आजमगढ़: काशी में आजमगढ़ के साहित्य भूषण डाक्टर रुद्र नाथ चौवे रुद्र सहित कवि साहित्यकार किये गये सम्मानित
आजमगढ़ । वाराणसी में विश्व हिंदी शोध एवं संवर्धन अकादमी, लोक भाषा अनुसंधान केंद्र, कविताम्बरा समूह एवं सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय काशी काब्य कुम्भ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को खूब रिझाया। समारोह में विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी आजमगढ़ के अध्यक्ष व साहित्य भूषण डॉ. रुद्रनाथ चौबे ‘रुद्र’ को “हिन्दी साहित्य भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आजमगढ़ ईकाई के देवेन्द्र तिवारी ‘देव’ को “छंद मकरंद सम्मान, लाल बहादुर चौरसिया ‘लाल’ को “कविताम्बरा , संजय पांडेय ‘सरस को “काव्य रत्नाकर , महेन्द्र ‘मृदुल’ को “साहित्य सर्जना, सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या हनुमानगढ़ी के महन्त मिथिलेश नंदिनी रहें। कार्यक्रम में साहित्यकारों एवं कवियों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात गीतकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र (गीत ऋषि) और संचालन प्रोफेसर डाक्टर राम सुधार सिंह ने किया।
आजमगढ़: रानी की सराय के ब्लाक प्रमुख ने रैली निकाल पर्यावरण का दिया सन्देश, किया वृक्षारोपण
आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह द्वारा सोमवार को वृक्षारोपण किया गया। ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह के नेतृत्व में रानी की सराय स्थित कशीदास मंदिर से थाना मार्ग पर बने डिवाइडर पर पौधरोपण किया गया । ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारी हाथों में “स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा रानी की सराय” लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली।और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।रैली के बाद मार्ग के डिवाइडर पर पौधे लगाए गए। ब्लाक ने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पहले चरण में एक किलोमीटर तक डिवाइडर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में बेलईसा से कोटिला टूल्टेक्स तक डिवाइडर पर प्रकाश व्यवस्था के साथ वृक्षारोपण करने की योजना है। उन्होंने बाजार वासियों से अपील की कि अपने घरों के सामने लगाए गए पौधों की स्वयं देखभाल करें और समय-समय पर पानी देते रहें । कार्यक्रम में बीडीओ रानी की सराय राज किशोर सिंह, एडीओ पंचायत संदीप राजबीर, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेन्द्र नाथ मिश्र सहित जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आजमगढ़: दीवानी न्यायालय में बम की सूचना से अफरा तफरी , न्यायालय पुलिस छावनी में तब्दील
आजमगढ़। सोमवार को आजमगढ़ दीवानी कचहरी में बम होने की सूचना से अचानक अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और एहतियातन पूरे कचहरी परिसर को खाली करा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलते ही अदालत परिसर में मौजूद वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य द्वारों को सील कर दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे परिसर में सघन जांच शुरू कर दी है। हर कक्ष, रिकॉर्ड रूम और वाहन पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
आजमगढ़: छति ग्रस्त पुल के पोर्च के मरम्मत कार्य से प्रसन्नता ,आवा गमन में हो रही थी दिक्कत
आजमगढ़। मिर्जापुर विकास खण्ड में पड़ने वाले श्रषि दुर्वासा धाम स्थित तमसा मंजूषा के तट पर जन सहयोग से निर्मित पुल का क्षतिग्रस्त पोर्च मरम्मत किया जा रहा है। इससे तीर्थयात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर होगी।समाजसेवी और शमशाबाद के ग्राम प्रधान मिस्टर प्रधान ने आज सुबह जेसीबी मशीन लगाकर पुल के मरम्मत का कार्य को शुरू कराया। पहले लोग मंजूषा नदी पर बने बांस बल्ली से बने चह से पार करते थे। लेकिन वाहन नहीं आ जा पाते थे। जन सहयोग से पुल बन जाने पे लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत हो गयी। गाड़ी मोटर आने जाने लगें। आवागमन बढ़ गया। पुल का पोर्च क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण तीर्थयात्रियों एवं राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हमेशा खतरा बना रहता था। समाजसेवी गुफरान अहमद बलराम तिवारी, जो श्रषि दुर्वासा दत्तात्रेय चंद्रमा ऋषि विकास समिति आजमगढ़ के व्यवस्थापक हैं, ने इस नेक कार्य के लिए ग्राम प्रधान मिस्टर प्रधान की सराहना की है।
आजमगढ़: दलित चिंतक साहित्यकार की पुण्यतिथि पर साहित्य और समाज दर्शन राष्ट्रीय परिसंवाद पर विचार गोष्ठी का आयोजन
आजमगढ़, । प्रख्यात मार्क्सवादी दलित चिंतक और साहित्यकार डा.तुलसीराम की पुण्यतिथि पर आज हरिऔध कला केंद्र में 'डा.तुलसीराम का साहित्य और समाज-दर्शन' विषयक राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया। इस परिसंवाद में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं विचारक प्रो.दीपक मलिक ने कहा कि अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक यथार्थ को तुलसीराम जी ने अभिव्यक्ति दी है। एक नये हिन्दुस्तान की परिकल्पना करते हुए उसमें बुद्ध, मार्क्स और अंबेडकर की आकांक्षाओं का समाज बनाने की रूपरेखा उन्होंने प्रस्तुत की है। वे चाहते थे कि हाशिए का समाज मुख्य धारा में आए उसकी विडम्बनाएँ खत्म हों। प्रो.मलिक ने कहा कि अपने आरम्भिक जीवन में डा.तुलसीराम ने अपार कष्ट,अपमान और वंचनाएँ झेलीं। लेकिन वे संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे। उनका अथाह ज्ञान न सिर्फ दलित समाज के लिए हितकर था बल्कि वे सभी वर्गों को सही दिशा देने में कामयाब रहे। उन्होंने आत्मकथा लेखन के द्वारा सामाजिक चेतना और परिवर्तन की दिशा सुनिश्चित की। 'मुर्दहिया' जैसी आत्मकथा दलित विमर्श का व्यापक सन्दर्भ ग्रहण करता है। विशिष्ट अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय से आए वरिष्ठ आलोचक प्रो.सूरज बहादुर थापा ने कहा कि हिन्दी लेखन में आत्मकथा का विशेष महत्व नहीं था। लेकिन अस्सी के दशक में विमर्श की शुरुआत जब सहानुभूति बनाम स्वानुभूति से होती है तब सर्वाधिक महत्वपूर्ण लेखन आत्मकथा को ही माना गया। इसमें भी अन्य दलित आत्मकथाओं की तुलना में 'मुर्दहिया' का सबसे बड़ा पाठकीय दायरा है। बाद में जब इसका जब दूसरा संस्करण 'मणिकर्णिका' आया तो उसने इस दायरे को और सघन बनाया। वे बौद्ध दर्शन के साथ वेदांत दर्शन के भी विद्वान थे। भारतीय ज्ञान समाज की सभी धाराओं में उनका दखल था। हमारे समय के व्याख्याकार और सामाजिक यथार्थ के सच्चे निरूपक थे डा.तुलसीराम। अध्यक्षता करते हुए शिक्षक नेता हरिमंदिर पाण्डेय ने कहा कि डा.तुलसीराम ने नया समाज बनाने के लिए पहल की थी। वे बौद्धिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक नायक भी थे। कबीर की विरासत के साथ हाशिए के समाज को शक्ति देने के लिए उन्होंने साहित्य का रास्ता चुना। यह परिसंवाद 'स्मरण डा.तुलसीराम' का आयोजन प्रगतिशील लेखक संघ, इप्टा, इस्कफ, एटक, अ.भा.नौजवान सभा,भारतीय महिला सभा, प्रारंभिक शिक्षक समिति, लोकायन संस्कृति न्यास आदि के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में स्वागत वक्तव्य डा.राम नारायण राम ने किया। विषय प्रवर्तन एवं संचालन डा.संजय श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों का परिचय जितेंद्र हरि पाण्डेय ने और आभार बी.राम पूर्व जिला जज ने किया। आयोजन में विशेष रूप से पी.आर.गौतम, सरिता महेंद्र, जय प्रकाश नारायण, डा.उदयभान यादव, डा.राजेश यादव, बालेदीन यादव, डा.इंदु श्रीवास्तव, डा.जितेंद्र नूर, अशोक यादव, हरिगेन राम, रामाज्ञा यादव, राजनाथ राज, राम अवध यादव सहित बड़ी तादाद में लोग उपस्थित थे।
आजमगढ़: महाशिवरात्रि मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी बैठक सम्पन्न, थाना दीदारगंज का औचक निरीक्षण
आजमगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को थाना दीदारगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम चितारा महमूदपुर स्थित मंदिर परिसर में आगामी महाशिवरात्रि मेले के दृष्टिगत सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, संभ्रांत नागरिकगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों से मेले के दौरान संभावित समस्याओं, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए। अधिकारियों द्वारा सभी को आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बताया गया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। बैठक उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना दीदारगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष एवं परिसर की स्वच्छता आदि का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया।जनपद पुलिस महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
आजमगढ़: अनियंत्रित बाइक नहर में कूदने से युवक की मौत, एक घायल
आजमगढ़। बारात में आए युवक के अनियंत्रित बाइक नहर में कूदने से मयंक सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष की मौत हो गयी और रोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष घायल है बुरहानपुर से बारात में अपनी मोटर साईकिल काली स्प्लेंडर नम्बर (UP61BR0160)से ढाका रामधनी यादव के यहां आए थे वहां से वापसी में जब वह रामपुर जमील फलन देवनाथपुर माइनर के सामने पहुँचे बाइक नियंत्रित होकर शारदा सहायक खंड 23 में तेज स्पीड होने के कारण गिर गई जिसमें मयंक सिंह पुत्र जसवंत सिंह की मृत्यु हो गई तथा रोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह को काफी चोट आई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिसमें सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद सब इंस्पेक्टर दीपक राय आनंद मौर्य के साथ मौके पर पहुंच कर बाड़ी को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया तथा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य मेहनाजपुर में भर्ती कराया गया है।खबर लिखे जाने तक की वक्त का इलाज हो रहा था।
आजमगढ़: डिप्टी कमिश्नर ने ब्लाक व स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण , जाने क्या हैं मामला
आजमगढ़। उपनिदेशक मत्स्य और अपर निदेशक स्वास्थ्य ने ब्लाक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। मंडलायुक्त के निर्देश पर उप निदेशक मत्स्य वी एन गौड़ ने तहबरपुुुुर ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने ब्लाक में स्थापना ,एन आर एल एम, मनरेगा,लेखा, पंचायत विभाग के पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूंछ - ताछ किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। तत्पश्चात उप निदेशक ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ओटी,प्रसव कक्ष,लैब आदि का निरीक्षण किया। उपनिदेशक निरीक्षण के दौरान खुश नजर आए। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर सुशील अग्रहरी, दंत चिकित्सक डाक्टर पवन यादव, खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद राय, पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक स्वास्थ्य डाक्टर बी के सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ सफाई, उपस्थित रजिस्टर, ओटी, लैब आदि का निरीक्षण किया। अपर निदेशक ने क्रीम नाशक दवा खिलायें जाने की जानकारी ली।सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
आजमगढ़: नई-किरण के माध्यम से एक परिवार में कराया गया समझौता
आजमगढ़।डॉ0 अनिल कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण की बैठक आयोजित किया गया । बैठक के दौरान कुल 11 पत्रावलियों में मीडिएशन हेतु दोनों पक्षों को बुलाया गया। जिनमें से 09 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। गहन परामर्श एवं अथक प्रयासों के पश्चात 01 प्रकरण में आपसी समझौता कराया गया।जबकि 01 प्रकरण में पति-पत्नी द्वारा कुशलता प्रकट की गयी। नई-किरण परियोजना के माध्यम से बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में बाँधने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो रहा है तथा माननीय पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार में भी कमी आ रही है।
आजमगढ़: डिप्टी सीएमओ के औचक निरीक्षण में मानकों की अनदेखी, ओटी सील — अस्पतालों को नोटिस ,मचा हड़कंप
आजमगढ़ ।जिलाधिकारी के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचालित निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं एवं निर्धारित मानकों की जांच के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में नव जीवन हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केन्द्र, परगासपुर अहिरौला-कप्तानगंज रोड, जनपद आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया, जहाँ अस्पताल का संचालन निर्धारित मानकों एवं वैध पंजीकरण के अनुरूप नहीं पाया गया। प्राप्त शिकायतों के आधार पर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण करने पर आवश्यक मानकों की कमी सामने आई, जिसके चलते ऑपरेशन थिएटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। हालांकि पूरे अस्पताल को बंद नहीं किया गया है, बल्कि अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान वहाँ कोई मरीज उपचाराधीन नहीं पाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। इसी अभियान के अंतर्गत अहिरौला बाजार के निकट नहर के पास स्थित पंकज हॉस्पिटल का भी शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि अस्पताल का पंजीकरण यूनानी पद्धति के अंतर्गत है। मौके पर किसी प्रकार की एलोपैथिक (अंग्रेजी) दवाएं, उपकरण या मरीजों का एलोपैथिक उपचार होता हुआ नहीं पाया गया। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में पंजीकरण की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का उपचार न किया जाए, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त संपूर्ण निरीक्षण एवं कार्रवाई डॉ. आलेन्द कुमार, डिप्टी सीएमओ/नोडल निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मानक बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।