13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में लगेगा भव्य रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को भेंट किया जाएगा हेलमेट
हजारीबाग - सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग की एक विशेष बैठक संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया ने की, जबकि संचालन सचिव रितेश खंडेलवाल के द्वारा किया गया। बैठक में संस्था के आगामी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में संस्था के प्रमुख कार्यक्रम एकदिवसीय रक्तदान शिविर को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आगामी 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से हेलमेट भेंट किया जाएगा। इस पहल के पीछे एक सकारात्मक और जागरूकता से जुड़ा संदेश है। जिस प्रकार एक रक्तदाता रक्तदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का कार्य करता है, उसी प्रकार संस्था रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट कर उनके स्वयं के जीवन की सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहती है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटें सबसे अधिक घातक साबित होती हैं, ऐसे में हेलमेट पहनना जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ संस्था ने यह पहल की है कि जो लोग रक्तदान कर किसी की जान बचाने का पुण्य कार्य कर रहे हैं, उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट प्रदान किया जाए। संस्था को उम्मीद है कि इस सकारात्मक संदेश से अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित होंगे और समाज में सुरक्षा एवं सेवा दोनों का संदेश जाएगा।गौरतलब है कि संस्था द्वारा पूर्व में आयोजित रक्तदान शिविरों को भी लोगों का व्यापक सहयोग मिला है। वर्ष 2025 में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 221 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया था, जबकि वर्ष 2024 में 130 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। लगातार बढ़ते रक्तदान के आंकड़ों को देखते हुए इस वर्ष के आयोजन को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने की योजना बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ सकें और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। रक्तदान शिविर में संग्रहित रक्त को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ऑफ अस्पताल के ब्लड बैंक को उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी हजारीबाग का भी विशेष सहयोग प्राप्त होगा। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सह-संयोजक के रूप में गुंजन मद्धेशिया, प्रवेक जैन, जयप्रकाश खंडेलवाल एवं कुश पांडे को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा लगातार पांचवें वर्ष आयोजित किया जाने वाला लड्डू महाभोग वितरण कार्यक्रम इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। रामनवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च को महावीर स्थान मंदिर के समीप 151 किलो लड्डू राम भक्तों के बीच वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में प्रणीत जैन एवं रितेश खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना है। रक्तदान शिविर के माध्यम से जहां जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा, वहीं हेलमेट भेंट कर सड़क सुरक्षा का संदेश भी समाज तक पहुंचाया जाएगा। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि संस्था निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इस वर्ष भी रक्तदान शिविर और रामनवमी के अवसर पर आयोजित लड्डू महाभोग कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इन आयोजनों से जुड़ें और समाज में सेवा एवं जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके। बैठक में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, संस्था मार्दर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोहित बजाज, सत्यनारायण सिंह,प्रवेक जैन,प्रणीत जैन एवं कैलाश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज 5 मार्च को जिला स्तरीय आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नगर निगम चुनाव 2026 के अंतर्गत कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में संचालित मतगणना केंद्र का उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि प्रकाश सिंह ने निरीक्षण कर मतगणना की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया।
हजारीबाग : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पीजी पोर्टल, भू-मापी, म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, सो-मोटो म्यूटेशन, ई-रिवेन्यू कोर्ट, आरसीएमएस ऑनलाइन रिपोर्ट, ऑनलाइन लगान, दाखिल खारिज, परिशोधन पोर्टल सहित अन्य संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
पायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उपविकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
हजारीबाग- बुधवार को मां शबरी सेवा संघ (भुईयां समाज), हजारीबाग द्वारा मोरांगी, नवाटांड में आयोजित माता शबरी महोत्सव सह शबरी मेला श्रद्धा, आस्था एवं सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल राम ने बैच पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुन्ना सिंह जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आभार व्यक्त करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि समाज का यह स्नेह और विश्वास उन्हें निरंतर सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करता है। वही अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि माता शबरी का जीवन अटूट आस्था, समर्पण, सेवा भावना और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। भगवान राम के प्रति उनकी निष्कलंक भक्ति हमें यह संदेश देती है कि सच्ची श्रद्धा और सेवा से समाज में समानता एवं मानवता की स्थापना संभव है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम माता शबरी के आदर्शों को अपनाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक शिक्षा, सम्मान और विकास की मुख्यधारा पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लें। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में एकजुटता, भाईचारा और सकारात्मक सामाजिक चेतना को भी बढ़ावा देते हैं। इस गरिमामय अवसर पर संस्थापक रोहित राम, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल राम, प्रदेश सचिव प्रमोद राम, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश भुईयां, मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष सुदर्शन राम संजय भुईयां सहित अनेक गणमान्य अतिथि, समाज के प्रबुद्धजन, माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में मुन्ना सिंह ने सभी आयोजकों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया।
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी क्षेत्र में संचालित सीसीएल (CCL) की चन्द्रगुप्त कोयला परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से सदन के पटल पर रखा। विधायक ने सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि विकास के नाम पर ग्रामीणों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हजारीबाग - श्याम भक्त परिवार हजारीबाग के द्वारा मंगलवार को श्री श्याम फाल्गुन निशान ध्वज यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हुआ मालवीय मार्ग स्थित नवनिर्मित श्याम मंदिर परिसर से आरंभ हुई यह दिव्य शोभायात्रा पूरे शहर में भक्ति की अलख जगाती हुई विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से संपन्न पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यजमान के रूप में बजरंग खेतान एवं उनकी धर्मपत्नी तथा नरेश वैद्य एवं उनकी धर्मपत्नी ने बाबा श्याम की पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। पूजा के उपरांत जैसे ही निशान ध्वज यात्रा प्रारंभ हुई, पूरा वातावरण हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा और जय श्री श्याम के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सुसज्जित भव्य रथ रहा, जिस पर प्रभु श्री श्याम की मनोहारी झांकी विराजमान थी। रथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रथ के पीछे राधा रानी की आकर्षक प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। धार्मिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। इस भव्य आयोजन में लगभग 500 से अधिक महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं लाल और पीली साड़ियों में सुसज्जित होकर निशान ध्वज लिए भक्ति-भाव से चल रही थीं, जबकि पुरुष पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़ रहे थे। सभी श्रद्धालु एक स्वर में भजन-कीर्तन करते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे, जिससे पूरा शहर श्याम मय हो गया।यात्रा के दौरान धार्मिक झांकियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से एक सज्जन के द्वारा लंगूर के स्वरूप में बच्चों और बड़ों का मनोरंजन करते दिखाई दिए, वहीं अग्रिम पंक्ति में हनुमान स्वरूप धारण किए एक भक्त पूरी श्रद्धा और ऊर्जा के साथ यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते नजर आए ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। कई स्थानों पर कई समाज एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। समाजसेवी मुन्ना सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की। मंदिर परिसर पहुंचने के उपरांत बाबा श्याम की सामूहिक आरती की गई। आरती के समय उपस्थित श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक स्वर में जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक मंडली ने बताया कि बाबा श्याम की असीम कृपा और आशीर्वाद से यह आयोजन लगातार 13 वें वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, स्वागतकर्ताओं तथा पर्दे के पीछे रहकर व्यवस्था संभालने वाले कार्यकर्ताओं के साथ महिला सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी भव्यता के साथ आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
2 hours and 5 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k