रांची के नयासराय में जमीन का खूनी संघर्ष, पुलिस ने 12 अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद

Image 2Image 3

रांची : जमीन के कारोबार में अपराधियों की हो रही एंट्री में पुलिस का सर दर्द बढ़ा दिया। ताजा मामला राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयासराय गांव में 28 फरवरी 2026 की देर रात हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से हथियार, जिंदा कारतूस और तीन लग्जरी वाहनों समेत कई सामान बरामद किए हैं।

अब समझते है कि जमीन के कारोबार में खूनी संघर्ष का खेल! क्या है पूरा मामला?

दरअसल 28 फरवरी की रात विधानसभा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि नयासराय गांव में मारपीट और झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जाकिर अंसारी (57 वर्ष) और उनके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे थे।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए विशेष टीम गठित की और छापेमारी कर 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में छोटू खालखो, कुलदीप खलखो, समेत 12 लोग है। वही इस घटना में दो आरोपी अरुण खलखो और अजय तिर्की भी घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं।

खूनी संघर्ष की इस घटना में पुलिस ने 3.15 बोर की फोल्डेबल राइफल, एक देशी पिस्टल, 7 एमएम के 5 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, 2 स्कॉर्पियो वाहन, एक फॉर्च्यूनर, एक बुलेट मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन बरामत की।

सारंडा में भीषण मुठभेड़: नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट और फायरिंग में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो घायल।

चाईबासा/रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे निर्णायक सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी (IED) विस्फोट और उसके बाद हुई मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के दो जांबाज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Image 2Image 3

कैसे हुई घटना?

रविवार सुबह कोबरा बटालियन के जवान सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए शक्तिशाली आईईडी में विस्फोट हो गया। इस धमाके की चपेट में आने से असिस्टेंट कमांडेंट अजय मल्लिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विस्फोट के तुरंत बाद नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के हवलदार विक्रम यादव के पेट में गोली लग गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन और इलाज

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने तुरंत रांची से हेलीकॉप्टर भेजा। दोनों घायल जांबाजों को जंगल से सुरक्षित निकालकर एयरलिफ्ट किया गया और बेहतर इलाज के लिए रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

जंगल में बिछाया 'मौत का जाल'

पिछले 15 दिनों के भीतर सारंडा में यह तीसरी बड़ी घटना है। बताया जा रहा है कि जनवरी महीने में 17 नक्सलियों के मारे जाने के बाद बौखलाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को रोकने के लिए जंगल के रास्तों में भारी मात्रा में विस्फोटक (IED) लगा दिए हैं। इन विस्फोटकों की चपेट में न केवल जवान, बल्कि निर्दोष ग्रामीण भी आ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में एक ग्रामीण की मौत भी हो चुकी है।

प्रशासन का रुख

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों की यह कायराना हरकत उनकी हताशा को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है और क्षेत्र में शांति बहाली के लिए नक्सलियों के खिलाफ अभियान और भी अधिक तीव्रता से जारी रहेगा।

फाइलेरिया मुक्त रांची की कवायद: 15 मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम।

Image 2Image 3

रांची: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे 'मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 2026' अभियान की समीक्षा हेतु शनिवार को उप विकास आयुक्त (DDC) श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया और लक्ष्य प्राप्ति में कोताही बरतने वालों पर कड़े रुख के संकेत दिए गए।

लापरवाही पर शो-कॉज और कड़े निर्देश

बैठक के दौरान डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो दवा प्रशासक समय पर वितरण कार्य सुनिश्चित नहीं कर रहे हैं, उन्हें शो-कॉज (कारण बताओ नोटिस) जारी किया जाए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांके के प्रभारी और बीडीओ को निर्देश दिया कि 15 मार्च 2026 तक हर हाल में छूटी हुई जनसंख्या को दवा खिलाना सुनिश्चित करें।

कांके, सोनाहातु और तमाड़ की रिपोर्ट

अभियान के तहत अब तक के आंकड़ों के अनुसार:

तमाड़: 93% लक्ष्य प्राप्त।

सोनाहातु: 90% लक्ष्य प्राप्त।

कांके: 84% लक्ष्य प्राप्त (सबसे कम)।

जिला स्तर पर अब तक कुल 88% जनसंख्या को फाइलेरिया रोधी दवा दी जा चुकी है। डीडीसी ने विशेष रूप से स्कूलों में छूटे हुए छात्रों और त्योहारों के दौरान बाहर से आने वाले लोगों को घर-घर जाकर दवा कवर करने का निर्देश दिया है।

नागरिकों से अपील

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि फाइलेरिया जैसी विकलांगता पैदा करने वाली बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए दवा का सेवन अवश्य करें। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है।

धनबाद निकाय चुनाव परिणाम: पुराने दिग्गजों का तिलिस्म टूटा, मनोरंजन सिंह की जीत की हैट्रिक।

Image 2Image 3

धनबाद नगर निगम चुनाव इस बार कई मायनों में बेहद रोचक रहा. मतदाताओं ने जहां कुछ पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा जताया, वहीं कई दिग्गजों का तिलिस्म टूट गया. शुक्रवार को 55 में से 14 वार्डों के परिणाम घोषित हुए, जबकि शेष 41 वार्डों के नतीजे शनिवार को जारी होने हैं. वार्ड नंबर 28 से मनोरंजन सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरी बार पार्षद पद पर कब्जा जमाया. पिछली बार महिला आरक्षण के कारण उनकी पत्नी पूजा कुमारी चुनाव मैदान में उतरी थीं और जीत दर्ज की थी. इस बार चुनाव मैदान में उतरे मनोरंजन सिंह ने जीत दर्ज की. वहीं तीन बार पार्षद रह चुके निर्मल मुखर्जी को इस बार हार का सामना करना पड़ा. विकास रंजन ने उन्हें शिकस्त दी.

अरुणा ने दूसरी बार दर्ज की जीत

अरुणा कुमारी ने दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी सीट बरकरार रखी. हालांकि, वर्ष 2010 में उनके पति अशोक यादव ने इस वार्ड से जीत हासिल की थी. मीनाक्षी सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर अपना प्रभाव कायम रखा. इस वार्ड में पहले मीनाक्षी सिंह ने दर्ज की थी. दूसरी बार उनकी सास उषा सिंह जीत दर्ज की थी. कार्यकाल में ही उषा सिंह के निधन पर मिड टर्म में चुनाव हुआ था, जिसमें उनकी ननद सुमन सिंह ने जीत दर्ज की थी. इससे यह सीट लंबे समय से एक ही परिवार के कब्जे में रही. इधर, अंदिला कुमारी को मतदाताओं ने इस बार नकार दिया. पूर्व पार्षद प्रफुल्ल मंडल की पत्नी उर्मिला मंडल ने उन्हें हराया. वहीं वार्ड नंबर 52 से पूर्व पार्षद प्रियंका देवी को भी हार का सामना करना पड़ा. लक्ष्मी कुमारी ने उन्हें शिकस्त दी.

कड़ी सुरक्षा में मतगणना

धनबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पॉलिटेक्निक परिसर में जारी है. पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह की अव्यवस्था या हंगामे की आशंका को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं. पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं. एसएसपी प्रभात कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं. उनके नेतृत्व में सिटी एसपी सहित कई थाना प्रभारियों और बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की ड्यूटी लगाई गई है.

कई स्थानों पर की गई बैरिकेडिंग

भीड़ व समर्थकों को मतगणना स्थल से दूर रखने के लिए बेकारबांध स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है. वहीं, वीआइपी कॉलोनी मोड़ पर भी बैरिकेडिंग की गई है. दोनों स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है. यहां आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है. बिना पास के किसी को भी आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इसके अलावा, कई थानों में अतिरिक्त पुलिस बल को रिजर्व रखा गया है. काउंटिंग स्थल के अंदर व बाहर दंडाधिकारी भी तैनात हैं.

झारखंड के 'शतरंज के शहजादे': स्वर्ण पदक विजेता अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात।

रांची: झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले जमशेदपुर के युवा शतरंज खिलाड़ी श्री अधिराज मित्रा ने आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात में अधिराज ने सीएम के साथ अपनी जीत के अनुभव साझा किए।

Image 2Image 3

राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

बता दें कि अधिराज मित्रा ने नवंबर 2025 में मलेशिया में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-14 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जहाँ अधिराज ने अपनी बुद्धिमत्ता और प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मुख्यमंत्री ने की प्रतिभा की सराहना

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिराज मित्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा, "झारखंड के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जज्बा और प्रतिभा सराहनीय है। यहाँ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है।"

परिजन और कोच रहे मौजूद

इस अवसर पर अधिराज के पिता श्री उत्तम मित्रा, माता श्रीमती रुना मित्रा और कोच श्री अभिषेक दास भी उपस्थित थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री को अधिराज की यात्रा के बारे में जानकारी दी।

झारखंड निकाय चुनाव 2026: स्थानीय मुद्दों और व्यक्तिगत छवि का बोलबाला, निर्दलियों ने बिखेरा जलवा

झारखंड में 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव परिणामों ने एक दिलचस्प तस्वीर पेश की है। दलीय चिन्हों के बिना हुए इस चुनाव में छोटे शहरों के मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की व्यक्तिगत छवि को तरजीह दी है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रमुख राजनीतिक दलों (भाजपा और झामुमो) को कड़ी टक्कर देते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

Image 2Image 3

प्रमुख चुनावी आंकड़े

निर्दलीयों का कब्जा: 39 नगर परिषद और पंचायतों में से 17 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

भाजपा का प्रदर्शन: भाजपा समर्थित 11 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

झामुमो का प्रदर्शन: झामुमो समर्थित 9 उम्मीदवार जीतने में सफल रहे हैं।

अन्य दल: कांग्रेस समर्थित 2 और माले समर्थित 1 प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

गठबंधन का हाल: NDA और INDIA गठबंधन के घटक दल (जैसे आजसू, राजद) किसी भी अध्यक्ष पद को जीतने में सफल नहीं हुए हैं।

विजयी उम्मीदवारों की सूची (अध्यक्ष/मेयर)

1. निर्दलीय और अन्य समर्थित अध्यक्ष

निकाय का नाम विजेता का नाम

हुसैनाबाद नगर पंचायत अजय भारती

हरिहरगंज नगर पंचायत कुमारी शीला चौधरी

छत्तरपुर नगर पंचायत अरविंद गुप्ता

श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत साधना देवी

मझिआंव नगर पंचायत सुमित्रा देवी

लातेहार नगर पंचायत महेश सिंह

कोडरमा नगर पंचायत साजिद हुसैन लल्लू

बासुकीनाथ नगर पंचायत वीणा देवी

जामताड़ा नगर पंचायत आशा गुप्ता

गढ़वा नगर परिषद आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी

विश्रामपुर नगर परिषद गीता देवी

चतरा नगर परिषद अताउर रहमान

झुमरीतिलैया नगर परिषद रमेश हर्षधर

गोड्डा नगर परिषद सुशील रमानी

पाकुड़ नगर परिषद शबरी पाल

चिरकुंडा नगर परिषद सुनीता देवी

कपाली नगर परिषद परवेज आलम

सिमडेगा नगर परिषद ओलिवर लकड़ा

2. भाजपा समर्थित अध्यक्ष

निकाय का नाम विजेता का नाम

डोमचांच नगर पंचायत उमेश वर्मा

बड़कीसरैया नगर पंचायत शोभा देवी

लातेहार नगर पंचायत महेश सिंह

राजमहल नगर पंचायत केताबुद्दीन

महागामा नगर पंचायत प्रबोध सोरेन

बरहरवा नगर पंचायत अर्पिता दास

खूंटी नगर पंचायत रानी टूटी

मिहिजाम नगर परिषद जयश्री देवी

मधुपुर नगर परिषद मिती कुमारी

लोहरदगा नगर परिषद अनिल उरांव

गुमला नगर परिषद शकुंतला उरांव

3. झामुमो (JMM) समर्थित अध्यक्ष

निकाय का नाम विजेता का नाम

बुंडू नगर पंचायत जीतेंद्र उरांव

राजमहल नगर पंचायत केताबुद्दीन

सरायकेला नगर पंचायत मनोज कुमार चौधरी

चाकुलिया नगर पंचायत सोमवारी सोरेन

साहिबगंज नगर परिषद रामनाथ पासवान

दुमका नगर परिषद अभिषेक चौरसिया

चकधरपुर नगर परिषद शनि उरांव

चाईबासा नगर परिषद नितिन प्रकाश

जुगसलाई नगर परिषद नौशान खान

4. कांग्रेस और माले समर्थित अध्यक्ष

निकाय का नाम विजेता का नाम

फुसरो नगर परिषद निर्मला देवी (कांग्रेस)

रामगढ़ नगर परिषद कुसुमलता कुमारी (कांग्रेस)

धनवार नगर पंचायत विनय कुमार संथालिया (माले)

रांची नगर निगम महापौर चुनाव 2026 की मतगणना में रोशनी खलखो ने बनाई निर्णायक बढ़त

Image 2Image 3

रांची, 27 फरवरी 2026: झारखंड की राजधानी रांची नगर निगम के महापौर पद के लिए हो रही मतगणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो ने मजबूत बढ़त बना ली है। दूसरे राउंड की मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, रोशनी खलखो को अब तक 40,208 मत प्राप्त हुए हैं, जो उन्हें अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे रखता है।

मुख्य प्रत्याशियों को दूसरे राउंड में प्राप्त मत इस प्रकार हैं:

रोशनी खलखो: 40,208 मत

रमा खलखो: 29,635 मत

प्रवीण कच्छप: 3,826 मत

सुजीत बिजय आनंद कुजूर: 3,887 मत

किरण कुमारी: 3,075 मत

देवी दयाल मुंडा: 2,701 मत

सोनू खलखो: 2,781 मत

सुजाता कच्छप: 2,216 मत

विनोद कुमार बड़ाईक: 1,389 मत

सुरेंद्र लिंडा: 1,365 मत

सुमन कांत तिग्गा: 1,329 मत

रोशनी खलखो की बढ़त अब काफी निर्णायक हो चुकी है, और विभिन्न राउंड्स में उनकी लीड 20,000 से 40,000+ मतों तक पहुंच गई है। कांग्रेस समर्थित रमा खलखो दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन रोशनी खलखो से काफी पीछे चल रही हैं। अन्य प्रत्याशी तीसरे और नीचे के स्थान पर हैं।

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी और विभिन्न राउंड्स में रोशनी खलखो लगातार आगे बनी रहीं। रांची नगर निगम चुनाव में कुल 53 वार्डों के साथ महापौर पद के लिए मतदान 23 फरवरी को हुआ था, जिसमें मतदान प्रतिशत करीब 43% रहा।

रोशनी खलखो (बिस्कुट छाप चिह्न) की मजबूत स्थिति से लगता है कि रांची का अगला महापौर भाजपा समर्थित प्रत्याशी बन सकता है। आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है, लेकिन मौजूदा रुझान उनकी जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

रांची नगर निगम परिणाम: वार्ड पार्षदों की तस्वीर होने लगी साफ, कई दिग्गजों की जीत, देखें विजेताओं की सूची।


रांची: झारखंड की राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव की मतगणना के बाद वार्ड पार्षदों के परिणाम तेजी से सामने आ रहे हैं। कई वार्डों में कड़ी टक्कर के बाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निर्णायक बढ़त बना ली है।

Image 2Image 3

मेयर पद का ताजा रुझान

मेयर पद की दौड़ में रोशनी खलखो सबसे आगे चल रही हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार:

रोशनी खलखो: 82,018 वोट

रमा खलखो: 58,596 वोट

वर्तमान में रोशनी खलखो 23,422 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रही हैं, जिससे उनकी जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है।

वार्ड पार्षद: विजयी प्रत्याशियों की सूची (प्रमुख वार्ड)

वार्ड विजयी प्रत्याशी वार्ड विजयी प्रत्याशी

वार्ड 1 नकुल तिर्की वार्ड 31 नीरज कुमार

वार्ड 2 सविता कच्छप वार्ड 33 कुमुद कुमारी झा

वार्ड 7 मीनू देवी वार्ड 34 बिनोद सिंह

वार्ड 8 किरन खलखो वार्ड 37 परमेश्वर सिंह

वार्ड 9 प्रीति रंजन वार्ड 38 अवधेश ठाकुर

वार्ड 13 पवन तिर्की वार्ड 39 शीला देवी

वार्ड 14 अंजू देवी वार्ड 42 ममता देवी

वार्ड 19 गीता कुमारी वार्ड 44 परमजीत सिंह

वार्ड 20/29 सुनील यादव वार्ड 48 अमित मिंज

वार्ड 25 सुषमा राज वार्ड 49 जमीला खातून

वार्ड 26 प्रदीप कुमार वार्ड 27 बबली सोनी

विधानसभा में फाग उत्सव: फूलों की होली के रंग में डूबे सीएम हेमंत सोरेन और स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो।

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज शाम विधानसभा परिसर एक अलग ही रंग में रंगा नजर आया। मौका था होली मिलन समारोह का, जहां राजनीति की गहमागहमी को पीछे छोड़ते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन समेत तमाम मंत्री और विधायक होली के उल्लास में शामिल हुए।

फूलों की होली और आपसी भाईचारा

इस विशेष समारोह में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के साथ फूलों की होली खेली। फूलों की पंखुड़ियों की बारिश के बीच सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर रंगों के इस महापर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि राज्य के हर नागरिक के जीवन में खुशियों का रंग हमेशा बना रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से इस त्योहार को उमंग और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

Image 2Image 3

झारखंड निकाय चुनाव रिजल्ट: मतगणना जारी, झामुमो-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा-आजसू में कांटे की टक्कर।

Image 2Image 3

रांची: झारखंड में 23 फरवरी को हुए 48 नगर निकायों के चुनाव के बाद आज, 27 फरवरी 2026 को मतों की गिनती जारी है। हालांकि यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं लड़े गए हैं, लेकिन राज्य के सभी छोटे-बड़े दलों ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और अपने समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। अब जबकि नतीजों का समय है, कांग्रेस, झामुमो, भाजपा और आजसू ने अपनी-अपनी जीत के कड़े दावे किए हैं।

गठबंधन की जीत का दावा

शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मतगणना को लेकर भरोसा जताया कि झामुमो समर्थित उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा, "परीक्षा के बाद, परीक्षाफल का इंतजार सभी को है। शुक्रवार शाम तक नतीजे और रुझान पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगे।"

वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ही शहरी निकायों में विजयी होंगे। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने भी उम्मीद जताई कि उनके प्रत्याशी जीतकर सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि गठबंधन के तहत कांग्रेस और झामुमो दोनों की मजबूत पकड़ वाली जगहों पर उनकी जीत तय है।

भाजपा-आजसू का पलटवार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार राज्य भर में जीत हासिल करेंगे। वहीं, आजसू विधायक तिवारी महतो ने उन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने आजसू की राजनीति समाप्त होने की बात कही थी, उन्हें इस चुनाव में करारा झटका लगेगा। उन्होंने दावा किया कि हजारीबाग और रामगढ़ में आजसू समर्थक उम्मीदवार अध्यक्ष बनेंगे।

परीक्षाफल का इंतजार: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज शाम तक सभी 48 नगर निकायों के अंतिम परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।