सृष्टि प्ले स्कूल की 10वीं वर्षगांठ पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम, नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी
गया: गया शहर के नवागढ़ी चरियारी कोठी स्थित सृष्टि प्ले स्कूल की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
![]()
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. संजीत प्रकाश, डॉ. संजय तिवारी, प्राचार्य जय सर तथा प्रचारक रंजीत कुमार द्वारा शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक थीम पर आधारित प्रस्तुतियों से वातावरण को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के निदेशक ऋषि चरियारी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन निरंतर प्रयासरत है।
![]()
उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ कला, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि बच्चे आत्मविश्वासी और संस्कारवान बन सकें। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य कुणाल चरियारी एवं निदेशक ऋषि चरियारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की। पूरे आयोजन ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

गया: गया शहर के नवागढ़ी चरियारी कोठी स्थित सृष्टि प्ले स्कूल की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

गयाजी। शहर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सह रेलवे ठेकेदार अरविंद कुमार वर्मा का कल दिनांक 28 फरवरी शनिवार की देर संध्या नई दिल्ली स्थित नीजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वर्गीय वर्मा के पार्थिव शरीर को निजी वाहन से गयाजी लाया जा रहा है।इसकी जानकारी आज रविवार की सुबह देते हुए पुत्र अनुराग वर्मा उर्फ मिंकु वर्मा ने बताया वे पीछले कुछ समय से काफी अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के समय उनकी उम्र लगभग 68 वर्ष थी। उनके क्षेत्र के लोग कहते हैं स्वर्गीय वर्मा एक सहज मिलनसार और संस्कारी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से परिवार मित्रों के साथ साथ राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर है।स्वर्गीय वर्मा का अंतिम संस्कार कल दिनांक 2 मार्च सोमवार को श्री विष्णुपद स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए क्षेत्र के गणमान्य,साथी व शुभचिंतक बाटा मोड़ गोसाईंबाग स्थित उनके आवास को पहुंच रहे हैं
गया–पटना रोड, रसलपुर स्थित ग्रैंड हवेली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विनय सिंह, संजय सिंह और धनंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने रिसोर्ट की सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
गया: बिहार सरकार के युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग द्वारा गया स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर में 28 फरवरी 2026 को विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गया जिले तथा आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों से आई कंपनियाँ भाग लेंगी।
गया: गया में अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ (गया इकाई) ने यादव जी की लव स्टोरी के विरोध को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। यह प्रेस वार्ता चंदौती स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय के समीप एक निजी भवन में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामाश्रय यादव, मुकुल यादव, एडवोकेट वीरेंद्र गोप, सम्राट सिकंदर और प्रमोद यादव सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी।
गया: शेरघाटी शहर के तीन शिवाला, गोला बाजार में को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने शहर को पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग दिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। देखते ही देखते पूरा परिसर भगवा ध्वज, जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक आयोजन का रूप दे दिया।
गया: गया जिले में कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिरियामा गांव की है, जहां रविवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान स्थिति अचानक हिंसक हो गई। हमले में तीन से अधिक STF जवान घायल हो गए, जबकि कुछ समय के लिए उनके हथियार भी छीन लिए गए थे। बाद में पुलिस दबिश के बाद हथियार बरामद कर लिए गए।
गयाजी शहर के गया-फतेहपुर मुख्य सड़क मार्ग के गंधार गांव के समीप स्थित ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया, जहां बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं लोगों ने स्कूल के संस्थापक डॉ. प्रभु नंदन प्रसाद मौर्य की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया.
गया: गया शहर के डेल्हा थाना परिसर में रविवार को नव-निर्मित कैलाश महादेव शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूजा का शुभारंभ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें थाना क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ कलश यात्रा में भाग लिया और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
1 hour and 19 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k