थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा 25,000/- के इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0- 452/25, धारा 137(2),87,142,61(2) बीएनएस से सम्बन्धित 25,000/- रू0 के इनामिया अभियुक्त करन सिंह पुत्र लल्लू सिंह नि0 लालेमऊ थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा को जरवल रोड झुकिया ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 26.10.2025 को थाना को0 कर्नलगंज की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 25.10.2025 की रात्रि लगभग 2:30 बजे मेरी 13 वर्षीय पुत्री घर के बरामदे से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। जानकारी मिली है कि शिवम दूबे, मोनू सिंह व दिनेश अवस्थी द्वारा उसका अपहरण किया गया है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त करन गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा दिनांक 13.01.2026 को अभियुक्त करन सिंह की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 25,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। जिसमें आज दिनांक 03.03.2026 को थाना को0 कर्नलगंज की टीम द्वारा 25,000/- रू0 के इनामिया अभियुक्त करन सिंह को जरवल रोड झुकिया ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
होली/रंगोत्सव एवं रमजान माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने शहर क्षेत्र में भ्रमण, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु दिए गए कड़े निर्देश
गोण्डा। होली पर्व/रंगोत्सव एवं पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज दिनांक 03.03.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल, द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों तथा मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर ड्यूटीरत पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। महोदय द्वारा ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं सजगता बनाए रखें, किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइक स्टंट, छेड़छाड़ अथवा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

पीआरवी, मोबाइल पुलिस टीम एवं पैदल गश्त निरंतर सक्रिय रहे तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि होली/रंगोत्सव एवं रमजान माह के पावन अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं परस्पर सम्मान की भावना के साथ पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दें। जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती, ड्रोन/सीसीटीवी निगरानी, यातायात व्यवस्था का सुदृढ़ प्रबंधन एवं निरंतर गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनपद पुलिस सभी नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने, भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। साइबर सेल एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को विशेष रूप से सक्रिय रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर  आनन्द कुमार राय, प्र0नि0 को0 नगर बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी/ रहें।
परिवार परामर्श केन्द्र में 01 जोड़ा एक साथ रहने को हुआ राजी
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछडे जोड़ों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।

*परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थिति सदस्यगण-*
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती अनीता यादव, श्री यशोदानंदन त्रिपाठी, श्री शशि कुमार भारती, सुश्री उमा सिंह, म0आ0 अनुप्रिया सिंह आदि उपस्थित रहे।
बिजली के तार और खंभों के पास लगा दी होलिका

*एएसपी बोले,1205 जगहों पर जलेंगी होलिकाएं, पुराने विवाद के आधार पर 25 अति संवेदनशील स्थान चिन्हित*


रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले भर में होलिका दहन की तैयारियां तेज हो गई हैं। होलिका का आकार हर रोज बढ़ रहा है। उत्साह में लोग सुरक्षा का भी नहीं ध्यान दे रहे हैं।कई जगह बिजली के तारों के ठीक नीचे तो कहीं खंभे के पास ही होलिका स्थापित कर दी गई है। होलिका दहन पर हादसे की आशंका बनी हुई है। जिम्मेदार बेखबर है। एएसपी के मुताबिक जिले मं 1205 स्थानों पर होलिका दहन होगी। इसमें पुराने विवाद के आधार 25 स्थान अति संवेदनशील है। ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी की जाएगी। इन स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे से निगरानी होगी।
वसंत पंचमी के दिन ही शहर से लेकर गांव तक होलिका की स्थापना शुरू हो गई थी। ज्ञानपुर के बालीपुर रोड, पुरानी बाजार मार्ग, भदोही शहर के मेन रोड, चौरी रोड, ज्ञानपुर रोड, तहसील मार्ग, स्टेशन रोड के साथ ही ग्रामीण इलाकों में होलिका की स्थापना कर दी गई थी।
इसके बाद आस्थावान उसमें प्रतिदिन उपले, झाड़, झखांड़ डाल रहे हैं। अबकी बार होलाष्टक के कारण होलिका दहन दो मार्च को ही किया जाएगा।
चार मार्च को होली खेली जाएगी। जिले के ग्रामीण अंचलों में भी होलिका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बच्चों और युवाओं की टोली होलिकाओं को सबसे अच्छा बनाने में जान जुट गए हैं। होलिका स्थापना के दौरान कई स्थानों पर लापरवाही की गई है। बिजली के गुजरे तार, खंभे या ट्रांसफार्मर के आसपास ही होलिका को लगाया गया है।
ज्ञानपुर के नथईपुर तिराहे पर तार के नीचे होलिका लगाई गई है। इसी तरह चौरी, सुरियावां, अभोली, ऊंज, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में कई स्थानों पर होलिका बिजली के तार के नीचे स्थापित की गई है।
तीन जोन और नौ सेक्टर में बंटा जिला :होलिका दहन और होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। थानावार और जिला स्तर पर पीस कमेटी की बैठक हो चुकी है। जिले को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक कुल 1205 होलिका सुरक्षा समिति गठित की गई हैं। इसमें बीट प्रभारी, प्रधान, चौकीदार और एक ग्रामीण को शामिल किया गया है। कुल 25 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिकाएं चिह्नित की गई हैं।
ठगी का मुख्य आरोपी शमशाद कोलकाता में गिरफ्तार
* नाम बदलकर किया था 200 लोगों से ठगी

गोंडा।विदेश भेजने के नाम पर 200 से अधिक लोगों से डेढ़ करोड़ रूपए की ठगी मुख्य आरोपी शमशाद उर्फ विवेक को कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया है।गोंडा सर्विलांस टीम की मदद से कोलकाता पुलिस ने यह कार्रवाई किया और अब आरोपी को गोंडा लाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।शमशाद उर्फ विवेक बिहार के चंपारण जिले का रहने वाला है।उसने गोंडा में अपना असली नाम छिपाकर मुस्लिम से हिंदू बनकर विवेक नाम से लोगों को ठगा।उसने 200 से अधिक लोगों को विदेश भेजने का झांसा दिया।ठगी के शिकार सभी 200 लोगों को जरूरी कागजात और कपड़ों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बुलाया गया था।उन्हें बताया गया था कि 25 फरवरी को उन सभी को विदेश भेजा जाएगा।25 फरवरी को जब वे लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो,शमशाद उर्फ विवेक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और मौके पर नहीं आया।इसके बाद पीड़ितों ने गोंडा पहुंचकर 26 फरवरी को नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था,जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि गोंडा पुलिस द्वारा भेजै गए पत्र और सहयोग के अनुरोध पर कोलकाता पुलिस ने आरोपी शमशाद उर्फ विवेक को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि आरोपी कोलकाता के रास्ते विदेश भागने की तैयारी में था।उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता से गोंडा लाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
*गोण्डा 28 फरवरी,2026*।जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी आनंद कुमार राय, एआरटीओ प्रशासन रामचन्द्र भारतीय, एक्सईएएन प्रान्तीय खण्ड प्रमोद त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाए। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित स्थलों) की पहचान कर वहां सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराए जाएं। साथ ही परिवहन विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। रोडवेज अधिकारियों ने भी बस चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और जनजीवन सुरक्षित बनाया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा तथा पुलिस क्षेत्र अधिकारी सिटी को निर्देश दिए हैं कि गुरु नानक चौराहा से गुड्डू मल चौराहा तक रोड के किनारे लगाई गई जाली के बाहर कोई भी दुकानें न लगाई जाय।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि शहर में जिस माल के पार्किंग की व्यवस्था नहीं है उनको तत्काल नोटिस जारी किया जाय।

बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी, डीआईओएस, बीएसए, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
*उज्ज्वला गैस के लाभार्थियों को :शुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का मिला चेक*


*गोंडा 28 फरवरी, 2026*।लोकभवन सभागार, लखनऊ में  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण से संबंधित सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया गया।

उक्त क्रम में जनपद गोण्डा के कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 400 चयनित लाभार्थियों को ₹569.50 की राशि का सब्सिडी प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम में  विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह, जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन, माननीय सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि श्री संजीव सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार, अपर उपजिलाधिकारी विनीत कुमार एवं जिला पूर्ति अधिकारी कुँवर दिनेश प्रताप सिंह, एआरओ रवींद्र सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों, विशेष रूप से महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और जीवन में सुधार किया है।

विधायक कटरा बाजार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को सम्मानजनक जीवन दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

इस अवसर पर लाभार्थियों ने भी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नि:शुल्क गैस रिफिल सब्सिडी से उन्हें आर्थिक राहत मिली है और त्योहारों के इस मौसम में यह एक बड़ी सौगात है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण  उपस्थित रहे।
जनपद पुलिस से अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने वाले 03 उपनिरीक्षक हुए सेवानिवृत्त,
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शॉल व फूलमाला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं-

गोण्डा। आज दिनाँक 28.02.2026 को जनपद गोण्डा पुलिस से  03 उपनिरीक्षक अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए । इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पश्चिमी श्री राधेश्याम राय द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व फूल-माला पहनाकर छाता व अन्य धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया । महोदय ने सेवानिवृत्ति के उपरांत भी उनके द्वारा पुलिस विभाग का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गयी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।
*इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन तथा अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।*

*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण-*
01- उ0नि0ना0पु0 श्री त्रिपुरारी ओझा,
02- उ0नि0नि0पु0 श्री मायाराम,
03- उ0नि0ना0पु0 श्री अभिमन्यु
जिलाधिकारी ने थाना धानेपुर में जनसमस्याओं की सुनवाई कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

*गोण्डा 28 फरवरी,2026*।
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से थाना धानेपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, रास्ता अवरोध, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि, पारिवारिक विवाद तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता एवं विपक्षी पक्ष—दोनों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से प्रकरण का समाधान कराया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति न हो।
समाधान दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को निश्चित समयसीमा निर्धारित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को न्याय पाने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस जैसी पहल जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करती है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अनुराग पाण्डेय, थाना प्रभारी तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बहन की हत्या करने वाले भाई की जमानत याचिका खारिज,अब जेल में रहेंगे
*पिता के साथ मिलकर बहन को करंट लगाकर मारा

गोंडा।जिले में आनर किलिंग के आरोपी राहुल पांडेय की जमानत प्रार्थना पत्र जनपद न्यायाधीश दृग नारायन सिंह ने खारिज कर दिया है।इस फैसले से आरोपी राहुल पांडेय को फिलहाल मंडल कारागार गोंडा में ही रहना होगा।राहुल पांडेय पर अपने पिता चंद्र प्रकाश पांडेय के साथ मिलकर 30 जनवरी को अपनी बहन शिवानी पांडेय की करंट लगाकर हत्या करने का आरोप है।घटना के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने 31 जनवरी को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।जनपद न्यायाधीश ने जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपी ने गंभीर अपराध किया है ऐसी दशा में जमानत देना उचित नहीं है।जमानत प्रार्थना पत्र में कोई ठोस प्रस्तुत नहीं किया गया था।फिलहाल राहुल के पास उच्च न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने का विकल्प शेष है।बताते चलें कि शिवानी (19) का परमेश्वर पाठक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह  उससे शादी करना चाहती थी।इस पर नाराज होकर पिता चंद्र प्रकाश पांडेय ने अपने बेटे राहुल पांडेय के साथ मिलकर 30 जनवरी को शिवानी की हत्या कर दिया था।जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बसंत शुक्ला ने बताया कि राहुल पांडेय की जमानत याचिका निरस्त कर दी गई है।दोनों आरोपी गोंडा जेल में बंद हैं और मामले की जांच जारी है।