भव्य तरीके से मनाया गया ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने की एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
गयाजी शहर के गया-फतेहपुर मुख्य सड़क मार्ग के गंधार गांव के समीप स्थित ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया, जहां बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं लोगों ने स्कूल के संस्थापक डॉ. प्रभु नंदन प्रसाद मौर्य की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया.
![]()
इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई, जिसे देखकर अभिभावक काफी मंत्रमुग्ध हुए. इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर अमय कुमार मौर्य ने कहा कि काफी भव्य तरीके से स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया है, जहां मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए हैं. वहीं बच्चों के द्वारा भी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई है. उन्होंने कहा कि हमारे पिता के द्वारा स्कूल की स्थापना सेवा भाव के साथ की गई थी और उनके सपने को पूरा करने के उद्देश्य से लगातार हमलोग कार्य कर रहे हैं.
![]()
शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हम बेहतर कार्य करें, इसके लिए भी प्रयासरत हैं. बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, उन्हें बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए लगातार हम ₹लोग मेहनत करते हैं. यहां शिक्षा प्राप्त कर बच्चे देश का भविष्य बने और अपने जिले का नाम रोशन करें. इसी उद्देश्य के साथ स्कूल के शिक्षकों के द्वारा बच्चों के ऊपर कड़ी मेहनत की जाती है. शिक्षा के साथ-साथ बच्चे खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए भी समय-समय पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल के प्रांगण में किया जाता है.

गयाजी शहर के गया-फतेहपुर मुख्य सड़क मार्ग के गंधार गांव के समीप स्थित ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया, जहां बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं लोगों ने स्कूल के संस्थापक डॉ. प्रभु नंदन प्रसाद मौर्य की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया.

गया: गया शहर के डेल्हा थाना परिसर में रविवार को नव-निर्मित कैलाश महादेव शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूजा का शुभारंभ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें थाना क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ कलश यात्रा में भाग लिया और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
गया: गया में स्थित गोदावरी आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में संतोष सुमन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य और देश के मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताएँ स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन राष्ट्रीय अस्मिता, अखंडता और गौरव से जुड़े विषयों पर जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। इस संदर्भ में उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर देशहित के विरुद्ध राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुँचाने के प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
गया: डाक टिकट संग्रहण फिलेटली के माध्यम से समाज में रचनात्मकता, ज्ञानवर्धन एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित द्वि-दिवसीय भव्य फिलेटली प्रदर्शनी “बोधिपेक्स – 2026” का शुभारंभ दिनांक 20.02.2026 को एम.यू. अब्दाली, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल, पटना द्वारा हरिहर सेमिनरी स्कूल के प्रेक्षागृह मे किया गया। इस आयोजन का सफल संचालन गया मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक अंशुमान के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.
गया: गया शहर के कुजापी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीसरा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और संगठन विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
गया: गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत माडनपुर मोहल्ले में दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित गुड्डू कुमार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी अजय यादव ने उन्हें अपने घर बुलाकर गाली-गलौज की और जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने पहले से ही कई लोगों को अपने घर पर बुला रखा था। जैसे ही वह वहां पहुंचे, विवाद बढ़ा और सामूहिक रूप से मारपीट की गई। इस दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है।
गया: डाक टिकट संग्रहण (फिलेटली) के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय भव्य फिलेटली प्रदर्शनी “बोधिपेक्स – 2026” का उद्घाटन एम्.यू. अब्दाल्ली, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल के द्वारा हरिहर सेमिनरी स्कूल के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन गया मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री अंशुमान के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि डाक टिकट केवल पत्र-प्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक उपलब्धियों, महापुरुषों और महत्वपूर्ण घटनाओं का सजीव दस्तावेज हैं।
गया शहर के नगर प्रखंड क्षेत्र के बिथो शरीफ दरगाह के समीप स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) का नगर प्रखंड सांगठनिक चुनाव 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी शिवपूजन प्रसाद, पर्यवेक्षक जहांगीर खान ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराई गई.
गया: गुरुवार को हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह जी ने जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देने एवं अधिक प्रभावी एवं धारदार बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव एवं विशेष राजनीतिक निर्देश दिए।
1 hour and 30 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
43.0k