समाजवादियों ने कोरांव विधानसभा का दौरा कर फूका चुनावी बिगुल।

पीडीए की ताकत ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से बनेगी सपा सरकार-विनय सोनकर

संजय द्विवेदी प्रयागराज। यमुनानगर अन्तर्गत विधान सभा कोरांव क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकताओ व पदाधिकारियो ने क्षेत्र में निकल कर पीडीए पंचायत के माध्यम से वर्तमान सरकार की नाकामी गिनाते हूऐ पूर्ववर्ती सरकार अखिलेश यादव की उपलब्धियो को समाजवादी पार्टी के नेताओ ने जनता के बीच पहुंचकर बताया।वही पीडीए पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने मूल ऐजंडा से भूल कर किसान नौजवान मजदूर विरोधी नितियों पर चलने का कार्य कर रही है यही नही ब्राह्मण समाज के बटूक बच्चों को भी चोटी पकड़ कर मारने का काम किया है पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो सभी जाती धर्म मजहब का सम्मान होगा समाजवादी सरकार मे संस्कृति विद्यालय को ऐड कर अध्यापक को बेतन बढाने का काम किया जाएगा वही सभी वर्गो के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अन्य ओजनाओ से लाभ पहूचाने का काम करुंगा। भारी संख्या में ब्राह्मण समाज सामाजवादी पार्टी में तेजी से जूड रहे है इस अवसर पर जिला सचिव विनय सोनकर ने कहा कि पीडीए कि ताकत ब्राह्मण समाज का अनुभव और आशीर्वाद से आगामी 2027 मे सपा की सरकार बनेगी सोनकर मौजूदा सरकार पर साधा निशाना इस दौरान मजदूर सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव ने पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जाती नही पीड़ित देखकर मदद होती है सरकार बनने पर सभी पीड़ितो के चेहरे पर मूस्कान होगी। पीडीए पंचायत में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सपा नेता सिध्यनाथ सर्मा लालता यादव कल्टर यादव कल्लू आदिवासी शूर्यनाथ मिश्रा गेदा देवी यादव फूल कली हिन्छलाल कोल राधे बेनबंस बृजलाल प्रजापति राजिव वर्मा दिना वर्मा लवकुश प्रजापति विजय प्रजापति प्रेमशंकर दूबे पिन्टू सिंह देवा मूखिया शूक्ला निरज शूक्ला रामललन मौर्या अरुण कूमार मौर्या एडवोकेट के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रसेवा और नारी शक्ति का गौरवपूर्ण संगम:कर्नल ऋतु एस. रावत सम्मानित

रोटरी क्लब इलाहाबाद नॉर्थ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का प्रेरक आयोजन

संजय द्विवेदी प्रयागराज।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर रोटरी क्लब इलाहाबाद नॉर्थ द्वारा एक भव्य प्रेरणादायक एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।क्लब के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इस अवसर पर क्लब की संपूर्ण संचालन व्यवस्था महिलाओ—“रोटरी एंजेल्स”—को सौंपते हुए नारी नेतृत्व और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2026–27)पूनम गुलाटी रहीं, जबकि पूरे कार्यक्रम का सुसंगठित एवं प्रभावी संचालन श्वेता अग्रवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर समाज शिक्षा चिकित्सा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई विशिष्ट एवं प्रेरणास्पद महिलाओ को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।भारतीय सेना की अनुशासन साहस और समर्पण की गौरवशाली परम्परा का प्रतिनिधित्व करते हुए 15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत को राष्ट्रसेवा नेतृत्व क्षमता एवं महिला सशक्तिकरण के प्रेरक उदाहरण के रूप में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त बैरियर (नर्सिंग ऑफिसर मिलिट्री हॉस्पिटल)

डॉ.रीना सचान (माइक्रोबायोलॉजिस्ट मेडिकल कॉलेज प्रयागराज)ऊर्जा रहेजा (इकोनॉमिक्स में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक धारक),डॉ. कविता अग्रवाल (प्रोफेसर क्राइस्ट चर्च कॉलेज) तथा डॉ.ऋतु जैन(निदेशक मेहक हॉस्पिटल)को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित अतिथियो ने अपने जीवन के संघर्ष अनुशासन परिश्रम और उपलब्धियो की प्रेरणादायक गाथाएँ साझा की जिसने उपस्थित सभी सदस्यो के मन में नव ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

इस अवसर पर क्लब द्वारा सभी अतिथियो को अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।मुख्य अतिथि पूनम गुलाटी ने अपने संबोधन में कहा कि जब महिलाएँ नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में आती है तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की गति कई गुना बढ़ जाती है।उन्होंने इस गरिमामय आयोजन के लिए रोटरी क्लब इलाहाबाद नॉर्थ की सराहना की।अपने उद्बोधन में कर्नल ऋतु एस.रावत ने भारतीय सेना के अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को रेखांकित करते हुए कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भी एक सशक्त धुरी है।उन्होंने कहा कि एक बेटी बहन पत्नी और माँ के रूप में महिलाएँ समाज की संरचना को सुदृढ़ बनाती हैं और अपने साहस परिश्रम तथा समर्पण से हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का परचम लहरा रही हैं।उन्होंने अपने जीवन के संघर्षो और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओ विशेषकर बेटियों को यह संदेश दिया कि अनुशासन परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सफलता का सबसे सशक्त मार्ग है।कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा तथा यह आयोजन नारी शक्ति राष्ट्रसेवा और सामाजिक समर्पण के अद्वितीय संगम का सजीव उदाहरण बन गया।

रामदल 2025 की सफलता पर सम्मान समारोह

न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह एवं पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने टीम को किया सम्मानित

संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध और भव्य“रामदल मेला 2025” के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में आज सिविल लाइंस व्यापार मंडल द्वारा होटल प्रयाग इन में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर रामदल के पदाधिकारियों एवं सदस्यो को उनके उत्कृष्ट समर्पण सेवा भावना और सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह एवं पूर्व सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी उपस्थित रही।अतिथियो ने रामदल की पूरी टीम के समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।इस अवसर पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा एवं महामंत्री शिव शंकर ने रामदल की टीम का अभिनंदन किया।रामदल के अध्यक्ष आशीष अरोड़ा और महामंत्री रितेश सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा“रामदल मेला 2025 की सफलता हमारी पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इसमें कोषाध्यक्ष संदीप कात्याल, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष यादव अजय शर्मा अनिल सुनेजा राज कमल जायसवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य संजीव कपूर मनीष साहू अंकित केसरवानी हरप्रीत सिंह और रवित सचदेवा सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस सम्मान से हमारा मनोबल और बढ़ा है तथा हम संकल्प लेते हैं कि रामदल 2026 का आयोजन और भी भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा।कार्यक्रम में व्यापार मंडल की पूरी कार्यकारिणी के साथ शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित रहे।समारोह का समापन प्रभु श्री राम की आरती एवं आगामी वर्ष के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ हुआ।

अग्रवाल युवा मण्डल प्रयागराज द्वारा आधारशिला वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन

संजय द्विवेदी प्रयागराज।अग्रवाल युवा मंडल प्रयागराज द्वारा दिनांक 08 मार्च 2026 को नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य“होली के रंग वृद्धो के संग खुशियों की उमंग”के संदेश के साथ वृद्धजनो के बीच खुशी स्नेह और अपनत्व का वातावरण बनाना था।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण अग्रवाल रहे।उन्होंने वृद्धजनों के साथ होली की खुशियाँ साझा करते हुए समाज के सभी वर्गो से समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से वृद्धजनों के साथ जुड़ने और उनकी सेवा करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संयोजन अग्रवाल युवा मंडल के सह मंत्री अंकित अग्रवाल द्वारा किया गया जिसमें मंडल के सभी सदस्यो का सक्रिय सहयोग रहा।इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल विशाल अग्रवाल मंत्री सौरभ अग्रवाल सह मंत्री अंकित अग्रवाल एवं आयुष अग्रवाल गौरव अग्रवाल मनीष अग्रवाल मोहित अग्रवाल राहुल अग्रवाल सचिन अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष तुषार गुप्ता उपस्थित रहे।साथ ही अग्रवाल युवा महिला मंडल की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.विनिता अग्रवाल महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता तथा उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।इसके अतिरिक्त अग्रसेन अग्रवाल समाज प्रयागराज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल महामंत्री अभिषेक मित्तल उपाध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल (बिल्लू भैया) संस्था के संरक्षक सदस्य डॉ.बी.बी. अग्रवाल अजय अग्रवाल प्रमय मित्तल आशीष अग्रवाल अजीत बंसल तथा कार्यालय प्रमुख अंकित अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नही बल्कि प्रेम अपनत्व और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समाज के वरिष्ठजनो के साथ इस पर्व को मनाकर हमें उनके अनुभवो से सीखने और उन्हें सम्मान देने का अवसर मिलता है।मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में खुशियाँ लाना और समाज में सेवा तथा संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अग्रवाल युवा मंडल ऐसे सामाजिक कार्यक्रमो का आयोजन करता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ होली के रंगों, गीत-संगीत और आत्मीय संवाद के माध्यम से स्नेहपूर्ण समय बिताया गया तथा उनके लिए स्वरुचि भोज की भी व्यवस्था की गई। सभी वृद्धजनो ने इस पहल की सराहना करते हुए अग्रवाल युवा मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।अंत में आयोजकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं संस्थाओ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की मौजूदगी में गूंजा विजय दिवस सेनानी वंशजो को नमन कवियो ने बांधा समां।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम आर्य की स्मृति में ऐतिहासिक आयोजन सौ से अधिक वंशज सम्मानित कवि सम्मेलन बना आकर्षण।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत विधान सभा बारा क्षेत्र में विजय दिवस के पावन अवसर पर गौहनिया स्थित एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल परिसर देशभक्ति, सम्मान और उत्साह के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शेष राजाराम आर्य की पावन स्मृति को समर्पित भव्य होली मिलन समारोह कवि सम्मेलन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि साहित्यकार समाजसेवी और बुद्धिजीवी एक ही मंच पर एकत्रित हुए जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो उठा। समारोह में मुख्य रूप से बारा विधायक डॉ.वाचस्पति तथा कौशाम्बी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु वाचस्पति की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियो ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनो को सम्मानित कर उनके त्याग बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज विचार समिति के संयोजक सूर्य प्रकाश समदरिया के नेतृत्व में किया गया जिसमें सेनानी वंशजों का सम्मान पूरे सम्मान और गौरव के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर सौ से अधिक स्वतंत्रता सेनानी के वंशजों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मान के दौरान मंच से बार- बार देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और उपस्थित लोगों ने खड़े होकर सेनानियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।समारोह का विशेष आकर्षण कवि सम्मेलन रहा जिसमें देश और समाज की भावनाओं को शब्द देने वाले चर्चित कवियो ने अपनी ओजपूर्ण हास्य और देशभक्ति से भरी रचनाओ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कवि अशोक सिंह बेशरम, लालजी सिंह देहाती संतोष शुक्ल समर्थ धनंजय शाश्वत नीलम तिवारी मोहिनी श्रीवास्तव सत्यभामा मिश्रा सुरेश केसरवानी ओम शांति प्रमोद बाबू झा मुराद अहमद मुराद निखिलेश मालवीय और ठाकुर इलाहाबादी सहित कई कवियों ने मंच से ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लगभग एक दर्जन से अधिक कवियों ने हास्य और व्यंग्य से भरी कविताओं से लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया, वहीं ओजपूर्ण रचनाओ ने युवाओं में देशभक्ति का जोश भर दिया।कार्यक्रम के अंत तक श्रोताओं की भीड़ मंच के सामने डटी रही और हर प्रस्तुति पर उत्साह के साथ तालियां बजती रही।पूरे आयोजन के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ मानो विजय दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि बलिदान सम्मान और राष्ट्रगौरव की जीवंत कहानी बनकर लोगों के सामने उतर आया हो।कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ वाचस्पति ने आए हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया।

पुस्तक पढ़ने से विकसित होता है मस्तिष्क-प्रो.सत्यकाम

मुक्त विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

संजय द्विवेदी प्रयागराज।उ.प्र. राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के केन्द्रीय पुस्तकालय में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ मंगलवार को किया गया।पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में पुस्तक पढ़ने की आदत जरूर डालनी चाहिए।जिससे मानस पटल विकसित होता है तथा व्यक्तित्व में गम्भीरता आती है। डिजिटल युग में लोगों में पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम हो रही है जो कि चिंता जनक है।लोगों में पुस्तक पढ़ने की रुचि जगाने के लिए जगह-जगह पुस्तक मेले लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कई महान साहित्यकारों की पुस्तको का वर्णन करते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में इन ग्रन्थों का अध्ययन कर युवा पीढ़ी ज्ञानार्जन कर सकती है।पुस्तक प्रदर्शनी में आये हुए अतिथियों का स्वागत उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ आर0 जे0 मौर्य ने पुष्प-गुच्छ से किया। इस अवसर पर कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, वित्त अधिकारी पूनम मिश्रा एवं विभिन्न विद्याशाखाओं के निदेशक प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।इस एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में विश्वविद्वालय के अधिकारियो शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओ का आवागमन लगा रहा।पुस्तक प्रदर्शनी में देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशको/आपूर्तिकर्ताओं ने अपनी स्टाल लगाई।विश्वविद्यालय के पुस्तक प्रेमियो विद्यार्थियो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें सभी प्रकार की पुस्तकें प्रकाशकों आपूर्तिकर्ताओं द्वारा मेले में प्रदर्शित की गई।पुस्तक प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय पुस्तकालय के लिए निदेशको प्राध्यापको परामर्शदाताओ विषय विशेषज्ञों द्वारा पुस्तकों का चयन किया गया।जिनका क्रय पुस्तकालय में किया जायेगा।शिक्षको एवं छात्रो के अकादमिक दृष्टिकोण से यह पुुस्तक मेला अत्यन्त ही लाभप्रद साबित हुआ जिसमें विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तके एक स्थान पर उपलब्ध हो सकी। इस एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन सायं 05ः00 बजे हुआ।

यूजीसी काला कानून के विरोध में स्वर्ण समाज प्रयागराज से भारतीय किसान यूनियन भानू की टीम दिल्ली पहुंची
विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ।जनपद प्रयागराज से भारतीय किसान यूनियन भानू की टीम यूजीसी काला कानून के विरोध में दिल्ली पहुंची। इस टीम में राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर बीके सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश सिंह , प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृष्णराज सिंह , जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह और हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

यह जानकारी देते हुए संगठन के नेताओं ने बताया कि यूजीसी काला कानून के विरोध में यह टीम दिल्ली में प्रदर्शन करेगी और सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग करेगी। उन्होंने बताया कि यह कानून छात्रों और शिक्षकों के हित में नहीं है और इसे वापस लेना आवश्यक है।

संगठन के नेताओं ने बताया कि वे दिल्ली में विभिन्न मंत्रालयों और अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

इस बीच, संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और यूजीसी काला कानून को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे इस कानून को वापस लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

स्वर्ण समाज का आरोप यूजीसी काला कानून से छात्रों का भविष्य होगा बर्बाद

प्रयागराज,स्वर्ण समाज के नेताओं ने यूजीसी काला कानून को वापस लेने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह कानून छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर देगा। उन्होंने सरकार से इस कानून को वापस लेने की अपील की है।

भाजपा नेताओं पर आरोप यूजीसी काला कानून के पीछे है भाजपा की राजनीति

प्रयागराज, स्वर्ण समाज के नेताओं ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि यूजीसी काला कानून के पीछे भाजपा की राजनीति है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
आगामी त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए
प्रयागराज में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू, 16 अप्रैल तक रहेगा प्रभावी


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कमिश्नरेट- प्रयागराज द्वारा मंगलवार से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत सम्पूर्ण कमिश्नरेट प्रयागराज मे 9 मार्च 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक निषेधाज्ञा जारी की गई है।

निषेधाज्ञा में निम्नलिखित प्रतिबंध लगाए गए हैं:

कोई भी वक्ता/व्यक्ति/राजनैतिक दल किसी धर्म, जाति एवं व्यक्ति विशेष की आलोचना न तो अपने वक्तव्य में करेगा और न ही साम्प्रदायिक उन्माद व जातिगत संघर्ष उत्पन्न करने वाले आपत्तिजनक कैसेट ही बजायेगा।
कोई भी वाहन सार्वजनिक स्थानों पर जाति के नाम अथवा जाति को महिमामंडित करने सम्बन्धी स्लोगन/स्टिकर आदि लगाकर नहीं चलेगा।
कोई भी कस्बों, तहसीलों और जिला मुख्यालय में जातिगत या अभिमान के कारण जाति को महिमामंडित करने वाले तथा भौगोलिक क्षेत्रों को जातिगत क्षेत्र या जागीर घोषित करने वाले न तो कोई साइनबोर्ड्स लगायेगा और न ही किसी प्रकार की कोई जातिगत घोषणा करेगा।
जाति आधारित रैलियों तथा समाज में जाति संघर्ष को बढ़ावा देने वाली "लोक-व्यवस्था" और "राष्ट्रीय एकता" के विपरीत किसी भी प्रकार के जातिगत कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा।
कोई भी सोशल मीडिया पर किसी जाति को महिमामंडित करने तथा किसी जाति की निंदा तथा जातिगत द्वेष फैलाने वाले संदेश प्रसारित नहीं करेगा।
कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते में अवरोध उत्पन्न नहीं करेगा और न ही ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित करेगा। यातायात तथा आवागमन में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं करेगा।
किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के धरना, जुलूस प्रदर्शन आदि के लिए एकत्रित नहीं होंगे और न ही ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित करेंगे।
कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का अग्नेयास्त्र विष्फोटक पदार्थ या ऐसी वस्तु जिनका प्रयोग आक्रमण किये जाने में किया जा सकता है यथा चाकू, भाला, बरछी, तलवार, छुरा आदि लेकर नहीं चलेगा और न ही इनको किसी स्थान पर एकत्रित करेगा और न ही इनका सार्वजनिक प्रदर्शन करेगा।

इस निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा-223 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।
यूजीसी काला कानून के विरोध में स्वर्ण समाज प्रयागराज से भारतीय किसान यूनियन भानू की टीम दिल्ली पहुंची


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज । जनपद प्रयागराज से भारतीय किसान यूनियन भानू की टीम यूजीसी काला कानून के विरोध में दिल्ली पहुंची। इस टीम में राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर बीके सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश सिंह , प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृष्णराज सिंह , जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह और हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

यह जानकारी देते हुए संगठन के नेताओं ने बताया कि यूजीसी काला कानून के विरोध में यह टीम दिल्ली में प्रदर्शन करेगी और सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग करेगी। उन्होंने बताया कि यह कानून छात्रों और शिक्षकों के हित में नहीं है और इसे वापस लेना आवश्यक है।

संगठन के नेताओं ने बताया कि वे दिल्ली में विभिन्न मंत्रालयों और अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

इस बीच, संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और यूजीसी काला कानून को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे इस कानून को वापस लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

स्वर्ण समाज का आरोप यूजीसी काला कानून से छात्रों का भविष्य होगा बर्बाद

प्रयागराज,स्वर्ण समाज के नेताओं ने यूजीसी काला कानून को वापस लेने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह कानून छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर देगा। उन्होंने सरकार से इस कानून को वापस लेने की अपील की है।

भाजपा नेताओं पर आरोप यूजीसी काला कानून के पीछे है भाजपा की राजनीति

प्रयागराज, स्वर्ण समाज के नेताओं ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि यूजीसी काला कानून के पीछे भाजपा की राजनीति है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
मीडिया की खबरों का असर, भिटरिया में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला प्रशासन का डंडा
गाटा संख्या एक सौ तेइस की जमीन खाली कराने का आदेश, तीन कब्जाधारियों पर जुर्माना और बेदखली की कार्रवाई का आदेश

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ।सोमवार को करछना तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भिटरिया में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कई दिनों से मीडिया में लगातार प्रकाशित हो रही खबरों और ग्रामीणों की शिकायतों के बाद तहसील प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए गाटा संख्या एक सौ तेइस की भूमि पर कब्जा करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ बेदखली और जुर्माने का आदेश जारी किया है।

महेन्द्र नाथ तिवारी को आराजी संख्या एक सौ तेइस, रकबा शून्य दशमलव शून्य एक एक शून्य हेक्टेयर भूमि से बेदखल करने का आदेश दिया गया है तथा उन पर तीन हजार अस्सी रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकरण में छेदीलाल तिवारी को भी आराजी संख्या एक सौ तेइस की भूमि से बेदखल करने का आदेश देते हुए उन पर छह हजार तिरसठ रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं लालजी तिवारी को आराजी संख्या एक सौ तेइस, रकबा शून्य दशमलव शून्य शून्य छह शून्य हेक्टेयर भूमि से बेदखल करने का आदेश दिया गया है तथा उन पर तीन हजार तीन सौ सात रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है।

तहसीलदार करछना ने राजस्व निरीक्षक तथा क्षेत्रीय लेखपाल को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर बेदखली की कार्रवाई कराई जाए, ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और कार्यवाही की रिपोर्ट तत्काल तहसील कार्यालय में प्रस्तुत की जाए।