डेस्क टू पिच कप – सीजन 1 : चौथा मुकाबला | WTC Star11 की दमदार जीत
जिज्ञासा क्रिकेट ग्राउंड
लखनऊ। कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट डेस्क टू पिच कप – सीजन 1 के चौथे मुकाबले में WTC Star11 ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए Lucknow Super Strikers को करारी शिकस्त दी और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
- WTC Star11 की विस्फोटक बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए WTC Star11 ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सुमित चौधरी ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। 6 चौके,1 छक्का ।
Lucknow Super Strikers की ओर से गेंदबाजी में
संजय पासी – 2 विकेट
हरी प्रकाश – 2 विकेट
ने अच्छी कोशिश की, लेकिन विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोकने में कामयाब नहीं हो सके।
- लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई Lucknow Super Strikers
221 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी Lucknow Super Strikers की टीम शुरुआत से दबाव में नजर आई। पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। आकाश ने अकेले दम पर संघर्ष करते हुए 45 गेंदों पर 64 रन बनाए।
- 8 चौके
- 2 छक्के, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।
WTC Star11 की ओर से गेंदबाजी में राहुल, हेमंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहम विकेट झटके और विपक्षी टीम को लक्ष्य से काफी दूर रोक दिया।
- पुरस्कार विजेता
- मैन ऑफ द मैच: सुमित चौधरी
- सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: आकाश (64 रन)
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: राहुल
WTC Star11 की यह जीत न केवल शानदार रही, बल्कि टीम के संतुलित प्रदर्शन ने यह संकेत भी दे दिया है कि वह इस टूर्नामेंट की प्रबल दावेदारों में से एक है।






* 72 लाख की कटौती के बाद 8.24 करोड़ का नया एस्टीमेट, जल्द बजट मिलने की उम्मीद
* राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश का मतदान इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ परिसर में
कुशीनगर। पिछले 15 वर्षों में Internet, IT और AI ने व्यवसाय की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है। आज कमाई का बड़ा स्रोत वह नहीं रहा जिसे हम छू सकते हैं, बल्कि वह है जिसे हम देख तो सकते हैं, पर छू नहीं सकते—डिजिटल प्लेटफॉर्म, डेटा, कंटेंट और आइडियाज।
* क्षेत्र की आर्थिक तरक्की के लिए जनसेवक पवन दुबे ने रखे ठोस विकास प्रस्ताव
वाराणसी, उत्तर प्रदेश। दहेज उत्पीड़न मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाली महिला चौकी प्रभारी अनोषा तिवारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा महिला थाना की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में तैनात थीं।
वाराणसी । देश में बढ़ती बेरोजगारी दूर करने का दूसरा नाम आरसीएम है जो आज संपूर्ण भारत में तेजी से बढ़ रहा है।उसी कड़ी में बेरोजगार महिलाओं एवं पुरुषों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शनिवार 21 फरवरी 2026 को जौनपुर मंडल प्रभारी आलोक मौर्य सर के मार्गदर्शन में जौनपुर शहर के उत्कृष्ट प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार शर्मा पहुंचे खालिसपुर बाजार वाराणसी जहां महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रविन्द्र कुमार शर्मा ने उपस्थित बेरोजगारों को आरसीएम बिजनेस के संबंध में विधिवत समझाया कि आरसीएम कैसे और क्यों करना है ? उन्होंने बिगीनर का रोड मैम दर्शाया और बताया जो यहां से शुभारंभ करेगा वह भविष्य में लायल्टी बन सकता है। परिवार के तीन पीढ़ियों का भविष्य बनाना है तो आरसीएम ज्वाइन कीजिए और परिश्रम कीजिए। यहां एक पैसा डोनेशन नहीं देना है सिर्फ यहां दूकान बदलकर खाना और खिलाना है।आप जितनी अधिक संख्या में लोगों तक जुड़ेंगे आपकी कमाई उतनी अधिक बढ़ेगी।
1 hour and 41 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k