झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव: वार्ड 22 में सीधी टक्कर, मुकाबला रोचक
झुमरीतिलैया नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 22 में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। मुख्य रूप से सीधी टक्कर एक पूर्व वार्ड पार्षद और एक समाजसेवी सरिता पांडेये के बीच मानी जा रही है, हालांकि अन्य प्रत्याशी भी अपनी-अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रहे हैं। चुनावी माहौल में प्रचार-प्रसार तेज है और सभी उम्मीदवार जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हैं।
वार्ड 22 से उम्मीदवार सरिता पांडेय की दावेदारी को लेकर क्षेत्र में खास चर्चा है। समर्थकों का दावा है कि उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे विपक्षी उम्मीदवारों में हलचल है। बताया जा रहा है कि घर-घर संपर्क अभियान और महिलाओं के बीच लगातार संवाद के कारण उनकी पकड़ मजबूत हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरिता पांडे शिक्षित और मृदुभाषी हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव खासकर महिला मतदाताओं पर पड़ रहा है। वहीं उनके पति बबलू पांडेय लंबे समय से क्षेत्र में समाजसेवा से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रियता और लोकप्रियता भी चुनावी समीकरण में अहम भूमिका निभाती दिख रही है। समर्थकों का मानना है कि वर्षों की सामाजिक भागीदारी का लाभ इस चुनाव में मिल सकता है।
दूसरी ओर पूर्व पार्षद भी अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को जनता के सामने रख रहे हैं मगर जनता उन्हें एक क्षेत्र के बिकास और अन्य क्षेत्र के उपेक्षा को लेकर सीधे तौर पर नकार रही है। वार्ड में सड़क, नाली, जलजमाव और मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जा रहे हैं।
अब निगाहें 27 तारीख पर टिकी हैं, जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वार्ड 22 की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है, यह तो परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन फिलहाल चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है।






झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। मैदान में चार प्रमुख उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है, लेकिन चुनावी चर्चा में ‘शोले’ वाले को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। रमेश सिप्पी निर्देशित शोले फिल्म में धर्मेंद्र के यादगार अभिनय को लेकर काफी चर्चा होती है ठीक उसी तरह से लोग बीरू की चर्च कर रहे है ।समर्थकों का दावा है कि क्षेत्र में मिल रहे व्यापक जनसमर्थन के कारण ‘शोले’ अव्वल स्थिति में है।

झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार यादव उर्फ बीरू फर्नीचर झामुमाे समर्थित के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को शहर के ब्लॉक रोड स्थित परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूरे शहर में तिलकुट की सोंधी खुशबू और गुड़ की मिठास ने पर्व का उल्लास घोल दिया। लोग एक-दूसरे को चूड़ा-तिलकुट और गुड़-दही की दावत देकर रिश्तों में मिठास बढ़ाते नजर आए। इसी कड़ी में शहर के यदुटांड़ स्थित श्री कोडरमा गौशाला परिसर में भी मकर संक्रांति विशेष रूप से मिठास भरी रही। जहां 350 से अधिक गौवंशों के लिए पर्व को सेवा और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के प्रतिष्ठित फर्नीचर व्यवसायी, ब्लॉक रोड स्थित बीरू फर्नीचर के संचालक बीरेंद्र यादव उर्फ बीरु यादव मकर संक्रांति की सुबह करीब सवा क्विंटल गुड़, तिलकुट और चूड़ा लेकर गौशाला पहुंचे। गौशाला कर्मियों के सहयोग से उन्होंने रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष कुमार एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अधिवक्ता अरुण ओझा के साथ मिलकर सभी गौवंशों को तिलकुट, गुड़ और चूड़ा खिलाया। इस सेवा कार्य से न केवल गौवंशों को सुखद अनुभूति मिली। बल्कि उपस्थित लोगों ने भी दिव्य आशीर्वाद का अनुभव किया।इस अवसर पर बीरेंद्र यादव ने कहा कि निस्वार्थ भाव से सभी को गौसेवा से जुड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि परमात्मा की कृपा से वे निरंतर समाजसेवा और गौ सेवा के कार्यों में जुड़े हुए हैं और आगे भी सेवा का अवसर मिलने पर पूरे तन-मन से लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि बीरेंद्र यादव में गौसेवा की जो भावना है, वह बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है। रोटरी क्लब के सदस्य के रूप में समाजसेवा के कार्यों में उनका सहयोग हमेशा सराहनीय रहता है। वहीं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि जिस समर्पण से बीरेंद्र यादव अपने घर में गौवंशों की देखभाल करते हैं। उसी भाव से वे गौशाला के गौवंशों की भी सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि गौसेवा से संतुष्ट गौमाता से 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान बीरेंद्र यादव की ओर से गौशाला के सभी कर्मियों के लिए भी तिलकुट, गुड़, दही और चूड़ा की व्यवस्था की गई।
रांची : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी रविवार को धुर्वा स्थित लापता बच्चों के आवास पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मंत्री ने परिवारजनों से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली और उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना। इस दौरान बच्चों की मां ने भावुक होकर अपने बच्चों की शीघ्र और सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा जी से दूरभाष पर बात की तथा लापता बच्चों की माता एवं परिवारजनों से भी सीधे बातचीत करवाई, ताकि उनकी बात शीर्ष स्तर तक पहुंचे और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। अन्नपूर्णा देवी ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाए रखते हुए बच्चों की जल्द से जल्द खोज और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यदि घटना के पहले 24 घंटे में स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाई होती, तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर राज्य का पुलिस मुख्यालय स्थित है। साथ ही राज्य के सभी मंत्रीगण एवं माननीय मुख्यमंत्री भी यहीं से चंद मिनटों की दूरी पर कार्य करते हैं। इसके बावजूद उनके नाक के नीचे इतनी गंभीर घटना हो जाना और किसी को कोई भनक तक न लगना, राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
बजरंग नगर, झुमरी तिलैया स्थित
अवध्या क्लासेस पिछले 5 मार्च 1999 से शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में सशक्त, विश्वसनीय और परिणामोन्मुखी संस्थान के रूप में निरंतर अपनी पहचान बनाए हुए है। इस प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना वरिष्ठ शिक्षाविद
राम रतन अवध्या ने की थी, जिनके 25 वर्षों से अधिक के समर्पित शिक्षण अनुभव का लाभ लेकर आज सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर चुके हैं।
झुमरीतिलैया के गुमो में भगवान श्रीराम लक्ष्मण सीता बजरंगबली माँ सन्तोषी प्राणप्रतिष्ठा हेतु एक बैठक मंदिर प्रांगण में सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में यज्ञ समिति का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष संजय पाण्डेय को चुना गया ।वहीं उपाध्यक्ष अनिल सिंह, अरविंद सिंह, तपेश्वर शर्मा, सन्नी सिंह, गुड्डू सिंह, सचिव उमेश सिंह, सहसचिव आशीष पाण्डेय, रौशन सिंह, राजीव सिंह, सचिन सिंह, बंटी सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, सहकोषाध्यक्ष चंदन शर्मा, टिंकू सिंह, गौतम सिंह, अजित सिंह को बनाया गया।जबकि संरक्षक प्रदीप सिंह, तपेशश्वर शर्मा दिनेश सिंह, रणजीत सिंह, महादेव शर्मा को बनाया गया । बैठक के बाद यज्ञ के अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि यज्ञ पांच दिवसीय होगा जिसमें 2 अप्रैल को नगर भृमण एवं 11 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ सुरु होकर 15 अप्रैल को समापन होगा। इसमें अधिक से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे ।बैठक में जयन्त शर्मा, गौतम सिंह, प्रताप सिंह, शशि पाण्डेय, सुनील सिंह अलावे सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
1 hour and 14 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1