पूर्व विधायक सुनील वर्मा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ा जन सैलाब
![]()
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम गूरेपारा में पूर्व विधायक सुनील वर्मा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ा जन सैलाब, लोगों ने पुष्प वर्षा कर पूर्व विधायक सुनील वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला का किया स्वागत। रविवार को क्षेत्र के ग्राम गूरेपारा स्थित बालाजी बिक्र फील्ड पर पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए भारी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि होली का पर्व हमें प्यार व एकता का संदेश देता है और हम सभी को आपसी मतभेद भूल कर एक दूसरे के करीब आने का संदेश देता है।
इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने व भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आभार व्यक्त किया और लोगों का उत्सव वर्धन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी, प्रांतीय परिषद सदस्य वीरेंद्रपुरी, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, सुधाकर शुक्ला, परमेश्वर भार्गव, उमेश मेहरोत्रा, मनोज गुप्ता , शुभम श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, रवि शाक्य, महेश वर्मा, संकेत भार्गव, अवनीश वर्मा, रामू वर्मा, प्रांजुल मिश्रा, रेनू वर्मा, विनीत जायसवाल, डॉक्टर करण सिंह, नीलू गुप्ता, त्रिभुवन नाथ मिश्रा, अवनीश मिश्रा, विशाल कपूर, अयोध्या शुक्ला, संजय शुक्ला, राजू तिवारी, निखिल मेहरोत्रा, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र से आए भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।![]()
![]()
![]()



कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। आगामी होली पर्व व अमेरिका ईरान जंग के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नगर क्षेत्र के मजा शाह चौराहा, गुरखेत बाजार,शहर बाजार, खतराना चौराहा , सर्राफा बाजार लहरपुर गेट सहित विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। गस्त के दौरान पुलिस ने विभिन्न होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण किया व विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर स्थित बंजारा टाउनशिप में विस्थापित किए गए बंजारा समाज के लोगों को होली के पावन पर्व पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने वितरित की होली सामग्री। सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने बंजारा परिवार के बच्चों को होली के पर्व के चलते अबीर, गुलाल, पापड़, चिप्स व खाने की सामग्री वितरित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही त्यौहार का मुख्य उद्देश्य है, और हम सभी को आपस में मिल जुल कर पर्व को मनाना चाहिए। होली सामग्री प्रकार बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय जाने का संकल्प दिलाया।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में रंगो का त्यौहार होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एक बैठक अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आहूत की गई। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत बैठक का संचालन कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने किया। इस मौके पर बोलते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने सभी से सहयोग की अपील की और होली पर्व को लेकर उपस्थित लोगों से जानकारी ली, उन्होंने त्योहार के मौके पर होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की और सभी से अपील की कि लोगों को हेलमेट लगाकर और बाइक पर केवल दो लोग ही यात्रा करें व शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक करने में सहयोग करें। इस मौके पर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह को निर्देश दिए कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें।
लहरपुर सीतापुर क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में विस्थापित किए गए बंजारा समाज के लोगों को वितरित किए गए कंबल। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी के द्वारा ग्राम भवानीपुर में विस्थापित किए गए बंजारा परिवारों की घर गृहस्थी व्यवस्थित कराने के उद्देश्य से 114 परिवारों को कंबल वितरित किये गए, उन्होंने बताया कि विगत लगभग 40 वर्षों से मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित अग्निशमन की भूमि पर रह रहे बंजारा परिवार के लोगों को प्रशासन के द्वारा प्रस्तावित बंजारा टाउनशिप में विस्थापित किया गया था, जिसके चलते सभी परिवारों को शासन व स्थानीय लोगों के द्वारा द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसी के चलते बंजारा परिवारों को कंबल का वितरण किया गया है उन्होंने बताया कि अति शीघ्र ही क्षेत्र की पीतांबरा शिक्षा समिति के द्वारा सभी परिवारों को दैनिक जीवन में काम आने वाली सामग्री व चादरों का वितरण किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि विस्थापित किए गए परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है जिसके तहत बंजारा टाउनशिप में आवास के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्कूल, पार्क और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर लेखपाल राहुल यादव, पवन यादव, मोहम्मद अफसान सहित भारी संख्या में बंजारा परिवार उपस्थित थे।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k