मीरापुर केवल गांव में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित

जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित मीरापुर केवल गांव में हनुमानजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास सम्पन्न हुआ । मुंबई के भवन निर्माता राम सेवक पाण्डेय के करकमलों से मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर धर्मचंद उपाध्याय, छोट लाल उपाध्याय, कृष्ण चंद्र उपाध्याय, विश्वहिंदू परिषद मछली शहर प्रखंड प्रमुख अखिलेश पाण्डेय, लालमणि पाण्डेय शैलेंद्र उपाध्याय, भाजपा प्रमुख लवकुश सिंह, संतोष गुप्ता शिवकुमार पांडे समेत  बड़ी संख्या गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

पूरा वातावरण बजरंगबली की जय जयकार से गूंज उठा। अंत में भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आज मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने वरिष्ठ समाजसेवी रामजी उपाध्याय के साथ हनुमान जी का दर्शन किया।
किसान का बेटा पुष्पेंद्र यादव ने किया अपने गांव का नाम रोशन
जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के कुछमुछ गांव से निकली एक कहानी आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। किसान परिवार में जन्मे एक बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर वह मुकाम हासिल किया है, जो हर माता-पिता का सपना होता है। कुछमुछ निवासी वीर बहादुर यादव उर्फ पप्पू वर्षों से खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके बड़े बेटे पुष्पेंद्र यादव ने यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती, बस उन्हें पाने का जज़्बा होना चाहिए। पुष्पेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से हुई। सीमित संसाधनों और साधारण परिस्थितियों के बीच पढ़ाई करते हुए उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से नज़र नहीं हटाई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जौनपुर के राधिका इंटर कॉलेज से पूरी की।
वर्ष 2018 में उन्होंने देश की कठिन परीक्षाओं में से एक नीट उत्तीर्ण कर लिया और देश के प्रतिष्ठित संस्थान किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में एमबीबीएस में प्रवेश पाया। यह उपलब्धि अपने आप में पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण थी। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुष्पेंद्र ने जौनपुर मेडिकल कॉलेज में गवर्नमेंट बॉन्ड पर जूनियर रेजिडेंट के रूप में सेवाएं दीं। कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ उन्होंने एमडी पीडियाट्रिक्स (बालरोग विशेषज्ञ) की डिग्री हासिल की। अब वह मध्यप्रदेश के दतिया में स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं देंगे, जहां वह नन्हे-मुन्ने बच्चों के इलाज और स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पिता वीर बहादुर यादव और मां सुनीता देवी के लिए यह पल किसी सपने से कम नहीं है। खेतों में पसीना बहाने वाले पिता की आंखों में आज खुशी के आंसू हैं। उनकी वर्षों की मेहनत और बेटे की तपस्या रंग लाई। पुष्पेंद्र ने यह साबित कर दिया कि यदि मेहनत, लगन और ईमानदारी से पढ़ाई की जाए तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। आज कुछमुछ गांव ही नहीं, बल्कि पूरा जौनपुर इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। यह कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के कारण अपने सपनों को छोटा समझ लेता है।
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर बनेगा पिलकिछा का अंत्येष्टि स्थल
जौनपुर। गोमती नदी के किनारे स्थित पिलकिछा श्मशान घाट के दिन बहुत जल्द बहुरने वाले हैं। डेढ़ करोड़ की लागत से यहां मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, सीढियां, मैदान में पत्थर,बैठने के लिए हाल, कुर्सियां, प्रवेश द्वार व पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। इसको लेकर मंगलवार को विधायक रमेश सिंह ने घाट पर पहुंच जिम्मेदारों को चार दिनों के भीतर डीपीआर तैयार करने को कहा।
ज्ञातव्य हो कि उक्त प्राचीन घाट पर शवदाह को लेकर तमाम समस्याएं बनी हुई है। घाट तक आने वाले मार्ग से लेकर बिजली, सीढियां, पार्किंग शौचालय,बैठने का स्थल आदि को लेकर शव दाह को आने वाले लोगों के लिए तमाम फजीहतें हो रही है। जिसके शिकायत कई लोगों के द्वारा विधायक से की गई थी।
जिसे संज्ञान में लेकर वे मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण करने घाट पर पहुंच गए। मार्ग से लेकर घाट तक की सारी खामियों को देख उन्होंने मौके पर ब्लाक के अधिकारियों को बुला लिया। उन्होंने कहा कि विधायक निधि, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत और मनरेगा से लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से प्रवेश द्वार, 30 मीटर सीढ़ी,नदी में बढ़ाव होने की स्थिति में घाट के ऊपरी तट पर एक साथ आठ शवों को मुखाग्नि देने भर की जगह में पक्का निर्माण, राजमार्ग से घाट तक छह मीटर का शीशीरोड,मार्ग से  घाट तक उजाला हेतु दर्जन भर हाईमास्ट स्ट्रीट लाइटें, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शौचालय, विश्राम स्थल, व्यवस्थित दुकानें, शुद्ध पेयजल, पार्किंग व हरे भरे पेड़ पौधे लगाए जायेंगे। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका डीपीआर चार दिनों के भीतर तैयार कर काम की शुरुआत कराएं। इस मौके पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनीष सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव,भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, अजीत सिंह, श्रीप्रकाश तिवारी, प्रदीप यादव,हीरा सिंह, बब्लू गौड़ सहित कई तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।
रितिक दुबे ने स्व. शिवनारायण उपाध्याय के घर पहुंच कर प्रकट की शोक संवेदना
जौनपुर। जय भोलेनाथ सेवा संस्था के संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रितिक दुबे ने आज बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित रमनीपुर गांव में स्वर्गीय शिवनारायण उपाध्याय के घर आकर उनके परिवार जनों को सांत्वना देते हुए शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिवनारायण उपाध्याय अत्यंत विनम्र और सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने वाले व्यक्ति थे। कैंसर के चलते पिछले दिनों उनकी मृत्यु हो गई थी। वह मुंबई के समीप नालासोपारा में रहते थे और रितिक दुबे की संस्था से जुड़े हुए थे। रितिक दुबे जौनपुर के बरसठी तहसील अंतर्गत स्थित सिरोली गांव के रहने वाले हैं। इस अवसर पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, दीपक मिश्रा, सुनील पांडे,  अश्विन पांडे, शिवम तिवारी, के अलावा स्वर्गीय शिवनारायण उपाध्याय के बड़े भाई मारकंडे उपाध्याय, पुत्र प्रिंस उपाध्याय तथा रिकेन उपाध्याय उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 ने दिया आंदोलन को समर्थन

जौनपुर। टीचर्स फेडरेसन ऑफ़ इंडिया द्वारा टी. ई. टी के विरोध में चलाए जा रहे चरण बद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 द्वारा समर्थन दिया गया l बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों कि एकता से ही लड़ाई लड़कर जीतना संभव है l पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि इस समय शिक्षक सेवा सुरक्षा के संघर्ष से जूझ रहा है।

ऐसे समय में हमसब को साथ मिल  कर चलना होगा विरोध के प्रथम दिन सोशल मिडिया पर जस्टिस फार टीचर्स # पूरे विश्व में 2 घंटे तक प्रथम स्थान पर रहा। 23,24,25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे।   26 फरवरी को 1से 4 बजे तक बी एस ए  कार्यालय पर धरना देकर पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया जायेगा।

बैठक में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री शिव कुमार सरोज आंनद कुमार, यादवेंद्र यादव, बदलापुर के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री डा भानु प्रताप  राव,  बदलापुर के अध्यक्ष उमेश मिश्र , मन्त्री राय साहब यादव, विनोद यादव ( खेल व्यायाम शिक्षक,खुटहन),जय प्रकाश यादव, अनिल यादव, विजय प्रकाश,आलोक यादव, कृष्ण कुमार  आदि  उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
जौनपुर। श्री बजरंग पीजी कॉलेज, घनश्यामपुर जौनपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर के तत्वाधान में चौथे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओं ने घनश्यामपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर की साफ सफाई की एवं जागरूकता रैली के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा साक्षरता अभियान के प्रति लोगों को जागृत किया। इस अवसर पर स्वाति अग्रहरि , रीमा यादव, पूजा विश्वकर्मा, रक्षा तिवारी, सचिन अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम  की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। संचालन डा जैनेन्द कुमार तिवारी ने किया।
संत विजयानंद ने किया बाबा कंजातीवीर चालीसा का विमोचन
जौनपुर। बाबा कंजातीवीर सूर्य पंचदेव साईं धाम, बघौजर, मीरापुर केवल ,बदलापुर में श्री रामचरित मानस की स्थापना वार्षिकोत्सव समारोह में मानसमराल पंडित देवमणि मिश्र द्वारा रचित बाबा कंजातीवीर चालीसा का विमोचन संत विजयानंद के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर धर्मचंद्र उपाध्याय, चेयरमैन छोटे लाल उपाध्याय, वाइस-चेयरमैन राम सेवक पाण्डेय,महामंत्री कथा व्यास मानस मर्मज्ञ पंडित वशिष्ठ उपाध्याय, एवं ट्रस्ट के संयोजक कुशल मंच संचालक कृष्ण चंद्र उपाध्याय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
मन को एकाग्र करने के लिए भगवान की भक्ति आवश्यक -- राहुल जी महाराज

रामनगर । क्षेत्र के होरैया गांव में  शुद्धू सिंह के यहां आयोजित श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हुआ जिसमें कथा वाचक राहुल जी महाराज ने श्रोताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मन को बड़ी सावधानी से लगाना चाहिए, नहीं तो मन का ध्यान विष पर  चला जाएगा।
राहुल जी महाराज ने भरत के जीवन की एक कथा सुनाई जिसमें उन्होंने बताया कि भरत के पिता चाहते थे कि भरत को अच्छी शिक्षा मिले, लेकिन भरत का ध्यान भगवान के चरणों में था। उन्होंने कहा कि भरत ने अपने पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए शिक्षा प्राप्त की, लेकिन उनका मन हमेशा भगवान के चरणों में ही लगा रहा।

कथा वाचक ने कहा कि हमें भी अपने मन को भगवान के चरणों में लगाना चाहिए, ताकि हमारा जीवन सार्थक हो सके। उन्होंने कहा कि मन को एकाग्र करने के लिए हमें भगवान की भक्ति करनी चाहिए और उनके नाम का जाप करना चाहिए।
कहा कि भगवान की मंगलमय कथा जीवों के परम कल्याण के लिए है
कथा के दौरान श्रोताओं ने बड़ी श्रद्धा से भगवान के नाम का जाप किया और उनकी भक्ति की।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, ओमप्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह , जयनारायण पांडेय, लल्लन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, प्रेमचंद उपाध्याय, दीपक सिंह, पप्पू सिंह सहित  बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे। कथा के आयोजन में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
रामपुर नद्दी गाॅंव में मेगा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का हुआ आयोजन

जौनपुर। मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के तहत 370 मड़ियाहूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के  बूथ संख्या 47 , जूनियर हाईस्कूल रामपुर नद्दी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2026 का आयोजन किया गया। जिसमें बीएलो सुमन सिंह एवं लेखपाल/सुपरवाइजर सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। उक्त फार्म में किंचित कारणों से हुई त्रुटि से आई नोटिस को हस्ताक्षरित करा वितरण किया गया, इसमें पं.ओंकारनाथ मिश्र, गुलाबचंद्र मिश्र नन्हे, राहुल मिश्र को नोटिस की प्रति दी गई और प्राप्त कर्ता ने आवश्यक दस्तावेज  संलग्न कर पुनः जमा करने की बात कही।

वही गाॅंव के आशीष कुमार ओझा,मनीष ओझा,रतन ओझा, अश्वनी कुमार तिवारी, इत्यादि ने आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर नोटिस को लेखपाल सुरेन्द्र सिंह के समक्ष जमा किए।
डॉ. टीकेयू पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने जीता दर्शकों का दिल

जौनपुर। जनपद के खुटहन अस्पताल रोड स्थित डॉ. टीकेयू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया है। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत, एकांकी नाटक, कौव्वाली , सामूहिक नृत्य ने उपस्थितों का मन मोह लिया। प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की खूब सराहना की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ विजय चतुर्वेदी ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि परिवार बच्चे की प्रथम पाठशाला है। यहीं से शिक्षा और संस्कारों का आविर्भाव होता है। आज के परिवेश में बच्चे को होस संभालने से पूर्व ही मोबाइल थमा दिया जाता है। आगे बाल्यावस्था में मोबाइल उसके चतुर्दिक विकास में सबसे बड़ा बाधक बन जाता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्राजापति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें तराश कर निखारने की जरूरत है। यह काम परिवार के बाद सिर्फ शिक्षक ही कर सकता है। साहित्य के क्षेत्र में भारत रत्न अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि हम शैक्षिक क्षेत्र में तो आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें बच्चों के नैतिक कर्तव्यों के विषय में विशेष रूप से सोचने की जरूरत है। हमारी संस्कृति शिक्षा के साथ साथ संस्कारों के समावेश की रही है। इस तरफ अभिभावकों और शिक्षकों विशेष ध्यान देने की जरूरत है।समारोह को नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती मनोरमा मौर्या, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामचन्द्र मिश्रा, विनोद तिवारी, पूर्व प्रधान साधू तिवारी, प्रबंधक सुशील मिश्र, शिक्षक नेता नरसिंह बहादुर सिंह और अमरनाथ मिश्रा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रबंधक साकेत कुमार पाण्डेय तथा संचालन पत्रकार प्रमोद पाण्डेय ने किया। विद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षित कर अभिनय की बेहतर गुर सिखाने वाली शिक्षिका मनीषा देवी की खूब प्रशंसा की गई। विद्यालय प्रबंधक देवेश उपाध्याय ने उपस्थित समस्त लोगों का स्वागत व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में किरन हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम के संचालक डॉ अरुण यादव, वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर आर एस विश्वकर्मा, पत्रकार शिवशंकर दुबे, पत्रकार संगम पांडे, पत्रकार गोकर्ण पांडे, पत्रकार रिंकू उपाध्याय, पत्रकार मानवेंद्र उपाध्याय, शशिधर शर्मा, युवा समाजसेवी बजरंगबली उपाध्याय गुड्डू अफसर अहमद, एड लालता यादव, पुत्तीलाल यादव , सतीश चंद्र त्रिपाठी, नितिन उपाध्याय दुर्गेश यादव, विजय बहादुर यादव ,संतोष शर्मा, जयप्रकाश दुबे, रामसूरत मौर्या, ओम प्रकाश तिवारी, हरिप्रकाश , परवेज अहमद, प्रवीण यादव, प्रमोद यादव ,सुभाष यादव, सीमा यादव , संतोष गुप्ता, रोशन उपाध्याय, रामाश्रय यादव समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।