श्री धनंजय सिंह मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न*
सुल्तानपुर,श्री धनंजय सिंह मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, सुल्तानपुर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुल्तानपुर-अमेठी के विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष भाजपा रीना जायसवाल, विद्यालय अध्यक्ष संजय सिंह, विद्यालय प्रबंधक रमेश सिंह टिन्नू द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ।
स्वागत उद्बोधन प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने प्रस्तुत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत हनुमान चालीसा, ऑपरेशन सिंदूर, विद्यालय शिक्षा का घर, महाभारत आधारित नाटक, मसान की होली, रानी लक्ष्मी बाई एक्ट, अनेकता में एकता, सोलो डांस आदि मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं। वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों में सीनियर कैटेगरी एक्ट में पहला स्थान आपरेशन सिंदूर ,और दूसरा स्थान रानी लक्ष्मी बाई को प्राप्त हुआ।
वहीं जूनियर सेक्शन में पहला स्थान अनेकता में एकता और दूसरा स्थान हिंदी है हम को प्राप्त हुआ। डांस कैटेगरी में सीनियर सेक्शन में पहला स्थान दोस्ती पर आधारित डांस और दूसरा स्थान महाभारत पर आधारित डांस तो वहीं जूनियर सेक्शन में पहला स्थान सोलो डांस और दूसरा स्थान हनुमान चालीसा को प्राप्त हुआ। विशिष्ट डांस का पुरस्कार मसान की होली पर आधारित बच्चों को मिला। सिंगिग में उड़ जा काले कावा को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर का पुरस्कार सीनियर में तन्वी यादव, जूनियर में दिया रावत , पी जी से एस के जी तक में आराध्या शुक्ला ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत सफल एवं स्मरणीय रहा।
मंच का संचालन परमेंद्र सिंह एवं साक्षी सिंह ने प्रभावपूर्ण ढंग से किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्यगण, राणा प्रताप कॉलेज के प्रबंधक बाल चंद सिंह, प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी सहित स्टाफ, विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.3k