भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रयागराज में कहा- ब्राह्मण ही नहीं पूरी सवर्ण बिरादरी योगी और मोदी के साथ


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। कांग्रेस ने 65 वर्ष राज किया, तब उन्होंने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद देश को विराट स्वरूप प्रदान किया है। अब राहुल गांधी को ऐसे नाम याद आ रहे हैं जो अपनी सरकार में उन्हें कभी याद नहीं आए। कांग्रेस का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो चुका है। यह दावा भोजपुरी स्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने किया।

संगम नगरी में दो दिन रहेंगे

रवि किशन शनिवार को संगम नगरी पहुंचे। दो दिन यहां प्रवास करेंगे। सर्किट हाउस में अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने यूजीसी पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। कहा, इस प्रकरण में विपक्ष भ्रम फैला रहा है। ब्राह्मण बीजेपी के साथ हैं। पूरी सवर्ण बिरादरी मोदी और योगी के साथ खड़ी है। सब को पता है कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा।

यह आवाज सिर्फ मोदी इफेक्ट है

उन्होंने दलितों को साधने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से बसपा के संस्थापक काशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर कहा- यह आवाज सिर्फ मोदी इफेक्ट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों और जनमानस में उनके प्रभाव के कारण कांग्रेस को ऐसा सोचना पड़ रहा है। यह खुशी की बात है।

एलपीजी संकट पर केंद्र सरकार का बचाव किया

ईरान, अमेरिका व इजरायल युद्ध से देश में एलपीजी संकट पर भाजपा सांसद ने केंद्र सरकार का बचाव किया। कहा, विपक्ष एलपीजी किल्लत को लेकर अफवाह फैला रहा है।एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। आप बुक करिए आपको गैस सिलेंडर मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ज्यादा उत्पादन के लिए भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। देश में उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरा भी आवश्यकता नहीं है।

विपक्ष पैनिक बटन दबाकर देशवासियों को डराते हैं

विपक्ष ने कोविड काल में भी ऐसे भ्रम व तनाव फैलाने का प्रयास किया था। वह पैनिक बटन दबाकर देशवासियों को डराते हैं। माहौल खराब करने की कोशिश करते रहते हैं। जनता को बस यह समझना चाहिए कि मोदी हैं तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूरा देश परिवार है। उनका चिंतन 140 करोड़ देशवासियों के लिए है। रही बात गैस की कालाबाजारी करने वाले लोगों की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज बदला मौसम का मिजाज, अगले एक-दो दिन में बारिश के आसार; तापमान में आएगी गिरावट

Sb विश्वनाथ प्रताप सिंह

एक बार फिर मौसम का मिजाज संगम नगरी में बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बादल छाने लगे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे चढ़ते तापमान में गिरावट भी होगी।

न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Prayagraj Weather Forecast रविवार 15 अप्रैल को शहर में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार या मंगलवार के आसपास प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

मौसम अचानक बदलने का कारण क्या है?

Prayagraj Weather Forecast इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं महासागर अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी का कहना है कि ऊपरी वायुमंडल में बने ट्रफ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इस प्रणाली के प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में भी लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

Prayagraj Weather Forecast मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है और गर्मी का असर अस्थायी रूप से कम हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में ठंडक बढ़ सकती है।

क्षत्रिय महासभा ने किया होली मिलन एवं नवसंवत्सर आगमन



स्वागत समारोह कार्यक्रम

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू के आह्वान पर जिला अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी के नेतृत्व में होली मिलन एवं नवसंवत्सर आगमन स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिशा निर्देशन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चौहान, आई टी सैल प्रमुख पारस चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेंद्र तोमर का रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दलवीर तोमर और एम एल सी मानवेंद्र सिंह ने श्री राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह के द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष दलवीर तोमर ने कहा सभी को एकजुट होना चाहिए। एम एल सी मानवेंद्र सिंह ने कहा शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। कार्यक्रम संयोजक धर्मवीर राघव ने कहा कि होली पर पारिवारिक कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष किया जाता है। जिला अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के जाने माने कवि कार्यक्रम में आए हैं । सुनहरी लाल तुरंत और सबरस मुरसानी के हास्य कविताओं पर श्रोतागण खूब हंसे। नरसिंह पाल सिंह,डॉ रक्ष पाल सिंह, प्रदेश महासचिव अर्जुन तोमर, प्रदेश सचिव संदीप तोमर, सुनीता चौहान, मण्डल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह, जिला अध्यक्ष वीरांगना पूजा सेंगर, महानगर अध्यक्ष रंजीत तोमर, भाकियू अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर,महानगर अध्यक्ष वीरांगना मधु रानी जादौन, दुर्गेश सोलंकी,संदीप राघव , गरिमा राघव, मनीष तोमर, सुनीता राठौर, कुसुम चौहान,महेश कुमार,वीरेश राघव, भारती जी, ज्योति,विभा चौहान,बबली, जया सिंह, ममता राघव,कामिनी तोमर, सोमेंद्र पुंढीर,पप्पू सिंह, अजय तोमर, गजेंद्र राघव,राजा भैया, पिंकी राघव, कन्हैया तोमर प्रधान, निधि तोमर, ब्रजेश्वरी सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बड़ोखर पुलिस की कड़ी मेहनत से 38 घंटे के अन्दर गायब लड़की बरामद

पीड़ित परिवार के लोगो ने इंस्पेक्टर कोरांव राकेश कुमार बर्मा व चौकी प्रभारी बडोखर प्रहलाद पाल के प्रति जताया आभार

संजय द्विवेदी।प्रयागराज।यमुनानगर कोराव थाना क्षेत्र के बड़ोखर पुलिस चौकी अन्तर्गत दो नाबालिक लड़कियो को बहाल फुसलाकर युवको ने भगा ले गये पीड़ित परिजनो ने थाना कोरांव में पहुंचकर इंस्पेक्टर राकेश कुमार बर्मा से मिलकर तहरीर दी।बड़ोखर चौकी प्रभारी प्रहलाद पाल ने अपनी पुलिस टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद 38 घंटे के अन्दर गायब लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है और चौकी प्रभारी प्रहलाद पाल ने बताया कि एक लड़की वापस आ गई थी और दूसरी को हमारी टीम ने सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है वही गरीब मजदूर परिजनो ने इंस्पेक्टर कोरांव राकेश कुमार बर्मा व चौकी प्रभारी बडोखर के प्रति आभार जताया।घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी बडोखर प्रहलाद पाल ने पीड़ित के तहरीर के अनुसार लगातार क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियो के खोजबीन में जुटे हुए है।और पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।

भागवत कथा सुनने से जीवन होता हैं कृतार्थ आशुतोष जी महाराज

हनुमानगज फार्म हाउस पर छठे दिन भागवत में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,कोरांव तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत हनुमानगज पैतिहा फार्म हाउस पर पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के पौत्र कुवर दिवाकर प्रताप सिंह के यहाँ चल रही श्री मद्भभागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। शनिवार की कथा के छठे दिन ब्यास पीठ पर विराजमान हो कर आशुतोष जी महाराज के मुखारविंद से मानव जीवन को कृतार्थ करने के सफल उपायों का अमृत रस पान पडाल में उपस्थित कथा श्रवण करने वाले क्षेत्रीय भक्तों को बडे़ मालिक ढंग से बताया गया। आगे उन्होंने श्री कृष्ण के जन्म व लीला के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वैदिक परम्पराओं को जागृत करने पर जोर देते हुए साथ मानव जीवन वृतांतको सफल बनाने के कई उपायों को विश्रेषित किया। कथा मनोरथी कुवर दिवाकर प्रताप सिंह सहित धर्म पत्नी चदिका सिंह, पुत्र कातिकेय प्रताप सिंह, देवबत सिंह ने समस्त श्रेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग भागवत कथाअनुश्रवण कर के पुण्य के भागी बने। कथा श्रवण कथाओं में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अजित प्रताप सिंह,जिवन रेखा मेडिकेयर डा० अनिल पाडेय, जीएस एकडमी के प्रबंधक विनय सिंह, विधायक राजमणि कोल, भारतीय किसान यूनियन भानु के युवा मोर्चा विनय सिंह, शुभम सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय भक्त गण उपस्थित रहें।

लगभग 14 वर्ष के लंबी सुनवाई के बाद अंततः महर्षि विद्या मंदिर का मुकदमा खारिज

विद्या मंदिर के दावे को खारिज कर माननीय न्यायालय ने सत्य की विजय के साथ न्याय में आम जनमानस के आस्था को किया पुनर्स्थापित  ---आर के पाण्डेय एडवोकेट

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज । महर्षि विद्या मंदिर जरिए नेशनल कैंप ऑफिस भोपाल द्वारा भोपाल के जिला न्यायालय में दाखिल रुपए 10 (दस) लाख के मानहानि के मुकदमे को लगभग 14 वर्ष के लंबी सुनवाई के बाद अंततः गुण-दोष के आधार पर खारिज कर दिया जिसे प्रतिवादी आर के पाण्डेय एडवोकेट ने सत्य की विजय तथा माननीय न्यायालय द्वारा आम जनमानस के न्याय में आस्था को पुनर्स्थापित किया जाना बताया है।
     
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में प्रयागराज के निवासी समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय एडवोकेट ने महर्षि शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों एवं सीबीएसई के कुछ अधिकारियों के भ्रष्टाचार के विरुद्ध विजिलेंस ऑफिसर सीबीएसई सहित शिक्षा विभाग व अन्य सक्षम विभागीय अधिकारियों को गोपनीय शिकायत करके कार्यवाही की मांग की थी। यह सभी शिकायतें प्रयागराज से उत्तर प्रदेश राज्य सीमा के अंतर्गत अधिकार प्राप्त सक्षम अधिकारियों तथा केंद्र सरकार के कुछ विभागों के अधिकारियों से की गई थीं जिस पर जांच के उपरांत सीबीएसई ने आरोपों को सही पाया और जांच गतिमान रखी। प्रतिवादी आर के पाण्डेय के अनुसार कुछ सरकारी विभाग द्वारा उन्हें आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त सूचना व अन्य साक्ष्यों के आधार पर उन्होंने सभी आरोपों को सही साबित किया परंतु भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग में हस्तक्षेप करने व न्यायिक कार्य में बाधा डालने तथा शिकायतकर्ता को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से महर्षि विद्या मंदिर जरिए अधिकृत प्रतिनिधि नेशनल कैंप ऑफिस भोपाल द्वारा समक्ष माननीय न्यायालय सोलहवें व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, भोपाल के समक्ष एक मुकदमा दाखिल किया जोकि प्रतिवादी के विरुद्ध रुपए 10 (दस) लाख के मानहानि से संदर्भित था। उक्तवाद में दोनों पक्षों को सुनने के बाद तथा समस्त साक्ष्यों के अवलोकन के उपरांत वर्तमान में सुनवाई कर रहे माननीय न्यायालय तेइसवें व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, भोपाल ने इस वाद को नासाबित पाते हुए अंततः 28 फरवरी 2026 को खारिज कर दिया। उपरोक्त के संदर्भ में प्रतिवादी आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया यह सत्य की बहुत बड़ी विजय है और इससे माननीय न्यायालय तथा न्यायिक प्रक्रिया में आम जनमानस का विश्वास बढ़ा है तथा आम भारतीय नागरिकों को राष्ट्रहित में, समाजहित में व भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने में संबल प्राप्त हुआ है।
जेवनार रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन,उपमुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।शहरवासियो को भारतीय व्यंजनों के उत्कृष्ट स्वाद और बेहतर आतिथ्य का अनुभव देने के उद्देश्य से जेवनार रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन शनिवार सायं आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने रेस्टोरेंट का उद्घाटन कर इसे शहरवासियों को समर्पित किया।उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक समाजसेवी चिकित्सक व्यापारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने इस नई पहल की सराहना की।शहर के प्रमुख स्थान लाल बहादुर शास्त्री मार्ग एलनगंज रोड सृजन हॉस्पिटल के बगल प्रयागराज में स्थित जेवनार रेस्टोरेंट को भारतीय पारंपरिक व्यंजनो के विशेष स्वाद और उत्कृष्ट सेवा के उद्देश्य से शुरू किया गया है। रेस्टोरेंट प्रबंधन का कहना है कि यहां ग्राहकों को स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण और पारम्परिक भारतीय भोजन आधुनिक शैली में उपलब्ध कराया जाएगा जिससे परिवार और मित्रों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया जा सके।मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि प्रयागराज जैसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर में इस प्रकार के उत्कृष्ट रेस्टोरेंट की शुरुआत स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्यमियों के ऐसे प्रयास न केवल शहर की पहचान को मजबूत करते है बल्कि युवाओ के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाते है।उन्होंने जेवनार रेस्टोरेंट की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने अपने संदेश में कहा कि शहर में इस प्रकार के आधुनिक और पारंपरिक स्वाद के संगम वाले रेस्टोरेंट का खुलना प्रयागराज के आतिथ्य क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि जेवनार रेस्टोरेंट अपनी उत्कृष्ट सेवा और स्वाद के कारण शीघ्र ही शहरवासियों के बीच लोकप्रिय होगा।अग्रसेन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि जेवनार रेस्टोरेन्ट शहरवासियों को बेहतर स्वाद और सेवा प्रदान करेगा तथा शीघ्र ही प्रयागराज में अपनी विशेष पहचान बनाएगा।सृजन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.बी.बी.अग्रवाल ने कहा कि जेवनार रेस्टोरेंट की शुरुआत लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।उन्होंने विश्वास जताया कि यह रेस्टोरेंट अपनी गुणवत्ता और सेवा के कारण जल्द ही शहरवासियों की पसंद बन जाएगा।अग्रवाल युवा महिला मण्डल की संरक्षक डॉ.सबिता अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जेवनार रेस्टोरेन्ट ग्राहको को स्वादिष्ट और स्वास्थ्यकर भोजन उपलब्ध कराते हुए अपनी अलग पहचान बनाएगा।मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि उद्घाटन समारोह अत्यन्त उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य अतिथि समाजसेवी चिकित्सक व्यापारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभी अतिथियो ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को इस नई पहल के लिए बधाई देते हुए जेवनार रेस्टोरेंट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने रेस्टोरेंट का अवलोकन किया और यहां परोसे गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। सभी अतिथियों ने जेवनार रेस्टोरेंट की सराहना करते हुए इसके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्रो का किया निरीक्षण।

पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाये एवं अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित रहे-जिलाधिकारी।

जनपद के 43 परीक्षा केन्द्रो में 14 व 15 मार्च को दो सत्रों में आयोजित हो रही है परीक्षा।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य के साथ शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 हेतु आज दिनांक 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित हो रही लिखित परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल निर्विघ्न निष्पक्ष नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस लाइन में बनाये गये कन्ट्रोल रूम एवं ईश्वर शरण इण्टर कॉलेज सलोरी जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया तथा सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैंनिरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा के सकुशल नकलविहीन व सुचितापूर्णढंग से आयोजन के लिए सम्बंधित सेक्टर मजिस्टेट स्टैटिक मजिस्टेट केन्द्र व्यवस्थापक सह केन्द्र व्यवस्थापक को जिम्मेदारी संवेदनशीलता व निर्धारित गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिष्चित करते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए।उन्होंने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त सेक्टर मजिस्टेटो को परीक्षा अवधि के दौरान अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रो पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सम्पन्न कराने एवं परीक्षा के समाप्ति के उपरांत गोपनीय सामग्री को निर्धारित रूट से ही पुलिस अभिरक्षा में डबल लॉक में जमा कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्टेटों एवं केंद्र व्यस्थापक को पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रो पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने परीक्षा केन्द्रो पर बनाये हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरो के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग को देखा।उल्लेखनीय है कि परीक्षा आज दिनांक 14 एवं 15 मार्च को दो सत्रों-प्रथम सत्र में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र में अपरान्ह 03ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक आयोजित हो रही है।परीक्षा जनपद प्रयागराज के 43 परीक्षा केन्द्रों में दो सत्रो में आयोजित हो रही है जिसमें चारों पालियों में 53760 अभ्यर्थी पंजीकृत है।

प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन (भानु) की सदस्यता अभियान जोर पकड़ रहा है

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। 14 मार्च, 2026 भारतीय किसान यूनियन (भानु) की सदस्यता अभियान ग्राम सभा चांभू में जोर पकड़ रहा है। बैजनाथ यादव की अगुआई में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ बीके सिंह राष्ट्रीय महासचिव, पंकज प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, नागेंद्र प्रताप सिंह मंडल महासचिव और संकल्प सिंह जिला महासचिव ने भाग लिया और लोगों को सदस्यता दिलाई ।

इस अवसर पर डॉ बीके सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रही है और उन्हें मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पंकज प्रताप सिंह ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य किसानों को संगठित करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और यूनियन की सदस्यता ली। कार्यक्रम का आयोजन बैजनाथ यादव ने किया था।

आवास योजना में बड़ा घोटाला! असली गरीब बाहर, अपात्रों को मकान — प्रधान- सचिव पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

करछना में सरकारी योजना की लूट? जिनके पास घर नहीं उन्हें कुछ नहीं, और जिनका नाम तक नहीं उन्हें कॉलोनी — शिकायत पर प्रशासन हरकत में

विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रयागराज। करछना विकास खंड में मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। आरोप है कि जिन गरीबों के नाम सूची में थे उन्हें आज तक कॉलोनी नहीं मिली, जबकि ऐसे लोगों को आवास दे दिया गया जिनका नाम पात्रता सूची में तक नहीं था। पूरे मामले में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिलाधिकारी को दी गई शिकायत में अधिवक्ता प्रिन्स कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत पिपरांव और आसपास के गांवों में योजना के नियमों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। पात्र लोगों को किनारे कर दिया गया और अपात्र लोगों को फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर कोल वर्ग का दिखाकर आवास स्वीकृत करा दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जिन परिवारों के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है, वे आज भी इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ ऐसे लोगों को कॉलोनी दे दी गई जिनका नाम मूल सूची में नहीं था। इससे पूरे चयन प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों में आरती पूनम, निवासी पिपरांव, शशि देवी, राधा, निवासी भिटरिया के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि इन लोगों को गलत जाति प्रमाण पत्र लगाकर योजना का लाभ दिलाया गया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं और संबंधित अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पात्रता सूची, जाति प्रमाण पत्र, सत्यापन रिपोर्ट और आवास स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया की जांच की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर निष्पक्ष जांच हो जाए तो आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मिलीभगत के इस तरह अपात्र लोगों को लाभ मिलना संभव नहीं है। अब देखना यह है कि जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है या फिर सच में दोषियों पर कार्रवाई होती है। गांव के लोगों की नजर प्रशासन की जांच पर टिकी हुई है।