छात्रों के लिए मेरा बंगला नीलाम कर दो": विधानसभा में मंत्री चमरा लिंडा पर बरसे टाइगर जयराम महतो
राँची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान गुरुवार को टाइगर जयराम महतो अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में नजर आए। राज्य के ओबीसी (OBC) छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति न मिलने के मुद्दे पर उन्होंने सरकार और विभागीय मंत्री चमरा लिंडा की जमकर क्लास लगाई। सदन के अंदर और बाहर, दोनों ही जगह जयराम महतो के बयानों ने गर्मी पैदा कर दी।
बंगला नीलामी की पेशकश: बहस के दौरान जयराम महतो इतने भावुक और आक्रामक हो गए कि उन्होंने सीधे मंत्री से कहा, "अगर सरकार के पास फंड की कमी है, तो मेरा बंगला नीलाम कर दीजिए, लेकिन छात्रों के हक का पैसा मत रोकिए।" उन्होंने आगे सुझाव दिया कि विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि (MLA Fund) का पैसा छात्रों की छात्रवृत्ति में लगा दिया जाना चाहिए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे।
मंत्री का पलटवार और केंद्र पर दोष: जवाब में विभागीय मंत्री चमरा लिंडा ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य सरकार छात्रों को लाभ देने के लिए सजग है। उन्होंने देरी का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि केंद्र से राशि का आवंटन नहीं होने के कारण वितरण में बाधा आ रही है।
इस पर जयराम महतो ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अगर मंत्री छात्रों के लिए कुछ नहीं कर सकते, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।















1 hour and 31 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k