पीवीयूएनएल के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का सफल सिंक्रोनाइजेशन
पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (चरण-I) की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का 17 मार्च 2026 को प्रातः 10:31 बजे सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन किया गया, जो परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री ए.के. सहगल के साथ श्री अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना); श्री मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (O&M); श्री बिश्नु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (परियोजना); श्री ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस); श्री जोगेश चंद्र पात्रा, महाप्रबंधक (कमीशनिंग) तथा श्री जियाउर रहमान, HOHR सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साक्षी बने।
इस अवसर पर सीईओ (पीवीयूएनएल) श्री ए.के. सहगल ने पीवीयूएनएल एवं बीएचईएल की टीमों द्वारा चुनौतियों का सामना करते हुए इस उपलब्धि को हासिल करने में किए गए अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की।
यूनिट-2 का सफल सिंक्रोनाइजेशन पीवीयूएनएल, बीएचईएल एवं सभी संबद्ध हितधारकों के बीच उत्कृष्ट टीमवर्क, सूक्ष्म योजना एवं समन्वय का प्रमाण है। यह उपलब्धि प्रगति का प्रतीक है, जो एक उज्ज्वल एवं ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।












2 hours and 42 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k