गया में STF टीम पर हमला, तीन जवान घायल, हथियार छीने गए, हत्या के एक मामले में वांछित कुख्यात आरोपी संजय मांझी को गिरफ्तार करने पहुंची थी एसटीएफ
गया: गया जिले में कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिरियामा गांव की है, जहां रविवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान स्थिति अचानक हिंसक हो गई। हमले में तीन से अधिक STF जवान घायल हो गए, जबकि कुछ समय के लिए उनके हथियार भी छीन लिए गए थे। बाद में पुलिस दबिश के बाद हथियार बरामद कर लिए गए।
![]()
पुलिस के अनुसार STF टीम हत्या के एक मामले में वांछित कुख्यात आरोपी संजय मांझी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। टीम आरोपी को पकड़ने ही वाली थी कि उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति को नियंत्रण में होने की बात कह रही है।

गया: गया जिले में कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिरियामा गांव की है, जहां रविवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान स्थिति अचानक हिंसक हो गई। हमले में तीन से अधिक STF जवान घायल हो गए, जबकि कुछ समय के लिए उनके हथियार भी छीन लिए गए थे। बाद में पुलिस दबिश के बाद हथियार बरामद कर लिए गए।

गयाजी शहर के गया-फतेहपुर मुख्य सड़क मार्ग के गंधार गांव के समीप स्थित ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया, जहां बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं लोगों ने स्कूल के संस्थापक डॉ. प्रभु नंदन प्रसाद मौर्य की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया.
गया: गया शहर के डेल्हा थाना परिसर में रविवार को नव-निर्मित कैलाश महादेव शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूजा का शुभारंभ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें थाना क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ कलश यात्रा में भाग लिया और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
गया: गया में स्थित गोदावरी आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में संतोष सुमन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य और देश के मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताएँ स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन राष्ट्रीय अस्मिता, अखंडता और गौरव से जुड़े विषयों पर जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। इस संदर्भ में उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर देशहित के विरुद्ध राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुँचाने के प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
गया: डाक टिकट संग्रहण फिलेटली के माध्यम से समाज में रचनात्मकता, ज्ञानवर्धन एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित द्वि-दिवसीय भव्य फिलेटली प्रदर्शनी “बोधिपेक्स – 2026” का शुभारंभ दिनांक 20.02.2026 को एम.यू. अब्दाली, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल, पटना द्वारा हरिहर सेमिनरी स्कूल के प्रेक्षागृह मे किया गया। इस आयोजन का सफल संचालन गया मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक अंशुमान के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.
गया: गया शहर के कुजापी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीसरा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और संगठन विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
गया: गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत माडनपुर मोहल्ले में दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित गुड्डू कुमार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी अजय यादव ने उन्हें अपने घर बुलाकर गाली-गलौज की और जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने पहले से ही कई लोगों को अपने घर पर बुला रखा था। जैसे ही वह वहां पहुंचे, विवाद बढ़ा और सामूहिक रूप से मारपीट की गई। इस दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है।
गया: डाक टिकट संग्रहण (फिलेटली) के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय भव्य फिलेटली प्रदर्शनी “बोधिपेक्स – 2026” का उद्घाटन एम्.यू. अब्दाल्ली, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल के द्वारा हरिहर सेमिनरी स्कूल के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन गया मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री अंशुमान के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि डाक टिकट केवल पत्र-प्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक उपलब्धियों, महापुरुषों और महत्वपूर्ण घटनाओं का सजीव दस्तावेज हैं।
गया शहर के नगर प्रखंड क्षेत्र के बिथो शरीफ दरगाह के समीप स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) का नगर प्रखंड सांगठनिक चुनाव 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी शिवपूजन प्रसाद, पर्यवेक्षक जहांगीर खान ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराई गई.
1 hour and 45 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.9k