मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 'किसान एग्रोटेक मेला' के उद्घाटन हेतु मिला आमंत्रण


रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने औपचारिक मुलाकात की। इस बैठक के दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले आगामी राज्य स्तरीय कृषि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

Image 2Image 3

किसान एग्रोटेक मेला 2026 की जानकारी:

आयोजन की तिथि: 14 मार्च से 16 मार्च 2026 तक।

स्थान: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) मैदान, रांची।

उद्देश्य: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक (एग्रोटेक) से अवगत कराना।

शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा:

मुलाकात के दौरान कुलपति डॉ० एस० सी० दुबे ने मुख्यमंत्री को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 'पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव' के लिए मिला आमंत्रण

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर (अपर बाजार, रांची) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी धार्मिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

आयोजन का विवरण:

कार्यक्रम: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव।

Image 2Image 3

तिथि: 01 अप्रैल से 06 अप्रैल 2026 तक।

स्थान: जिला स्कूल परिसर, रांची।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य:

मुलाकात के दौरान दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रदीप बाकलीवाल और मंत्री श्री जितेंद्र छाबड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा श्री पंकज पांडेय, श्री पूरणमल जी सेठी और श्री अमित रारा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पीवीयूएनएल की पहल: बिरहोर जनजाति की महिलाओं को रोप क्राफ्ट प्रशिक्षण

Image 2Image 3

 ;(PVUNL) ने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत स्वर्णरेखा महिला समिति (SMS) के सहयोग से बिरहोर जनजाति की 15 महिलाओं के लिए 35 दिवसीय रोप क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। बिरहोर जनजाति एक विशेष रूप से  Particularly Vulnerable Tribal Groups है, जो लंबे समय से मुख्यधारा के विकास से वंचित रहा है। उल्लेखनीय है

कि इस प्रशिक्षण से पहले इन महिलाओं ने कभी किसी संगठित या औपचारिक कौशल विकास कार्यक्रम में भाग नहीं लिया था।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 07 मार्च 2026 को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सहगल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके समर्पण और सीखने की लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोप क्राफ्ट जैसे कौशल इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त करेंगे।

इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए रोप क्राफ्ट उत्पाद न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक होंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देंगे क्योंकि ये उत्पाद पूरी तरह से इको-फ्रेंडली हैं।

P

भाजपा का भव्य सम्मान समारोह: रांची में जुटेगा प्रदेश भर के नव निर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों का हुजूम।

Image 2Image 3

नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत के बाद पार्टी ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया है।यह जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने दी।

श्री प्रसाद ने बताया कि आगामी 8 मार्च को रांची बोड़ेया रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू जी की अध्यक्षता में भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 48 नगर निकाय में भाजपा के समर्थन एवं भाजपा विचारों के आधार पर समाज की सेवा से जुड़े महापौर,अध्यक्ष एवम पार्षद गण बड़ी संख्या में जीत कर आए हैं।

बताया कि राज्य सरकार के लगातार तिकड़म, पुलिस प्रशासन के दबाव और दुरुपयोग के बावजूद नगर निगम,नगर परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है।

बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद अरुण सिंह जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव में की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ 'बाहा पर्व' मनाया। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ दो दिवसीय दौरे पर गांव आए हैं।

जाहेर थान में सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ते हुए ग्रामीणों के साथ अपने निवास स्थान से जाहेर थान तक पदयात्रा की। वहां उन्होंने पारम्परिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गांव के नाइके बाबा (पाहन) श्री चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा श्री छोटू बेसरा ने पूजन कार्य संपन्न कराया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों की सुख, शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण

अपने लोकप्रिय नेता को बीच पाकर नेमरा और आसपास के ग्रामीणों का उत्साह चरम पर था। पारंपरिक वाद्य यंत्रों—ढोल, नगाड़ा और मांदर की गूंज के बीच मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय अंदाज देख वहां मौजूद लोग बेहद भावुक और आनंदित नजर आए।

जनता से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनसे मिलने पहुंचे। श्री सोरेन ने पूरी आत्मीयता के साथ लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं और बातों को सुना। उन्होंने सभी को 'बाहा पर्व' की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं।

भाजपा ने की नीतीश कुमार की 'राजनीतिक हत्या'": झामुमो महासचिव विनोद पांडेय का बड़ा हमला।

Image 2Image 3

बिहार के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम और नए समीकरणों को लेकर झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने एक प्रेस बयान जारी कर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘राजनीतिक हत्या’ कर दी है।

जनादेश का अपमान और सोची-समझी साजिश

विनोद पांडेय ने अपने बयान में कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस चेहरे पर बिहार की जनता ने भरोसा जताकर जनादेश दिया था, भाजपा ने सोची-समझी रणनीति के तहत उसी चेहरे को राजनीति की मुख्यधारा से किनारे कर दिया। यह सीधे तौर पर बिहार की जनता के जनादेश का अपमान है।

जदयू के विलय की आशंका

झामुमो नेता ने दावा किया कि बिहार में भाजपा की यह साजिश काफी समय से पर्दे के पीछे चल रही थी। उन्होंने अंदेशा जताया कि आने वाले समय में जनता दल (यूनाइटेड) का भाजपा में विलय भी हो सकता है।

झारखंड में भाजपा की दाल नहीं गलेगी

झारखंड की राजनीति का जिक्र करते हुए महासचिव पांडेय ने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा:

"झारखंड की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा सतर्क रही है। भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई पहले भी जारी थी और आगे भी मजबूती से जारी रहेगी।"

पार्टी ने साफ कर दिया है कि भाजपा की राजनीतिक चालों का मुकाबला करने के लिए झामुमो पूरी तरह तैयार है और झारखंड में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

राँची: रंगों के उत्सव में रंगा जिला प्रशासन, उपायुक्त आवास पर मना भव्य होली मिलन समारोह।

Image 2Image 3

होली के पावन अवसर पर राँची जिला प्रशासन में खुशियों और भाईचारे का रंग छाया रहा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज उपायुक्त आवास में जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ होली खेली। यह आयोजन पारंपरिक होली मिलन के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर त्योहार की खुशियां बाँटीं और आपसी सद्भावना को मजबूत किया।

होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा यह त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है

इस अवसर पर उपायुक्त, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा यह त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “प्रशासनिक कार्यों के बीच ऐसे अवसर हमें एक परिवार की तरह जोड़ते हैं। आज हम सबने मिलकर होली खेलकर न केवल त्योहार मनाया, बल्कि कार्यालयीन तनाव से मुक्ति पाकर नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और राँची जिला वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा अपील की कि सभी लोग त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं।

सभी ने परंपरा का सम्मान करते हुए रंगों के साथ-साथ गुलाल, अबीर और होलियाना गीतों पर थिरकते हुए उत्साहपूर्ण माहौल बनाया।

श्री भजंत्री ने इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से होली एवं आगामी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनाती तथा शांति समितियों की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देशों की पुनः पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है ताकि जनता पूर्ण सुरक्षा के साथ त्योहार मना सके।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री राकेश रंजन एवं जिला के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

अग्निवीर भर्ती रैली: झारखंड के शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 18 मार्च को बोधगया में होगी रैली।


Image 2Image 3

रांची: आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने झारखंड के सभी जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है, जिन्हें अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन बिहार के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में किया जाएगा।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कार्यक्रम:

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली की तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। सभी शॉर्टलिस्टेड पुरुष अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 17 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करें। प्रवेश द्वार (गेट) रात्रि 12:30 बजे खोल दिया जाएगा।

महिला सैन्य पुलिस (WMP) के लिए निर्देश:

शॉर्टलिस्टेड बालिका अभ्यर्थियों को 16 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और PMT का आयोजन 17 मार्च 2026 को किया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्देश:

अभ्यर्थी अपने साथ सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड और संबंधित दस्तावेज जरूर लाएं।

निर्धारित समय के बाद आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को रैली स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जा सकते हैं।

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Image 2Image 3

पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर पीवीयूएनएल परिवार के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने टाउनशिप ग्राउंड में एकत्र होकर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘होलिका दहन’ का आयोजन किया। इस अवसर पर होलिका दहन की विधि-विधान से पूजा श्री ए.के. सहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल एवं श्रीमती रेनु सहगल, अध्यक्षा (स्वर्णरेखा महिला समिति) द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम में श्री अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), श्री बिश्नु दत्ता दास, जीएम (प्रोजेक्ट) तथा श्री मनीष खेतरपाल, जीएम (ओ एंड एम) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जिसे सभी ने श्रद्धा भाव से मनाया। इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा सामूहिक पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूरे वातावरण में भाईचारे, एकता और उत्सव का उल्लास देखने को मिला, जिसने पीवीयूएनएल परिवार की आपसी सद्भावना को और सुदृढ़ किया।

पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर पीवीयूएनएल परिवार के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने टाउनशिप ग्राउंड में एकत्र होकर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘होलिका दहन’ का आयोजन किया। इस अवसर पर होलिका दहन की विधि-विधान से पूजा श्री ए.के. सहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल एवं श्रीमती रेनु सहगल, अध्यक्षा (स्वर्णरेखा महिला समिति) द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम में श्री अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), श्री बिश्नु दत्ता दास, जीएम (प्रोजेक्ट) तथा श्री मनीष खेतरपाल, जीएम (ओ एंड एम) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जिसे सभी ने श्रद्धा भाव से मनाया। इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा सामूहिक पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूरे वातावरण में भाईचारे, एकता और उत्सव का उल्लास देखने को मिला, जिसने पीवीयूएनएल परिवार की आपसी सद्भावना को और सुदृढ़ किया।

झारखंड के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के बीच निवेश पर अहम बैठक।

Image 2Image 3

रांची: झारखंड में औद्योगिक निवेश और विकास की संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और टाटा समूह के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन के बीच हुई इस मुलाकात में राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने और नए निवेश प्रस्तावों पर गहन चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु:

इस बैठक में राज्य सरकार और टाटा समूह के बीच आपसी समन्वय को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। चर्चा का मुख्य केंद्र झारखंड में टाटा समूह की आगामी परियोजनाएं और रोजगार सृजन रहा। मुख्यमंत्री ने टाटा समूह के लंबे जुड़ाव की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उपस्थिति:

इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक श्री टी.वी. नरेंद्रन, कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष श्री डी.बी. सुंदरा रामम तथा रांची के चीफ रेजिडेंट एक्जीक्यूटिव श्री संजय मोहन श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।