इंग्लैंड से उच्च शिक्षा पूरी कर लौटे गौरव त्यागी का खरखौदा में ऐतिहासिक स्वागत, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
खरखौदा (मेरठ)। कस्बा खरखौदा में उस समय उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब इंग्लैंड से अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण कर पहली बार भारत लौटे गौरव त्यागी का भव्य स्वागत किया गया। परिवार, मित्रों और कस्बे के गणमान्य लोगों ने फूलमालाओं व शुभकामनाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
गौरव त्यागी, कस्बा खरखौदा के भाजपा नेता रवि त्यागी एवं सहकारी किसान समिति की पूर्व सभापति संगीता त्यागी के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि को न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है।
विदेश में शिक्षा, देश में सेवा का संकल्प
परिजनों के अनुसार गौरव त्यागी ने इंग्लैंड में रहकर आधुनिक शिक्षा और वैश्विक अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मातृभूमि लौटकर देश और समाज के विकास में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की है। उनका कहना है कि विदेश में सीखी गई तकनीक, अनुशासन और प्रबंधन की समझ का उपयोग वे अपने क्षेत्र और देश की प्रगति में करना चाहते हैं।
गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
स्वागत कार्यक्रम में कस्बा चेयरमैन मनीष राज गौतम, जयप्रकाश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, ललित त्यागी, नरेश चंद त्यागी, योगेश त्यागी, अशोक बाबा, सतेंद्र त्यागी (नेताजी), अभिषेक त्यागी, मदन त्यागी, कक्कू त्यागी, मोनू त्यागी, हेमंत त्यागी, टिमलु त्यागी, बॉबी तिहाई, मूलराज त्यागी, रविदत्त त्यागी, रामकुमार त्यागी, ओमकार भगत जी, डिम्पल त्यागी, कल्लू त्यागी, सोनू त्यागी, विकास त्यागी, रमेश चंद त्यागी एवं शिवम त्यागी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने गौरव त्यागी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विदेश में शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गौरव जैसे युवा आगे चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे।

खरखौदा (मेरठ)। कस्बा खरखौदा में उस समय उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब इंग्लैंड से अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण कर पहली बार भारत लौटे गौरव त्यागी का भव्य स्वागत किया गया। परिवार, मित्रों और कस्बे के गणमान्य लोगों ने फूलमालाओं व शुभकामनाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

मेरठ। मेरठ मे आज सपा नेता, डॉ० आदित्य सिंह लिसाड़ी द्वारा "भड़ाना फार्म स्थित बिजली बम्बा बाईपास-मेरठ में होली के अवसर पर समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के साथ मेरठ दक्षिण विधानसभा में पहली बार इतना बड़ा ओर भव्य सार्वजनिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सर्वसमाज के बड़ी तादाद में अपार जनसमूह ने पहुंच कर एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी,और डॉक्टर आदित्य सिंह की अतिथि स्वागत सत्कार सेवाभाव को देखते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मेरठ। बहसूमा क्षेत्र के ग्राम माखा नगर में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी उपस्थित रहे।
बहसुमा।राहवती। मेरठ जनपद के थाना बहसूमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राहवती में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा सिंह, थाना अध्यक्ष बहसूमा, तथा अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती खुशबू उपाध्याय, फॉरेस्ट ऑफिसर हस्तिनापुर रेंज, द्वारा फीता काटकर किया गया।
मेरठ/बहसूमा। क्षेत्र के उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती में ‘मातृ समृद्धि उत्सव सीजन 2.0’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। माताओं के प्रेम, समर्पण और समाज निर्माण में उनकी प्रेरणादायक भूमिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बनता था। विद्यालय में यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेरठ। बहसूमा। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का रामराज क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। वह रामराज से होते हुए सैफपुर, फिरोजपुर रामराज गुरुद्वारे के पास पहुंचे, जहां प्रधान जितेंद्र के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया।
मेरठ। बहसूमा कस्बे में रविवार, 1 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे भीषण जाम लगने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मुख्य बाजार और आसपास की सड़कों पर दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के कारण आवागमन ठप हो गया, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को घंटों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम इतना लंबा था कि कई लोग पैदल तक निकलने में असमर्थ रहे और आपात कार्यों से जा रहे नागरिक भी फंस गए।
बहसूमा। क्षेत्र में डॉक्टर गॉड क्लीनिक के गेट के पास खड़ी कार को एक फार्म ट्रैक 60.ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मारने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना बहसूमा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोनू भाटी।
2 hours and 2 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.4k