आजमगढ़ :यूजीसी रेगुलेशन लागू करने, जेएनयू के छात्रों के उत्पीड़न के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
आजमगढ़ में हुआ प्रदर्शन आजमगढ़ 28 फरवरी 2026. यूजीसी रेगुलेशन लागू करने और जेएनयू के छात्रों के उत्पीड़न के खिलाफ राजव्यापी प्रदर्शन के तहत आजमगढ़ में छात्रों-युवाओं और किसान संगठनों ने मार्च निकालकर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आजमगढ़ को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार यूजीसी रेगुलेशन को और जवाबदेही के साथ जिम्मेदार और प्रभावी बनाकर लागू करे। यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में आजमगढ़ में हुए राजव्यापी प्रदर्शन में सोशलिस्ट किसान सभा, भाकपा माले, आर.वाई.ए., पूर्वांचल किसान यूनियन, वामसेफ, कारवां, एनएपीएम के नेता और कार्यकर्ता सड़को पर उतरे। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी रेगुलेशन पर अस्थायी रूप से लगाई गई रोक एस.सी/एस.टी/ओबीसी के छात्रों के अधिकारों पर हमले को और तेज करेगी। जेएनयू में यूजीसी रेगुलेशन को लेकर निकाले गए समता मार्च पर जिस तरीके से दिल्ली पुलिस ने बर्बरता से छात्र-छात्र नेताओं पर हिंसा की और 14 छात्रों को जेल भेज दिया उससे स्पष्ट होता है कि सरकार समता की मांग करने वालों की आवाज को दबाना चाहती है। जेएनयू कुलपति द्वारा यूजीसी रेगुलेशन और दलित छात्रों पर की गयी टिप्पणी स्पष्ट करती है कि वंचित समाज के छात्रों के साथ भेदभाव की नीति संस्थागत है। सुप्रीम कोर्ट के स्टे से जातीय भेदभाव की सिर्फ अनदेखी नहीं की गई बल्कि उत्पीड़न करने वालों का मनोबल भी बढ़ा है। इन्हीं परिस्थितियों में किसी रोहित वेमुला, पायल तड़वी और किसी दर्शन सोलंकी को आत्महत्या करना पड़ता है। जब जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में संगठित आन्दोलन पर विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस के संरक्षण में गुंडे हमला कर रहे हों तो इससे समझा जा सकता है कि एक अकेले छात्र का जब उत्पीड़न होता है तो वह कितना बेबस हो जाता होगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि यूजीसी रेगुलेशन रोक को तत्काल निरस्त किया जाए, रोहित एक्ट लागू किया जाए, जेएनयू के जेल भेजे गए सभी छात्र-छात्र नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए। जेएनयू की जातिवादी कुलपति को बर्खाश्त किया जाए और छात्रों का उत्पीड़न करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। सभा को कामरेड जयप्रकाश नारायण, किसान नेता राजीव यादव, साहित्यकार सत्यम प्रजापति, एडवोकेट विमला यादव, एडवोकेट राजेश यादव, वीरेन्द्र यादव, कामरेड विनोद सिंह, जामिया के पूर्व छात्र नेता कलीम जामई, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उत्कर्ष शुक्ला, डॉ. राजेन्द्र यादव, गायक काशीनाथ यादव, आलोक गौतम ने सम्बोधित किया। प्रदर्शन में अधिवक्ता विनोद यादव, अधिवक्ता धर्मेन्द चौहान, मंतराज यादव, उमैर आजमी, रवीन्द्र कुमार यादव, अवधेश यादव, कामरेड यमुना प्रजापति, हीरालाल यादव, प्रेमर राजभर, जशवंत राजभर, नन्दलाल यादव, साहबदीन, रामकृष्ण यादव, सुदर्शन राम, रणजीत प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, शिवम गिरी, धर्मेन्द्र सरोज, आशीष कुमार, रामाश्रय निषाद, सुखविन्दर यादव, कर्मवीर यादव, अंकित प्रजापति, ज्ञानेन्द्र प्रजापति आदि शामिल थे।
आजमगढ़: कूबा पीजी कालेज में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन , लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
आजमगढ़।कूबा पी जी कॉलेज दरियापुर नेवादा आजमगढ़ मे भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिवरी का आयोजन आजमगढ़। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कूबा पीजी कॉलेज, दरियापुर नेवादा, आजमगढ़ में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्राणिविज्ञान विभाग के डॉ. दीपक वर्मा एवं डॉ. संगम कुमार तथा डा संतोष कुमार उपाध्याय के संयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना रहा। प्राचार्य महोदय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे अवसर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी, रितेश वर्मा, पंकज कुमार सिंह, डॉ शशि भूषण तिवारी, यशपाल सिंह तथा अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में भी ऐसे जनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संभकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राणा प्रताप सिंह ने किया ।
आजमगढ़: अहरौला में आयोजित समरसता रैली के सफलता के बाद पंचायती राज मंत्री का हुआ स्वागत
आजमगढ़ ।सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अहिरौला महारैली की ऐतिहासिक सफलता पर धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ शैलेंद्र सिंह गुडु की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय गिडउर पर शनिवार को किया गया ।धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट ओम प्रकाश राजभर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री उतर प्रदेश सरकार डॉ अरविंद राजभर समेत पार्टी के पूर्वाचल के जौनपुर सुल्तानपुर बस्ती गोरखपुर मऊ गाजीपुर बलिया वाराणसी महराजगंज समेत कई जनपद सक्रिय कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने धन्यवाद कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । कार्यक्रम का शुभ आरम्भ महा राजा सुहेलदेव के चित्र पर माला पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया पार्टी कार्यकताओं पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर शाल देकर सम्मानित किया गया धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी कार्यकताओं का सम्मान प्रदेश एवं राष्ट्र के पार्टी नेता गढ़ कार्यकता के दर्द को समझे और सम्मान करे । उन्होंने ने कहा कि सपा पार्टी को टक्कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी दे रही है पार्टी को 23 वर्ष हो गया पार्टी का कोई कार्यक्रम जन चौपाल बैठक रैली रहा हो विरोधी दल के लोग चर्चा करते है कि भीड़ कैसे हो जाती है पार्टी कार्यकता अनवरत गांव गांव चलने से ही प्रदेश ही नहीं कश्मीर कर्नाटक समेत कई प्रदेशों में पार्टी के लोग कार्य कर रहे है कार्यकताओं का सम्मान करने से पार्टी कार्यकताओं का मनोबल बढ़ता है उन्होंने ने कहा कि पार्टी कार्यकता अनुशासन में रहते हुए पार्टी से लोगो को जोड़ने का कार्य करे । राजभर समाज के लोग दूसरे दल भाजपा सपा बसपा काग्रेस में है घबरा गए है उन के पार्टी के लोग कहते है तेरा क्या होगा कलिया विरोधी दल के लोगों की बातों का ध्यान न दे प्रदेश में जब पूर्वाचल बनेगा सुहेलदेव पार्टी का मुख्य मंत्री होगा उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायत का चुनाव समय पर होगा प्रदेश सरकार कराने के लिए तैयार है सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है 75 जिलो में मत पत्र पहुंच चुका है मतदाता सूची का प्रशासन 15 अप्रैल को होने जा रहा है जो लोग भ्रम की स्थिति में है एसआईआर में सारे कर्मचारी लगे हुए है यूपी बोर्ड की परीक्षा आगे जनगणना तीन चीजों को लेकर परेशान है राज्य चुनाव आयोग को चुनाव कराना है जो तैयार है पिछड़ा आयोग कैबिनेट में पास हो जाएगा ग्राम पंचायत का चुनाव दो महीने में होगा । धन्यवाद समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने पार्टी कार्यकताओं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी 15 मार्च कोमहराजगंज जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता रैली को सफल बनाने के लिए सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकताओं पदाधिकारियों से आहवान किया इस दौरान इतिहासकार डा एंबी राजभर धमेंद्र सिंह पप्पू प्रमुख अरविंद सिंह मखडू अभिषेक मिश्रा अमला शंकर दीक्षित रामजीत सिंह रामआसरे प्रजापति अमरजीत सिंह कैलाश सिंह बबलू पंडित पंकज दीक्षित जिलाध्यक्ष मोहन राजभर प्रह्लाद राजभर रमेश राजभर फागू सिंह शिवेंद्र सिंह समेत पूर्वाचल के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन वकील चौरसिया अध्यक्षता उमेश सिंह ने किया ।
आजमगढ़: काशी में आजमगढ़ के साहित्य भूषण डाक्टर रुद्र नाथ चौवे रुद्र सहित कवि साहित्यकार किये गये सम्मानित
आजमगढ़ । वाराणसी में विश्व हिंदी शोध एवं संवर्धन अकादमी, लोक भाषा अनुसंधान केंद्र, कविताम्बरा समूह एवं सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय काशी काब्य कुम्भ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को खूब रिझाया। समारोह में विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी आजमगढ़ के अध्यक्ष व साहित्य भूषण डॉ. रुद्रनाथ चौबे ‘रुद्र’ को “हिन्दी साहित्य भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आजमगढ़ ईकाई के देवेन्द्र तिवारी ‘देव’ को “छंद मकरंद सम्मान, लाल बहादुर चौरसिया ‘लाल’ को “कविताम्बरा , संजय पांडेय ‘सरस को “काव्य रत्नाकर , महेन्द्र ‘मृदुल’ को “साहित्य सर्जना, सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या हनुमानगढ़ी के महन्त मिथिलेश नंदिनी रहें। कार्यक्रम में साहित्यकारों एवं कवियों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात गीतकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र (गीत ऋषि) और संचालन प्रोफेसर डाक्टर राम सुधार सिंह ने किया।
आजमगढ़: रानी की सराय के ब्लाक प्रमुख ने रैली निकाल पर्यावरण का दिया सन्देश, किया वृक्षारोपण
आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह द्वारा सोमवार को वृक्षारोपण किया गया। ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह के नेतृत्व में रानी की सराय स्थित कशीदास मंदिर से थाना मार्ग पर बने डिवाइडर पर पौधरोपण किया गया । ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारी हाथों में “स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा रानी की सराय” लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली।और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।रैली के बाद मार्ग के डिवाइडर पर पौधे लगाए गए। ब्लाक ने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पहले चरण में एक किलोमीटर तक डिवाइडर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में बेलईसा से कोटिला टूल्टेक्स तक डिवाइडर पर प्रकाश व्यवस्था के साथ वृक्षारोपण करने की योजना है। उन्होंने बाजार वासियों से अपील की कि अपने घरों के सामने लगाए गए पौधों की स्वयं देखभाल करें और समय-समय पर पानी देते रहें । कार्यक्रम में बीडीओ रानी की सराय राज किशोर सिंह, एडीओ पंचायत संदीप राजबीर, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेन्द्र नाथ मिश्र सहित जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आजमगढ़: दीवानी न्यायालय में बम की सूचना से अफरा तफरी , न्यायालय पुलिस छावनी में तब्दील
आजमगढ़। सोमवार को आजमगढ़ दीवानी कचहरी में बम होने की सूचना से अचानक अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और एहतियातन पूरे कचहरी परिसर को खाली करा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलते ही अदालत परिसर में मौजूद वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य द्वारों को सील कर दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे परिसर में सघन जांच शुरू कर दी है। हर कक्ष, रिकॉर्ड रूम और वाहन पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
आजमगढ़: छति ग्रस्त पुल के पोर्च के मरम्मत कार्य से प्रसन्नता ,आवा गमन में हो रही थी दिक्कत
आजमगढ़। मिर्जापुर विकास खण्ड में पड़ने वाले श्रषि दुर्वासा धाम स्थित तमसा मंजूषा के तट पर जन सहयोग से निर्मित पुल का क्षतिग्रस्त पोर्च मरम्मत किया जा रहा है। इससे तीर्थयात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर होगी।समाजसेवी और शमशाबाद के ग्राम प्रधान मिस्टर प्रधान ने आज सुबह जेसीबी मशीन लगाकर पुल के मरम्मत का कार्य को शुरू कराया। पहले लोग मंजूषा नदी पर बने बांस बल्ली से बने चह से पार करते थे। लेकिन वाहन नहीं आ जा पाते थे। जन सहयोग से पुल बन जाने पे लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत हो गयी। गाड़ी मोटर आने जाने लगें। आवागमन बढ़ गया। पुल का पोर्च क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण तीर्थयात्रियों एवं राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हमेशा खतरा बना रहता था। समाजसेवी गुफरान अहमद बलराम तिवारी, जो श्रषि दुर्वासा दत्तात्रेय चंद्रमा ऋषि विकास समिति आजमगढ़ के व्यवस्थापक हैं, ने इस नेक कार्य के लिए ग्राम प्रधान मिस्टर प्रधान की सराहना की है।
आजमगढ़: दलित चिंतक साहित्यकार की पुण्यतिथि पर साहित्य और समाज दर्शन राष्ट्रीय परिसंवाद पर विचार गोष्ठी का आयोजन
आजमगढ़, । प्रख्यात मार्क्सवादी दलित चिंतक और साहित्यकार डा.तुलसीराम की पुण्यतिथि पर आज हरिऔध कला केंद्र में 'डा.तुलसीराम का साहित्य और समाज-दर्शन' विषयक राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया। इस परिसंवाद में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं विचारक प्रो.दीपक मलिक ने कहा कि अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक यथार्थ को तुलसीराम जी ने अभिव्यक्ति दी है। एक नये हिन्दुस्तान की परिकल्पना करते हुए उसमें बुद्ध, मार्क्स और अंबेडकर की आकांक्षाओं का समाज बनाने की रूपरेखा उन्होंने प्रस्तुत की है। वे चाहते थे कि हाशिए का समाज मुख्य धारा में आए उसकी विडम्बनाएँ खत्म हों। प्रो.मलिक ने कहा कि अपने आरम्भिक जीवन में डा.तुलसीराम ने अपार कष्ट,अपमान और वंचनाएँ झेलीं। लेकिन वे संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे। उनका अथाह ज्ञान न सिर्फ दलित समाज के लिए हितकर था बल्कि वे सभी वर्गों को सही दिशा देने में कामयाब रहे। उन्होंने आत्मकथा लेखन के द्वारा सामाजिक चेतना और परिवर्तन की दिशा सुनिश्चित की। 'मुर्दहिया' जैसी आत्मकथा दलित विमर्श का व्यापक सन्दर्भ ग्रहण करता है। विशिष्ट अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय से आए वरिष्ठ आलोचक प्रो.सूरज बहादुर थापा ने कहा कि हिन्दी लेखन में आत्मकथा का विशेष महत्व नहीं था। लेकिन अस्सी के दशक में विमर्श की शुरुआत जब सहानुभूति बनाम स्वानुभूति से होती है तब सर्वाधिक महत्वपूर्ण लेखन आत्मकथा को ही माना गया। इसमें भी अन्य दलित आत्मकथाओं की तुलना में 'मुर्दहिया' का सबसे बड़ा पाठकीय दायरा है। बाद में जब इसका जब दूसरा संस्करण 'मणिकर्णिका' आया तो उसने इस दायरे को और सघन बनाया। वे बौद्ध दर्शन के साथ वेदांत दर्शन के भी विद्वान थे। भारतीय ज्ञान समाज की सभी धाराओं में उनका दखल था। हमारे समय के व्याख्याकार और सामाजिक यथार्थ के सच्चे निरूपक थे डा.तुलसीराम। अध्यक्षता करते हुए शिक्षक नेता हरिमंदिर पाण्डेय ने कहा कि डा.तुलसीराम ने नया समाज बनाने के लिए पहल की थी। वे बौद्धिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक नायक भी थे। कबीर की विरासत के साथ हाशिए के समाज को शक्ति देने के लिए उन्होंने साहित्य का रास्ता चुना। यह परिसंवाद 'स्मरण डा.तुलसीराम' का आयोजन प्रगतिशील लेखक संघ, इप्टा, इस्कफ, एटक, अ.भा.नौजवान सभा,भारतीय महिला सभा, प्रारंभिक शिक्षक समिति, लोकायन संस्कृति न्यास आदि के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में स्वागत वक्तव्य डा.राम नारायण राम ने किया। विषय प्रवर्तन एवं संचालन डा.संजय श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों का परिचय जितेंद्र हरि पाण्डेय ने और आभार बी.राम पूर्व जिला जज ने किया। आयोजन में विशेष रूप से पी.आर.गौतम, सरिता महेंद्र, जय प्रकाश नारायण, डा.उदयभान यादव, डा.राजेश यादव, बालेदीन यादव, डा.इंदु श्रीवास्तव, डा.जितेंद्र नूर, अशोक यादव, हरिगेन राम, रामाज्ञा यादव, राजनाथ राज, राम अवध यादव सहित बड़ी तादाद में लोग उपस्थित थे।
आजमगढ़: महाशिवरात्रि मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी बैठक सम्पन्न, थाना दीदारगंज का औचक निरीक्षण
आजमगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को थाना दीदारगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम चितारा महमूदपुर स्थित मंदिर परिसर में आगामी महाशिवरात्रि मेले के दृष्टिगत सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, संभ्रांत नागरिकगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों से मेले के दौरान संभावित समस्याओं, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए। अधिकारियों द्वारा सभी को आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बताया गया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। बैठक उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना दीदारगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष एवं परिसर की स्वच्छता आदि का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया।जनपद पुलिस महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
आजमगढ़: अनियंत्रित बाइक नहर में कूदने से युवक की मौत, एक घायल
आजमगढ़। बारात में आए युवक के अनियंत्रित बाइक नहर में कूदने से मयंक सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष की मौत हो गयी और रोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष घायल है बुरहानपुर से बारात में अपनी मोटर साईकिल काली स्प्लेंडर नम्बर (UP61BR0160)से ढाका रामधनी यादव के यहां आए थे वहां से वापसी में जब वह रामपुर जमील फलन देवनाथपुर माइनर के सामने पहुँचे बाइक नियंत्रित होकर शारदा सहायक खंड 23 में तेज स्पीड होने के कारण गिर गई जिसमें मयंक सिंह पुत्र जसवंत सिंह की मृत्यु हो गई तथा रोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह को काफी चोट आई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिसमें सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद सब इंस्पेक्टर दीपक राय आनंद मौर्य के साथ मौके पर पहुंच कर बाड़ी को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया तथा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य मेहनाजपुर में भर्ती कराया गया है।खबर लिखे जाने तक की वक्त का इलाज हो रहा था।