गॉड लाइक केयर स्कूल में 27वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
सुगौली, पू.च: नगर के सुगौली बाजार स्थित गॉड लाइक केयर स्कूल में 27वां एनुअल फंक्शन 2026 के अवसर पर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक पंडित दीनदयाल विद्यालय के मोहम्मद समिमूल हक,

चेम्बर्स अध्यक्ष अध्अयक्ष शोक कुमार गुप्ता,पूर्व उप मुख्य पार्षद वर्तमान पार्षद श्याम शर्मा एवं एसपीएन कॉलेज के प्रोफेसर सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके साथ ही पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका खुशी कुमारी ने की,जबकि विद्यालय के डायरेक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं पत्रकारों का अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों अभीभावको का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में गरबा नृत्य, सोलो डांस, “आपन है बिहार,आयो रे शुभ दिन”, “आहा टमाटर, सोशल मीडिया पर आधारित नाटक,गलती से मिस्टेक,वक्त बदल देंगे, ईद परफॉर्मेंस,कजरिया और नन्ही परी जैसे कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी और अपने अंदर छिपी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सरीता कुमारी श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं शिक्षिकाएं अनुपमा,नंदनी,गुड़िया,आकांक्षा, स्वेता,समीमा,शीतल,नितू,
हाजरुन,जेबा और पूजा ने बच्चों को तैयार करने में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर अनन्या, भूमि,प्रियांशु,दीपा,जोया और प्रज्ञा सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया और पूरे कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। विद्यालय के डायरेक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k