मोहम्मदपुर शाकिस्त में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई तिलहड़ी
बहसूमा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर शाकिस्त में तिलहड़ी का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। गांव में इस अवसर पर विशेष रूप से तिलहड़ी बनाकर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय नजर आया और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ग्रामीणों ने मिलकर सामूहिक रूप से तिलहड़ी तैयार की और पारंपरिक तरीके से इस पर्व को मनाया। इस दौरान लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन गांव की परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कार्यक्रम की रौनक और भी बढ़ गई।

तिलहड़ी के मौके पर गांव के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही सभी ने यह संकल्प भी लिया कि भविष्य में भी इस तरह के पारंपरिक त्योहारों और आयोजनों को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शरद कुमार, परविंदर चौधरी, विनोद कुमार, , डॉ. नीरज कुमार, मनीष कुमार, अंजुल, दीपांशु, मनीष सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर तिलहड़ी के इस पारंपरिक पर्व को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया, जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल बना रहा।
कैंटर में 13 पशु बरामद, 3 गायों की मौत — बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

मेरठ ।मवाना । अकबरपुर सादात नहर पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर में कुल 13 पशु भरे हुए थे, जिनमें से 3 गायों की मौत हो चुकी थी। कार्यकर्ताओं के अनुसार वाहन से खून टपक रहा था, जिससे उन्हें शक हुआ और उन्होंने वाहन को रोककर जांच की।
बजरंग दल के कार्यकर्ता शेखर भाटी, सौरव भाटी, विवेक भाटी, आदित्य भाटी और लविश भाटी ने कैंटर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि कैंटर का नंबर UP 17 AT 7472 है। यह वाहन छोटा मवाना से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नहर की पटरी से होते हुए कैंटर अकबरपुर सादात के पुल तक पहुंचा, जहां उसे रोका गया।
मामले में पुलिस का कहना है कि मृत गायों को दफना दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने छोटा मवाना के ग्राम प्रधान पति और एक व्यक्ति आदित्य शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में संबंधित लोगों की संलिप्तता की जांच होनी चाहिए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वाहन मालिक तथा संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
थाना प्रभारी का कहना है कि मृत पशु को दफना दिया गया और मामले की जांच की जा रही है
इंग्लैंड से उच्च शिक्षा पूरी कर लौटे गौरव त्यागी का खरखौदा में ऐतिहासिक स्वागत, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
खरखौदा (मेरठ)। कस्बा खरखौदा में उस समय उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब इंग्लैंड से अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण कर पहली बार भारत लौटे गौरव त्यागी का भव्य स्वागत किया गया। परिवार, मित्रों और कस्बे के गणमान्य लोगों ने फूलमालाओं व शुभकामनाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

गौरव त्यागी, कस्बा खरखौदा के भाजपा नेता रवि त्यागी एवं सहकारी किसान समिति की पूर्व सभापति संगीता त्यागी के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि को न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है।

विदेश में शिक्षा, देश में सेवा का संकल्प

परिजनों के अनुसार गौरव त्यागी ने इंग्लैंड में रहकर आधुनिक शिक्षा और वैश्विक अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मातृभूमि लौटकर देश और समाज के विकास में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की है। उनका कहना है कि विदेश में सीखी गई तकनीक, अनुशासन और प्रबंधन की समझ का उपयोग वे अपने क्षेत्र और देश की प्रगति में करना चाहते हैं।

गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

स्वागत कार्यक्रम में कस्बा चेयरमैन मनीष राज गौतम, जयप्रकाश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, ललित त्यागी, नरेश चंद त्यागी, योगेश त्यागी, अशोक बाबा, सतेंद्र त्यागी (नेताजी), अभिषेक त्यागी, मदन त्यागी, कक्कू त्यागी, मोनू त्यागी, हेमंत त्यागी, टिमलु त्यागी, बॉबी तिहाई, मूलराज त्यागी, रविदत्त त्यागी, रामकुमार त्यागी, ओमकार भगत जी, डिम्पल त्यागी, कल्लू त्यागी, सोनू त्यागी, विकास त्यागी, रमेश चंद त्यागी एवं शिवम त्यागी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने गौरव त्यागी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विदेश में शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गौरव जैसे युवा आगे चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे।

अपार जनसमूह ने पहुंच कर एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी
मेरठ। मेरठ मे आज सपा नेता, डॉ० आदित्य सिंह लिसाड़ी द्वारा  "भड़ाना फार्म स्थित बिजली बम्बा बाईपास-मेरठ में होली के अवसर पर समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं एवं  शुभचिंतकों के साथ मेरठ दक्षिण विधानसभा में पहली बार इतना बड़ा ओर भव्य सार्वजनिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सर्वसमाज के बड़ी तादाद में अपार जनसमूह ने पहुंच कर एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी,और डॉक्टर आदित्य सिंह की अतिथि स्वागत सत्कार सेवाभाव को देखते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों पर काफी देर तक हेलीकॉप्टर द्वारा फूल बरसाए गए जिससे हजारों की भीड़ में काफी रोमांच पैदा हो गया था,रागिनी गायक ओर मंच कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से होली पर्व और देशभक्ति की भावना से कार्यक्रम को ओतप्रोत कर दिया,
इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी सपा जिला अध्यक्ष कर्मवीर गूमि,मुखिया गुर्जर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सीमा प्रधान,राशिद मलिक हाजी शौकीन,जानू चौधरी शाहरुख गाजी,शशिकांत गौतम समेत कई सामाजिक और किसान संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के अधिकतर वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधान,जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख और सैकडो जिम्मेदार,गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह में संगठन विस्तार पर जोर, कई नियुक्तियां घोषित
मेरठ। बहसूमा क्षेत्र के ग्राम माखा नगर में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न किसान मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। इसी क्रम में संगठन विस्तार के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की भी घोषणा की गई, जिससे क्षेत्रीय इकाई को नई मजबूती मिलने की बात कही गई।

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री पवन ठाकुर, विपिन अहलावत, विजेंद्र सिंह तथा हस्तिनापुर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे। अंत में सभी ने आपसी सौहार्द के साथ होली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।
महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बहसुमा।राहवती। मेरठ जनपद के थाना बहसूमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राहवती में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा सिंह, थाना अध्यक्ष बहसूमा, तथा अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती खुशबू उपाध्याय, फॉरेस्ट ऑफिसर हस्तिनापुर रेंज, द्वारा फीता काटकर किया गया।

मुख्य अतिथि ने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को आपातकालीन सेवाओं के हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1091 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। अति विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त परिवार की महत्ता और संस्कारों से समृद्ध समाज निर्माण पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सलाह दी गई कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे एटीएम नंबर, ओटीपी और बैंक पासवर्ड किसी से साझा न करें। सोशल मीडिया पर अनजान मित्रता प्रस्ताव स्वीकार न करने और बिना सोचे-समझे कोई भी ऐप डाउनलोड न करने की भी हिदायत दी गई।

पुलिस टीम ने साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 तथा आपातकालीन नंबर 112 की उपयोगिता बताते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की। टीम ने रोड सेफ्टी, नशा उन्मूलन तथा महिला सुरक्षा अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उप निरीक्षक राखी सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन ने बहसूमा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय सीखे।
मातृ समृद्धि उत्सव 2.0 में मातृशक्ति का सम्मान, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
मेरठ/बहसूमा। क्षेत्र के उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती में ‘मातृ समृद्धि उत्सव सीजन 2.0’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। माताओं के प्रेम, समर्पण और समाज निर्माण में उनकी प्रेरणादायक भूमिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बनता था। विद्यालय में यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा सिंह, थाना अध्यक्ष बहसूमा, तथा अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती खुशबू उपाध्याय, फॉरेस्ट ऑफिसर हस्तिनापुर रेंज, ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को आपातकालीन सेवाओं के हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1091 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। वहीं अति विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त परिवार की महत्ता और संस्कारों से समृद्ध समाज निर्माण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि माताओं ने कविता, भजन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतिभागी माताओं को सम्मानित किया गया और विभिन्न लकी ड्रॉ तथा बंपर पुरस्कारों ने आयोजन में उत्साह भर दिया। फूलों से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण और इको-फ्रेंडली होली का संदेश भी दिया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जल संरक्षण व वृक्षारोपण का संदेश दिया। अंत में प्रबंधक श्री सी.एस. चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा गुप्ता एवं श्रीमती नौशाबा परवीन ने संयुक्त रूप से किया।
रामराज में चंद्रशेखर आजाद का भव्य स्वागत, सैकड़ों समर्थकों संग आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए प्रधान जितेंद्र
मेरठ। बहसूमा। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का रामराज क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। वह रामराज से होते हुए सैफपुर, फिरोजपुर रामराज गुरुद्वारे के पास पहुंचे, जहां प्रधान जितेंद्र के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रधान जितेंद्र ने अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में अनिल कुमार, मनीराम, अमरपाल, हरवीर, धनीराम, सौरभ, डॉक्टर किशोर कुमार, फिरोजुद्दीन फना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान व अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विस्तार को जनहित की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी कर अपना समर्थन व्यक्त किया।
बहसूमा में भीषण जाम, कई घंटे बाद पुलिस ने पाया काबू
मेरठ। बहसूमा कस्बे में रविवार, 1 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे भीषण जाम लगने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मुख्य बाजार और आसपास की सड़कों पर दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के कारण आवागमन ठप हो गया, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को घंटों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम इतना लंबा था कि कई लोग पैदल तक निकलने में असमर्थ रहे और आपात कार्यों से जा रहे नागरिक भी फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने की कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक विशाल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाया, यातायात को क्रमबद्ध कराया और भीड़ को नियंत्रित करते हुए धीरे-धीरे रास्ता साफ कराया। इस दौरान कांस्टेबल विकास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी लगातार मोर्चा संभाले रहे।

करीब कई घंटे की कोशिशों के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और फंसे ग्रामीणों को राहत दिलाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में अनियोजित पार्किंग और बढ़ते वाहनों के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है।

पुलिस ने दुकानदारों और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग न करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। कस्बे में व्यवस्था सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मेरठ के बहसूमा में खड़ी कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, आरोपी पर अभद्रता का आरोप
बहसूमा। क्षेत्र में डॉक्टर गॉड क्लीनिक के गेट के पास खड़ी कार को एक फार्म ट्रैक 60.ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मारने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना बहसूमा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार कार संख्या UP12CB7774 (ग्रैंड विटारा) 23 फरवरी 2026 को बहसूमा स्थित अस्पताल गेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक गन्ने से भरी फार्म ट्रैक ट्रैक्टर ट्राली 6o ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत में आरोप है कि ट्रैक्टर चालक, घटना के बाद मौके पर मौजूद चालक से अभद्रता करते हुए धमकी देकर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

घटना के समय कार के साथ चालक विवेक कुमार पुत्र खचेडु मौजूद थे। पीड़ित विवेक कुमार, निवासी भूमा, थाना बहसुमा, जनपद मेरठ  पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।