आजमगढ़: भटका हुआ मंद बुद्धि का युवक पांच दिन बाद सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से परिवार को मिला
आजमगढ़।एक भटका हुआ मंद बुद्धि युवक सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से पांच दिन बाद मिला परिवार को। 11 मार्च को तहसील निजामाबाद के पास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय के सामने एक युवक तख्त पर लेता मिला।भाकपा जिला सचिव एवं अधिवक्ता जितेंद्र हरि पाण्डेय ने उस युवा को देखकर उसे जगाया।उसके पास एक साइकिल भी थी।लगभग 27 साल के उस युवा से नाम पूछने पर कुछ नहीं बोला।उसे कॉमरेड ने जलपान कराया गया।दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उसी स्थान फिर पाण्डेय ने उसे देखा और बहुत द्रवित हुए।उसके बाद वे उपजिलाधिकारी निजामाबाद से मिलकर पूरी घटना को बताते हुए निवेदन किए कि इस युवक को कहीं सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया जाय।उपजिलाधिकारी ने मानवीय कर्तव्य दिखाते हुए अंबरपुर गांव में समाज कल्याण द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के संचालक को निर्देशित किए कि इस युवक को आश्रम में पनाह दीजिए।इसके बाद पाण्डेय ने देर शाम उस युवक को ले जाकर वहां छोड़ दिया। पाण्डेय ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर डाल दिया।शुक्रवार को सुबह 9 बजे पाण्डेय को फोन आया कि वह युवक सरायमीर थाने के गांव कोलपुर कुशहा का निवासी है।इसके बाद वृद्धाश्रम से भी फोन आया कि लड़के के पिता उसे लेने आए हैं।आप आकर औचारिकता पूरी करा दें जिससे उसे उसके पिता को सुपुर्द कर दिया जाय।पाण्डेय ने बताया जब वह वृद्धाश्रम पहुंचे तो लड़के के पिता ने अपना नाम लालचंद और बेटे का नाम संतोष बताया।उन्होंने कहा कि यह 8 मार्च से लापता था और हम बहुत ढूंढे कहीं पता नहीं लगा।उन्होंने पाण्डेय के ऐसे प्रयास की बहुत सराहना की।
आजमगढ़: आठ वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, मचा हड़कंप
आजमगढ़ ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार , *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम तोदी* के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल* मय यातायात पुलिस टीम द्वारा *यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 08 डग्गामार वाहनों को सीज किया गया। जिन्हें विधिक कार्यवाही करते हुए थाना रानी की सराय के प्रांगण में निरुद्ध किया गया। यातायात पुलिस द्वारा जनपद में डग्गामार वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
आजमगढ़: आजमगढ़ में कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने निकाला शांति मार्च , अमेरिका इजरायल गठजोड़ मुर्दाबाद के लगायें नारे
आजमगढ़‎।  अमेरिका इजरायल गठजोड़ द्वारा ईरान पर हमले के खिलाफ राज्य व्यापी आह्वान पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी ने शहीद कुंवर सिंह उद्यान से शान्ति मार्च निकाला, लोग मार्च अमेरिका इजरायल गठजोड़ मुर्दाबाद, अमेरिकी दादागिरी नहीं चलेगी,तेल के लिए जंग बंद करो,आदि नारे लगा रहे थे मार्च पुनः कुंवर सिंह उद्यान के गेट पत्र पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ‎दुनियां के तमाम देशों पर हमला कर रहा है उसकी मंसा है कि वह दुनिया के हर मुनाफा के श्रोतों पर कब्जा करें और जो देश उसकी शर्तों को नहीं मानते हैं उनपर हमला कर रहा है जो समर्पण कर रहे हैं उन्हें आ समर्पण करने के लिए मजबूर कर रहा है वेनजुएलावेनजुएला और ईरान पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करना अमेरिका की फितरत बन चुकी है जबकि असल में अमेरिका की निगाह दुनिया के आर्थिक स्रोतों पर कब्जा करने की है वक्ताओं ने कहा कि नाटो के कुछ देश इस बात को कह रहे हैं कि अमेरिका दुनिया के नियम कानून का उलंघन करके ईरान पर हमला कर रहा है यहां तक कि अमेरिका में भी डोनाल्ड ट्रम्प के इस कृत्य की निंदा हो रही है वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका इजरायल गठजोड़ ईरान पर हमला तत्काल बंदं करें। ईरान से से विनाशर्त माफी मांगे ।तेल के लिए युद्ध बंद किया जाए। मार्च एवं कार्यक्रम में भाकपा माले नेता एवं किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश नारायण, ,सी पी आई के नेता एवं किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज वेग , भाकपा माले के जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह,सी पीआई के जिला मंत्री कामरेड जितेंद्र हरि पाण्डेय कामरेड हामिद अली ‎ने सम्बोधित किया , मार्च में सी पी आई के खरपत्तू राजभर, रामाज्ञा यादव अशोक यादव,दुर्बली राम, राज नारायण चन्द्र मोहन, भाकपा माले के बृजेश नारायण, रामजीत प्रजापति, सुदर्शन राम, बसन्त राम , हरिश्चंद्र राजभर,शिवम् गिरी आदि शामिल रहे। ‎ ‎ ‎ ‎
आजमगढ़: टेट अनिवार्यता को खत्म करने को लेकर शिक्षकों ने फूका बिगुल, 4 अप्रैल को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन , सरकार के समक्ष रखेंगे अपनी बात
आजमगढ़। टेट अनिवार्यता खत्म करने को लेकर शिक्षक लामबंद है।अब वे आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है। और संघर्ष की तैयारी में जुट गये है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डाक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में कूंच करने का एलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान के बाद शिक्षक धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की कवायद तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने जनपद के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष मंत्री एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री व उनके कार्य समिति के सदस्यों शिक्षक शिक्षिकाओं से आह्वान किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐतिहासिक निर्णय ले लिया है कि 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर भारत सरकार के समक्ष अपनी बात रखेंगे । उन्होंने कहा कि वे कमर कस कर तैयार हो जाएं। कहा कि प्रदेश में जनपद का प्रतिनिधित्व प्रदेश में सबसे अधिक होना चाहिए । श्री यादव ने कहा कि शिक्षक भर्ती के समय सारी आहर्ता पूरा किया है। अब टेट की अनिवार्यता थोपा जाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर अपनी बात सरकार के समक्ष रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि टेट अनिवार्यता खत्म होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
आजमगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
आजमगढ़। अहरौला राजकीय महिला महाविद्यालय, अहिरौला में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यस्थल पर महिलाओं का सशक्तीकरण और समावेशन के नारीवादी दृष्टिकोण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. महेन्द्र प्रकाश की अध्यक्षता में हाइब्रिड माध्यम में संगोष्ठी आईक्यूएसी द्वारा आयोजित की गयी। जिसमें आधिकारिक विचार क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़ डा. रमेश कुमार सिंह ने दिया और कहा कि महिला आधे समाज की प्रतिनिधि हैं, उनके लिए अवसर की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। बतौर मुख्य आमंत्रित वक्ता बीएचयू के हिन्दी विभाग की प्रोफेसर उर्वशी गेहलोत, नगालैंड के दीमापुर राजकीय महाविद्यालय की डा. अमोंगला एन जमीर, मध्यप्रदेश के पीएमओसी माधव राजकीय महाविद्यालय, उज्जैन की डा. रीना, कालिदास राजकीय महिला पीजी कॉलेज, उज्जैन की अंजना बुंदेला रहीं। पैनल वक्ता उपाधि पीजी कॉलेज, पीलीभीत के प्रो. विपिन कुमार नीरज रहे। वक्ताओं ने महिला अधिकार, समानता, कार्यस्थल की समावेशी प्रकृति और सशक्तीकरण के समक्ष भारत व वैश्विक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी समन्वयक डा. जमालुद्दीन अहमद ने मुख्य वक्ता और विशिष्ट वक्ताओं के साथ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े विद्वानों और शोधार्थी छात्रों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर उर्वशी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले की कहानी हमें सशक्त प्रेरणा देती है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में संघर्ष करना आवश्यक होता है। उन्होंने प्रगतिशील चिंतक सीमोन दी बोवा का उद्धरण देते हुए कहा कि स्त्री पैदा नहीं होती, बनाई जाती है। विशिष्ट वक्ता अमोंगला ने नगालैंड की महिला समस्या, उनकी कार्यशैली और संस्कृति पर बात रखते हुए हुए बताया कि महिला सशक्तीकरण और समावेशन में नगालैंड का प्रथम स्थान है। डा. रीना ने सामाजिक संरचना में सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए आर्थिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी महिलाओं का योगदान लगभग चालीस प्रतिशत से कम है तथा पंचायत में महिलाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जिसके लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप की जरूरत है। डा. अंजना बुंदेला ने बताया कि कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि शिक्षा की उन्नति और निर्णय की स्वतंत्रता से समावेशी संस्कृति का विकास करना ही नारी सशक्तीकरण के पहलू हैं। संगोष्ठी के शोध पत्र प्रस्तुतीकरण सत्र में शोधार्थियों और विद्वान आचार्यों ने अपने शोध पत्रों का वाचन किया, जिसमें डा. क्रांति कुमार त्रिवेदी, डा. सुधा जायसवाल, डा. जयप्रकाश नारायण यादव, डा. अनीता जायसवाल, डा. नेहा मिश्रा, डा. प्रज्ञानन्द प्रजापति, डा. अमित कुमार गोंड ने कार्यस्थल पर नारी के समस्त वर्ग के समावेशन की संस्कृति को विकसित करने पर बल दिया। आयोजन सचिव डा. राकेश कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों के साथ एनएसएस की छात्राओं, महाविद्यालय के कर्मचारीगण और सभी प्राध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
आजमगढ़: बैकुंठ द्वार मंदिर में नौ दिवसीय संगीतमयी राम कथा 11 मार्च से , बहेंगी भक्ति रस की अविरल गंगोत्री
आजमगढ़।ब्रहास्थान स्थित बैकुंठ द्वार मंदिर परिसर में रामरस की अविरल धारा प्रवाहित होगी। मंदिर परिसर में 11 फरवरी से 19 मार्च तक नौ दिवसीय संगीतमयी राम कथा का आयोजन किया गया है। रामकथा शाम 6 बजे से रात्रि 9 से तक चलेगी। कथा वाचक दशरथ महल (अयोध्या) के महन्त श्री श्री 1008 देवेन्द्र प्रसादाचार्य जी महाराज के शिष्य शिवानंद जी महराज होंगे। शिवानंद जी महराज ने भक्तजनों से समय से उपस्थित होकर रामकथा का रसपान करने की अपील किया है।
आजमगढ़: होली की खुशी मातम में बदलीं, पोखरी में डूबने से दो छात्राओं की मौत, मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फत्तनपुर ग्रामसभा के मुस्तफाबाद में होली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया जब पोखरे में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिवांगी यादव पुत्री राजेश यादव और अंशिका यादव पुत्री सुरेश यादव होली का रंग खेलने के बाद गांव के बगल स्थित पोखरे में नहाने गई थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई और घटना के बाद परिवार और गांव में अफरा-तफरी मच गई परिजनों ने देर शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार निजामाबाद क्षेत्र के दत्तात्रेय श्मशान घाट पर कर दिया घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निजामाबाद हिरेंद्र प्रताप सिंह श्मशान घाट पहुंचे,लेकिन तब तक परिजन दाह संस्कार कर चुके थे इस दुखद घटना से पूरे गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया बताया जा रहा है कि मृतका शिवांगी यादव इंटरमीडिएट की छात्रा थी, जबकि अंशिका यादव इस समय हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी और आज गुरुवार के दिन सुबह करीब दस बजे चौकी प्रभारी फरिहा चित्रांशु मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घर और श्मशान घाट दोनों जगह पहुंची थी, लेकिन परिजनों द्वारा पहले ही दाह संस्कार कर दिया गया था पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आजमगढ़: बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली का त्यौहार
आजमगढ़। आज हर क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से रंगों का त्यौहार मनाया गया। होली का त्योहार सौहार्द और भाईचारे का त्यौहार है इस त्यौहार के दिन लोग आपसी लड़ाई झगड़े को छोड़कर अबीर गुलाल के साथ रंग के रंगों में भीग कर आपस में एक दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे जैसा व्यवहार करते हैं यह हिंदू धर्म का ऐतिहासिक त्यौहार है। सिधौना बाजार में स्थित शिवा शिव मंदिर प्रांगण में लोग सबसे पहले श्रद्धा भक्ति विश्वास के साथ भांग धतूरा चढ़ाकर भगवान शिव को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे के ऊपर रंग डालकर बड़े उत्साह से इस त्यौहार को मनाये। छोटे-छोटे बच्चे हाथ में रंगभरी पिचकारी लेकर एक दूसरे के ऊपर रंग फेंकते हुए नजर आए औरतें बूढ़ा नौजवान छोटे-छोटे बच्चे सभी उत्साहित होकर रंग में रंगे दिखे। शाम के समय सिधौना ग्राम सभा में स्थित मां सिद्धेश्वरी जी के मंदिर पर आपस में अबीर गुलाल लगाते हुए दिखे। थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पाल अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के चारों तरफ घूमते हुए नजर आए जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।
आजमगढ़:हादसे में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम
आजमगढ़ । बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव निवासी 53 वर्षीय शिक्षक श्यानारायण यादव पुत्र स्व. शोभ नारायण उच्च प्राथमिक विद्यालय लीलाई मार्टीनगंज शिक्षा क्षेत्र में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। तीन माह पूर्व नवनिर्माणधीन मकान के छत से पैर पिसल जाने से वे गिरने से घायल हो गए थे। पीजीआई लखनऊ में उनका तीन माह से इलाज चल रहा था। बुधवार भोर में लखनऊ पीजीआई डाक्टरों मृत घोषित कर दिया। लखनऊ से बुधवार को सुबह उनका शव घर आया। घर पर शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी, पुत्र सर्वेश 25, सौरभ 22, शुभम 20 समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। श्यानारायण यादव तीन भाइयों के सबसे छोटा थे। बड़ा भाई रामनारायण इंटर कालेज गौरा बादशाहपुर जौनपुर से प्रवक्ता के पद से रिटायर हैं। प्रेमनारायण फौज से रिटायर्ड हैं। भतीजा शिवप्रकाश यादव वर्तमान में भदोही जनपद के ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम पद पर तैनात हैं। शिक्षक के निधन की जानकारी होने पर लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक बेचई सरोज, कमलाकांत राजभर, भाजपा नेता विनोद राय, डाक्टर अनिल कुमार राय, हीरू राय, विनीत राय, फौजी दिनेश यादव, विनोद यादव, उमाकांत राय, महाप्रधान रविन्द्र यादव, अरविंद सरोज, लल्लन यादव, भंडारी मास्टर, रामसमुझ राय समेत अन्य लोगों ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
आजमगढ़।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहायिकाओं ने बैठक कर लखनऊ कूच करने की दी चेतावनी, जाने क्या हैं मामला
आजमगढ़।आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जनपद की इकाई में अपनी लंबित मांगों तथा वर्तमान की प्रमुख समस्याओं के समाधान  को को लेकर सिधारीं  हाइडिल स्थित शिव मन्दिर पर बैठक हुई।बैठक में 
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता पाण्डेय  एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रभावती  तथा प्रदेश संरक्षक  मकबूल आलम , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती भानूमती , गाजीपुर जिले के संरक्षक अशोक राय मौजूद रहे।
 बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता पांडेय ने कहा आंगनबाड़ी एवं सहायिका विगत कई वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य कर रही हैं ।साथ ही साथ पोषण, स्वास्थ्य ,शिक्षा ,टीकाकरण, गर्भवती ,धात्री एवं शिशुओं की देखभाल सहित केंद्र संचालक केंद्र एवं राज्य सरकार के अनेकों योजनाओं को सफल बना रहीं हैं। इसके बावजूद आंगनबाड़ी कर्मचारी को ना कोई  सुविधा है और ना ही उचित पारिश्रमिक मिल पा रहा है । जो दुर्भाग्य पूर्ण है। प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रभावती ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा अपनी जायज मांगों से संबंधित  सरकार को अनगिनत बार ज्ञापन दिया जा चुका है। किंतु सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं की गई ।इसलिए आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं में  निराशा बढ़ती जा रही है। जिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन यादव ने मुख्यमंत्री मांग किया हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए ताकि हम सब भी सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें ।हमारे परिवार का भी कायदे से भरण पोषण हो सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक अशोक पाण्डेय  ने कहा कि  बहनो को उचित संसाधन मुहैया कराया जाए साथ ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए ताकि सरकार के सभी योजनाओं को सफल बनाया जा सके । मिर्जापुर की ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करके ई के वाई सी तथा f R S की योजनाओं को सफल बनाने का पुरजोर प्रयास किया गया किंतू घटिया मोबाइल एवं कमजोर नेटवर्क के कारण THR भरने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।  संबोधन श्रीमती पूनम राय ने कहा बहुत सारी आंगनबाड़ी बहनों को 20 से 40 वर्ष हो गए विभाग के कार्य करते हुए ऐसे में ना तो प्रमोशन मिला न पेंशन है ना ग्रेच्युटी है ना ही उचित मानदेय है ना कोई भविष्य निधि है ना ही सामाजिक सुरक्षा है संबोधन के दौरान अनीता वर्मा ने कहा कमर तोड़ महंगाई में इतने अल्प मानदेय में वर्तमान नहीं कट रहा है भविष्य की तो सोच भी नहीं सकते .
 बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि यदि समय रहते हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं हमें सरकारी कर्मचारी अथवा उचित मानदेय बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई तो हम सब बिवस होकर 8 मार्च को लखनऊ कूच करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी 
बैठक में अनीता वर्मा. लक्ष्मी सिंह. सुमन यादव .अनीता देवी. सुमन पांडे .मंजू .सिंगारी. लालसा. कौशल्या .सुनीता. गीत. माधुरी .रेनू .प्रमिला. पूनम राय .अर्चना राय. इंदुमती .सीमा .उर्मिला. सरोज. चंद्रकला. अर्चना. बिंदु भारती .जनक नंदिनी. पूनम यादव .कंचन यादव. सुनीता सिंह. पुष्पा यादव. शिव कुमारी .सरोज यादव. सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका मौजूद रहीं।