पूर्व विधायक सुनील वर्मा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ा जन सैलाब
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम गूरेपारा में पूर्व विधायक सुनील वर्मा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उमड़ा जन सैलाब, लोगों ने पुष्प वर्षा कर पूर्व विधायक सुनील वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला का किया स्वागत। रविवार को क्षेत्र के ग्राम गूरेपारा स्थित बालाजी बिक्र फील्ड पर पूर्व भाजपा विधायक सुनील वर्मा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए भारी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि होली का पर्व हमें प्यार व एकता का संदेश देता है और हम सभी को आपसी मतभेद भूल कर एक दूसरे के करीब आने का संदेश देता है।
इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने व भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आभार व्यक्त किया और लोगों का उत्सव वर्धन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी, प्रांतीय परिषद सदस्य वीरेंद्रपुरी, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, सुधाकर शुक्ला, परमेश्वर भार्गव, उमेश मेहरोत्रा, मनोज गुप्ता , शुभम श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, रवि शाक्य, महेश वर्मा, संकेत भार्गव, अवनीश वर्मा, रामू वर्मा, प्रांजुल मिश्रा, रेनू वर्मा, विनीत जायसवाल, डॉक्टर करण सिंह, नीलू गुप्ता, त्रिभुवन नाथ मिश्रा, अवनीश मिश्रा, विशाल कपूर, अयोध्या शुक्ला, संजय शुक्ला, राजू तिवारी, निखिल मेहरोत्रा, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र से आए भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
2 hours and 38 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k