंगा हैं, तो महाराष्ट्र में मां गोदावरी है। यूपी में मां विध्यवासिनी की पूजा करते हैं, तो मुंबई में मुंबादेवी और महालक्ष्मी की पूजा करते हैं। वहीं, सिद्धिविनायक विश्व का सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिर है। इसलिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों की भूमि एक है, क्योंकि हम सभी सनातनी हैं और हम हिंदू हैं। आचार्य त्रिपाठी सद्भाव-सहयोग संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रमोद मिश्रा की कोई पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन उनकी कर्मठता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि मुंबई में जो भी उत्तर भारतीयों का प्रतिनिधित्व करता है, वह केवल मुंबई नहीं, बल्कि वह पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) यानी मीरा-भायंदर से लेकर ठाणे और कल्याण तक का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार के प्रमोद मिश्रा 2003 में मुंबई में आए और 2005 से लगातार पार्टी में वार्ड स्तर पर काम किया। युवा मोर्चा, मुंबई के उपाध्यक्ष और फिर महामंत्री रहे। उसके बाद मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री और मुंबई भाजपा के सचिव रहे। हमें भरोसा है कि प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर भारतीय मोर्चा नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि मीरा भाइंदर महानगरपालिका में हमें बड़ी जीत मिली है तो हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। हमारा ध्येय समाज को लेकर आगे बढ़ना है। मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष बनाने पर प्रमोद मिश्रा का लक्ष्य उत्तर भारतीय हित तो होना ही चाहिए लेकिन सभी समाज को साथ लेकर चलना भी हमारा जो ध्येय वाक्य है। उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि पथ का अंतिम लक्ष्.य नहीं सिंंहासन चढ़ते जाना, सब समाज को लिए साथ में है आगे बढ़ते जाना। आचार्य जी ने कहा कि जब भाजपा मजबूत होगी तो समाज मजबूत होगा, राज्य और देश मजबूत होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 के विकसित भारत का संकल्प भी पूरा होगा। मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान राजनीति में रूचि थी। मुंबई आने पर दिंडोशी से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया। उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व उत्तर भारतीय समाज का सम्मान है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर सद्भाव सहयोग संस्था की ओर से आयोजित समारोह में उत्तर भारतीय समाज से मिले इस सम्मान से मैं उत्साहित हूं। मैं इस पद का अच्छे से निर्वहन करूंगा। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि मीरा-भायंदर से लेकर पूरे एमएमआर में मैं आप सभी के लिए उपलब्ध रहूंगा। हर ढंग से समाज के साथ में खड़ा रहूंगा। इस कार्यक्रम में नगरसेवक मनोज दुबे, विवेक उपाध्याय, नगरसेविका नीला सोंस, वंदना भावसार, प्रतिभा जाट, मनश्री पाटिल, भाजपा नेता एड राजकुमार मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी हरिशंकर दुबे, डॉ अंबरीश दुबे, भाजपा नेता व वरिष्ठ पत्रकार भरत मिश्रा, सुरेश दुबे, आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, रामकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के गणमान्य उपस्थित रहे। सद्भाव सहयोग संस्था के अध्यक्ष एड. जीसी तिवारी, कार्याध्यक्ष प्रदीप शुक्ल, महासचिव सुरेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुबे और सचिव राकेश यादव, राजू मिश्रा, रमेश उपाध्याय, रत्नेश मिश्रा सहित कमेटी के सदस्य रोहित तिवारी, लालचंद यादव, दीपक कनौजिया, संजय अग्रवाल, उद्धव सोनी, अशोक शुक्ला, कमलेश गुप्ता, भगवान चौधरी, मोहन मिश्र, सचिदानंद मिश्र, संतोष तिवारी, विनोद तिवारी, प्रमोद शुक्ला, श्रीकृष्ण मिश्र, जितेंद्र गुप्ता, प्यारेलाल गुप्ता, विष्णु प्रकाश मिश्र, संजीव शुक्ला और एसआर मिश्रा ने सत्कार समारोह को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। संस्था के अध्यक्ष एड. जीसी तिवारी ने आभार व्यक्त किया जबकि मंच संचालन संस्था के महासचिव सुरेंद्र मिश्र ने किया।


मुंबई। महानगर के प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्तियों की 15 मार्च 2026 को विक्रोली पूर्व गोदरेज आवास प्रांगण में एक बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से मुंबई उच्च न्यायालय अधिवक्ता एवं नोटरी भारत सरकार एडवोकेट अनिल शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी,सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,युवा समाजसेवी मनोज जगदीश शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा, विनोद जगदीश शर्मा,श्रीमती राधा संतोष शर्मा,श्रीमती ममता शर्मा,श्रीमती प्रीति शर्मा,श्रीमती सोनम शर्मा के साथ श्रीमती माधुरी शर्मा उपस्थित थीं। उक्त बैठक में समाज के उत्थान, विशिष्ट सम्मानित व्यक्ति विशेष का सम्मान,वर्तमान समय को देखते हुए आगामी भविष्य के चिंतन पर सामाजिक कार्यप्रणाली पर बदलाव, बच्चों के शिक्षा में बदलाव एवं मार्गदर्शन हेतु सामाजिक प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था पर परिचर्चा हुई।उक्त सामाजिक उत्थान परिचर्चा पश्चात सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने उपस्थित सभी के समक्ष नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत परिचर्चा किया तथा उससे संबंधित जनहितकारी लाभ से अवगत कराया। उपस्थित सभी लोगों ने नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के महत्व की जानकारी प्राप्त करके जुड़ने का प्रस्ताव रखा तथा उक्त कार्यक्रम की सराहना किया।
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य भारत स्काऊटस और गाईड्स की तरफ से 24 फरवरी से 27 फरवरी की अवधि में जिला प्रशिक्षण केंद्र फिल्टरपाडा पवई, मुंबई में राज्य पुरस्कार चाचणी शिबिर का आयोजन किया गया था | इस शिबिर में एमपीएस अभ्युदय नगर हिंदी शाला के स्काऊट मास्टर नितीन जाधव के मार्गदर्शन में कुल 8 विद्यार्थी सहभागी हुए थे | शिबिर में सहभागी सभी विद्यार्थियों का राज्य स्काऊट पुरस्कार के लिये चयन हुआ है | हिमांशू गुप्ता, शिवमकुमार कापर, राज गुप्ता, शिवा कोरी, करनराज जैसवार, सुजीत गुप्ता, कृष्णकुमार राव, वासुदेव कुमार को महाराष्ट्र राज्य स्काऊट पुरस्कार 2025 –26 मिलने के उपलक्ष पर उन विद्यार्थियों को और उनके स्काऊट मास्टर नितीन जाधव का शाला की मुख्याध्यापिका ज्योती तासगांवकर के हाथों से सत्कार किया गया | खास बात यह है कि विगत तीन सालों से लगातार अभ्युदय नगर शाला के विद्यार्थी राज्य स्काऊट पुरस्कार के लिये चयनित हो रहें है| इस विशेष उपलब्धि के वजह से शाला के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और पालकों में खुशी का संचार हुआ है|
भाईंदर। भाईंदर ( पूर्व ) आर.एन. पी.पार्क ' सांस्कृतिक क्षेत्र ' में व्याप्त चिंतामणि अपार्टमेंट के प्रांगण में काव्य, कला, संगीत एवं संयोग प्रकाशन द्वारा अनूठी काव्य गोष्ठी एवं सम्मान-समारोह का कार्यक्रम किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन देश के हिंदी के 77 वर्षीय मूर्धन्य साहित्यकार, ' संयोग साहित्य पत्रिका के संपादक कवि, लेखक, गीतकार पं. मुरलीधर पांडेय ने किया था। गौरतलब है कि, उक्त कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मराठी एवं हिंदी के लोकप्रिय कवि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. लक्ष्मण शिवणेकर, दादासाहेब फाल्के सम्मान 'से सम्मानित गौरी त्रिपाठी, सुप्रसिध्द गायिका बासबी सामंत को शॉल, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में काव्य-गोष्ठी में मार्कण्डेय त्रिपाठी, अनिल गौड़, रामकुमार वर्मा, डॉ. ओमप्रकाश तिवारी, पं. मुरलीधर पांडेय , गिरिजाशंकर त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मण शिवणेकर एवं सतीश शुक्ला ' रक़ीब ' ने कविताओं, गीतों, ग़ज़लों से शमां बांध दिया। ' झील के उस पार कोई, गीत गाता जा रहा है। प्यार को दर्पण में देखो, दिल समाता जा रहा है। ' पं. मुरलीधर पांडेय ने तरन्नुम में गीत पढ़कर मेहफ़िल में चार चांद लगा दिए। सभी अतिथियों का स्वागत पत्रकार सुभाष पांडेय ने किया। कार्यक्रम के ' मुख्य अतिथि ' के रूप में गिरिजाशंकर त्रिपाठी उपस्थित थे तथा कार्यक्रम की ' अध्यक्षता ' सतीश शुक्ला ' रक़ीब ' ने किया। कार्यक्रम का ' संचालन एवं आभार ' कार्यक्रम के आयोजन पं. मुरलीधर पांडेय ने किया।
मुंबई। प्रख्यात समाजसेवी एवं लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को मार्च महिने में उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। उन्हें “भारत भाग्य विधाता – राष्ट्र प्रथम, फीलिंग प्राइड ऑफ इंडिया सोशल वेलफेयर अवॉर्ड” से नवाज़ा गया, जो समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना में प्रदान किया गया। इसके साथ ही डॉ. मंजू लोढ़ा को “महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2026” से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।
2 hours and 12 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1