रोजेदारों के सम्मान में भव्य इफ्तार पार्टी का


आयोजन सुगौली, पू.च: नगर पंचायत क्षेत्र में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भाई अलीहसन के निजी आवास पर रोजेदारों के सम्मान में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोजेदारों,सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से धार्मिक,सामाजिक और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। इफ्तार के समय सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला। इस दौरान लोगों ने अल्लाह की इबादत करते हुए अमन,चैन और देश में सुख-समृद्धि की दुआ मांगी।

उपस्थित लोगों ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना लोगों को संयम, त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देता है। इस अवसर पर आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे की झलक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम,सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं। इफ्तार पार्टी के दौरान विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ बैठकर रोजा खोलते नजर आए, जो सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बना। इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने भाई अलीहसन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। बड़ी संख्या में रोजेदारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर रमजान की मुबारकबाद दी। इफ्तार के बाद सभी ने मिलकर क्षेत्र की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए दुआ की। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में रोजेदार एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आ रहे हैं, जो इस आयोजन की खासियत को दर्शाता है।
गॉड लाइक केयर स्कूल में 27वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
सुगौली, पू.च: नगर के सुगौली बाजार स्थित गॉड लाइक केयर स्कूल में 27वां एनुअल फंक्शन 2026 के अवसर पर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक पंडित दीनदयाल विद्यालय के मोहम्मद समिमूल हक,

चेम्बर्स अध्यक्ष अध्अयक्ष शोक कुमार गुप्ता,पूर्व उप मुख्य पार्षद  वर्तमान पार्षद श्याम शर्मा एवं एसपीएन कॉलेज के प्रोफेसर सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके साथ ही पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका खुशी कुमारी ने की,जबकि विद्यालय के डायरेक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं पत्रकारों का अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों अभीभावको का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में गरबा नृत्य, सोलो डांस, “आपन है बिहार,आयो रे शुभ दिन”, “आहा टमाटर, सोशल मीडिया पर आधारित नाटक,गलती से मिस्टेक,वक्त बदल देंगे, ईद परफॉर्मेंस,कजरिया और नन्ही परी जैसे कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी और अपने अंदर छिपी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सरीता कुमारी श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं शिक्षिकाएं अनुपमा,नंदनी,गुड़िया,आकांक्षा, स्वेता,समीमा,शीतल,नितू, 
हाजरुन,जेबा और पूजा ने बच्चों को तैयार करने में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर अनन्या, भूमि,प्रियांशु,दीपा,जोया और प्रज्ञा सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया और पूरे कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। विद्यालय के डायरेक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।
सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स की एसोसिएटशिप स्वीकृत, अशोक कुमार गुप्ता को मिली सदस्यता

  सुगौली : सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता को चैंबर की एसोसिएटशिप प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में प्रधान सचिव मुकेश कुमार जैन द्वारा पत्र जारी कर इसकी औपचारिक सूचना दी गई। जारी पत्र के अनुसार, सदस्यता विकास उप-समिति की बैठक 27 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अशोक कुमार गुप्ता के एसोसिएटशिप आवेदन पर विचार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया गया। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि चैंबर की एसोसिएटशिप स्वीकृत होने पर उन्हें बधाई दी गई है तथा भविष्य में चैंबर की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई गई है। अशोक कुमार गुप्ता ने एसोसिएटशिप स्वीकृत होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा और स्थानीय व्यवसाय को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। ज्ञात हो कि सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स क्षेत्र के व्यापारियों की प्रमुख संस्था है, जो व्यापारिक समस्याओं के समाधान, नीतिगत सुझाव और व्यवसायिक विकास के लिए कार्य करती रही है। इस को लेकर रामगोपाल खंडेलवाल धर्मेंद्र कुमार नायक उर्फ मुरारी नायक प्रदीप सर्राफ अंकुर चौधरी प्रशांत सर्राफ सुरेश कुमार मोदी विकास कुमार शर्मा अनूप सर्राफ विमल कसेरा नागेन्द्र प्रसाद. नरायण प्रसाद. सुरेश कुमार मोदी .दिवाकर शर्मा कमलेश कुमार उर्फ सोनू डॉ प्रशांत कुमार मिथलेश कुमार आदि लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
एसपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस
तिरंगा यात्रा, कंप्यूटर लैब का उद्घाटन और परीक्षा परिणाम घोषित


सुगौल,पू.च: प्रखंड के सुकुल पाकड़ पंचायत स्थित एसपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के डायरेक्टर विकास कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला,जहां शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


झंडा तोलन विधालय के डायरेक्टर विकास तिवारी के साथ डाक्टर मुशतजाब आलम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा यात्रा से की गई। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के बच्चे एवं बच्चियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने ग्रामीणों में भी देशप्रेम की भावना जागृत की। इसके बाद विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर विकास कुमार तिवारी ने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कंप्यूटर लैब के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाएगा,जिससे वे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं और आधुनिक युग की चुनौतियों का सामना कर सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया, जिससे बच्चों में आगे और अच्छा करने की प्रेरणा मिले। शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। मौके पर शिक्षक शिवम सर,सुनील सर,बुलेट सर,सना मिस,गुडिया मिस,मनीषा मैडम,निधि मिस सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
जीके मेमोरियल विद्यालय में ऐनुअल स्पोर्ट्स का भव्य आयोजन विधायक ने किया शुभारंभ, अनुशासित परेड ने सभी का मन जीता**

मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड के छपरा बहास स्थित जीके मेमोरियल विद्यालय में तीन दिवसीय ऐनुअल स्पोर्ट्स का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता तथा विधालय के मुख्य ट्रस्टी रामगोपाल खंडेलवाल ने



दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय परिसर में छात्रों की लंबी कतारों में सजी अनुशासित परेड ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के निदेशक अमरेन्द्र पांडे के नेतृत्व में आयोजित परेड के दौरान छात्रों ने मुख्य अतिथि को आकर्षक प्रदर्शन करते हुए सलामी दी। विधायक ने भी परेड का अभिवादन सलामी देकर किया और बच्चों के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र अनुशासन और शिक्षा—दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।




विधायक बबलू गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीके मेमोरियल विद्यालय सीबीएसई मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है और जिले में सीबीएसई पाठ्यक्रम की दिशा में एक मजबूत उदाहरण पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान न सिर्फ शिक्षा बल्कि खेल के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक रामगोपाल खंडेलवाल, कुलदीप खंडेलवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, संजय संजू विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से भरपूर दिखाई दिया।


खेलकूद के इस महोत्सव में विभिन्न वर्गों के छात्रों द्वारा भाग लिए जाने वाले दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, रिले रेस सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन से ही छात्रों में जीत के प्रति जोश और खेल मैदान में बेहतर प्रदर्शन की उत्सुकता देखने को मिली। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और छात्रों को आगे भी खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सुगौली नगर के माईस्थान में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन राधा–कृष्ण प्रसंग पर भावपूर्ण प्रवचन
सुगौली, पू.च: सुगौली नगर के माईस्थान परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक लाड़ले हर्षवर्धन जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के दिव्य प्रसंगों पर विस्तार से कथा प्रवचन किया। इस दौरान उन्होंने राधा रानी के विवाह प्रसंग पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए श्रोताओं को भक्ति और प्रेम के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराया। कथावाचक लाड़ले हर्षवर्धन जी महाराज ने कहा कि भगवान की कथा सुनने मात्र से ही भक्तों को प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने भक्ति के महत्व को समझाते हुए कहा कि भक्ति दो प्रकार की होती है—एक माता की भक्ति और दूसरी भगवान की भक्ति। जब मनुष्य सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है, तभी उसकी भक्ति पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को निष्क्षल और निस्वार्थ बनाना ही जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। कथा के दौरान महाराज जी ने सदन कसाई के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार सदन कसाई महादेव जी का एक पत्थर उठाकर तराजू से तौलने लगा, जो एक बड़ा पाप कर्म माना जाता है। उसी समय वहां से गुजर रहे एक संत ने यह दृश्य देखा और उसे पाप कर्म से रोकने का प्रयास किया। बावजूद इसके सदन कसाई ठाकुर जी का प्रिय था, जिससे यह संदेश मिलता है कि प्रभु की कृपा भक्त के भाव और समर्पण पर निर्भर करती है, न कि केवल कर्मों पर। कथा स्थल पर भक्ति का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर रामगोपाल खंडेलवाल, प्रमोद पासवान, अंकुर चौधरी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, प्रशांत कुमार, विरेंद्र कुमार सर्राफ, प्रदीप सर्राफ, भाजपा नेता विकास शर्मा, श्याम शर्मा, उमेश कुमार गुप्ता, नारायण कुमार, कुंदन कुमार, उदय गुप्ता, अमित कुमार सर्राफ, बेचू साह, अशोक सोनी, शंकर सर्राफ, रौशन सर्राफ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग करते नजर आए। श्रीमत्भागवत कथा को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का लाभ उठा रहे हैं।
रघुनाथपुर के खेल मैदान में लोजपा (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान ने एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित


सुगौली। प्रखंड के रघुनाथपुर के खेल मैदान में लोजपा (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान ने एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल के जो मतदान का रूझान सामने आ रहे है। उससे स्पष्ट हो गया है कि 14 के बाद प्राप्त परिणाम से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में


सुगौली के महान जनता के उपर बड़ी जिम्मेदारी है। उसे निभाना होगा। बिहार में जब एनडीए की सरकार होगी तो उस विधायक की सरकार में साझेदारी होनी चाहिए। मेरे भाई लोजपा प्रत्याशी बबलू गुप्ता को विधायक होना चाहिए। जब य जीत कर जाएंगे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल में बैठ कर आपके लिए, आपके क्षेत्र के विकास का काम करेंगे। हमारे साथ और मोदी जी के साथ बैठक क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। दस दस हजार रुपए जो मिला है। यह पहली किस्त है। आगे दो लाख रुपए उद्दमी बनाने में मदद करेगा। यह व्यवस्था चलती रहेगी। अगर सुगौली से बबलू गुप्ता जितेंगे, तब हीं संभव है। जब एनडीए की सरकार बनना है तो दुसरे को वोट देने की क्या जरूरत। उन्होंने एमवाई समीकरण पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे लोगों को सिर्फ परिवार के लोग की चिंता है। मतदान करते वक्त जात पात, धर्म मजहब से उपर उठकर मतदान करना होगा। तब यह सपना पूरा होगा। बिहार और बिहारियों को फैस्ट बनाने का लक्ष्य। जरुरत है आप सब का साथ। जब बबलू गुप्ता जितेंगे तो मेरा लक्ष्य पूरा होगा। श्री पासवान ने कहा कि पीएम मोदी, सीएम नीतीश, जीतन राम माझी, उपेन्द्र कुशवाहा और मेरे लक्ष्य वाली सरकार बनेगी।उन्होंने उपस्थित लोगों से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में हाथ उठवाया और जीत का माला पहनाया। लोगों में भारी उत्साह दिखा। मौके पर रामगोपाल खंडेलवाल, अरविंद कुशवाहा, पुष्पेंन्द्र तिवारी, शशिरंजन दुबे, अवध पटेल, रामजी पासवान, अखिलेश गुप्ता, मंदीप पासवान, विकास शर्मा, राजेश्वर ठाकुर, मनोज सिंह, रिंटू मिश्रा, सपना शर्मा, रुबी श्रीवास्तव, रामएकबाल प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय जयसवाल, नईम खान, सतेंद्रनारायण सिंह, महेश सहनी,संजय संजू.अशोक सोनी.नरायण प्रसाद. दुर्गा प्रसाद, विनोद जयसवाल संतोष जायसवाल सहित बड़े संख्या में एनडीए नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुकू कम्पनी स्कुटी शो रूम का भव्य उद्घाटन. किया गया



बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता एंव जुल्फिकार अफताब ने फित्ता काटकर उद्घाटन किया*
सुगौली धनतेरस एंव दीपावली के शुभ अवसर पर रविवार को सुगौली के एस.पी.एन कालेज के समीप कुकू कम्पनी का इलेक्ट्रिक  स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया।उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता,जुल्फीकार आफताब,ब्रजकिशोर गुप्ता ने संयुक्त रूप से फित्ता काट कर किया।इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे और नए शोरूम के उद्घाटन पर उत्साह देखने को मिला।उद्घाटन समारोह में उपस्थित उद्घाटन मौके पर श्री गूप्त ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन बेहद उपयोगी और आवश्यक साबित हो रहे हैं।कुकू जैसी कंपनियां प्रदूषण मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही हैं।उन्होंने कहा कि सरकार भी ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।जिससे ग्रामीण इलाकों तक इनका विस्तार हो सके।वहीं बाइक शोरूम खुलना एक सराहनीय पहल है।इससे न केवल युवाओं को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी,बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य का परिवहन साधन बनेंगे,जो किफायती और पर्यावरण के अनुकूल हैं।इस मौके पर शोरूम संचालक राजकिशोर गुप्ता ने  बताया कि  कुकू कंपनी की  स्कुटी पूरी तरह चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम हैं।समारोह में स्थानीय व्यापारी,सहित जनप्रतिनिधि व आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम में प्रदर्शित नई मॉडल की स्कूटी का अवलोकन किया।*
सुगौली विधानसभा में सियासी सरगर्मी तेज। जदयू के वरीय नेता सुनील सिंह ने की केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात

सुगौली, की राजनीतिक गलियों में इन दिनों चुनावी हलचल का माहौल है। जदयू पार्टी के कर्मठ और लोकप्रिय नेता सुनील सिंह ने राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री सह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच सुगौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें और खबर सामने आते ही स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सुगौली विधानसभा, जो हमेशा से सत्ता समीकरण का केंद्र बिंदु रही है, अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। सुनील सिंह लंबे समय से जदयू संगठन को मजबूती देने में जुटे हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ी है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और जनसंपर्क को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले समय में जदयू उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है। वहीं,ललन सिंह से हुई यह विशेष भेंट भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित हो सकती है। इस मुलाकात के बाद सुगौली विधानसभा क्षेत्र में लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है कि आखिर आने वाले चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुनील सिंह और ललन सिंह की नजदीकियां जदयू के लिए रणनीतिक रूप से लाभकारी साबित हो सकती हैं। कुल मिलाकर,



सुगौली की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिल रही है,जहां हर किसी की निगाह अब सुनील सिंह और उनके अगले कदम पर टिकी हुई है।
एनडीए सम्मेलन की तैयारी जोरों पर नेताओं ने लिया स्थल का जायजा सरयु नायक इंटर कॉलेज के प्रागण में आगामी 4 अक्टूबर को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन
सुगौली एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में एनडीए के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेताओं तक सभी इस आयोजन को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। 2025 से 30 फिर से नीतीश। 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बैठाने के लिए सभी एनडीए के कार्यकर्ता संकल्पित है।उक्त बाते जद यू नेता सुनील सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही . सम्मेलन स्थल पर पंडाल, मंच, बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को एनडीए नेताओं की टीम ने परिसर का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सम्मेलन के दिन किसी प्रकार की कमी न रह सके। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी, जदयू नेता व सुगौली विधानसभा के सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा, जिला बीस सूत्री सदस्य सुनील भूषण ठाकुर, गोविंद सिंह, विकास शर्मा, भाजपा नेता हरि मोहन भगत, अमर किशोर पटेल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

सुगौली विधानसभा सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आयोजन से एनडीए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और यह सुगौली सहित पूरे जिले की राजनीति को नई दिशा देगा। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। बताया गया कि सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की उपस्थिति होगी।का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में एनडीए के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेताओं तक सभी इस आयोजन को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। 2025 से 30 फिर से नीतीश। 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बैठाने के लिए सभी एनडीए के कार्यकर्ता संकल्पित है। सम्मेलन स्थल पर पंडाल, मंच, बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को एनडीए नेताओं की टीम ने परिसर का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सम्मेलन के दिन किसी प्रकार की कमी न रह सके। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी, जदयू नेता व सुगौली विधानसभा के सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा, जिला बीस सूत्री सदस्य सुनील भूषण ठाकुर, गोविंद सिंह, विकास शर्मा, भाजपा नेता हरि मोहन भगत, अमर किशोर पटेल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सुगौली विधानसभा सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आयोजन से एनडीए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और यह सुगौली सहित पूरे जिले की राजनीति को नई दिशा देगा। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। बताया गया कि सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की उपस्थिति होगी।