नगर निगम के सदन में महापौर और नगर आयुक्त ने पुनरीक्षित बजट पेश किया
सभासदो ने अपने क्षेत्रो की समस्याओं को गिनाया

वार्डो में अभी तक हुए कार्यो पर हुई चर्चा


संजय द्विवेदी प्रयागराज।नगर निगम में आज महापौर ने बजट पेश किया जिसमें शहर के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रो के योजनाओं का लाभ होगा नगर आयुक्त सीलम साई तेजा नगर निगम के अपने अपने सभी विभागों के अधिकारीगण के साथ उपस्थित रहे।सदन में महापौर गणेश केशरवानी और सभी वार्ड के सभासद एवं सभी जोन के अधिकारीगण भी बजट में शामिल हुए इस दौरान नगर निगम के अपने क्षेत्र से आए पार्षदगणों ने अपनी-अपनी बात रखी जिसमें शिकायतो में पेयजल तथा सड़क-नाली निर्माण तथा अतिक्रमण नालो और नालियो की साफ-सफाई  जाम नालियों की समस्या मरम्मत या निर्माण कार्य करने को चबूतरे पेयजल शौचालय/यूरिनल जल की समस्याओ हाउस टैक्स तथा नगर की सड़कों पर सफाई की व्यवस्था किये जाने की चर्चा हुई इसी क्रम में साफ-सफाई मार्ग प्रकाश मलवा अतिक्रमण जैसी समस्या को तत्काल निस्तारण का आदेश को दिया सदन में अपर नगर आयुक्त  दीपेन्द्र यादव अरविन्द कुमार रॉय राजीव कुमार शुक्ला दिनेश चन्द्र सचान मुख्य अभियंता (सिविल)संजय कटियार मुख्य अभियंता (वि./या.)डाo महेश कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी गौरव कुमार  महाप्रबंधक जलकल संजय मंमगई मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डांo विजय अमृत राज पशु चिकित्सा कल्याण विभाग रामपूजन सहायक नगर आयुक्त  अशोक कुमार जोनल अधिकारी जोन 1,  जोनल अधिकारी जोन 2, नवनीत शंखवार जोन 3, विकास जैन जोन 4,अखिलेश त्रिपाठी जोन 5, श्याम कुमार जोन 6,सौरभ यादव जोन 7. सुदर्शन चन्द्र जोन 8 अनिल कुमार मौर्या अधिशासी अभियन्ता एवं सभी जोनल अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बौद्धिक संपदा के लिए  छात्रों में जागरुकता उत्पन्न करें विश्वविद्यालय-न्यायमूर्ति सुधीर नारायण
मुफ्त विश्वविद्यालय में आईपीआर पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज में बुधवार को आयोजित बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कहा कि बौद्धिक संपदा को वैश्विक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए बड़े कानूनी बदलाव की आवश्यकता है क्योंकि भारत में बौद्धिक संपदा के सम्बन्ध में जो भी नियम लागू हैं वह वैश्विक स्तर पर मान्य नही है।न्यायमूर्ति नारायण ने बौद्धिक संपदा अधिकार को विधिक परिपेक्ष्य में समझाते हुए बताया कि आईपीआर को लेकर भारत में अभी किसी अधिनियम का निर्माण नहीं किया गया।जिस प्रकार कॉपीराइट एक्ट की व्यवस्था है वैसी कोई व्यवस्था आईपीआर को लेकर नही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को बौद्धिक संपदा अधिकार के सम्बन्ध में बड़े कदम उठाने चाहिए जिससे कि छात्रों के बीच जागरूकता उत्पन्न की जा सके।मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की विधि विद्या शाखा की प्रो.मानसी शर्मा ने कहा कि बौद्धिक संपदा के सम्बन्ध में व्यापक पैमाने पर जागरूकता की आवश्यकता है।मनुष्यो द्वारा प्रतिपादित कोई भी मौलिक रचना सृजन उसकी बौद्धिक सम्पदा के अन्तर्गत आती है।इस संपदा को विधिक संरक्षण के द्वारा ही सुरक्षित करना आईपीआर का मुख्य उद्देश्य है।प्रो.शर्मा ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी अपनी बौद्धिक सम्पदा को संरक्षित करे और उसे अगली पीढ़ी को हस्तांतरित करे।हमें अपने परंपरागत एवं अर्जित ज्ञान रचना निर्माण आदि को डिजिटल माध्यम में सुरक्षित करना चाहिए।अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि बौद्धिक सम्पदा कभी अर्थपरक नहीं थी वरन् वह भारत में जनकल्याण के लिए हमेशा प्रयोग में लाई जाती रही।हमारे ऋषि मुनियों के पास बौद्धिक संपदा थी ज्ञान था लेकिन उसका सम्बंध व्यवसाय से नहीं था। पश्चिमी सभ्यता में व्यवसाय महत्वपूर्ण हुआ। वह विद्या से जुड़ा बौद्धिकता से जुड़ा और उसका विस्तार हो गया।प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि नवीन तकनीक और उनके उपभोग एवं प्रयोग के सम्बन्ध में आईपीआर को और सशक्त एवं व्यापक बनाया जाए। इसके साथ ही कृतिम बुद्धिमत्ता के दौर में बौद्धिक संपदा को सुरक्षित करने के लिए निहित कानून एवं नियमों का पालन करते हुए हमें उनको संदर्भित अवश्य करना चाहिए।उद्घाटन सत्र में अतिथियों का वाचिक स्वागत प्रो.सत्यपाल तिवारी तथा विषय प्रवर्तन प्रो.जे पी यादव ने किया। कार्यशाला का संचालन डॉ गौरव संकल्प एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सतीश चन्द्र जैसल ने किया। कार्यशाला के अन्तय तकनीकी सत्रों में प्रतिभागियो ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हैं किडनी के सबसे बड़े दुश्मन— डॉ. सौम्या गुप्ता

संजय द्विवेदी प्रयागराज।विश्व गुर्दा दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर नेफ्रोलॉजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सौम्या गुप्ता ने कहा कि उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर)और डायबिटीज किडनी के सबसे बड़े दुश्मन है।यदि इन बीमारियों को समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो धीरे-धीरे किडनी की कार्यक्षमता कम होने लगती है और कई मामलों में मरीज को डायलिसिस की आवश्यकता तक पड़ सकती है।डॉ.गुप्ता ने बताया कि किडनी शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है जो रक्त को शुद्ध करने शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने तथा शरीर में तरल और खनिजों के संतुलन को बनाए रखने का कार्य करती है।उन्होंने कहा कि स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में बड़ी संख्या में किडनी से संबंधित रोगियों का उपचार किया जाता है तथा जरूरतमन्द मरीजो को डायलिसिस सहित आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

*किडनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य*

सामान्य व्यक्ति की दोनो किडनियों का कुल वजन लगभग 250–300 ग्राम होता है।किडनी प्रतिदिन लगभग 180 लीटर रक्त को फिल्टर करती है।भारत में अनुमानतःहर 10 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी स्तर पर क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD)से प्रभावित है।लगभग 60 प्रतिशत किडनी रोगों का कारण डायबिटीज और उच्च रक्तचाप होता है।शुरुआती अवस्था में किडनी रोग के लक्षण स्पष्ट नहीं होते इसलिए नियमित जांच बेहद जरूरी है।

*किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सलाह*

ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच कराएं
नमक और जंक फूड का सेवन कम करें पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाइयो का अधिक उपयोग न करे
नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाएं डॉ. सौम्या गुप्ता ने आम जनता से अपील की कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
पन्द्रह मार्च को महराज भवन कंजासा में लगेगा जमावड़ा, होली मिलन समारोह की तैयारी तेज
पत्रकार संघ के आयोजन में बाहर से बुलाए गए कलाकार, समाजसेवी मुकेश द्विवेदी संभाल रहे व्यवस्था

संजय द्विवेदी प्रयागराज।घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजासा स्थित महाराज भवन में पन्द्रह मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पत्रकार संघ के तत्वावधान में सायं चार बजे से शुरू होगा जिसमें क्षेत्र के पत्रकारो गणमान्य लोगो तथा ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया है।आयोजकों के अनुसार इस बार समारोह को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक मित्र बंधु, प्रसिद्ध गायिका मंजिता त्रिवेदी सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही राधा-कृष्ण नृत्य कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।समारोह की तैयारियों में समाजसेवी मुकेश द्विवेदी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं ग्रामीण कई दिनों से जुटे हुए हैं।आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है जिससे कंजासा में होली मिलन समारोह इस बार विशेष रूप से भव्य रूप में दिखाई देगा।
फार्म-6 भरवाए -मतदाता बनाए,श्मशान स्थल पर जन जागरूकता करते सरदार पतविंदर सिंह।

पवित्र आत्मा की शांति के लिए फार्म-6भरवाए
-मतदाता बनाए सूची में रिश्तेदार,नातेदार,आस-
पड़ोस सब का फार्म-6भरवा कर पवित्र आत्मा की शांति में महत्वपूर्ण योगदान दे।


   विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ  पिछले कई दिनों से दारागंज/ रसूलाबाद/अरैल श्मशान स्थल पर विशेष प्रगाढ़
पुनरीक्षण(एसआईआर) जागरूकता अभियान चलाते हुए श्मशान स्थल घाट में उपस्थित अपनों का अंतिम संस्कार करने आए हुए लोगों के मध्य युवाओं की चरण धूल के रूप में "जूते" दोनों हाथ में सोजोकर घाट में भ्रमण करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि मृतक आत्मा की शांति के लिए फार्म-6 भरवाए-मतदाता बनाए। लोकतंत्र को मजबूत करें का संदेश देते रहेl
हाथों में जूते (चरण-पादुका) लेकर चलते हुए सरदार पतविंदर सिंह के हाथों में जूते देखकर कई लोग सामाजिक कार्यकर्ता को पागल समझ रहे थे लेकिन हाथों में पोस्टर देख और उसमें सूक्ति वाक्य पढ़कर लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि यह पागल नहीं है लोगों को अपनी ओर आकर्षित करके आम जनमानस को फार्म-6भरवाए
-मतदाता बनाए के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैंl

पिछले कई दिनों से विभिन्न श्मशान स्थल में उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि मृतक हुए अपनें-अपनों का अंतिम संस्कार करने आए लोगों के मध्य फार्म-6भरवाए-मतदाता बनाए मतदान के प्रति जागृत करने की  मुहिम चला रहे हैंl

सरदार पतविंदर सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़
पुनरीक्षण(एसआईआर)का कार्य चल रहा है उन्होंने (मृतक) ने भी लोकतंत्र की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा होगा किन्तु इसी दौरान अंतिम सांस ली है इनकी भी इच्छा रही रही होगी कि लोकतंत्र का पर्व जब आएगा तो मै भी मतदान करूगा किंतु भगवान की इच्छा के आगे किसी की इच्छा नहीं चलती है पवित्र आत्मा की शांति के लिए आप यज्ञ-हवन,पूजा- पाठ,भंडारा करेगे तो आप लोगों का कर्तव्य बनता है कि एक पुनीत कार्य और करें इस समय फार्म-6भरवाए-मतदाता बनाए सूची में रिश्तेदार,नातेदार, आस-पड़ोस सब का फार्म-6भरवा कर पवित्र आत्मा की शांति में महत्वपूर्ण योगदान दे।राजेश थापा,हरमनजी सिंह,दलजीत कौर, श्मशान स्थल घाट में जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रयागराज के ऐतिहासिक आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर मिलेगा संग्रहालय का टिकट, पर्यटकों की सुविधा मिलेगी

  विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज ।ऐतिहासिक अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में इलाहाबाद संग्रहालय के प्रचार-प्रसार के लिए एक नई व्यवस्था शीघ्र ही लागू होगी। संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर ही अब तक टिकट काउंटर है। अब आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर संग्रहालय का टिकट लोगों और पर्यटकों को मिल सकेगा। इसकी जानकारी आम जन तक हो, इसके प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स आदि लगाए जाएंगे।

मंडलायुक्त ने संग्रहालय का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में  हुई बैठक में संग्रहालय का टिकट आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त  संग्रहालय पहुंचीं थीं। बैठक करके कई योजनाओं पर उन्होंने चर्चा किया।

संग्रहालय के प्रचार-प्रसार पर जोर
कहा गया कि संग्रहालय का प्रचार-प्रसार बढ़ाना है। इसके लिए आजाद पार्क के सभी द्वार पर टिकट बिक्री और संग्रहालय के नाम का अलग से काउंटर बनाए जाने पर विचार-विमर्श हुआ। मंडलायुक्त ने इसे सहमति दे दी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जो लोग शहर के रहने वाले नहीं हैं और आजाद पार्क में जाते हैं उन्हें संग्रहालय के बारे में पता ही नहीं होता।

इंटर तक के विद्यार्थियों काे निश्शुल्क प्रवेश
बताया गया है कि काफी लोगों को इसका पता नहीं है कि संग्रहालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश निश्शुल्क है। वहीं महाविद्यालय से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 20 रुपये और वयस्कों के लिए टिकट 50 रुपये निर्धारित है।

ये भी लिए गए निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 मार्च से बच्चों के लिए कैरीकेचर (कार्टून ) निर्माण कार्यशाला और पुरातात्विक सर्वेक्षण, उत्खनन व वीथिका भ्रमण के माध्यम से इतिहास निर्माण की कार्यशाला होगी। संग्रहालय के विस्तृत प्रचार-प्रसार व आस-पास सांस्कृतिक वातावरण के लिए वाल पेंटिंग की जाएी। संग्रहों की प्रतिकृति भी लगाई जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त साईं तेजा और उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद भी उपस्थित रहे।
प्रयागराज में घर के बाहर से संदिग्ध हाल में बालिका लापता, पुलिस कर रही तलाश पर 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं


   विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज । यमुनापार के बारा थाना क्षेत्र के गन्ने पहाड़ से सोमवार सुबह संदिग्ध दशा में दो वर्षीय बालिका गायब हो गई। घरवालों ने हर संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की। जब पता नहीं चला तो मंगलवार को पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की दो टीमें बालिका की तलाश कर रही हैं। तालाब में भी गोताखोरों को लगाकर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी होने पर एसीपी और इंस्पेक्टर शंकरगढ़ भी जांच-पड़ताल को पहुंचे।

घरवालों ने काफी ढूंढा पर मिली नहीं
गन्ने पहाड़ पर रहने वाले रवि लाल मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दो वर्ष की पुत्री सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह अचानक गायब हो गई। कुछ देर बाद जब परिवार वालों को वह नहीं दिखी तो इधर-उधर ढूंढने लगे। आसपास रहने वालों के यहां उसे तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

घरवालों ने किसी पर नहीं जताया शक
मंगलवार दोपहर बारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस की दो टीमें बालिका की तलाश में लग गई हैं। बारा थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। बालिका को तलाशा जा रहा है। घरवालों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दृष्टिगत जीआरपी उ0प्र0 में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियो का सम्मान समारोह।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।प्रकाश डी0 पुलिस महानिदेशक रेलवे द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दृष्टिगत जीआरपी में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों व महिला अनुसेवको का सम्मान समारोह जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में आयोजित किया गया।इस अवसर पर जीआरपी में ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली चयनित महिला पुलिसकर्मियों 1. म0हे0का0 निर्दोष कुमारी जीआरपी थाना सीतापुर 2. म0हे0का0 रीता सिंह जीआरपी थाना उन्नाव 3. म0हे0का0 रजनी कुमारी जीआरपी थाना बड़ौत 4. म0हे0का0 गोदावरी ओझा जीआरपी थाना गोरखपुर 5. म0हे0का0 कविता राय जीआरपी थाना देवरिया 6. म0हे0का0 दिप्ती जीआरपी थाना टुण्डला 7. म0हे0का0 राजरानी जीआरपी थाना मथुरा 8.म0हे0का0 प्रयिंका देवी जीआरपी थाना प्रयागराज 9.म0का0 सुमन यादव जीआरपी थाना प्रयागराज 10. म0का0 अनुराधा देवी जी आर पी थाना कर्वी 11. म0का0 प्रकांक्षा जीआरपी थाना झांसी एव महिला अनुसेवक 1.सीता रानी यादव 2.बबिता जीआरपी मुख्यालय लखनऊ को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित कार्यों की सराहना की गई।महिला पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सहायता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी दक्षता संवेदनशीलता एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।महिला सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन-शक्ति” के अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिला यात्रियो को जागरुक करने में महिला पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहता है।द्वारा पुलिसकर्मियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर रोहित मिश्रा पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ व अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक (स्टाफ_ ऑफिसर) भी उपस्थित रहे।

मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न उद्यमियो की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं उद्यमियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक में क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर चर्चा की गई।मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्याओ का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए जिससे उद्योगों के संचालन में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा न आए। बैठक में रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है इसलिए संबंधित विभाग इनके क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं।निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समयसीमा के बाद लंबित सभी मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि निवेश प्रक्रिया को सरल पारदर्शी और समयबद्ध बनाना औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक है तथा निवेशको का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणो की स्थिति की जानकारी दी गई।मंडल में कुल 16,663 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से 15,027 का निस्तारण किया जा चुका है। जनपदवार आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज में 8,837, फतेहपुर में 3,868, प्रतापगढ़ में 2,305 तथा कौशांबी में 1,653 प्रकरण दर्ज किए गए।बैठक के दौरान मंडलायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार सृजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 4 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों (सुनील यादव, एच.आर प्रमुख-जय भारत एसोसिएट सुशील कुमार पाण्डेय एच.आर प्रमुख-हबीली सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड उमेश चन्द्र द्विवेदी असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-सोनाटा फ़ाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड सूबेदार मेजर राम लखन पाल पार्टनर-गरुड़ा सेक्युर्टी सर्विसेस इलाहाबाद) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।उन्होंने इन इकाइयों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास क्षेत्र में रोजगार सृजन और औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में सहायक हैं।उद्यमियों ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए जिस पर मंडलायुक्त ने उनसे कहा कि वे अपने सुझावों को लिखित प्रस्ताव के रूप में उपलब्ध कराएं ताकि उसे शासन को भेजकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।औद्योगिक क्षेत्र नैनी में उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर भी चर्चा की गई।इस दौरान आर.एम. यूपीएसआईडीए को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में विद्युत पोल शिफ्टिंग से संबंधित कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि औद्योगिक इकाइयो की गतिविधियां प्रभावित न हो।बैठक में समस्त एलडीएम संबंधित विभागो के अधिकारी तथा उद्यमी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय कुमार चौरसिया द्वारा किया गया।

समाजवादियों ने कोरांव विधानसभा का दौरा कर फूका चुनावी बिगुल।

पीडीए की ताकत ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से बनेगी सपा सरकार-विनय सोनकर

संजय द्विवेदी प्रयागराज। यमुनानगर अन्तर्गत विधान सभा कोरांव क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकताओ व पदाधिकारियो ने क्षेत्र में निकल कर पीडीए पंचायत के माध्यम से वर्तमान सरकार की नाकामी गिनाते हूऐ पूर्ववर्ती सरकार अखिलेश यादव की उपलब्धियो को समाजवादी पार्टी के नेताओ ने जनता के बीच पहुंचकर बताया।वही पीडीए पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने मूल ऐजंडा से भूल कर किसान नौजवान मजदूर विरोधी नितियों पर चलने का कार्य कर रही है यही नही ब्राह्मण समाज के बटूक बच्चों को भी चोटी पकड़ कर मारने का काम किया है पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो सभी जाती धर्म मजहब का सम्मान होगा समाजवादी सरकार मे संस्कृति विद्यालय को ऐड कर अध्यापक को बेतन बढाने का काम किया जाएगा वही सभी वर्गो के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अन्य ओजनाओ से लाभ पहूचाने का काम करुंगा। भारी संख्या में ब्राह्मण समाज सामाजवादी पार्टी में तेजी से जूड रहे है इस अवसर पर जिला सचिव विनय सोनकर ने कहा कि पीडीए कि ताकत ब्राह्मण समाज का अनुभव और आशीर्वाद से आगामी 2027 मे सपा की सरकार बनेगी सोनकर मौजूदा सरकार पर साधा निशाना इस दौरान मजदूर सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव ने पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जाती नही पीड़ित देखकर मदद होती है सरकार बनने पर सभी पीड़ितो के चेहरे पर मूस्कान होगी। पीडीए पंचायत में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सपा नेता सिध्यनाथ सर्मा लालता यादव कल्टर यादव कल्लू आदिवासी शूर्यनाथ मिश्रा गेदा देवी यादव फूल कली हिन्छलाल कोल राधे बेनबंस बृजलाल प्रजापति राजिव वर्मा दिना वर्मा लवकुश प्रजापति विजय प्रजापति प्रेमशंकर दूबे पिन्टू सिंह देवा मूखिया शूक्ला निरज शूक्ला रामललन मौर्या अरुण कूमार मौर्या एडवोकेट के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।