यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर यादव समाज में आक्रोश
![]()
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर यादव समाज में आक्रोश, रिलीज होने से पहले अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन। बुधवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सीतापुर के जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव के नेतृत्व में स्थानीय पक्का तालाब तीर्थ पर उपस्थित यादव समाज के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, उसके उपरांत प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन अश्वनी वैष्णव सूचना एवं प्रसारण मंत्री भारत सरकार को संबोधित उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम को दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि, प्रोड्यूसर संदीप तोमर द्वारा बनाई जा रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी जो आगामी 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, उस पर रोक लगवाने व विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।
, ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि, फिल्म प्रोड्यूसर के द्वारा बनाई जा रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी जातीय हिंसा एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम करेगी, इस फिल्म का मुख्य किरदार यूट्यूबर प्रगति तिवारी निभा रही हैं, ज्ञापन में फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगाने और सहयोगियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से राकेश यादव, रामकुमार यादव, मधु राम सिंह यादव, अमर यादव, रिंकू यादव, रोहित यादव, नारद यादव, संतराम यादव, प्रमोद यादव, उमेश यादव, लवकुश यादव सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।![]()
![]()



लहरपुर सीतापुर क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में विस्थापित किए गए बंजारा समाज के लोगों को वितरित किए गए कंबल। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी के द्वारा ग्राम भवानीपुर में विस्थापित किए गए बंजारा परिवारों की घर गृहस्थी व्यवस्थित कराने के उद्देश्य से 114 परिवारों को कंबल वितरित किये गए, उन्होंने बताया कि विगत लगभग 40 वर्षों से मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित अग्निशमन की भूमि पर रह रहे बंजारा परिवार के लोगों को प्रशासन के द्वारा प्रस्तावित बंजारा टाउनशिप में विस्थापित किया गया था, जिसके चलते सभी परिवारों को शासन व स्थानीय लोगों के द्वारा द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसी के चलते बंजारा परिवारों को कंबल का वितरण किया गया है उन्होंने बताया कि अति शीघ्र ही क्षेत्र की पीतांबरा शिक्षा समिति के द्वारा सभी परिवारों को दैनिक जीवन में काम आने वाली सामग्री व चादरों का वितरण किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि विस्थापित किए गए परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है जिसके तहत बंजारा टाउनशिप में आवास के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्कूल, पार्क और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर लेखपाल राहुल यादव, पवन यादव, मोहम्मद अफसान सहित भारी संख्या में बंजारा परिवार उपस्थित थे।
सीके सिंह(रूपम)

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की गहनतापूर्वक समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न इंडीकेटर्स पर जनपद की प्रगति को देखा तथा धीमी प्रगति वाली योजनाओं में सुधार के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार लायें, अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से पात्रों को लाभान्वित किये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन मिलेगा एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से लक्षित लाभार्थियों की सूचनाओं का संकलन कराते हुए पात्रों को लाभान्वित किया जाये। मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्रों को चिन्हित करते हुये उनकी मरम्मत एवं अवस्थापना सुविधाओं में सुधार हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k