झारखंड की राजनीति में उबाल: राष्ट्रपति के बंगाल दौरे और नीतीश कुमार के फैसलों पर सरयू राय और बाबूलाल मरांडी का कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चल रहा सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मित्र माने जाने वाले सरयू राय की नाराजगी कम होती नहीं दिख रही है.

Image 2Image 3

बजट सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सरयू राय ने एक बार फिर इस फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुझे व्यक्तिगत रुप से राज्यसभा जाने का उनका फैसला अच्छा नहीं लगा है. उन्होंने कहा कि बहुत लोग सराह रहे हैं लेकिन मैंने पहले दिन से कहा है कि मुझे अच्छा नहीं लगा है. उन्होंने कहा कि उचित समय पर उचित निर्णय होता तो अच्छा रहता. जिस तरह से अफरातफरी में निर्णय लिया गया उससे परहेज किया जा सकता था. नीतीश कुमार पर दबाव होने के सवाल पर सरयू राय ने कहा कि इस निर्णय के पीछे कोई ना कोई कारण रहा होगा, अभी तो इस कारण का अनुमान ही लगाया जा सकता है.

निशांत कुमार का इतना ही महत्व है कि वो नीतीश कुमार के पुत्र हैंः सरयू राय

निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में एंट्री पर सरयू राय ने कहा कि उनका इतना ही महत्व है कि वो नीतीश कुमार के पुत्र हैं, आगे वो अपने कर्तव्य से अपनी प्रासंगिकता साबित करेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की इसमें कितनी भूमिका है वह समझना होगा क्योंकि नीतीश कुमार को अपने पुत्र को राजनीति में लाना होता तो पहले ही लाकर स्थापित कर सकते थे.

सरयू राय ने नीतीश कुमार को परिवारवाद करने वालों की श्रेणी में नहीं लाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे परिवारवाद करने वाले का चेहरा ढक जाएगा. उन्होंने कहा कि जदयू आंचलिक पार्टी है जिसके विस्तार की सोच बिहार तक ही सीमित है. जदयू आंचलिक दल है जिसकी सोच कहीं ना कहीं उनके नेता की सोच पर निर्भर करता है. ऐसे में नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं यह रणनीति कितनी स्वस्थ रणनीति के तहत होती है यह जदयू का भविष्य तय करेगा.

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने को नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रपति पद की गरिमा और संवैधानिक मूल्यों का अपमान करार दिया है. विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेने आये पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया. उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति इस प्रकार का रवैया न केवल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है, बल्कि यह आदिवासी समाज की भावनाओं को भी आहत करता है. राष्ट्रपति महोदया के शब्दों में जो पीड़ा और असहजता झलक रही थी उसे पूरे देश ने महसूस किया है.

कार्यक्रम में शुरू से बाधा डालने की कोशिश- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैंने इंटरनेशनल संथाल काउंसिल के पदाधिकारी से बातचीत कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से कार्यक्रम के आयोजन स्थल को तीन बार बदला गया. इतना ही नहीं, कार्यक्रम के दिन अचानक पास की अनिवार्यता लागू कर दी गई, जबकि पहले से ऐसी कोई व्यवस्था प्रस्तावित नहीं थी. इससे स्पष्ट होता है कि कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश की गई.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परंपरा और प्रोटोकॉल के अनुसार जब भी राष्ट्रपति किसी कार्यक्रम में पहुंचती हैं तो मुख्यमंत्री या उनका अधिकृत प्रतिनिधि उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहता है. लेकिन आश्चर्य की बात है कि पश्चिम बंगाल में न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई मंत्री वहां पहुंचे. यहां तक कि जिला प्रशासन की ओर से डीएम तक की उपस्थिति नहीं रही. यह केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति का अपमान नहीं है, यह संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी अनादर है. ममता बनर्जी सरकार द्वारा किया गया यह व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और किसी भी दृष्टि से क्षम्य नहीं माना जा सकता है.

गिरिडीह के डीसी कान पकड़कर उठक बैठक करें, मांगें माफी- बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने महिला दिवस पर गिरिडीह में अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठी जल सहियाओं के साथ वहां के डीसी के व्यवहार को आपत्तिजनक बताते हुए मुख्यमंत्री से डीसी पर कार्रवाई करने की मांग की है. गिरिडीह, चतरा एवं अन्य जगहों पर प्रशासनिक अधिकारियों के वायरल हो रहे वीडियो का हवाला देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में नौकरशाह बेलगाम हो गया हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह डीसी से सरेआम उन महिलाओं से माफी मंगवाए और कान पकड़ कर उठक बैठक करवाएं. जिससे ऐसे अधिकारी को सबक मिले कि महिलाओं से कैसा व्यवहार उन्हें करना चाहिए.

भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस का 32वां जनता दरबार सम्पन्न

Image 2Image 3

रामगढ़ ब्लॉक के निकट स्थित आरबीएसएस कार्यालय में रविवार भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस के द्वारा आयोजित 32वां जनता दरबार सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जनता दरबार में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

इस दौरान लोगों ने जमीन संबंधी विवाद, राशन कार्ड, बैंकिंग समस्याएं, बिजली, पेयजल, पेंशन एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा।

जनता दरबार में पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहे और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित करे।

जनता दरबार में आए लोगों ने अपनी समस्याएं सुने जाने और समाधान के प्रयास के लिए धनंजय कुमार पुटूस के प्रति आभार व्यक्त किया।

भक्ति के रंग में रंगा गढ़वा: जोबरईया में भव्य कलश यात्रा के साथ विराट श्री रुद्र महायज्ञ का शंखनाद"

Image 2Image 3

गढ़वा जिला मुख्यालय के समीप जोबरईया स्थित बंडा पहाड़ पर विराजमान श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रविवार को विराट श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

भव्य कलश यात्रा और नगर भ्रमण

यज्ञाधीश आचार्य श्री श्री आशीष वैद्य जी महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गढ़वा-मझिआंव मुख्य मार्ग और रंका मोड़ होते हुए दानरो नदी छठ घाट पहुँची। गाजे-बाजे और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नदी से पवित्र जल भरा और पुनः यज्ञशाला पहुँचे। यात्रा के दौरान फूलों से सजी गाड़ी में प्रधान संयोजक राकेश पाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष सोनी और अन्य गणमान्य लोग श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

पूर्व मंत्री ने किया कथा का उद्घाटन

महायज्ञ के प्रथम दिन संध्या काल में श्रीराम कथा अमृतवर्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कथा मंडपम का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। अयोध्या से पधारे कथाव्यास श्री पंकज शांडील्य जी ने संगीतमय श्रीराम कथा से भक्तों को भावविभोर कर दिया।

प्रबंधन और सेवा भाव

जागृति युवा क्लब और महायज्ञ समिति के सदस्यों ने भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे मार्ग में टैंकरों से जल का छिड़काव कराया और श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारे की व्यवस्था की। अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल, सचिव विनय पाल और संगठन मंत्री चंदन पाल सहित पूरी टीम यातायात नियंत्रण और सेवा कार्यों में सक्रिय रही।

रामगढ़: 24 मार्च को निकलेगा भव्य मंगला जुलूस, रामनवमी महासमिति ने तैयारियों को लेकर की बैठक"

रामगढ़ (रिपोर्ट: सौरव नारायण सिंह):

रामगढ़ शहर में आगामी रामनवमी महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की कवायद तेज हो गई है। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में शहर के रॉटरी क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Image 2Image 3

मंगला जुलूस और भव्य शोभायात्रा

बैठक का मुख्य उद्देश्य 24 मार्च 2026 को निकलने वाले मंगला जुलूस और शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार करना था। अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस बार महोत्सव को डिजिटल रूप से भी व्यापक स्तर पर प्रमोट किया जाएगा, जिसके लिए कंटेंट क्रिएटर्स के साथ सकारात्मक चर्चा की गई है।

अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आकर्षण

समिति ने जानकारी दी कि 25 मार्च 2026 को शहर के फूलबोल मैदान में विशाल अस्त्र-शस्त्र अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले की विभिन्न अखाड़ा समितियां अपने पारंपरिक युद्ध कौशल और अस्त्र-शस्त्र संचालन का प्रदर्शन करेंगी।

प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति

इस सांगठनिक बैठक में मुख्य संरक्षक छोटू वर्मा, धीरज राम, संजय सोनकर, मनोज राम, और विशाल जयसवाल सहित सुजीत सोनकर, बीजू गोयंका, कारू सिंह, तरुण साव, संजय अग्रवाल, और महिला प्रतिनिधि सोनी कुमारी व सरस्वती देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में महोत्सव को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ का कल से शंखनाद, भव्य जलयात्रा और नगर भ्रमण की तैयारियाँ पूरी"


गढ़वा: जिला मुख्यालय के ग्राम जोबरईया स्थित बंडा पहाड़ के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 08 मार्च से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कल, रविवार को भव्य जलयात्रा-सह-नगरभ्रमण के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा।

Image 2Image 3

जलयात्रा का रूट और समय

यज्ञ समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं को सुबह 8:15 बजे मंदिर परिसर में एकत्रित होने का निर्देश दिया गया है। शोभायात्रा मंदिर परिसर से गढ़वा-मझियांव मार्ग और रंका मोड़ होते हुए दानरो नदी छठ घाट तक जाएगी, जहाँ से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु पुनः यज्ञशाला लौटेंगे।

मुख्य अतिथि और श्रीराम कथा

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और उनके कर-कमलों से श्रीराम कथा अमृतवर्षा हेतु कथा मंडपम का उद्घाटन किया जाएगा। अयोध्या से पधारे कथाव्यास श्री पंकज शांडिल्य जी प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे से संगीतमय प्रवचन करेंगे।

तैयारियों की समीक्षा

महायज्ञ के प्रधान संयोजक श्री राकेश पाल ने बताया कि भव्य पाँच मंजिला यज्ञशाला बनकर तैयार है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शौचालय, पार्किंग और मनोरंजन के लिए झूले आदि की व्यवस्था की गई है। यज्ञाधीश आचार्य श्री श्री आशीष वैद्य जी महाराज ने तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि महायज्ञ का शुभारंभ प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे रुद्राभिषेक से होगा।

व्यवस्था के लिए बने 25 विभाग

समिति के अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार पाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए 25 अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं। ओमप्रकाश पाल और सत्येंद्र पाल को समग्र कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रामगढ़ के केवल पासवान बने लोजपा (R) के झारखंड प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह!"

रामगढ़/झारखंड (रिपोर्ट: सौरव नारायण सिंह):

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड में अपने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए रामगढ़ निवासी केवल पासवान को झारखंड प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने यह मनोनयन पत्र सौंपते हुए विश्वास जताया कि केवल पासवान के नेतृत्व में पार्टी राज्य में नए आयाम स्थापित करेगी।

Image 2Image 3

जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

नवनियुक्त प्रदेश सचिव केवल पासवान ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे झारखंड के सभी 24 जिलों में पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रिय करेंगे। उन्होंने कहा, "स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के विचारों और पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता होगी।" उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

बधाई देने वालों का लगा तांता

केवल पासवान की नियुक्ति पर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों ने खुशी जाहिर की है। बधाई देने वालों में शैलेंद्र त्रिवेदी (युवा प्रकोष्ठ), किशुन देव पासवान (SC/ST प्रकोष्ठ), बिलाल खान (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), आशा राय (महिला मोर्चा) और कई अन्य प्रमुख नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं।

माकपा का जन आक्रोश जत्था संपन्न: किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को ‘दिल्ली चलो’ का शंखनाद

रांची: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की झारखंड राज्य कमिटी द्वारा आयोजित छोटानागपुर स्तरीय 'जन आक्रोश जत्था' शनिवार को सतरंजी चौक पर एक विशाल सभा के साथ संपन्न हुआ। जत्थे की शुरुआत सिलागाई में शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष के संकल्प के साथ हुई।

Image 2Image 3

इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और आगामी 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली 'जन आक्रोश रैली' को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

प्रमुख मुद्दे और वक्ताओं के विचार:

सुदीप दत्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीटू): उन्होंने 4 लेबर कोड और नए बीज-बिजली विधेयक को किसान-मजदूरों के लिए "मौत की घंटी" बताया। साथ ही, उन्होंने केंद्र की विदेश नीति की आलोचना करते हुए ईरान पर हो रहे हमलों की निंदा की।

भवन सिंह (उपाध्यक्ष, सीटू): उन्होंने रांची नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण में हो रही देरी और HEC के संकटपूर्ण हालातों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

स्थानीय मांगें: सुफल महतो और अन्य नेताओं ने MSP की कानूनी गारंटी, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया।

जत्थे का मार्ग:

यह जत्था सिलागाई से शुरू होकर चानहो, बिजूपाड़ा, मांडर, बांबे, काठीटांड़, शहीद सुभाष मुंडा चौक (दलादली) और धुर्वा होते हुए सतरंजी पहुँचा। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने "लेबर कोड रद्द करो" और "जल-जंगल-जमीन की रक्षा करो" जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

जत्थे की एक झलक

विवरण जानकारी

आयोजक माकपा (CPIM), झारखंड राज्य कमिटी

मुख्य उद्देश्य 24 मार्च की दिल्ली रैली की तैयारी और जनविरोधी नीतियों का विरोध

प्रमुख नेतृत्व सुदीप दत्ता, भवन सिंह, सुफल महतो, प्रफुल्ल लिंडा

शामिल संगठन सीटू (CITU), झारखंड राज्य किसान सभा, नौजवान सभा

संकल्प: "झारखंड की खनिज संपदा और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अब सड़क से सदन तक संघर्ष तेज किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 'किसान एग्रोटेक मेला' के उद्घाटन हेतु मिला आमंत्रण


रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने औपचारिक मुलाकात की। इस बैठक के दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले आगामी राज्य स्तरीय कृषि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

Image 2Image 3

किसान एग्रोटेक मेला 2026 की जानकारी:

आयोजन की तिथि: 14 मार्च से 16 मार्च 2026 तक।

स्थान: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) मैदान, रांची।

उद्देश्य: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक (एग्रोटेक) से अवगत कराना।

शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा:

मुलाकात के दौरान कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने मुख्यमंत्री को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 'पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव' के लिए मिला आमंत्रण

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर (अपर बाजार, रांची) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी धार्मिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

आयोजन का विवरण:

कार्यक्रम: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव।

Image 2Image 3

तिथि: 01 अप्रैल से 06 अप्रैल 2026 तक।

स्थान: जिला स्कूल परिसर, रांची।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य:

मुलाकात के दौरान दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रदीप बाकलीवाल और मंत्री श्री जितेंद्र छाबड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा श्री पंकज पांडेय, श्री पूरणमल जी सेठी और श्री अमित रारा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पीवीयूएनएल की पहल: बिरहोर जनजाति की महिलाओं को रोप क्राफ्ट प्रशिक्षण

Image 2Image 3

 ;(PVUNL) ने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत स्वर्णरेखा महिला समिति (SMS) के सहयोग से बिरहोर जनजाति की 15 महिलाओं के लिए 35 दिवसीय रोप क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। बिरहोर जनजाति एक विशेष रूप से  Particularly Vulnerable Tribal Groups है, जो लंबे समय से मुख्यधारा के विकास से वंचित रहा है। उल्लेखनीय है

कि इस प्रशिक्षण से पहले इन महिलाओं ने कभी किसी संगठित या औपचारिक कौशल विकास कार्यक्रम में भाग नहीं लिया था।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 07 मार्च 2026 को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सहगल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके समर्पण और सीखने की लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोप क्राफ्ट जैसे कौशल इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त करेंगे।

इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए रोप क्राफ्ट उत्पाद न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक होंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देंगे क्योंकि ये उत्पाद पूरी तरह से इको-फ्रेंडली हैं।

P