सीएम हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव में की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ 'बाहा पर्व' मनाया। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ दो दिवसीय दौरे पर गांव आए हैं।
जाहेर थान में सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ते हुए ग्रामीणों के साथ अपने निवास स्थान से जाहेर थान तक पदयात्रा की। वहां उन्होंने पारम्परिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गांव के नाइके बाबा (पाहन) श्री चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा श्री छोटू बेसरा ने पूजन कार्य संपन्न कराया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों की सुख, शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की।
मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण
अपने लोकप्रिय नेता को बीच पाकर नेमरा और आसपास के ग्रामीणों का उत्साह चरम पर था। पारंपरिक वाद्य यंत्रों—ढोल, नगाड़ा और मांदर की गूंज के बीच मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय अंदाज देख वहां मौजूद लोग बेहद भावुक और आनंदित नजर आए।
जनता से सीधा संवाद
मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनसे मिलने पहुंचे। श्री सोरेन ने पूरी आत्मीयता के साथ लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं और बातों को सुना। उन्होंने सभी को 'बाहा पर्व' की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं।











रांची: आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने झारखंड के सभी जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है, जिन्हें अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन बिहार के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में किया जाएगा।




7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k